BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Wednesday, 23 November 2011

पड़ोसियों ने किया पिता-पुत्र पर हमला



सिरसा। अखिल भारतीय अरोड़ा एकता परिवार के प्रधान व उनके पुत्र पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घायलों को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। प्रधान की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय अरोड़ा एकता परिवार के प्रधान बलदेव दाबड़ा के पुत्र विनीत की गत रात्रि पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला बिगड़ गया और पड़ोसियों ने विनीत को पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान बलदेव दाबड़ा भी वहां पहुंचे। उन्होंने बीच बचाव का प्रयास किया तो उक्त लोगों ने दोनों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें सामान्य अस्पताल पहुंचाया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। अरोड़ा एकता परिवार के सदस्यों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment