BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Wednesday 9 November 2011

फुल्लां वाली पालकी विच सतगुरू आए ने...


सिरसा। प्रथम पातशाही गुरुनानक देव का जन्म दिवस कल मनाया जाएगा। गुरु पर्व के उपलक्ष्य में  गुरुद्वारों को शानदार ढंग से सजाया गया है।  समस्त गुरुद्वारों में श्री अखंड पाठ रखे गए हैं। कल जन्मोत्सव पर भोग डाला जाएगा और गुरू का अटूट लंगर दिनभर जारी रहेगा।  प्रकाशोत्सव की पूर्व संध्या पर आज यहां गुरु ग्रंथ साहिब की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में काफी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे।  शोभा यात्रा गुरुद्वारा  चिला साहिब से प्रारम्भ हुई और मुख्य बाजारों से होते हुए यहीं पर सम्पन्न हुई।
शोभायात्रा के लिए विशेष रूप से शहर में स्वागत द्वार बनाए गए थे। पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब को पुष्पों से सुसज्जित वाहन पर  रखा गया था।  इसके आगे पूर्ण गणवेश में पंज प्यारे चल रहे थे।  सिख युवाओं द्वारा गतका खेला गया और शानदार करतब दिखाए गए। युवाओं का गतका कौशल देखते ही बनता था। सिख महिलाओं द्वारा शोभा यात्रा के आगे-आगे चलते हुए सफाई की जा रही थी। यात्रा में शामिल जत्थों द्वारा शब्द गायन व गुरबाणी का मनमोहक कीर्तन किया जा रहा था।

No comments:

Post a Comment