BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Wednesday 23 November 2011

पंजाबी समुदाय का होगा अहम रोल : लक्ष्मण दास अरोड़ा

रतिया। कांग्रेस सरकार ने पंजाबियों को जो मान-सम्मान दिया है, वह मान-सम्मान ओर किसी पार्टी ने कभी नही दिया। रतिया क्षेत्र का एक-एक पंजाबी इस उपचुनाव को जीताने में अपना अहम रोल अदा करेगा। यह बात प्रदेश के पूर्व उद्योग, नगर निकाय एवं आबकारी मंत्री लक्षमण दास अरोड़ा ने कही। अरोड़ा कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह को अपना आशीर्वाद देने विशेष रूप से रतिया आए थे। इस मौके पर पार्टी प्रत्याशी जरनैल सिंह ने अरोड़ा से जीत का आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर उनके साथ सिरसा के सांसद डा. अशोक तंवर, मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी डा.केवी सिंह, पार्टी जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह,पार्टी प्रत्याशी जरनैल सिंह, पूर्व मंत्री राम स्वरूप रामा, नगर परिषद सिरसा के पूर्व प्रधान पवन डिंगवाला, रामफल लोट, कृष्णा पूनिया, मनदीप कौर गिल,औम प्रकाश चुघ, हरियाणा ओढ सभा के अध्यक्ष श्याम सुन्दर मजोका सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे। श्री अरोड़ा ने कहा कि कांगे्रस पार्टी सदा से ही पंजाबी हितैषी रही है। इस पार्टी ने सदा पंजाबियों के हितों की रक्षा की है और राजनीति में इस बिरादरी का पूरा मान-सम्मान किया है। अरोड़ा ने क्षेत्र के गांव नागपूर, हांसपूर सहित अन्य गांवो का दौरा किया और पार्टी प्रत्याशी जरनैल सिंह के लिए वोटो की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में आज प्रदेश प्रगति की राह पर है। पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों कारण ही प्रदेश में दूसरी बार कांग्रेस की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि रतिया से जरनैल सिंह भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगा और विधानसभा में यहां के लोगों की मांग प्रमुखता से उठाएगा।

No comments:

Post a Comment