BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Tuesday 31 December 2013

अलविदा 2013, स्वागतम् 2014

31 दिसंबर यानी वर्ष का अंतिम दिन। इस दिन का सूर्य अस्त होने के साथ ही एक त्यौहार की शुरुआत। पुराने वर्ष का विदाई समारोह और नूतन वर्ष का स्वागत। किसी भी वर्ष का पहला और अंतिम त्यौहार। अन्य त्यौहारों की तरह की यह पर्व भी एक संदेश देता है। अतीत को अलविदा कीजिए उसमें बिताए गए पलों के मंथन के साथ। हर वर्ष मीठे-कड़वे पल देता है। असफलता सबक देती है और सफलता आगे बढऩे का हौसला। व्यापार के लेखा-जोखा की तरह ही इस दिन बीत गए वर्ष में बिताई जिंदगी की बैलेंसशीट पर नजर दौड़ाइए। सुकून के साथ कुछ नया करने का बल जरूर मिलेगा।
रात में जश्न शुरू होगा। नववर्ष का स्वागत करना बनता भी है। मगर जश्र कुछ यूं मनाइएगा कि नववर्ष की पहली गलती न बने। 'पूरा सचÓ इसी अपील के साथ आपका नववर्ष मंगलमई होने की कामना करता है। सभी पाठकों, विज्ञापनदाताओं और शुभचिंतकों को नववर्ष 2014 की बधाई।

हादसे में व्यक्ति की मौत

सिरसा। डबवाली के गोल चौक पर हुए हादसे में एलनाबाद के एक व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना में उसकी पत्नी व बेटी घायल हो गए। दोनों को डबवाली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिरसा रैफर कर दिया गया। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया गया।
जानकारी के अनुसार एलनाबाद के वार्ड 6 निवासी बिट्टू पुत्र गंगाराम अपनी पत्नी निर्मला व पुत्री आईना के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर पंजाब के लंबी गया था। बताया गया है कि आईना का ईलाज लंबी में चल रहा है। बिट्टी उसे दवा दिलाने के लिए गया था। वापिस लौटते समय डबवाली के गोल चौक पर सामने से आ रही बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बिट्टू की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घायल निर्मला व आईना को उपचार के लिए डबवाली के अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सिरसा रैफर कर दिया गया।

डबवाली को नववर्ष का तोहफा


सिरसा। राष्ट्रीय राजमार्ग  नौ पर हरियाणा के आखिरी छौर पर पडऩे वाले डबवाली के लोगों को अब रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से जल्द ही निजात मिल पाएगी। रेल मंत्रालय ने डबवाली की अरसे से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए इस आरओबी के निर्माण पर 82 करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च होगी जिसमें 62 करोड़ रुपए की राशि हरियाणा सरकार द्वारा तथा शेष राशि केन्द्र सरकार द्वारा वहन की जाएगी।
सांसद डा. अशोक तंवर ने बताया कि इस आरओबी का निर्माण हिसार की गावड़ कंस्ट्रक्शन कम्पनी द्वारा किया जाएगा। रेलवे ओवरब्रिज निर्माण से सम्बन्धित सभी विभागों द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिए हैं इसलिए सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। भूमि पूजन के समय गावड़ कंस्ट्रक्शन कम्पनी द्वारा मशीन द्वारा एक स्लैब डाला जाएगा जिसे 28 दिन तक निश्चित वजन दिया जाएगा जिससे क्षमता के आधार पर निर्माण कार्य की शुरूआत की जाएगी। डा. अशोक तंवर ने बताया कि रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की आधारशिला हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा रखी जाएगी जिसके लिए तिथि बाद में तय होनी है। इसी दिन हरियाणा के मुख्यमंत्री डबवाली में एक विशाल रैली को भी सम्बोधित करेंगे।
इस ओवर ब्रिज को पूरा कराने की मांग को मंजूरी दिलाने के लिए वे लंबे समय से प्रयासरत थे। इसके लिए उन्होंने इससे पहले केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री आस्कर फर्नांडीज से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उनके व स्थानीय लोगों के प्रयास के चलते आखिरकार डबवाली के लोगों की अरसे से चली आ रही मांग पूरी हो गई। उन्होंने इस परियोजना के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री आस्कर फर्नांडीज, रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खरगे का आभार जताया है। अशोक तंवर ने बताया कि  डबवाली शहर में सिरसा-मलोट रोड के फाटक बी 32 पर बनने वाले इस ब्रिज के निर्माण पर 82 करोड़ की राशि खर्च                   की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस ओवर ब्रिज के बनने से जहां डबवाली निवासियों की चली आ रही पुरानी मांग पूरी होगी वहीं यहां लगने वाले लम्बे जाम से भी लोगों को छुटकारा मिलेगा।
मुख्यमंत्री के विशेषकार्यधिकारी (मीडिया)डा. केवी सिंह ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पुल के निर्माण का कार्य 2010 के वार्षिक प्लान में शामिल किया गया था। इस पुल के निर्माण का डिजाईन डबल डैकर रेलवे को मद्देनजर रखते हुए किया गया है। इसके साथ-साथ चार मार्गीय सड़क को भी मद्देनजर रखते हुए पुल का डिजाईन स्वीकृत किया गया है जो भविष्य में हिसार से डबवाली तक चार लेन बनने वाली सड़क के आधार पर होगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग संघर्ष समिति बनाकर लोगों को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी डेढ वर्ष की अवधि में यह ओवरब्रिज बनकर तैयार होगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भट्टू व जाखल में भी इसी तरह के ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाया जाएगा।

बिजली बिलों का बहिष्कार, किया प्रदर्शन


सिरसा। आज बिजली बिलों में भारी बढ़ौतरी के खिलाफ सिरसा के पटेल नगर, ग्रेवाल बस्ती और खाजाखेड़ा के लोगों ने बिजली बिल बहिष्कार आंदोलन का समर्थन करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया स्टूडैंट्स फैडरेशन और बिजली आंदोलन संघर्ष समिति के आंदोलन को पूर्ण समर्थन देते हुए ये प्रण लिया कि जब तक ढाई रुपये प्रति यूनिट के मुताबिक बिजली के  दाम तय नहीं होते तब तक बिलों का बहिष्कार किया जाएगा। एआईएसएफ नेता एवं बिजली आंदोलन संघर्ष समिति के प्रवक्ता सी.भोला, हैप्पी बक्शी, राज्य सह संयोजक मनोज पचेरवाल ने कहा कि बिल अदा नहीं करने पर जिन लोगों के बिल ईक्_े होंगे उन्हें माफ करवाया जाएगा। छात्र नेताओं ने कहा कि जब भारत सरकार ने अमेरिका के साथ परमाणु समझौता किया था तो ये कहा था कि इससे भारत के लोगों को सस्ती बिजली मिलेगी लेकिन तीन साल बाद आज बिजली के दाम तीन गुणा बढ़ चुके हैं। कांग्रेस सरकार बिजली कंपनियेां के आगे घुटने टेक रही है। संघर्ष समिति के जिला संयोजक हरबंस लाल शर्मा ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते भारत में 80 प्रतिशत लोग 20 रुपये रोजाना पर गुजर-बसर करते हैं। ये लोग कुपोषण, अशिक्षा, सामाजिक अपमान के शिकार हैं। दूसरी तरफ मुल्य वृद्धि कर सरकार आम लोगों की जीवन लीला खत्म करने की नीतियां बनाने पर उतारू है। समय आने पर जनता सरकार से जवाब मांगेगी। इस मौके पर मांगेराम पनिहारी, चेतराम सुथार भरौखां, सुरेन्द दुल, जगरूप सिंह, कश्मीर लाल, भारत शर्मा, सुभाष चंद कंबोज, अमरजीत संधा, कुलदीप कुमार, मुख्तयार ढिल्लो, कुलदीप संधु, बलवंत नंबरदार, यशपाल कंग आदि मौजूद थे।

Monday 30 December 2013

टोपी की सियासत



चिकित्सक के खिलाफ प्रदर्शन
ईलाज में लापरवाही बरतने का आरोप

सिरसा। गांव फूलकां के ग्रामीणों ने आज चिकित्सक पर ईलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक निजी अस्पताल के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि चिकित्सक की लापरवाही के कारण दुर्घटना में घायल हुए युवक को अपनी टांग गवानी पड़ी। ग्रामीणों ने चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग प्रशासन से की है।
मिली जानकारी के अनुसार फूलकां निवासी कर्ण पुत्र जमाना राम विगत दिनों दुर्घटना का शिकार हो गया था। दुर्घटना में कर्ण की टांग में फेक्चर आ गया। कर्ण को ईलाज के लिए डबवाली रोड स्थित नीरज हड्डियों के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां उसका आप्रेशन हुआ। आरोप है कि कई दिन बीत जाने के बाद चिकित्सक ने कर्ण को जयपुर रैफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने कर्ण की टांग काट दी। उन्हें कहा गया कि यदि टांग नहीं काटी जाती तो उसके जीवित रहने के आसार नहीं थे। वहां के चिकित्सकों ने सिरसा में हुए आप्रेशन पर सवाल उठाए। आज परिजन गांव फूलकां के अनेक ग्रामीणों के साथ नीरज हड्डियों के अस्पताल पहुंचे और हंगामा खड़ा कर दिया। परिजनों ने चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना लगा दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया।

Saturday 28 December 2013

'जस्टिस फोर गीतिका' के होर्डिंग जलाए

सिरसा। क्षेत्र के परशुराम चौक व घंटाघर चौक पर लगे 'जस्टिस फोर गीतिका' होर्डिंग को आज कुछ लोगों ने आग लगा दी। हालांकि कुछ ही देर बाद वहां होर्डिंग दोबारा टांग दिए गए। होर्डिंग जलाने को कई लोगों ने लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया है। इस मामले की जांच की मांग की गई है।
उल्लेखनीय है कि विगत रात्रि क्षेत्र के कई चौकों में 'जस्टिस फोर गीतिका' शीर्षक से होर्डिंग लगाए गए थे, जिनमें गीतिका आत्महत्या मामले के आरोपी पूर्व गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा के जन्मदिन को धूमधाम से मनाए जाने पर सवाल खड़े किए गए थे। आज सुबह घंटाघर चौक व परशुराम चौक पर लगे होर्डिंग को जिप्सी में सवार होकर आए कुछ लोगों ने तेल छिड़ककर आग लगा दी।
गीतिका का भाई आएगा सिरसा
गीतिका शर्मा की आत्मिक शांति हेतु प्रस्तावित हवन यज्ञ में गीतिका के भाई अंकित शर्मा के शामिल होने की संभावना है। यज्ञ आयोजक लीलाधर सैनी ने शर्मा को न्यौता भेजा है। सर्वसमाज की ओर से कल भादरा गेट पर हवन यज्ञ का आयोजन होगा।
सामाजिक सौहार्द न बिगाड़ें : सुनीता
          हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सुनीता सेतिया ने शहरवासियों से अपील की है कि वे शहर के आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण वातावरण को बनाए रखने में सहयोग करें। शहर में होर्डिंग्स लगाने और जलाने जैसे दुर्भाग्यपूर्ण मामलों से आहत सुनीता सेतिया ने अपनी भावुक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह के कदमों से शहर का माहौल खराब होता है। उन्होंने कहा कि किसी को भी अपने जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण दिन को मनाने का लोकतांत्रिक अधिकार है और यह उनके विवेक पर निर्भर करता है कि वे किन हालात में, किस माहौल में और किस ढंग से अपने जीवन का उत्सव मना रहे हैं।

