BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Tuesday, 8 November 2011

कांग्रेस ने सदैव किए कल्याणकारी कार्य : गोबिंद


सिरसा। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा ने कहा कि भाई कन्हैया मानव सेवा समिति द्वारा संचालित मानसिक रूप से विक्षिप्त महिलाओं के आश्रम की सड़क का एस्टीमेट पिछले माह नगरपरिषद  के अधिकारियों के पास भेजा गया है। जिस पर शीघ्र ही कार्रवाई शुरू हो जाएगी। यह बात गोबिंद कांडा ने आज कैंप कार्यालय में जनसमस्याएं सुनते हुए कही। कांडा ने कहा कि कांगे्रेस पार्टी ने सदैव ही सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के कुशल नेतृत्व में और गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा के प्रयासों से सिरसा में अनेक विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment