BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Wednesday 23 November 2011

इंडियन डांस रिसर्च सैंटर में 'क्षय-रोग उन्मूलन' पर कार्यशाला का आयोजन

हिसार। इंडियन डांस रिसर्च सैंटर हिसार के प्रांगण में आज 'क्षय-रोग उन्मूलन' के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला टी.बी. अधिकारी डा. ओ.पी. वर्मा ने की। ममता हैल्थ इंस्टीट्यूट फोर मदर एंड चाईल्ड संगठन के तत्वावधान में आयोजित इस एक दिवसीय कार्यशाला में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार एवं भिवानी जिले में कार्यरत टी.बी. उन्मूलन कार्यक्रम से जुड़े सभी संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
     जिला टी.बी. अधिकारी डा. ओ.पी. वर्मा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में टी.बी. उन्मूलन कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके अधिकारों एवं जिम्मेदारियों की जानकारी भी दी। कार्यशाला में जहां एक ओर जमीनी स्तर पर आ रही कठिनाईयों पर चर्चा हुई वहीं इनके निवारण के उपाय भी सुझाए गए। डा. वर्मा ने कहा कि टी.बी. उन्मूलन कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के बल पर ही आज भारतीय टी.बी. उन्मूलन कार्यक्रम ने अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की है।
     इस अवसर पर ममता हैल्थ इंस्टीट्यूट ऑफ मदर एंड चाइल्ड की ओर से आए प्रतिनिधि सोमनाथ ने बड़े अच्छे ढंग से कार्यक्रम से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उनके साथ जिला कोर्डिनेटर मि. अश्वनी भी उपस्थित थे। यह कार्यक्रम टी.बी. उन्मूलन कार्यक्रम के साथ जुड़ी संस्था इंडियन डांस रिसर्च सैंटर के प्रांगण में आयोजित किया गया।

No comments:

Post a Comment