BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Tuesday 22 November 2011

राष्ट्र निर्माण में महिला वर्ग की अहम भूमिका : अमीचंद


सिरसा। नारी सशक्त होगी तो समाज भी सशक्त होगा। राष्ट्र और समाज के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका होती है। इनकी रचनात्मक भूमिका के बगैर समाज के विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती। यह शाश्वत सत्य है कि उसी समाज ने तरक्की की है जिसने महिलाओं को उचित सम्मान दिया है।  उक्त विचार जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अमीचंद सिहाग ने आज स्थानीय सीएमके नेशनल कॉलेज  में आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय पंचायती महिला एवं युवा शक्ति सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। सम्मेलन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला स्तरीय सम्मेलन में 1500 से भी अधिक महिलाओं ने भाग लिया। सिहाग ने कहा कि अगर महिलाएं सशक्त होंगी तो उन्हें आरक्षण की जरूरत महसूस नहीं होगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने आपमें एक ऐसा आत्मविश्वास पैदा करे कि वे समाज में अपने को मजबूत बना सके। उन्होंने कहा कि महिला हो या चाहे पुरूष किसी भी कार्य में दिखावा न करके वास्तविकता अपनानी चाहिए।


इस अवसर पर सिरसा के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुखदेव शर्मा, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी आत्माराम, आरजीएसआईपीआर एंड सीडी नीलोखेड़ी की फैकल्टी मैम्बर डा. सोनिका भट्टी, रोजी कटारिया आदि ने भी पंचायत महिला एवं युवा शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी।

No comments:

Post a Comment