BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Tuesday 22 November 2011

एमडीयू ओवरऑल चैंपियन


सिरसा। चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा में चल रही अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालय महिला कुश्ती प्रतियोगिता में महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, रोहतक ने  24 अंकों के साथ ओवर ऑल ट्रॉफी जीती। जबकि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ 19 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर और कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र 11 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।  प्रतियोगिता 59 किलोग्राम भार वर्ग के अन्दर महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, रोहतक की गीता व कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र की पूजा ढांडा के बीच कांटे की टक्कर में कॉमनवैल्थ खेलों की स्वर्णपदक विजेता गीता ने बाजी मारी और पहला स्थान हासिल किया। पूजा ढांडा ने  दूसरा और इंदौर विश्वविद्यालय की कमलेश व चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ की गर्गी यादव को तीसरा स्थान पर रहकर संतोष करना पड़ा। 67 किलोग्राम भार वर्ग में भी महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, रोहतक की निक्की पहले स्थान पर उतरांचल संस्कृत विश्वविद्यालय की किर्तिशना आर्य दूसरे स्थान पर कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र की किरण और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ की मनु तौमर तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार 51 किलोग्राम भार वर्ग में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की अर्चना ने स्वर्ण पदक राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर की शीतल तौमर ने रजत पदक व बोम्बे विश्वविद्यालय की कौशल्या व कोटा विश्वविद्यालय की रेखा राठोड को कांस्य पदक मिला।

खेल में रोजगार की अपार संभावना : जाखड़
खेल के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। खिलाडिय़ों को सभी चीजें छोड़कर अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और इस लक्ष्य प्राप्ति के लिए जी तोड़ मेहनत करनी चाहिए। यह बात चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय में चल रही अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालय  महिला कुश्ती प्रतियोगिता के समापन्न समारोह के अवसर पर अर्जुन अवार्डी गीतिका जाखड़ ने  उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने महिला खिलाडिय़ों से आग्रह किया कि वे अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करें और निरन्तर आगे बढऩे के लिए दिन रात मेहनत करें। उन्होंने कहा कि खेलों को खेल की भावना से खेला जाना चाहिए हार जीत खेलों में ज्यादा मायने नहीं रखती। इस अवसर पर चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय की खेल परिषद् के अध्यक्ष प्रो. शमशेर सिंह ने मुख्यअतिथि का स्वागत किया। महाविद्यालयों के अधिष्ठाता प्रो. सुरेश गहलावत ने देश भर से आये हुए खिलाडिय़ों व उनके प्रशिक्षकों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर खेल परिषद् के सचिव डा. रविन्द्रपाल अहलावत, डा. ईश्वर मलिक, डा. मोनिका वर्मा, डा. अशोक मलिक, डा. अशोक शर्मा, डा. दिलबाग सिंह, अमित सांगवान, सतीश विज सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment