BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Monday, 7 November 2011

औलख को मिलेगा छत्रपति सम्मान

SHAHEED RAM CHANDER CHHATRAPATI
सिरसा। साहित्यिक एवं सामाजिक सरोकारों को समर्पित संस्था 'संवाद सिरसा' द्वारा प्रख्यात नाटककार प्रो. अजमेर सिंह औलख को वर्ष 2011 का छत्रपति सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए संस्था के सचिव वीरेन्द्र भाटिया ने बताया कि शहीद रामचन्द्र छत्रपति को समर्पित यह पुरस्कार प्रो. अजमेर सिंह को उनकी नाटक के क्षेत्र में सतत् साधना एवं सामाजिक चेतना के कार्यों में सक्रिय भूमिका के लिए प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 20 नवम्बर को छत्रपति के शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर श्री युवक साहित्य सदन में आयोजित समारोह में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित पद्मश्री प्रो. गुरदयाल सिंह के हाथों प्रो. औलख को यह पुरस्कार दिया जाएगा। संस्था सचिव वीरेन्द्र भाटिया ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता प्रतिष्ठित साहित्यकार मधुसूदन पाटिल करेंगे। समारोह में मकबूल शायर कुमार 'साइल' के गजल संग्रह 'हवाएं खिलाफ थीं' का भी विमोचन होगा। इस गजल संग्रह पर राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा की एसिसटैंट प्रोफेसर डा. मीत अपनी प्रस्तुति देंगी। इसके अतिरिक्त डा. हरविन्द्र सिंह की दो आलोचना पुस्तकों 'प्रगतिवादी काव चिंतन' तथा 'आधुनिक पंजाबी कविता' का लोकार्पण भी होगा जिस पर प्रसिद्ध माक्र्सवादी चिंतक का. स्वर्ण सिंह विर्क समीक्षा प्रस्तुत करेंगे। चिंतक एवं साहित्यकार मक्खन लाल को भी विशेष टिप्पणी के लिए आमंत्रित किया गया है।

No comments:

Post a Comment