BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Wednesday, 9 November 2011

अनुपम सत्संग कल

सिरसा। स्थानीय बाईपास रोड पर बंद रेलवे फाटक के नजदीक चत्तरगढ़पट्टी में श्री श्री 1008 बाबा श्री रघुनाथ जी महाराज के पावन सानिध्य में सत्संग समारोह आयोजित किया जा रहा हैै। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक रेलवे के सेवा निवृत चालक चंदुलाल ने बताया कि जिला अलवर के सामदा गद्दीनशीन महंत श्री रघुनाथ जी महाराज करीब 33 वर्ष के बाद सिरसा में अपने भक्तों को सत्संग प्रवचन आशीर्वाद देने के लिए यहां आ रहे हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को धर्म प्रेमी लोगों से अपील की कि वे इस सत्संग समारोह में पहुंचकर गुरू श्री के दर्शन लाभ उठाएं तथा सत्संग का प्रसाद ग्रहण करें। उल्लेखनीय है कि श्री चंदु लाल स्वयं करीब 100 वर्ष की आयु  प्राप्त कर चुके हैं और वे लंबे समय से धार्मिक आयोजनों में रूचि लेते रहे हैं।

No comments:

Post a Comment