BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Wednesday, 9 November 2011

हरियाणा में राष्ट्रीय लोकदल का पुर्नगठन

अनूप कुमार सैनी
रोहतक। हरियाणा में राष्ट्रीय लोकदल को अधिक सक्रिय करने के लिए प्रदेश कार्यकारिणी को पुनर्गठन किया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक बलबीर सिंह ग्रेवाल ने प्रदेश कार्यकारिणी में मामूली फेरबदल के साथ फरीदाबाद व पलवल के लिए 5 जिला अध्यक्षों की घोषणा की है।
       महेश अग्रवाल व श्याम लाल न बरदार को प्रदेश उपाध्यक्ष, राजवीर चपराना, सरफुद्दीन मेवाती, करण सिंह को प्रदेश महासचिव, जीत सिंह चंदीला, हेमंत चौहान व भरतलाल गदपुरी के प्रदेश सचिव और विजय गुुप्ता को प्रदेश प्रचार सचिव नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश पिछड़ा वर्ग का अध्यक्ष वासदेव अहेरिया को ही रखा गया  है जबकि प्रदेश अल्पसं्यक वर्ग का अध्यक्ष  मौलाना जमाल्लुद्दीन और प्रदेश महासचिव महबूब खां बनाए गए हैं।
      इसके साथ ही सुनीता नागर नीमका को जिला अध्यक्ष (महिला विंग) फरीदाबाद ,सरदार सोहन पाल सिंह को जिला अद्यक्ष फरीदाबाद पश्चिम क्षेत्र , दरियाव सिंह जिला अध्यक्ष फरीदाबाद पूर्व क्षेत्र व नागेश सहगल को जिला अध्यक्ष शहर फरीदाबाद बनाया गया है। पलवल जिले का अध्यक्ष पद पहले की भांति देशराज नबरदार बंचारी के पास रहेगा।

No comments:

Post a Comment