सिरसा। चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा में चल रही अंतरविश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन 55 किलोग्राम भार वर्ग में मेजबानी कर रहे विश्वविद्यालय के अनिल कुमार को स्वर्णपदक, महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय रोहतक के अमित कुमार को रजत पदक हासिल हुआ। बरेली विश्वविद्यालय के निर्दोष बलियान व कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र के अनूप सिंह को कांस्य पदक मिला। इसी प्रकार 74 किलोग्राम भार वर्ग में महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय रोहतक के जितेन्द्र को स्वर्ण पदक, शिवाजी विश्वविद्यालय कोलहापुर के कार्तिक सामाराव को रजत पदक व कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र के प्रदीप व अवध विश्वविद्यालय के विपिन ने कांस्य पदक जीता। 120 किलोग्राम भार वर्ग में भी महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय रोहतक के हितेश ने सोना झटका और पंजाबी विश्विद्यालय पटियाला के कमलजीत सिंह को रजत पदक और पंजाबी विश्वविद्यालय चण्डीगढ के नवनीत शर्मा व जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के विक्रम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

No comments:
Post a Comment