BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Wednesday, 9 November 2011

आडवाणी की जनचेतना यात्रा के स्वागत की तैयारियां मुकम्मल: जांगड़ा

सिरसा। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रोहताश जांगड़ा ने कहा कि आगामी 12 नवंबर को शाम को सिरसा आने वाली भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की जनचेतना रथयात्रा के स्वागत की सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। बुधवार को अपने बयान में भाजपा नेता रोहताश जांगड़ा ने कहा कि इस यात्रा के लिए सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। उन्होंने बताया कि 12 नवंबर को शाम 7 बजे ताऊ देवीलाल टाउन पार्क के समीप लालबत्ती चौक पर उनकी यात्रा का पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी इस अवसर पर जनचेतना यात्रा के रथ से ही सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। भाजपा नेता रोहताश जांगड़ा ने बताया कि 12 नवंबर को वे रात्रि विश्राम सिरसा के बरनाला रोड स्थित पीडबल्यूडी रेस्ट हाउस में करेंगे और 13 नवंबर को प्रात: मीडिया से रूबरू होंगे। उन्होंने कहा कि देश में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ निकाली जा रही इस जनचेतना यात्रा का हर जगह भव्य स्वागत हो रहा है और सिरसा में भी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।  उन्होंने बताया कि भाजपा एवं हजकां गठबंधन की मजबूती के चलते अब यह साबित हो गया है कि लोगों ने इस गठबंधन को स्वीकार किया है और इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हिसार संसदीय क्षेत्र का उपचुनाव है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा हजकां गठबंधन रतिया व आदमपुर दोनों सीटों को जीतेगी और कांग्रेस की हिसार की तरह ही दोनों स्थानों पर जमानत जब्त होगी। भाजपा नेता ने कहा कि  आने वाला समय भाजपा का है और अगले संसदीय चुनावों के बाद केंद्र में एनडीए और हरियाणा में भाजपा हजकां गठबंधन की सरकार बनना तय है। उल्लेखनीय है कि अपनी जनचेतना रथयात्रा के दौरान 12 नवंबर को पहले से प्रस्तावित सिरसा में होने वाली श्री आडवाणी की जनसभा को अब जिला फतेहाबाद में ही निर्धारित किया गया है। इसके पीछे सबसे अहम रतिया एवं आदमपुर के उपचुनाव हैं। फतेहाबाद में निर्धारित की गई इस रैली से भाजपा एवं हजकां गठबंधन को दोनों उपचुनावों से काफी मदद मिलने की उम्मीद है।

No comments:

Post a Comment