BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Saturday 26 November 2011

विवाहिता की मौत के मामले में ससुर काबू

सिरसा। भगत सिंह कालोनी में विवाहिता की मौत के मामले में बस अड्डा पुलिस चौकी ने आरोपी ससुर को काबू कर लिया। आरोपी को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एनके सिंघल की अदालत में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के आदेश दिए। गौरतलब है कि गत दिवस भगत सिंह कालोनी निवासी अधिवक्ता रणबीर सिंह जम्मू की पत्नी हरप्रीत कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के परिजनों ने ससुरालपक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। शहर थाना पुलिस ने इस संदर्भ में पति रणबीर ङ्क्षसह जम्मू, ससुर जंगीर सिंह व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू। मृतका का शव सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। बस अड्डा चौकी प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि मृतका गर्भवती थी। शव के पोस्टमार्टम हेतु चिकित्सकों का एक बोर्ड गठित किया गया है। फिलहाल मृतका की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। उधर इस मामले में आरोपी ससुर एडवोकेट जंगीर सिंह जम्मू को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पति व एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

No comments:

Post a Comment