दो चचेरे भाइयों की मौत
अलग-अलग हादसों में आठ घायल

सिरसा। क्षेत्र में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए।
जानकारी के अनुसार गांव सिकंदरपुर के निकट गत सायं मोटरसाइकिल को बोलेरो ने टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर चार युवक सवार थे। टक्कर लगने से चारों सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान भारतभूषण पुत्र हरभजन व उसके चचेरे भाई सोनू पुत्र कृष्ण की मौत हो गई। हादसे में दो सगे भाई जगदीप व देवेन्द्र पुत्र जीत सिंह घायल हो गए। बताया गया है कि चारों रामनगररिया गांव के रहने वाले हैं और मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव संघरसाधां से वापिस लौट रहे थे।
उधर आज प्रात: राष्ट्रीय राजमार्ग 9 स्थित डिंग मोड पर हुए हादसे में एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। बताया गया है कि पलवल निवासी संतोष अपनी पत्नी ममता, पुत्रों शिवम, नरेन्द्र व शक्ति तथा साले राजेश के साथ कार में सवार होकर सिरसा लड़के का रिश्ता देखने आ रहे थे। डिंगमोड़ के निकट सामने से आ रही कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में सभी छह लोग घायल हो गए। जिन्हें सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हत्या कर फेंका गया माईनर में शव
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

सिरसा। ओढां पुलिस द्वारा बीती 24 दिसंबर को क्षेत्र के कालुआना माईनर से बरामद हुए शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने का खुलासा हुआ है। हत्या के बाद शव को माईनर में फेंक दिया गया। 
मामले की जांच कर रहे एसआई कश्मीरी लाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भादसं की धारा 302 आईपीसी के तहत अभियोग दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उक्त व्यक्ति का शव जिसकी उम्र तकरीबन 34-35 वर्ष की थी, को गली सड़ी हालत में बरामद किया था। उन्होंने बताया कि उसके पैरों में आसमानी रंग की जुराबें, ऊपर के दो दांत कृत्रिम लगे हुए थे, जिसे पोस्टमार्टम हेतू पीजीआई रोहतक भेजा गया था। पुलिस ने बताया कि संभवत: उक्त शव पंजाब क्षेत्र से बहकर आया है। 

Friday 27 December 2013

'आप' लड़ेगी आप की लड़ाई : योगेन्द्र यादव

आम आदमी पार्टी का सिरसा में पहला सम्मेलन, ठोकी सियासी ताल


सिरसा। आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में भी दिल्ली को दोहराने के लिए सियासी ताल ठोक दी है। आम आदमी पार्टी का पहला सम्मेलन शारदा पैलेस में हुआ। सुप्रसिद्ध चुनाव विश्लेषक और पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेन्द्र यादव की अध्यक्षता में हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए लोग पहुंचे।
योगेन्द्र यादव ने अपने संबोधन में दावा किया कि हरियाणा में भी दिल्ली दोहराया जाएगा। हरियाणा की कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और बिजली-पानी जैसी समस्याओं से आम आदमी त्रस्त है। आम आदमी की इसी लड़ाई को लडऩे के लिए ही 'आप' ने अब हरियाणा में मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनावों के दौरान 'आप' के उम्मीदवारों को स्टिंग आप्रेशनों के बहाने प्रताडि़त किया गया, लेकिन दिल्ली की जनता ने दिलखोलकर अपना समर्थन अरविंद केजरीवाल के आंदोलन को दिया। इसी का नजारा आपके सामने है। उन्होंने सिरसा की धरती को बहादुरों की धरती बताया और कहा कि पत्रकार रामचन्द्र छत्रपति जैसे शहीदों की बदौलत ही आज सिरसा का एक अलग मुकाम है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की विशेषता यही है कि यहां कोई बड़ा-छोटा नहीं है। सभी एक समान हैं। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की तस्वीर को बदलने के लिए ही आम आदमी पार्टी पुरजोर ताकत से आगे आ रही है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने आम जनता के लिए लड़ाई लड़ी। एक साल के छोटे से अंतराल के दौरान ही वे सीधे रूप में आम लोगों से मिले। आज भी उनकी पार्टी का जो एजेंडा है उस पर सभी की निगाहें हैं। देश की आम जनता, आम आदमी पार्टी के घोषणापत्र को दिल से चाहती है। यही वजह है कि दिल्ली में उन्हें अप्रत्याशित स्वीकृति आम लोगों की तरफ से मिली। योगेन्द्र यादव ने कहा कि होर्डिंग और बोर्डों का जो फोटो कल्चर चला हुआ है इस पर भी लगाम लगनी चाहिए। हरियाणा विधानसभा चुनाव में अभी करीब 10 माह का समय शेष है। उन्होंने सम्मेलन में पहुंचे सिरसा के आम लोगों से मुखातिब होते हुए कहा कि इस 10 माह के समय में ही हमें जन-जन तक आम आदमी पार्टी का एजेंडा पहुंचाना होगा। 10 माह का समय जनता के बीच पहुंचने के लिए काफी है। उनके मुद्दे सीधे आम लोगों से जुड़े हैं। राजनीतिक गंदगी जो फैली है उसी को साफ करने के लिए 'आप' पार्टी आगे आई है। योगेन्द्र यादव ने कहा कि वे पहले भी सिरसा में आए हैं और सिरसा के लोगों की बहादुरी से वे वाकिफ हैं। इस मौके पर पूर्व सांसद हेतराम, सुरेश मेहता एडवोकेट सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

छत्रपति को आप का सलाम

सिरसा। 'पूरा सच' के संस्थापक संपादक रामचन्द्र छत्रपति की बहादुरी को आज आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेन्द्र यादव ने भी सलाम किया। उन्होंने कहा कि सिरसा की धरती छत्रपति जैसे बहादुरी की धरती है जो किसी भी अत्याचारी के आगे झुके नहीं। वे स्वयं छत्रपति से मिले थे और उनके व्यक्तित्व और विचारों से प्रभावित हुए। उन्होंने सम्मेलन में मौजूद छत्रपति के पुत्र अंशुल छत्रपति से भी आम आदमी पार्टी को सहयोग देने का आह्वान किया।

भूमणशाह डेरे में पहुंचे दिग्गज

गिरिजा व्यास और दीपेन्द्र हुड्डा ने किया आवासीय योजना का शिलान्यास
डिंग मंडी। संत बाबा भूमणशाह ने अपना सारा जीवन दीन-दुखियों की सेवा में व्यतीत किया और हमेशा समाजसेवा को सदैव तत्पर रहे। यह विचार मुख्य डेरा बाबा भूमणशाह ग्राम बाबा भूमणशाह संगर साधा के गद्दीनशीन संत बाबा ब्रह्मदास महाराज ने देश- विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं को प्रवचन करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि गोमाता की सेवा व रक्षा का हम सबको संकल्प लेना चाहिए क्योंकि हिंदू धर्म में गाय का स्थान माता के समान है। महा-परिनिर्वाण दिवस में बाबा ब्रह्मदास महाराज का आशीर्वाद लेेने केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास, रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा, प्रोफेसर वीरेंद्र ङ्क्षसह, कैबिनेट मंत्री सावित्री ङ्क्षजदल, सांसद डा. अशोक तंवर, पूर्व सांसद रणजीत ङ्क्षसह, विधायक प्रहलाद ङ्क्षसह गिल्लाखेड़ा, ओएसडी मीडिया डा. के.वी. ङ्क्षसह, पूर्व मंत्री पंजाब सरकार हंसराज जोसन, पूर्व विधायक भरत ङ्क्षसह सहित अनेक नेताओं ने डेरा बाबा भूमणशाह में पहुंचे और बाबा ब्रह्मदास महाराज का आशीर्वाद लिया। डेरे के सेवक सचिव विनोद एडवोकेट ने बताया कि महा-परिनिर्वाण दिवस के समापन अवसर पर अनेक धार्मिक कार्यक्रम के अलावा श्रद्धालुओं ने खेलकूद प्रतियोगिता का भी आनंद उठाया। दूसरी ओर केन्द्रीय मंत्री गिरिजा व्यास और सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कंगनपुर रोड पर आवासीय योजना का शिलान्यास किया और लोगों को संबोधित किया।

Thursday 26 December 2013

कांडा की समाजसेवा के खिलाफ सामाजिक जंग

शहर में लगे 'जस्टिस फॉर गीतिका' बैनर

सिरसा। सिरसा के विधायक गोपाल कांडा जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों ने क्षेत्र की राजनीति के साथ-साथ सामाजिक माहौल को भी गर्मा दिया है। कांडा परिवार जहां दिसंबर माह की शुरुआत से समाजसेवा के कार्यों में रुझान दिखा रहे हैं वहीं एक तबका उनके इन प्रयासों को ढोंग बताकर सामाजिक जंग छेडऩे की तैयारी कर रहा है। गोपाल कांडा का जन्मदिन 29 दिसम्बर को है। माह की शुरुआत से ही विगत कई वर्षों की भांति कांडा परिवार द्वारा क्षेत्र के अनेक गांवों व कस्बों में कंबल, जर्सियां व अन्य कपड़े इत्यादि के वितरण का कार्य किया जा रहा है। कांडा के जन्मदिवस को परोपकार दिवस के रूप में मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार कांडा परिवार की नई पीढ़ी को भी खुलकर मैदान में उतारा गया है। सरगर्मियां जोरों पर हैं। हालांकि कांडा परिवार द्वारा किए जा रहे इन आयोजनों पर आलोचकों की पहले से ही तिरछी नजर रही है लेकिन अब यह आलोचना सरेआम शुरू हो गई है। उल्लेखनीय है कि सिरसा से विधायक गोपाल कांडा  करीब डेढ़ साल पूर्व अपनी कम्पनी में कार्यरत गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। कांडा को इसी कारण गृह राज्य मंत्री के पद से भी हाथ धोना पड़ा था। आलोचक उन पर महिला व समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता का आरोप लगा रहे हैं। 
आज शहर के विभिन्न चौकों में लगे कांडा के जन्मदिवस समारोह के बैनरों के बीच गीतिका व उसकी मां अनुराधा शर्मा को न्याय दिलवाने की मांग को लेकर लगे बैनर ने सभी का ध्यान खींचा। बैनर में हत्याओं के आरोपी के जन्मदिन पर धर्म व समाजसेवा की आड़ में रोड शो करने पर सवालिया निशान लगाए गए हैं? प्रत्यक्ष रूप से क्षेत्र के लोगों को संबोधित इस बैनर में कहा गया है कि 'आप अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनिएगा और न्याय के हक में जरा सोचिएगाÓ। साफ है कि क्षेत्र के लोगों के इस तरह के आयोजनों में शामिल होने पर सवाल उठाए गए हैं। शहर में कई स्थानों पर लगे यह बैनर आज दिनभर चर्चा का विषय बने रहे।

रात को लगे होर्डिंग

                     गोपाल कांडा के जन्म दिवस समारोह पर निशाना साधते यह होर्डिंग रात को लगे। इन्हें कौन लगा गया? कहां से तैयार हुए? इस बारे में कोई नहीं जानता। न ही प्रत्यक्ष रूप से कोई इस कार्य की जिम्मेदारी लेने को तैयार है। हालांकि कांडा के धुरविरोधी माने जाने वाले नगरपरिषद उपाध्यक्ष लीलाधर सैनी का नाम इससे जोड़कर देखा जा रहा है। सैनी श्री बाबा तारा चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव भी हैं और कांडा के कांग्रेस से हाथ मिलाने के बाद से ही खुलेआम उनके विरोध में उतरते रहे हैं। होर्डिंग आज दिनभर लगे रहे। कांडा समर्थक इसे विरोधियों की नापाक हरकत करार दे रहे हैं।

सैनी के विरोधी सुर

           नगर परिषद् के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं श्री तारा बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव लीलाधर सैनी ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में भी गोपाल कांडा के जन्मदिवस पर किए जा रहे आयोजन पर सवाल खड़े किए। उन्होंने ऐसे आयोजन को महिलाओं और सिरसा की तमाम जनता का अपमान बताया है। इसी के साथ उनका कहना है कि सिरसा की धर्म धरती को कांडा परिवार ने कथित तौर पर न केवल कलंकित किया है बल्कि संतों का भी अपमान किया है। उन्होंने कहा कि 29 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे भादरा गेट पर सर्व समाज की ओर से हवन यज्ञ किए जाने का कार्यक्रम रखा गया है। सिरसा की पावन धरा को इस पाप से मुक्ति दिलवाने तथा संतों का सम्मान लौटाना ही इस हवन यज्ञ का उद्देश्य है। विज्ञप्ति में सैनी ने कहा है कि दिल्ली निवासी गीतिका शर्मा व उसकी माता की मृत्यु के बाद न्याय दिलवाने तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए आगामी 29 दिसम्बर को यज्ञ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने उनसे मुलाकात करके इस विषय में गंभीर चर्चा की तथा गीतिका व उसके परिवार को न्याय दिलवाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की थी। शहरवासियों की अपील पर ही यह हवन यज्ञ रखा गया है।

Tuesday 24 December 2013

सत्संग के बहाने फेसबुक फ्रेंड से मिलने आई युवती से गैंगरेप

डेरा सच्चा सौदा में जूस पिलाकर किया बेसुध

सिरसा। फेसबुक पर दोस्ती हुई और मिलने के लिए डेरा सच्चा सौदा के अलावा कोई माकूल शरणस्थली नहीं मिली। परिवार का डेरा के प्रति अंधविश्वास काम आया और दोस्त को भी जगह रास आ गई। दोनों के मिलने का स्थान तय हो गया। बस बाकी रह गया सही समय का इंतजार। डेरा सच्चा सौदा में मिलना था तो रविवार का दिन भी नजदीक आ गया। युवती ने डेरा जाकर सत्संग सुनने की बात परिजनों से कही। अंधविश्वास में डूबे परिजनों ने भी मना नहीं किया। दोनों दोस्त डेरा सच्चा सौदा में मिले। बातचीत हुई और सत्संग का ख्याल भूल दोनों जूस बार पर जा पहुंचे। युवती ने जूस पिया और उसके बाद जब सुध आई तो उसके साथ धोखा हो चुका था।
पंजाब के करतारपुर निवासी एक युवती ने आज सदर थाना पुलिस को यह कहानी बयां की। युवती ने बताया कि उसके साथ दो युवकों ने गैंगरेप किया है। वह फेसबुक पर विनोद नामक युवक की दोस्त बनी थी। विनोद से मिलने के लिए वह सत्संग के बहाने डेरा सच्चा सौदा आई। यहां पर विनोद उसे मिला और उसने जूस पीने की बात कही। दोनों ने जूस पिया लेकिन वह जूस पीने के बाद बेसुध हो गई। जब उसे होश आया तो वह पास के ही किसी खेत में थी। वहां विनोद व एक अन्य युवक ने उससे दुष्कर्म किया और उसे वापिस डेरा सच्चा सौदा छोड़ गए। युवती यहां से गांव दड़बी में रहने वाले अपने रिश्तेदारों के यहां पहुंची और सारी कहानी बयां की। परिजनों को सूचना दी गई और आज सदर थाना में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने विनोद व उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि विनोद की पहचान क्या है। उसके फेसबुक अकाउंट से जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल इतना भी पता नहीं चल पाया है कि विनोद कहां का रहने वाला है।

अब पेशी चार जनवरी को

सिरसा। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह ने आज सीबीआई अदालत के समक्ष हाजिरी लगाई। आज साध्वी यौन शोषण व रणजीत हत्याकांड में सुनवाई हुई। इस मामले में आगामी तिथि 4 जनवरी निर्धारित की गई है।
ज्ञातव्य हो कि पत्रकार रामचन्द्र छत्रपति हत्याकांड में भी चार जनवरी की तारीख मुकर्रर है। छत्रपति हत्याकांड में विगत शनिवार को हुई सुनवाई के दौरान मामले के जांच अधिकारी डा. अरमानदीप सिंह की गवाही पर जिरह पूरी कर ली गई थी। तीनों मामलों में अब गुरमीत सिंह को चार जनवरी को अदालत के समक्ष हाजिर होना होगा।

तीन की मौत, तीन घायल
गांव साहुवाला प्रथम के निकट कार-कैंटर के बीच हुई टक्कर

सिरसा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव साहुवाला प्रथम के निकट आज सुबह कैंटर व कार की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दुर्घटना के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिए गए।
मिली जानकारी के अनुसार डबवाली के गुरूनानक नगर निवासी पुरूषोतम सिंह अपनी पत्नी मनप्रीत कौर, पुत्र गुरशरण सिंह, पुत्री खुशी व माता गुरदीप कौर के साथ मारुति कार में सवार होकर डबवाली से सिरसा के डेरा सच्चा सौदा आ रहे थे। साहुवाला प्रथम के निकट तेज रफ्तार कैंटर बस को ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी कार से टकरा गया। कैंटर की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह कार को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। भीषण हादसे में कार सवार पुरुषोत्तम, उसकी पुत्री खुशी व मां गुरदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। बडाग़ुढा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गुरशरण सिंह व मनप्रीत कौर को इलाज के लिए सिरसा के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि कैंटर सिरसा की सब्जी मंडी से डबवाली जा रहा था। घटना के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार कैंटर डबवाली का है। इस सबंध में मृतक पुरूषोतम सिंह के भाई नरोतम सिंह की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ धारा 279, 304ए,व 427 आइपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
उधर गांव मोरीवाला के पास हुई सड़क दुर्घटना में दर्शन पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी मोरीवाला घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दर्शन सिरसा के एक निजी स्कूल में अध्यापक है और सुबह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर स्कूल आ रहा था।

तीन इंस्पेक्टर बने डीएसपी

सिरसा। प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा पुलिस के कई अधिकारियों की पदोन्नति की है। सिरसा में नियुक्त तीन इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी भी डीएसपी बनाए गए हैं। डीजीपी कार्यालय के मुताबिक सिरसा के ओढां थाना में कार्यरत इंस्पेक्टर दलजीत ङ्क्षसह, सीआईए सिरसा प्रभारी किशोरी लाल व इंस्पेक्टर सतपाल को पदोन्नति देकर डीएसपी बनाया गया है। उक्त अधिकारी इंस्पैक्टर पद पर अपना 6 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।

केन्द्रीय विद्यालय संगठन के गोल्डन जुबली ईयर पर कार्यक्रम का आयोजन
संसाधनों का सही दोहन कर विकास में बने भागीदार : सांसद

सिरसा। केंद्रीय विद्यालय संगठन के 50 वर्ष की स्वर्णिम यात्रा में शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम रचे हैं, वे आज एक मिसाल बन गए हैं। आज से 50 वर्ष पूर्व 20 रैजीमेंटल विद्यालयों के साथ शुरू हुए इस संगठन के अंतर्गत देशभर में फिलहाल 1100 केंद्रीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। यह विचार सिरसा के सांसद डा. अशोक तंवर ने आज यहां एयरफोर्स स्थित केंद्रीय विद्यालय संख्या-1 में गोल्डन जुबली इयर सेलिब्रेशन के अंतर्गत आयोजित किए गए कार्यक्रम में संबोधित करते हुए प्रकट किए। संभागीय प्रोत्साहन पुरस्कार शीर्षक पर आधारित इस समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय विद्यालय संगठन के उपायुक्त सी.मणि ने की। इस दौरान विद्याॢथयों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। कार्यक्रम का आगाज सांसद तंवर एवं सी. मणि ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके उपरांत विद्याॢथयों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। विद्याॢथयों को संबोधित करते हुए डा. अशोक तंवर ने शिक्षा के क्षेत्र में केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी और बेहतर सुविधाएं लोगों को उपलब्ध करवाना यूपीए सरकार की विशेष प्राथमिकता रही हैं। सांसद तंवर ने कहा कि आज भारत आधुनिक और विकसित देश के रूप में उभर रहा है। हमें अपने संसाधनों का सही तरह से दोहन करते हुए विकास की गति को तेज करना चाहिए। अपने अध्यक्षीय भाषण में सी. मणि ने कहा कि 50 वर्षों में केंद्रीय विद्यालय संगठन ने अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। यहां से शिक्षा अॢजत करने वाले अनेक विद्यार्थी आज विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे पदों पर नियुक्त हैं।
केंद्रीय विद्यालय क्षेत्रीय केंद्र सिरसा के अंतर्गत आने वाले हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के केंद्रीय विद्यालयों के चयनित शिक्षकों को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान संगीत गायन एवं अन्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया और इन प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके साथ रिजनल सेंटर के सहायक आयुक्त निरंजन कुमार, विद्यालय के प्राचार्य सुभाष चंद्र, के.वी. टू. के प्राचार्य सी.एस. आजाद, कर्नल खुराना, अमित सोनी, विजेंद्र सिवाच, आर.डी. गौतम, राजकुमार, आर.एन. गंगवार, मनमोहन ङ्क्षसह, एस. महेंद्रु, रजनी नेय्यर, सुनीता भगत, मीना धीमान, अमित अरोड़ा, सुरेश शर्मा सहित अनेक शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Monday 23 December 2013

डबवाली अग्नि त्रासदी : भुलाए नहीं भूलता वो मंजर

सिरसा। 23 दिसम्बर 1995 को डबवाली के डीएवी स्कूल का वार्षिक समारोह राजीव मैरिज पैलेस में चल रहा था।  नन्हें-मुन्ने, सजे-संवरे संगीत की मदमस्त धुनों पर इठला रहे थे। मंच के सामने मौजूद उनके अभिभावक इतरा रहे थे, अपने बच्चों को इठलाता देखकर। सबकुछ ठीकठाक चल रहा था। इसी दौरान आग की एक चिंगारी उठी और गीतों की स्वर-लहरियां चीख-पुकार में  बदल गईं। थिरकते पांव जान बचाने को दौड़भाग करने लगे। चंद लम्हों में ही सबकुछ आग की भेंट चढ़ गया। हादसे में मासूम बच्चों व उनके अभिभावकों सहित 462 लोगों की जान चली गई। कई जीवन भर के लिए अपाहिज हो गए। किसी की टांग चली गई तो किसी का हाथ। किसी का चेहरा तो इतना कुरूप हो गया कि पास बैठने वाला ही डर जाए। लम्बा समय बीत जाने के बाद भी वो हादसा भुलाए नहीं भूलता। 

स्मारक स्थल पर हुआ श्रद्धांजलि समारोह
ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन 

डबवाली। डबवाली अग्निकांड की 18वीं बरसी पर आज अग्नि पीडि़तों के स्मारक स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विगत तीन दिनों से चल रहे गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ का भोग डाला गया और गीता के पाठ व हवन यज्ञ का आयोजन भी किया गया। आज सांसद अशोक तंवर सहित विभिन्न गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की और अग्नि पीडि़तों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
डॉ. तंवर ने कहा कि नि:संदेह यह अग्निकांड उस समय देश की सबसे भयानक, दुखदायी घटना और बड़ी त्रासदी थी। उन्होंने कहा कि इस घटना का खामियाजा उस समय न केवल सैंकड़ों परिवारों को उठाना पड़ा, बल्कि देश भर के लोग भी इससे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके।  उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी पीडि़त परिवारों के सदस्यों की मदद के लिए हर समय उनके साथ खड़ी हैं। साथ ही उन्होंने दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए भी भगवान से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री हरियाणा के विशेष कार्याधिकारी मीडिया डा. के. वी. सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आत्माएं कभी नहीं मरती। उन्होंने कहा कि 23 दिसंबर 1995 में यह त्रासदी विश्व की सबसे बड़ी त्रासदी थी जिसे भुुलाया नहीं जा सकता लेकिन बीते हुए समय के साथ-साथ परिस्थितियों का सामना करना ही पड़ता है।  इस अवसर पर सिरसा के सांसद डा अशोक तंवर ने डबवाली अग्रिकांड से पीडि़तों की याद में स्मारक स्थल डबवाली में स्थापित की गई ई-लाईब्रेरी का उद्घाटन किया। इस लाईब्रेरी में पाठकों के लिए किंडल टेबलेट भी उपलब्ध करवाए गए हैं। इस किंडल टेबलेट से यहां आने वाले पाठक लाईब्रेरी में रखी गई किताबों के अलावा किंडल एंडरोयड/ टेबलेट से भी किताबें पढ़ पाएंगे। किंडल टेबलेट की सुविधा वाली यह लाइब्रेरी न केवल हरियाणा प्रदेश बल्कि देश की पहली लाईब्रेरी होगी। शुरूआती दौर में ई-लाईब्रेरी के लिए दो किंडल टेबलेट खरीदे गए।

थाने में निगला जहर, हालत गंभीर
थाना प्रभारी पर लगाया प्रताडऩा का आरोप

सिरसा। खंड चौपटा के गांव रूपाणा के एक व्यक्ति ने पुलिस प्रताडऩा से तंग आकर चौपटा थाना में स्प्रे पी आत्महत्या का प्रयास किया। थाना में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे सिरसा के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक रैफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार गांव रुपाणा निवासी महेन्द्र की कुछ जमीन उसी के रिश्तेदारों ने धोखाधड़ी कर अपने नाम करवा ली थी। महेन्द्र ने इस बाबत छह माह पूर्व चौपटा थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामले के दो आरोपियों को तो गिरफ्तार किया लेकिन तीन आरोपी अभी तक खुलेआम घूम रहे हैं। महेन्द्र ने बार-बार चौपटा थाना में आरोपियों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आज प्रात: भी महेन्द्र थाने पहुंचा और थाना प्रभारी जसविन्द्र शर्मा से आरोपियों की धरपकड़ की बात कही। आरोप है कि थाना प्रभारी जसविन्द्र शर्मा ने पीडि़त महेन्द्र के साथ गाली-गलौच किया और उसे थप्पड़ भी मारा। आरोप है कि थाना प्रभारी ने पीडि़त महेन्द्र को आत्महत्या करने लेने की बात कही। इसी से दुखी महेन्द्र ने स्प्रे खरीदा और थाना परिसर में जाकर पी लिया। हालत बिगडऩे पर पुलिस कर्मियों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया और परिजनों को सूचना दी। परिजनों के अस्पताल में पहुंचते ही चौपटा थाना प्रभारी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद एएसपी राजेन्द्र मीणा, सिरसा शहर थाना प्रभारी दलीप सिंह दलबल सहित मौके पर पहुंचे। पीडि़त के भाई कुलदीप व दरिया सिंह ने बताया कि जमीन को लेकर महेन्द्र ने मामला दर्ज करवाया था। आज भी महेन्द्र थाना में गया वहां उसके साथ दुव्र्यवहार हुआ, जिसके चलते उसने स्पे्र पी ली। उन्होंने मांग की कि चौपटा थाना प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस बारे में पत्रकारों से जब एएसपी राजेन्द्र मीणा से बातचीत करनी चाही तो उन्होंने कहा कि वे आज छुट्टी पर हैं और इस बाबत कोई बात नहीं करेंगे।

फिर कायम होगा हॉकी का रुतबा : सरदारा

सिरसा। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान व विश्व के जाने माने मिड फिल्डर सरदार सिंह ने कहा कि अब वो दिन दूर नहीं जब हॉकी का रूतबा भारत में फिर से लौटेगा और हॉकी में भारत की बादशाहात कायम होगी। सरदार सिंह जीवननगर के नामधारी गुरू हरी सिंह महाविद्यालय के अपने पुराने मैदान पर छोटे हॉकी खिलाडिय़ों के साथ अभ्यास कर रहे थे। वे पिछले पांच दिनों से अपने गांव संतनगर आए हुए थे। कल दिल्ली के लिए रवाना हुए जहां वे 28 दिसम्बर से दिल्ली में शुरू हो रहे विश्व कप से पहले चौथे व अन्तिम राउंड का अभ्यास शुरू करेंगे।
उन्होंने प्रदेश में खेल सुविधाओं के बारे में कहा कि राज्य सरकार द्वारा आधा दर्जन से भी अधिक एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान बनाए गए हैं। उन्हें खुशी है कि अब राज्य सरकार ने उनके पुराने मैदान जीवन नगर महाविद्यालय में, जहां उन्होंने बचपन में हॉकी के गुर सीखे हैं उस मैदान पर एस्ट्रोटर्फ बनाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस मैदान के बनाने पर लगभग साढे पांच करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी और इस क्षेत्र के खिलाडिय़ों को हॉकी में विश्व स्तर की सुविधाएं प्राप्त होंगी जिससे इस इलाके से और अधिक हॉकी के खिलाड़ी तैयार होंगे। 
सरदार सिंह ने कहा कि भारतीय हॉकी खिलाडिय़ों को अब छोटे शहरों में भी एस्ट्रोटर्फ की तकनीकों और खेल का अभ्यास होने लगा है जिससे छोटे कस्बों से हॉकी प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय हॉकी का भविष्य उज्ज्वल है क्योंकि भारतीय टीम को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कोच टेरीगोच के मातहत प्रशिक्षण लेने का मौका मिला है जिससे टीम के मनोबल में इज़ाफा हुआ है और अब उनका व पूरी टीम का फोकस आगामी जुलाई 2014 में हालैंड में होने वाले विश्व कप पर है। भारतीय टीम इस कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। इससे पहले भारतीय हॉकी टीम को हॉकी इण्डिया लीग और कई अन्तर्राष्ट्रीय खेलों में विश्व की बड़ी-बड़ी हॉकी टीमों के साथ खेलने का मौका मिलेगा जिससे टीम में विश्वास और बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि हॉकी टीम के लिए वर्ष 2014 बेहद महत्वपूर्ण है। इस वर्ष विश्व कप के साथ-साथ एशियन गेम्ज राष्ट्रमण्डल, चैम्पियन ट्रॉफी, हॉकी इण्डिया लीग होगा जिसमें भारतीय टीम का खेल और निखरेगा। सरदार सिंह जो विश्व के बैस्ट फाईव हॉकी प्लेयर्ज में शामिल हैं, ने अभी तक 185 अन्तर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं जिनमें से 35 अन्तर्राष्ट्रीय मैच उनकी कप्तानी में खेले गए।
इससे पहले वे सिरसा में जिला उपायुक्त डा जे गणेसन से मिले। उन्होंने जिला प्रशासन के अनुरोध पर 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को अपने नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने का संदेश भी दिया।

Saturday 21 December 2013

पुलिस हिरासत में मौत पर उठे सवाल

रातों-रात परिजनों के सुर बदले
चिकित्सीय पैनल ने किया पोस्टमार्टम

सिरसा। गांव बीरूवाला गुढ़ा निवासी बलवान पुत्र नत्थू राम की पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत के मामले में आज चिकित्सकों के बोर्ड और ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मृतक का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद विसरा मधुबन भेज दिया गया है। इस बीच मृतक के परिजनों द्वारा अपने बयान बदलने की बात भी सामने आ रही है। ज्ञातव्य हो कि गत रात्रि तक परिजन पुलिस की प्रताडऩा के कारण बलवान की मौत हुई बता रहे थे। आज परिजनों ने पुलिस के खिलाफ मुंह खोलने से साफ मना कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि गत दिवस गांव बीरूवालागुढ़ा निवासी बलवान की मौत पुलिस हिरासत में हो गई थी। बलवान को सीआईए पुलिस ने खेतीहर मजदूर की हत्या के आरोप में हिरासत में लिया था। कुछ ही घंटों की हिरासत के बाद बलवान की हालत बिगड़ गई थी। पुलिस उसे यहां एक निजी अस्पताल में लेकर आई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले को दबाने की काफी कोशिश की लेकिन परिजनों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने सीआईए पुलिस पर आरोप जडऩे शुरू कर दिए। गत रात्रि तक परिजनों का कहना था कि बलवान की मौत पुलिस द्वारा दी गई प्रताडऩा की वजह से हुई है। वह थाना में ही मर चुका था बावजूद इसके परिजनों को सूचना नहीं दी गई और उपचार के बहाने उसे सिरसा लाया गया। आखिरकार प्रशासन हरकत में आया और शव पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया।
पोस्टमार्टम के लिए बाकायदा चार चिकित्सकों का एक बोर्ड गठित किया गया। बोर्ड द्वारा आज ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया। आज परिजनों के बोल पुलिस के खिलाफ नहीं फूटे।
गत दिवस पुलिस कर्मियों ने बलवान की मौत हार्ट अटैक से हुई बताई। आज परिजन भी यही बयानबाजी करते दिखे। मामले को संदिग्ध बताया जा रहा है। बताया यह भी जा रहा है कि पोस्टमार्टम के दौरान पुलिस कर्मी भी शवगृह में मौजूद रहे, जबकि यह प्रक्रिया के पूरी तरह खिलाफ है। रातों-रात परिजन के बयान बदलने को गांव के लोग संदिग्ध बता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस व परिजनों में सुलह हो गई लगती है। परिजनों के बयान पुलिस के दबाव में बदले हैं। वहीं पुलिस कर्मियों का कहना है कि बलवान की मौत हार्ट अटैक से हुई है। बाकी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मामला पूरा स्पष्ट हो जाएगा। उधर एसएसपी सौारभ सिंह ने स्वीकार किया कि कि पुलिस हिरासत में बलवान की मौत हुई है। मामले की न्यायिक जांच करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस मामले की जांच एएसपी राजेंद्र कुमार मीणा कर रहे हैं।

डिग्गी में डूबने से किसान की मौत
अत्याधिक मदिरा सेवन बना मौत का कारण

सिरसा। गांव तलवाड़ा खुर्द में एक व्यक्ति की ट्यूबवैल की डिग्गी में गिरने से मौत हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। यहां शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार एलनाबाद के तलवाड़ा खुर्द  निवासी गुरदीप पुत्र अमीर सिंह खेतीबाड़ी करता था। गत रात्रि वह खेत गया लेकिन वापिस नहीं लौटा। परिजनों को ङ्क्षचता हुई तो वे खेत पहुंचे और छानबीन शुरू की। गुरदीप का शव खेत में लगे ट्यूबवैल की डिग्गी में पड़ा मिला। परिजनों के अनुसार गुरदीप शराब का आदी था। डिग्गी के पास ही पड़ी शराब की बोतल से संभावना जताई जा रही है कि अत्यधिक मदिरा सेवन के बाद वह असंतुलित होकर डिग्गी में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम हेतु सामान्य अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि मृतक शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं।

Thursday 19 December 2013

पीट-पीटकर हत्या

ऊंची आवाज में डैक बजाने से रोकने की मिली सजा
पिता-पुत्र सहित पांच के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

सिरसा। गांव बीरूवालागुढ़ा में ऊंची आवाज में डैक बजाने से रोकने पर एक खेत मजदूर की हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पिता-पुत्र सहित पांच के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बड़ागुढ़ा थाना क्षेत्र के गांव बीरुवालागुढ़ा में काकलू राम पुत्र बुद्धराम खेत मजदूरी करता है। पड़ोस की ढाणी में रहने वाले बलबीर पुत्र अमर सिंह के साथ उसका विवाद चल रहा था। बताया गया है बलबीर इत्यादि ऊंची आवाज में डैक बजाते थे जिसपर काकलू को आपत्ति थी। उसने कई बार उक्त लोगों को डैक धीमी आवाज में बजाने की बात कही। इस मसले पर गांव में पंचायत भी हुई। एक बारगी तो मामला शांत हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गत रात्रि बलबीर इत्यादि ऊंची आवाज में डैक बजा रहे थे। इस दौरान काकलू ने उन्हें रोका।  इसके बाद वह खेत में कार्य करने लगा। आरोप है कि बलबीर, उसके पुत्र शंभू, बलवान पुत्र नत्थूराम ने दो अन्य के साथ मिलकर काकलू पर हमला बोल दिया। लाठियों व डंडों से काकलू को बुरी तरह पीटा गया। मौके पर ही उसका दम टूट गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ागुढ़ा थाना पुलिस एएसआई दलबीर सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम हेतु सामान्य अस्पताल लाया गया। दलबीर सिंह ने बताया कि सोना देवी की शिकायत पर बलबीर, उसके पुत्र शंभू, बलवान व दो अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या
भाई की शिकायत पर पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज

सिरसा। गांव मम्मडख़ेड़ा में ससुराल पक्ष द्वारा विवाहिता की दहेज को लेकर हत्या कर दी गई। विवाहिता के भाई की शिकायत पर रानियां थाना में पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शव का सिरसा के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार रानियां क्षेत्र के अंतर्गत गांव ठोबरियां निवासी बहादुर राम की पुत्री सुनीता का विवाह मम्मडख़ेड़ा निवासी नत्थू राम के साथ हुआ था। आज सुबह सुनीता के मायके पक्ष को उसकी मौत की खबर मिली। परिजन मौके पर पहुंचे और शव को सामान्य अस्पताल लाया गया। जांच में सुनीता के शरीर में जहर होने की पुष्टि हुई। सुनीता के भाई रोहताश कुमार का आरोप है कि विवाह के बाद से सुनीता को दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाता था। आए दिन पति नत्थू राम व सास सुखवंती उससे मायके से सामान व पैसे लाने की मांग करते थे। इस बाबत उसकी बहन ने उन्हें कई बार बताया। आरोप है कि पति व सास ने ही जबरन जहर देकर सुनीता को मौत के घाट उतार दिया। रानियां थाना पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति नत्थूराम व सास सुखवंती के खिलाफ 304बी, 498ए, 328 व आईपीसी की धारा 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरा खुलासा हो पाएगा। फिलहाल उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

सड़क हादसे में फौजी की मौत
सिरसा। रोड़ी कालांवाली रोड पर सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार रोड़ी निवासी रणजीत पुत्र दर्शन सिंह रोड़ी से मोटरसाइकिल पर सवार होकर कालांवाली जा रहा था। रास्ते में उसका मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि रणजीत कानपुर में बतौर फौजी तैनात है। वह 10 दिन की छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था।

मानसिक परेशानी के चलते युवक ने की आत्महत्या

सिरसा। एकता चौक के निकट रहने वाले एक युवक ने पंखे से फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि युवक पिछले लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को नीचे उतारा। पोस्टमार्टम के लिए शव सामान्य अस्पताल भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार एकता चौक के निकट 32 वर्षीय लवित अपने परिवार सहित रहता है। बताया गया है कि उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। आज सुबह वह जल्दी उठा और चाय पी। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया और उसकी मां भी नीचे आराम करने लगी। काफी समय तक लवित कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को चिंता हुई। मां ने जाकर देखा तो लवित फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस को सूचना दी गई। मृतक के परिजनों का कहना है कि वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

'आप' को मिलेगा और समय

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने आज कहा कि वह दिल्ली में सरकार बनाने की संभावनाएं तलाशने के लिए आम आदमी पार्टी को और वक्त देगी। दिल्ली के विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के कारण सरकार नहीं बन पा रही है।
गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने बताया कि केन्द्र सरकार ने दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग से पूछा है कि दिल्ली में सरकार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी ने कितना वक्त मांगा है। हम सरकार बनाने के लिए आप को कुछ और वक्त देंगे। यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। शिंदे के बयान से संकेत मिले हैं कि केन्द्र सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की जल्दबाजी में नहीं है। सरकार सोमवार तक का इंतजार करने के लिए तैयार है जब आम आदमी पार्टी सरकार बनाने या नहीं बनाने को लेकर अपना फैसला बताएगी। उप राज्यपाल ने सबसे बड़ा दल होने के नाते भाजपा को सरकार बनाने का न्योता दिया था लेकिन पार्टी ने सरकार बनाने से इनकार कर दिया। इस बीच कांग्रेस ने उप राज्यपाल को पत्र लिखकर कहा कि वह आप को बिना शर्त समर्थन देने को तैयार है। दिल्ली में आप के 28 विधायक हैं। कांग्रेस के 8 विधायकों के समर्थन से आप सरकार बना सकती है। कांग्रेस के बिना शर्त समर्थन के बाद उप राज्यपाल ने आप सरकार बनाने का न्योता दिया। आप के नेता अरविंद केजरीवाल ने उप राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने या नहीं बनाने का फैसला लेने के लिए वक्त मांगा। केजरीवाल ने कांग्रेस के सामने 18 शर्ते रख दी। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह को पत्र लिखर 18 मुद्दों पर राय स्पष्ट करने को कहा था। केजरीवाल ने कहा कि जब कांग्रेस और भाजपा मुद्दों पर अपनी राय स्पष्ट कर देगी तो वह जनता के पास जाएंगे और उनकी राय के बाद ही सरकार बनाने या नहीं बनाने के संबंध में फैसला लेंगे। कांग्रेस ने केजरीवाल के पत्र का जवाब दे दिया है। भाजपा ने केजरीवाल के पत्र का जवाब नहीं देने का फैसला किया है।

Tuesday 17 December 2013

आयकर विभाग की छापेमारी

तीन निजी अस्पतालों का खंगाला रिकॉर्ड
कुछ दस्तावेज लिए कब्जे में

सिरसा। आयकर विभाग ने आज सिरसा के तीन निजी अस्पतालों पर छापेमारी की। विभागीय अधिकारियों ने कुछ दस्तावेज कब्जे में लिए। जैसे ही आयकर विभाग की टीम की सिरसा में दस्तक की सूचना मिली तो कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग के कमीश्रर अशोक सरोहा के नेतृत्व में आज चार-चार सदस्यीय तीन टीमों ने सिरसा के तीन निजी अस्पतालों पर छापेमारी की। उक्त तीनों टीमों में ज्वाइंट कमीश्रर एसआर कौशिक, जितेन्द्र कौशिश तथा आईटीओ डीसी सिंगला शामिल थे। आयकर विभाग के उच्चाधिकारियों ने शहर थाना से कुछ पुलिस कर्मियों को साथ लिया और मैडसिटी, संजीवनी तथा एपेक्स अस्पताल में दबिश दी। तीनों अस्पतालों में एक दम डाली गई रेड से चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। जैसे ही टीमों ने अस्पताल में दबिश दी, किसी भी कर्मचारी व अन्य लोगों को अस्पताल से बाहर नहीं जाने दिया। टीमों ने अस्पतालों में रिकॉर्ड को खंगाला। समाचार लिखे जाने तक विभागीय कर्मचारियों ने कुछ दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिया। इस संबंध में जब अधिकारियों से बातचीत करनी चाही तो उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।
गौरतलब है कि आयकर विभाग द्वारा दिसंबर माह के अंत तक आयकर जमा करवाने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। आयकर विभाग को सूचनाएं मिल रहीं थी कि सिरसा के निजी अस्पताल जमकर चांदी कूट रहे हैं और आय से अनुपात में कर जमा नहीं करवा रहे हैं। इसी के चलते आज टीमों ने निजी अस्पतालों में छापेमारी कर रिकॉर्ड को खंगाला।

Monday 16 December 2013

बिजली बिल का विरोध

सड़क पर उतर लोगों ने किया प्रदर्शन
सीएम को दी चेतावनी

सिरसा। बिजली की कीमतों में भारी बढ़ौतरी के विरूद्ध आज भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिला उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आर-पार की लड़ाई की चेतावनी दी।
बिजली आंदोलन संघर्ष कमेटी के आह्वान पर छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडैंट्स फैडरेशन के राष्ट्रीय सचिव रोशन सुचान, जिला सचिव सी. भोला, हरबंस लाल शर्मा, छात्र नेता मनोज पचेरवाल, मांगेराम पनिहारी, कामरेड रामकिशन, लीलाराम, वेदप्रकाश के नेतृत्व में स्थानीय टाऊन पार्क में 100 से अधिक गांवों के हजारों लोगों की महापंचायत हुई जिसमें बिजली के बिलों का बहिष्कार जारी रखने और गांवों में बिजली कनैक्शन न कटने देने का प्रस्ताव पारित किया गया। महापंचायत में प्रदेश के दूसरे जिलों सोनीपत, पानीपत, करनाल, रेवाड़ी व फतहाबाद से भी छात्र नेता पहुंचे जिन्होंने प्रदेश भर में बिजली आंदोलन चलाने का प्रण लिया। सभा को सम्बोधित करते हुए ए.आई.एस.एफ. के राष्ट्रीय सचिव रोशन सुचान ने कहा कि सिरसा की जनता ईमानदारी से पिछले 45 वर्षों से बिजली के बिल नियमित रूप से अदा कर रही थी तथा सिरसा जिला हरियाणा में सबसे कम लाईन लोस वाले जिलों में शुमार है। सिरसा की जनता ने घरों में बिजली बचत के लिए सी.एफ.एल. लगा रखे हैं फिर भी बिजली विभाग ने बिजली के दाम बढ़ाकर 7 से 8 रूपये प्रति यूनिट तक कर दिए हैं। प्रदेश के जो जिले बिजली चोरी में अव्वल हैं उनका भार बिजली की कीमतों को बढ़ाकर सिरसा, फतहाबाद व हिसार आदि जिलों पर डाला जा रहा है। बिजली चोरी करने वाले जिलों का 1600 करोड़ रूपये माफ किया जा रहा है। इसलिए जब तक सरकार 2.50 रूपये प्रति यूनिट के मुताबिक घरों और 3 रूपये प्रति यूनिट के हिसाब से दुकानों के बिजली तय नहीं कर सकती तब तक यह आंदोलन इसी प्रकार जारी रहेगा। आज से यह आंदोलन प्रदेश के दूसरे जिलों में भी शुरू होगा। छात्र नेता ने आरोप लगाया कि पूंजीवादी राजनैतिक पार्टियां लोगों को लूटने में लगी हैं तथा उन्हें जनता से कोई सरोकार नहीं है। 
रोशन सुचान ने कहा कि एक ओर सस्ती बिजली बनाने के नाम पर 1 लाख 86 हजार करोड़ रूपये का कोयला सरकार द्वारा बिजली कम्पनियों को मुफ्त प्रदान किया गया वहीं इन्हीं कम्पनियों द्वारा बिजली दामों में आश्चर्यजनक वृद्धि की गई। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग बिजली बिल न भरने वाले गांवों में बिजली कटौती करके और ट्रंासफार्मर या तार जलने पर उसे ठीक  नहीं कर रहा, अगर ऐसा जारी रहा तो लोग कानून हाथ में लेने को मजबूर होंगे।

पीएम पद के उम्मीदवार बनेंगे राहुल!

नई दिल्ली। हाल ही में पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली शर्मनाक हार के बाद अपनी किस्मत को आगामी लोकसभा चुनावों मे पुन: चमकाने के लिए कांग्रेस अपने उपाध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर सकती है।
सूत्रों के मुताबिक, इस बात की आधिकारिक घोषणा 17 जनवरी को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति को होने वाली बैठक में की जा सकती है। सूत्रों ने बताया कि पांच मे से तीन बड़े राज्यों मे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली शानदार जीत के बाद राहुल को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने के बाद इन अटकलों को विराम लग जाएगा की आगामी चुनावों मे पार्टी का उम्मीदवार कौन होगा। हालांकि, यह चर्चा का विषय है, लेकिन देश की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने विधानसभा चुनावों मे पार्टी को मिली शानदार जीत का सहरा अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के सिर बांधा है।
कांग्रेस मे काफी समय से राहुल को प्रधानमंत्री पद का मांग उठ रही थी और यह मांग तब और तेज हो गई जब पांच राज्यो के आए चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा था कि सही समय पर पीएम उम्मीदवार की घोषणा कर दी जाएगी।

Sunday 15 December 2013

पत्नी व पुत्र को धारदार हथियार से काटा

पत्नी की मौत, पुत्र की हालत गंभीर
घरेलू कलह के चलते दिया वारदात को अंजाम

सिरसा। डिंग थाना के अंतर्गत गांव कुसुंबी में घरेलू कलह के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी व पुत्र को तेजधार हथियार से काट डाला। पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पुत्र अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया और पुलिस गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करवा पुलिस ने वारिसों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार गांव कुसुंबी में जोधकां रोड पर अमर सिंह की ढाणी है। बताया जा रहा है कि अमर सिंह का अपनी पत्नी शकुंतला के साथ किसी बात को लेकर कलेश चल रहा था। गत रात्रि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। एक बारगी तो अमर सिंह खाना खाकर सो गया। रात्रि करीब 2 बजे अमर सिंह उठा और उसने अपनी पत्नी शकुंतला व पुत्र रविन्द्र पर हमला बोल दिया। दोनों पर अमर सिंह ने तेजधार हथियार से वार किए। पूरी तरह गोदने के कारण शकुंतला की मौत हो गई। रविन्द्र जख्मी हो गया। घटना को अंजाम देकर अमर सिंह फरार हो गया। सूत्रों के मुताबिक ढाणी के निकट रहने वाले शेर सिंह की पुत्री आज अमर सिंह के घर पहुंची। उसने भीतर जाकर देखा तो घर में खून बिखरा पड़ा था। तत्काल उसने अपने परिजनों को सूचित किया। लोग एकत्रित हुए और घटना की जानकारी डिंग थाना पुलिस को दी गई। ग्रामीणों ने रविन्द्र को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार रविन्द्र की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने शकुंतला के शव का अंत: परीक्षण करवा वारिसों को सौंप दिया। अमर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

नशेड़ी चालक ने महिला को रोंदा

सिरसा। चौपटा स्थित बस अड्डे के निकट एक नशेड़ी टाटा ऐस चालक ने महिला को कुचल दिया। घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बालासर निवासी नरेश अपनी पत्नी सरोज के साथ बाइक पर सवार होकर रुपाणा बिश्रोइयां जा रहा था। नरेश चौपटा पहुंचा। यहां किसी कारणवश वह बस अड्डा पर रुक गया। पत्नी सरोज बाइक पर पास खड़ी हो गई और नरेश कार्य निपटाने के लिए वहां से चला गया। इसी बीच तेज गति से आ रहे टाटा ऐस ने बाइक के पास खड़ी सरोज को टक्कर मार दी। हादसे में सरोज का मौके पर ही दम टूट गया। राहगीरों ने टाटा चालक को काबू कर लिया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक चालक ने नशा कर रखा था। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया।

दौड़कर एकता का संदेश
सरदार वल्लभ भाई पटेल फाउंडेशन द्वारा देशभर में रन फॉय यूनिटी


सिरसा। सरदार वल्लभ भाई पटेल फाऊंडेशन की ओर से आज नेहरू पार्क में 'रन फॉर यूनिटीÓ कार्यक्रम के अंतर्गत मार्च का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाभर से भाजपा कार्यकर्ताओं व लोगों ने भाग लिया। सड़क पर दौड़ लगाते हुए लोगों ने एकता का संदेश दिया।
भाजपा जिला प्रधान अमीर चंद मेहता ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथी पर सरदार वल्लभ भाई फाऊंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारतभर में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कड़ी में सिरसा में आयोतिज कार्यक्रम में जिलाभर से भारी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि इस फाऊंडेशन द्वारा देशभर के किसानों से लोहा एकत्रित किया जाएगा, जिससे सरदार वल्लभ भाई पटेल की एक विशाल प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा। यह प्रतिमा गुजरात में स्थापित की जाएगी, जिसका नाम स्टैचू ऑफ यूनिटी होगा। भाजपा जिला महामंत्री यतिंद्र सिंह ने कहा कि पटेल का देश के लिए योगदान अतुल्य है और इसी योगदान को देखते हुए नरेंद्र मोदी ने उनके सम्मान में 'रन फॉर यूनिटीÓ का आयोजन करके देश को एक सूत्र में पिरोने का बीड़ा उठाया है, ताकि एक मजबूत भारत का निर्माण हो सके। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथी महावीर प्रसाद व रामस्वरूप रामा ने शिरकत की। 
इस अवसर पर भाजपा नगर प्रधान सतपाल मेहता के नेतृत्व में दौड़ व मार्च भी निकाला गया। यह दौड़ व मार्च नेहरू पार्क से शुरु होकर  सरदार जगदेव सिंह चौक, सुभाष चौक, भगत सिंह चौक, घंटाघर, सूरतगढिय़ा चौक, शिव चौक से होते हुए नेहरू पार्क में पहुंचकर संपन्न हुआ। इस अवसर पर जगदीश चौपड़ा, बलवान जांगड़ा, संयोजक महावीर गोदारा, श्रीमति रेणु शर्मा, गुरदेव सिंह राही, शीशपाल कंबोज, प्रदीप रातूसरिया, रोहताश जांगड़ा, अरूण बैनीवाल, वीर शांति स्वरूप, श्याम बजाज, रतन लाल बामनिया, तरूण गुलाटी, शलेंद्रा चौधरी, मीरा देवी, जसविंद्र पाल पिंकी, लखविंद्र कौर, आशा खुराना, मंजू शर्मा, हरपिंद्र शर्मा, जसवंत राठौर, सुरेश पंवार आदि उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यातिथि के पर रविवार शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। जिसमें महेश पारीक, पृथ्वी सिधु, विक्रम इंदौरा, नरेंद्र पारीक, कृष्ण चंद्र आदि कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख कर सरदार पटेल को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Saturday 14 December 2013

किसान से लूट

बाइक सवारों ने दिया वारदात को अंजाम

सिरसा। डबवाली रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा से राशि निकलवाकर लौट रहे किसान को बाइक सवार युवकों ने लूट लिया। किसान एक लाख 60 हजार रुपये की नकदी निकलवाकर अनाज मंडी में जा रहा था। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार निरबाण निवासी संत लाल पुत्र लख्मी चंद आज प्रात: डबवाली रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से राशि निकलवाने आया था। करीब 11 बजे संत लाल ने एक लाख 60 हजार रुपये की नकदी निकलवाई और बैग में रखी। बैंक से साइकिल पर सवार होकर संतलाल राशि लेकर अनाज मंडी जा रहा था। जैसे ही वह अनाज मंडी के गेट नंबर तीन के पास पहुंचा तो बाइक पर सवार दो युवकों ने उससे बैग लूट लिया और फरार हो गए। संतलाल ने शोर मचाना आरंभ किया। लोग एकत्रित हुए। तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे। तत्काल घटना की जानकारी शहर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दलीप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। शहर थाना प्रभारी दलीप सिंह ने बताया कि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ली गई है। जांच आगे बढ़ाई जा रही है। शीघ्र ही मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा। मंडी में किसान से हुई लूट के कारण दहशत फैल गई। लोगों ने प्रशासन पर सवालिया निशान लगाया।

उप चुनाव 29 दिसंबर को

सिरसा। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने पंच, सरपंच, पंचायत समिति और जिला परिषद् सदस्य के विभिन्न रिक्त पदों के लिए शेष अवधि हेतु पंचायत उप-चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है।
जिला निर्वाच्र अधिकारी डा जे गणेसन ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि 14 दिसम्बर को जिला चुनाव अधिकारियों द्वारा नामांकन आमंत्रित किये जाएंगे। 16 और 17 दिसम्बर को नामांकन भरने की अवधि रहेगी। 18 दिसम्बर को उम्मीदवार द्वारा सम्बंधित रिर्टनिंग चुनाव अधिकारी को जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी और इसी दिन छटनी की जाएगी। 20 दिसम्बर को उम्मीदवार द्वारा नामांकन वापिस लिये जाएंगे और इसी दिन उम्मीदवारों की सूची तैयार की जाएगी और उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित किये जाएंगे। 29 दिसम्बर को चुनाव करवाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि यदि न्यायालय या सक्षम अधिकारी द्वारा किसी भी रिक्ति के विरूद्घ किसी प्रकार का स्टे आर्डर पास किया गया है तो उस सीट के लिए चुनाव नहीं होगा और तुरन्त इसकी सूचना आयोग को भेजी जाए। उन्होंने बताया कि सिरसा  के बढागुड़ा खण्ड के छतरिया ग्राम पंचायत के पंच पद के लिए, नजेदाखुर्द ग्राम पंचायत के पंच पद के लिए, कुरंगवाली ग्राम पंचायत के पंच पद के लिए, रोड़ी ग्राम पंचायत के पंच पद के लिए, डबवाली के पंचायत समिति सदस्य के लिए, अबुब शहर ग्राम पंचायत के पंच पद के लिए, आशा खेड़ा ग्राम पंचायत के पंच पद के लिए, डबवाली गांव ग्राम पंचायत के पंच पद के लिए, पाना ग्राम पंचायत के पंच पद के लिए, सता खेड़ा ग्राम पंचायत के पंच पद के लिए, सलाम खेड़ा ग्राम पंचायत के पंच पद के लिए, भारोखा ग्राम पंचायत के पंच पद के लिए, दडवी ग्राम पंचायत के पंच पद के लिए, मुसाहिब वाला ग्राम पंचायत के पंच पद के लिए उप चुनाव करवाने बारे कार्यक्रम जारी किए गए  है।

Friday 13 December 2013

दुर्घटना में वृद्ध की मौत

सिरसा। गांव शेरगढ़ के समीप आज सुबह  एक तेज रफ्तार कार ने एक वृद्ध को बुरी तरह से कुचल दिया। जिससे उसकी मौका पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार चौटाला रोड़ पर गांव शेरगढ़ के समीप  शुक्रवार सुबह नौ बजे के करीब चौटाला की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने सड़क क्रॉस कर रहे वृद्ध में टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौका पर पहुंची शहर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डबवाली के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। गांव शेरगढ़ निवासी हनुमान ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे उसका चाचा तिलकराम (65) गांव लखुआना की ओर स्थित खेतों में गया था। काफी समय बाद घर न लौटने पर उन्होंने उनकी खोज शुरू की। पता चला कि सड़क पर हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखा गया है। वे मौका पर पहुंचे। शव की पहचान की। शहर थाना पुलिस के एएसआई सूबे सिंह ने बताया कि मृतक के भतीजे हनुमान की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

साढ़े 8 लाख लोगों के बने आधार

सिरसा। जिला में यूआई डी. आधार कार्ड बनवाने के लिए सभी खंड मुख्यालयों पर टीमें बिठाई गई है कोई भी व्यक्ति वहां  पहुंच कर अपना आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी कर सकता है। सिरसा जिला में अभी तक आठ लाख 59  हजार आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है जिनमें सात लाख 87 हजार 453 लोगो के आधार कार्ड बन भी चुके है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डा. जे. गणेसन ने बताया कि आधार कार्ड के मामलें में सिरसा जिला आठवें नम्बर पर चल रहा है। आधार कार्ड के लिए सबसे अधिक इनरोलमेंट करने वाला फरीदाबाद पहला जिला है जहां 13 लाख 81 हजार  लोगों की आधार कार्ड की इनरोलमेंट हुई है। दूसरे स्थान पर सोनीपत, तीसरे स्थान पर करनाल, चौथे स्थान पर हिसार, पांचवे स्थान पर अम्बाला, छठे स्थान पर गुडग़ांव, सातवें स्थान पर भिवानी और आठवें स्थान पर सिरसा जिला है। उन्होंने बताया कि जिला में शतप्रतिशत लोगों के आधार कार्ड बनवाने के उद्देश्य से सभी स्कूलों में टीमें जा रही है। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे सम्बंधित खंड के बी डी पी ओ से सम्पर्क कर स्कूलों में मशीने स्थापित करवाए ताकि स्कूलों में पढने वाले बच्चो को यह सुविधा मिल सके।


विचारों में बदलाव जरूरी

सिरसा। विचारों में बदलाव के बिना  संतुलित समाज का विकास असम्भव है। केवल भौतिक विकास के दम पर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव नहीं है। यह शब्द हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन  के पूर्व चेयरमैन एवं हरियाणा इंसाफ सोसायटी के महासचिव प्रो. डी.आर. चौधरी ने कहे। वे  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेजाडेला खुर्द में 'हरियाणा में सांस्कृतिक विकास का संकटÓ विषय पर आयोजित विचारगोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे। प्रो. चौधरी ने कहा कि देश की सार्वजनिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य गम्भीर संकट में है। इन दोनों को बचाकर सामाज विकास में आम आदमी की  सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की  जा सकती है। स्वस्थ एवं शिक्षित समाज ही  विकास की अनिवार्य शर्त है। प्रो. चौधरी ने कहा कि हमारे देश में खासतौर पर हरियाणा में औरत को दोयम दर्जे का नागरिक समझा जाता है जो शर्मनाक है। उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि वे अध्ययन करें। यही समाज को समझने का सूत्र है। प्रो. चौधरी के सहयोगी सुरेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि हरियाणा में कन्या भ्रूण हत्या देश में सर्वाधिक होना विकास के तमाम दावों को खारिज कर देता है।  किसी भी राज्य-राष्ट्र के लिए लिंग भेद मानवता के प्रति अपराध है। विकास के साथ हमें अपने सामाजिक सांस्कृतिक विषयों पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। कार्यक्रम का मंच संचालन संस्कृत प्राध्यापक परमानंद शास्त्री ने किया। प्राचार्या श्रीमती राकेश अरोड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर देवेन्द्र सिंह, हरलाभ सिंह, बलबीर सिंह, कृष्ण कुमार, सत्यपाल, त्रिलोक चंद, हरविंदर सिंह, जंगीर सिंह, राम निवास, राजा सिंह, रिंकू बाला, ज्योति बाला, पूजा रानी, सीमा रानी, प्रोमिला, रीतू गर्ग, प्रकाश रानी आदि अध्यापक एवं गणमान्य उपस्थित थे।

Thursday 12 December 2013

खेलों से होता है सर्वांगीण विकास : शर्मा

शहीद भगत सिंह स्टेडियम में 150 महिलाओं ने लिया प्रतियोगिता में भाग

सिरसा। समेंकित महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शहीद भगत सिंह स्टेडियम में  सिरसा शहरी क्षेत्र की महिलाओं में रेस, साईकिल रेस, आलू रेस, चैटी रेस प्रतियोगिताएं  करवाई गई जिसमें 150 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। 
अतिरिक्त उपायुक्त शिव प्रसाद शर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर खेलकूद प्रतियोगिता का  शुभारम्भ किया। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिलाओं से कहा कि जीवन में अन्य कार्यो के साथ-साथ खेलों में भी अवश्य भाग लेना चाहिए क्योंकि खेलों से स्वास्थ्य ठीक रहता है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अव्वल नम्बर पर रहती हैं। इसके साथ-साथ खेलों में हिस्सा लेने पर ही उनमें छिपी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है।  उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि आज के समय को देखते हुए उन्हें हर क्षेत्र की प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तार से बताया।
शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आज 30 वर्ष तक की आयु की महिलाओं में 400, 300  मीटर दौड़ तथा साईकिल रेस करवाई गई। महिलाओं की 400 मीटर की दौड़ में स्थानीय कीर्तिनगर की काकू प्रथम, गौशाला मौहल्ला की चेतना द्वितीय तथा संजय कालोनी की रजनी तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार 300 मीटर की दौड़ में एकता नगर की ईशा प्रथम, प्रीतनगर की सुनीता द्वितीय तथा खन्ना कालोनी की रजनी तृतीय रही। 
इसी प्रकार 30 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं में आलू दौड़, मटका दौड़ तथा 100 मीटर दौड प्रतियोगिता करवाई गई। मटका दौड़ में थेहड़ मौहल्ला की चन्द्रकला प्रथम, चतरगढ़ पट्टी की पूनम द्वितीय तथा जे जे कालोनी की बबली तृतीय रही। आलू दौड़ में रेगर बस्ती की अंजु बाला प्रथम, संजय कालोनी की गीता द्वितीय तथा बाजीगर बस्ती की राजवीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  इसी प्रकार 100 मीटर की दौड़ में थेड़ मौहल्ला की राजरानी प्रथम, थेहड़ मौहल्ला की माया द्वितीय तथा मेला ग्राउंड की कुलविन्द्र कौर तृतीय स्थान पर रही। आज हुई साईकिल रेस प्रतियोगिता में चतरगढ़ पट्टी की सपना प्रथम, खैरपुर की गुरजीत कौर द्वितीय तथा शशी तृतीय स्थान पर रही।
विजेता खिलाडिय़ो को सिरसा खण्ड की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती दर्शना सिंह ने पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि विभाग द्वारा हर वर्ष 30 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं में यह प्रतियोगिता करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि खण्ड स्तर पर अव्वल रहने वाली महिलाओं  ेकी जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं। उन्होंने बताया कि कल जिला स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी। उन्होंने सभी विजेता खिलाडिय़ो से अपील की कि कल जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अवश्य भाग ले तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें।


सड़कों की बदलेगी सूरत : दीपेन्द्र
प्रधानमंत्री सड़क योजना से होंगे विकास कार्य

सिरसा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हरियाणा में लगभग 1100 किलोमीटर सड़कों की सूरत बदलेगी। नए वित्त वर्ष में हरियाणा को एक बार फिर इस योजना के तहत लाया जा रहा है जिससे ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों को सीधा फायदा मिलेगा।
यह बात रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सांसद अशोक तंवर के निवास पर लोगों व कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनते हुए कही। हुडा स्थित सांसद निवास पर पहली बार दीपेंद्र रात्रि भोज के लिए पहुंचे थे। दरअसल, गोवा, गुजरात और हरियाणा सहित पांच विकसित राज्यों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के दायरे से बाहर कर दिया गया था। लेकिन हरियाणा के ग्रामीण इलाकों को अब भी बेहतर सड़कों की दरकार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का ग्रामीण क्षेत्र के विकास में काफी अहम भूमिका रही है। लेकिन पिछले कुछ समय से इस योजना का हरियाणा को लाभ नहीं मिल पा रहा था। जिससे पिछले कुछ समय से ग्रामीण क्षेत्रों में सम्पर्क सड़कों के निर्माण व रखरखाव के लिए इस योजना की काफी जरूरत महसूस की जा रही थी।
इसी जरूरत को देखते हुए हरियाणा के लोकसभा और राज्यसभा के सभी 12 कांग्रेसी सांसदों ने प्रधानमंत्री से विशेष मुलाकात कर आग्रह किया की जरूरत के मुताबिक ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए हरियाणा को दोबारा इस योजना में शामिल किया जाए। सांसद हुड्डा ने बताया कि राजीव गांधी आवास योजना के तहत भी हरियाणा को विशेष फायदा मिलने जा रहा है। हरियाणा के तीन जिलों रोहतक, यमुनानगर और सिरसा को राजीव गांधी आवास योजना के तहत शामिल किया गया है। सिरसा के सांसद डॉ. अशोक तंवर ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का ग्रामीण क्षेत्र के विकास में काफी अहम भूमिका रही है। पिछले कुछ समय से ग्रामीण क्षेत्रों में सम्पर्क सड़कों के निर्माण व रखरखाव के लिए इस योजना की काफी जरूरत महसूस की जा रही थी। डॉ.तंवर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सम्पर्क सड़कें जितनी अच्छी होंगी उससे ग्रामीण विकास को उतनी ही तेजी मिलेगी। सांसद तंवर ने बताया कि जनवरी माह में सिरसा संसदीय क्षेत्र में लोगों को काफी सौगातें मिलने वाली हैं।

Wednesday 11 December 2013

हादसे में घायल की हुई मौत

एलनाबाद। डबवाली रोड पर आठ दिसंबर को सड़क हादसे में घायल किसान की गत रात्रि उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि उसके पुत्र का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। एएसआई उदयवीर ङ्क्षसह ने बताया कि आठ दिसंबर को ढाणी प्रतापनगर निवासी किसान स्वर्णं ङ्क्षसह (70) अपने पुत्र गुरमंगत ङ्क्षसह (35) के साथ बाइक पर सवार होकर शहर की ओर आ रहे था। सामने से आ रही कार से उनका बाइक टकरा गया। हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। स्वर्णंङ्क्षसह की गत दिवस उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के पुत्र गुरमंगत ङ्क्षसह के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन

सिरसा। लॉर्ड शिवा कालेज से गांव अहमदपुर की ओर जाने वाली रोड के निर्माण की मांग को लेकर आज लोगों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासी राजीव, कमल, भागवंती, प्रदीप, जसवंत इत्यादि का कहना था कि उक्त रोड पर अनेकों फैक्ट्रियां बनी हुई हैं। भारी तादाद में वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में सड़क की हालत बदतर हुई पड़ी है। जगह-जगह गड्ढे बने हुए हॅैं। अनेकों बार वाहन पलट भी चुके हैं। किसी भी समय घटना घट सकती है। लोगों ने विभाग को चेताया है कि अगर समय रहते सड़क का निर्माण नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे।

प्रभु को मिली आर्थिक सहायता

सिरसा। प्रदेश में मान्यता प्राप्त तथा गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को वित्तिय सहायता उपलब्ध करवाने के लिए  हरियाणा मीडिया कल्याण कोष प्रशासनिक योजना शुरू की गई है जिसमें  50 लाख रुपए की राशि रिवोल्विंग फंड के रुप में रखी गई है। यह बात मुख्यमंत्री हरियाणा के विशेष कार्याधिकारी(मीडिया) डा के वी सिंह ने यहां एक सादे समारोह में पत्रकार प्रभु दयाल को 25 हजार रुपए का चैक प्रदान करने के बाद एक बातचीत में कही। इस अवसर पर हरियाणा मीडिया एक्रीडेशन कमेटी के सदस्य संजय अरोड़ा भी थे। प्रभु दयाल गत दिनों दुर्घटना में घायल हो गए थे।  उनके ईलाज के लिए  यह राशि दी गई है।  उन्होंने बताया कि कई राज्यों में मीडिया के कल्याण के लिए एक निश्चित राशि रखी जाती है लेकिन राज्य सरकार द्वारा पत्रकारों के कल्याण हेतु उपरोक्त राशि रिवोल्विंग फंड के रुप में रखी गई है जिसे आवश्यकता अनुसार बढाया जा सकता है।  
उन्होंने कहा कि  राज्य सरकार द्वारा पत्रकारों को प्रोत्साहन देने के लिए  सतपाल सैनी श्रेष्ठ पत्रकारिता पुरुस्कार व राजेंद्र हुड्डा स्मृति नवोदित श्रेष्ठ  पत्रकारिता पुरुस्कार शुरू किए गए है। प्रत्येक पुरस्कार के अंतर्गत एक लाख रुपए की राशि, एक शॉल व एक प्रशस्ति पत्र देने का प्रावधान किया गया है।  इसके अलावा राज्य स्तर पर 51- 51 हजार रुपए के 11 पुरस्कार व प्रत्येक जिले में 21- 21 हजार रुपए के सात पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ साथ पत्रकारों के लिए  एक लाख 50 हजार रुपए का लाईफ टाईम एचिवमेंट अवार्ड भी शुरु किया गया है। उन्होंने कहा कि गत दिनों चंडीगढ में मीडिया एक्रीडेशन कमेटी आयोजित हुई इस बैठक में पत्रकारों के कल्याण व सुविधाओं बारे विस्तृत चर्चा की गई। सरकार के स्तर पर भी जर्नलिस्ट यूनियन की मांगो पर सकारात्मक विचार किया जा रहा है।

निशक्तों के लिए होगी टेबलेट लैब की स्थापना

सिरसा। जिला में श्रवण एवं वाणी निशक्त बच्चों को संकेतक भाषा में शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से आर के जे श्रवण वाणी कल्याण केंद्र में टेबलेट लेब स्थापित की जाएगी। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डा. जे. गणेसन ने बताया कि  इस  टेबलेट लैब में संकेतक भाषा के साथ चलचित्र एवं दृश्यों को जोड़कर बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाएगी।  यह टेबलेट लेब फिल्पड क्लास रुम में स्थापित होगी। होम वर्क, लेसन क्वालिटी तथा प्रोडक्शन के आधार पर लेब स्थापित की जाएगी। इस टेबलेट लेब को संचालित करने के लिए स्कूल अध्यापक को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।  
उन्होंने बताया कि इस टेबलेट लेब में फिल्पड मेथेडोलोजी के जरिए बच्चो को पढाकर उनका सीखने के स्तर को 50 प्रतिशत बढ़ाया जा सकता है।  टेबलेट लेब में बच्चों को पढ़ाकर इस कार्यक्रम से हुए लाभ का साप्ताह में मूल्यांकन भी किया जाएगा।  इसके बाद बच्चो का वार्षिक टेस्ट भी आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि इस लैब में गुणवता के मापदंडो की पहचान कर फोटो, निबंध, डिजीटल स्टोरी, प्रेजेंटेशन   के विजुअल भी  सांकंतिक भाष से जोड़कर दिखाएं जाएंगे। टैबलेट लैब से सामान्य बच्चे भी पढ़ सकते है परंतु जिला प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि पहले आर के जे श्रवण वाणी कल्याण केंद्र में यह पायलट पोजैक्ट के रुप में शुरू किया जाएगा। इससे पहले यह प्रोजेक्ट अमेरिकन फाऊंडेशन द्वारा तमिलनाडू राज्य के कोयम्बटूर के दो स्कूलों में चलाया जा रहा है।  जिला प्रशासन द्वारा आगामी सप्ताह में इस प्रोजैक्ट का अध्ययन करने के लिए  दो अधिकारियों को कोयम्बटूर भेजा जाएगा और इसके तुरंत बाद स्थनीय आर के जे श्रवण वाणी कल्याण केंद्र में यह लैब स्थापित की जाएगी। टेबलेट लैब के माध्यम से बच्चों को शिक्षा की सुविधा मिलने से उनका सर्वागीण विकास होगा। 
उन्होंने बताया कि आर के जे श्रवण वाणी कल्याण केंद्र व स्थानीय हेलर केलर दृष्टिबाधित स्कूल में पढने वाले बच्चो को सामान्य स्कूलों मे पढाने के लिए भी एकीकृत कोर्स शुरू किया गया है।  शुरूआती दौर में स्थानीय आर के जे श्रवण वाणी कल्याण केन्द्र तथा हेलन केलर दृष्टिबाधित स्कूल के बच्चों को यह कोर्स करवाकर सामान्य बच्चों के स्कूलों में शिक्षा हेतू दाखिला करवाया जाएगा। 

Tuesday 10 December 2013

छात्राओं से दुर्व्यवहार

स्कूल प्राचार्य ने की विभाग से शिकायत
कालांवाली का मामला

सिरसा। कालांवाली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं के साथ दुव्यर्वहार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। विद्यार्थियों तथा अभिभावकों में बढ़े रोष के कारण प्राचार्य ने अध्यापक के तबादले के लिए विभाग को पत्र लिखा है।
मिली जानकारी के अनुसार कालांवाली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में फूल चंद लोहानी अध्यापक कार्यरत है। कुछ दिनों से लोहानी विद्यार्थियों के साथ दुव्र्यवहार कर रहा था। सूत्रों के मुताबिक लोहानी ने स्कूल में अध्ययनरत छात्राओं को अपशब्द भी कहे। छात्राओं का आरोप है कि अध्यापक उनके साथ छेड़कानी का भी प्रयास करता रहा है। काफी समय तक छात्राओं ने मामले को दबाए रखा। लेकिन विगत तीन दिनों से अध्यापक की इस कारगुजारी में बढ़ौतरी होने लगी। करीब 15 छात्राओं ने स्कूल प्राचार्य भूप सिंह को लिखित में शिकायत दी। बाद में यह मामला एमएमसी कमेटी के अंतर्गत पहुंचा। कमेटी प्रधान काला सिंह ने स्कूल प्राचार्य भूप सिंह के समक्ष पंचायत बुलाई और अध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। बढ़ते रोष के कारण अध्यापक के तबादले के लिए विभाग को लिखा गया है।
विद्यार्थी वर्ग ही विद्यालय की धुरी है। अगर उनके साथ शिक्षक द्वारा दुव्र्यवहार किया जाता है वह निश्चित ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है। ऐसे में उक्त अध्यापक के तबादले के लिए विभाग को लिखा गया है।
प्राचार्य
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कालांवाली


अधिकारों की सुरक्षा, प्रगति की ली शपथ

सिरसा। उपायुक्त डा जे गणेसन ने आज लघु सचिवालय भवन परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों को मानवाधिकार दिवस पर मानव अधिकारों के प्रति सच्ची निष्ठा व मानव अधिकारों की सुरक्षा तथा प्रगति की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर उन्होंने एक शपथपत्र पढ़ा और इस शपथ सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने दोहराया। शपथ पत्र में कहा गया कि भारतीय संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा के साथ पालना करूंगा। इन अधिकारों की रक्षा के लिए मै अपने कर्तव्य का पालन करूंगा। मानवाधिकार का आदर व सम्मान करूंगा व सभी व्यक्तियों के आत्म सम्मान का आदर करूंगा और किसी के प्रति भेदभाव नहीं करूंगा। मै किसी भी व्यक्ति के मानवाधिकारों का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष शब्दों, कृत्यों या विचारों द्वारा उल्लंघन नहीं करूंगा। मै मानवाधिकारों की सुरक्षा व प्रगति के लिए कर्तव्यबद्ध हूं।
उपायुक्त ने बताया कि आज के दिन यानि 10 दिसम्बर 1948 को सर्वराष्ट्रीय मानव अधिकार घोषणा पत्र संयुक्त राष्ट्र की महासभा में निर्विरोध स्वीकार हुआ था। इस अधिकार की धारा में प्रत्येक मानव की प्रतिष्ठा व अधिकार समान हैं किसी प्रकार के जाति, वर्ण, लिंग, भाषा, धर्म, राजनीति तथा अभिमत, राष्ट्रीयता, सामाजिक उत्पति, सम्पति, जन्म, पद आदि का भेदभाव नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस अधिकार की धारा के तहत किसी व्यक्ति को दास बनाकर नहीं रखा जा सकता। उन्होंने बताया कि मानवधिकार संरक्षण आयोग, महिला आयोग, बाल सुरक्षा व संरक्षण आयोग, अनुसूचित जाति व जनजाति संगठन के व्यक्ति भी इन अधिकारों के प्रति संघर्षरत हैं और सरकार द्वारा अधिकारों के प्रति कानून भी बनाए गए हैं। इस मौके पर नगराधीश प्रेम चंद, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी सतीश मेहरा, तहसीलदार चुनाव जगदीश मैहता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

Monday 9 December 2013

हादसे में तीन की मौत

दहेज का सामान लादकर लौट रहे थे बाराती

सिरसा। राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर बाजेकां पुलिस नाके के निकट गत रात्रि भीषण हादसा हुआ। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर घायल हो गए। उक्त लोग दहेज का सामान कैंटर में लादकर आदमपुर के खैरमपुर गांव से सुखचैन जा रहे थे। 
मिली जानकारी के अनुसार  सुखचैन निवासी एक युवक का विवाह आदमपुर के अंतर्गत गांव खैरमपुर में हुआ था। गत रात्रि दूल्हे के रिश्तेदार ओमप्रकाश (60) पुत्र समराराम, सुनील (30) पुत्र कुलवंत निवासी सुखचैन, डूंगरराम (45) पुत्र हरलाल निवासी रूडय़ांवाली तथा भट्टूराम, भूप राम निवासी सुखचैन, अमरनाथ व बंताराम निवासी करड़ांवाली, राजस्थान और कैंटर मालिक कृष्ण व पवन निवासी डोभीकलां दहेज का सामान लादकर वापिस लौट रहे थे। रात्रि करीब साढे 11 बजे कैंटर बाजेकां स्थित पुलिस नाके के निकट पहुंचा। चालक कृष्ण को नींद की झपकी आ गई। अनियंत्रित कैंटर सड़क किनारे शीशम के पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक कृष्ण के साथ बैठे सुनील, डूंगरराम व ओमप्रकाश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य सवार घायल हो गए। बताया जा रहा है कि चालक खिड़की से बाहर जा गिरा और बाकी लोग कैंटर में लदे सामान के साथ सवार थे। टक्कर के बाद सभी लोग सामान के साथ कई फीट दूर जा गिरे। कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें लदा सामान भी पूरा तहस-नहस हो गया।
टक्कर की आवाज सुनकर चौकी में मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से सभी को सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। यहां सभी घायलों का इलाज जारी है। मृतकों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिए गए हैं। जैसे ही घटना की सूचना सुखचैन पहुंची तो पूरे गांव में मातम पसर गया।

लूट व हत्या के आरोपी गिरफ्तार
चलती ट्रेन से फेंकने का मामला

सिरसा। चलती ट्रेन में लूटपाट कर हत्या करने के आरोप में राजकीय रेलवे पुलिस ने दो युवकों को काबू कर लिया है। तीन आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि विगत 3 दिसंबर को मूल रूप से बिहार का रहने वाला छोटे लाल पुत्र प्रकाश शर्मा अपने मित्र विपिन पुत्र रसिक लाल के साथ ट्रेन में सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान जोधकां व सुचान के बीच कुछ युवक उनके पास आ पहुंचे और उनसे 50 हजार रुपये की नकदी तथा मोबाइल लूट लिया। लूटपाट के बाद दोनों युवकों को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। हादसे में छोटे लाल की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया। राजकीय रेलवे पुलिस के इंस्पेक्टर सुखविन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने जांच करते हुए फतहाबाद के अंतर्गत गांव बनावाली निवासी चमन लाल पुत्र बलवंत व बाबू लाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी अरनियांवाली को गिरफ्तार किया है। तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। सुखविन्द्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की निशानदेही पर अन्य आरोपियों को भी शीघ्र काबू कर लिया जाएगा।

सुरक्षा गार्ड से हुई चूक, बैंक में चली गोली

सिरसा। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ओवरब्रिज के साथ लगते हरियाणा ग्रामीण बैंक के सुरक्षा गार्ड से चूक हो गई। गार्ड की बंदूक से अचानक गोली चल गई। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार ओवरब्रिज के निकट हरियाणा ग्रामीण बैंक है। रोजमर्रा की भांति बैंक खुला और ग्राहकों का आना-जाना आरंभ हुआ। इसी बैंक में फतहाबाद के अंतर्गत गांव करनौली का रहने वाला सतनाम सिंह सुरक्षा गार्ड है। सतनाम सिंह डेल्टा कंपनी के अंतर्गत इस बैंक में बतौर गार्ड पद पर कार्यरत है। आज दोपहर बैंक में ग्राहकों का तांता लगा हुआ था। सुरक्षा गार्ड सतनाम सिंह भी अपनी बंदूक लिए बैंक में ड्यूटी कर रहा था। सतनाम सिंह ने अपनी बंदूक को कंधे पर लटकाया हुआ था। अचानक बंदूक कंधे से नीचे जा गिरी। जैसे ही बंदूक फर्श पर गिरी तो झटका लगने के कारण गोली चल गई। गोली उपप्रंधक के कैबिन को चीरती हुई छत पर जा लगी। बैंक में गोली चलने के कारण अफरा-तफरी मच गई। बाद में सुरक्षा गार्ड ने अपनी बंदूक संभाली। बैंक प्रबंधक अजायब सिंह का कहना है कि सुरक्षा गार्ड से चूक हुई है। फिलहाल बैंक प्रबंधन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सतनाम सिंह को भविष्य में सावधानी बरतने को कहा गया है।

आग से हजारों का नुकसान

सिरसा। गांव ढाबा में एक युवक के आवास पर अचानक आग लग गई। आगजनी में नरमा, टीवी व अन्य सामान जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव ढाबा निवासी हरपाल सिंह पुत्र गंगाराम गांव में जमीदार की भूमि पर हिस्से पर काश्त करता है। गत रात्रि उसके घर में अचानक आग लग गई। मकान में रखा टीवी, चारपाई व नरमा जलकर राख हो गया। हरपाल की पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए और आग पर काबू पाया।