सिरसा। पंजुआना स्थित राजेंद्रा पब्लिक स्कूल के छात्र शुभम बिश्नौई ने राष्ट्रीय स्कूल जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत कर स्कूल के साथ-साथ सिरसा का नाम रोशन किया है। शुभम की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंध समिति के चेयरमैन डा.राजेंद्र सिंह सरां व प्राचार्या श्रीमती कामना अरूण तिवारी ने उसके प्रशिक्षक राजेश छिक्कारा एवं अभिभावकों को बधाई दी है। राजेंद्रा स्कूल में सातवीं कक्षा के छात्र शुभम बिश्नौई ने सीबीएसई के तत्वावधान में सोनीपत्त में आयोजित राष्ट्र स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में भाग लिया था। शुभम ने अपने उम्दा खेल का प्रदर्शन करते हुए 30 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। स्कूल की प्रार्थना सभा में मंगलवार को उसे सम्मानित किया गया। प्राचार्या कामना अरूण तिवारी ने शुभम को प्रोत्साहित करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

No comments:
Post a Comment