सिरसा। सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. अशोक तंवर ने देश व प्रदेशवासियों को गुरुपर्व की बधाई दी है। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया है कि इस पर्व पर महान गुरुओं के दिखाए मार्ग पर चलने का प्रण लें। यहां जारी अपने शुभकामना संदेश में डॉ. तंवर ने कहा कि गुरुनानक देव जी ने अपने जीवन काल में भाईचारे, प्रेमभाव और लोकभलाई के लिए कार्य करते हुए सभी को यही दिशा दिखाई थी। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को गुरुनानक देव जी द्वारा दी गई शिक्षा का अनुसरण करना चाहिए। गुरूनानक देव ने समानता का जो सिद्धांत प्रतिपादित किया और मानव-मानव में भेद मिटाने के लिए काम किया उसे सदियों तक नहीं भुलाया जा सकता। सांसद ने कहा कि गुरूनानक देव सच्चे अर्थों में एक ऐसे महापुरुष और महानायक थे जिन्होंने जाति-पाति, धार्मिक आडंबर और पाखंडवाद से मनुष्य को बचाने के लिए काम किया। डॉ. तंवर ने कहा कि ऐसे पावन अवसरों पर सभी को देश की एकता, अखंडता को बरकरार रखने का संकल्प लेना चाहिए।BREAKING NEWS
Wednesday, 9 November 2011
सांसद ने दी गुरुपर्व की बधाई
सिरसा। सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. अशोक तंवर ने देश व प्रदेशवासियों को गुरुपर्व की बधाई दी है। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया है कि इस पर्व पर महान गुरुओं के दिखाए मार्ग पर चलने का प्रण लें। यहां जारी अपने शुभकामना संदेश में डॉ. तंवर ने कहा कि गुरुनानक देव जी ने अपने जीवन काल में भाईचारे, प्रेमभाव और लोकभलाई के लिए कार्य करते हुए सभी को यही दिशा दिखाई थी। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को गुरुनानक देव जी द्वारा दी गई शिक्षा का अनुसरण करना चाहिए। गुरूनानक देव ने समानता का जो सिद्धांत प्रतिपादित किया और मानव-मानव में भेद मिटाने के लिए काम किया उसे सदियों तक नहीं भुलाया जा सकता। सांसद ने कहा कि गुरूनानक देव सच्चे अर्थों में एक ऐसे महापुरुष और महानायक थे जिन्होंने जाति-पाति, धार्मिक आडंबर और पाखंडवाद से मनुष्य को बचाने के लिए काम किया। डॉ. तंवर ने कहा कि ऐसे पावन अवसरों पर सभी को देश की एकता, अखंडता को बरकरार रखने का संकल्प लेना चाहिए।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment