BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Monday, 7 November 2011

'नहीं सुनी तो होगा दिल्ली का घेराव'

हिसार में भरी अजय ने हुंकार, सिरसा में माजरा गरजे
हिसार। सरकार द्वारा धान व बाजरे की फसल की खरीद न होने, फसलों का न्यूनतम मूल्य न मिलने, मंहगाई-भ्रष्टाचार व बिगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में आज इनेलो सड़कों पर उतर आई। आज पार्टी के प्रधान महासचिव व विधायक डा. अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में इन मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया और महामहिम के नाम ज्ञापन प्रेरित किया। इस प्रदर्शन के चलते आज नगर में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई और वाहनो ंकी लंबी कतार लग गई। इनेलो के आह्वान पर आज सुबह ही कटला रामलीला मैदान में हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए और बाद में प्रदर्शन करते हुए अनाज मंडी पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने हुड्डा सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। इससे पहले कटला रामलीला मैदान में संबोधित करते हुए पार्टी महासचिव डा. अजय सिंह चौटाला ने स्पष्ट चेतावनी भरे लहजे कहा कि यदि किसानों की समस्याओं की तरफ हुड्डा सरकार ने ध्यान नहीं दिया व उनका समाधान नहीं निकाला तो मजबूरन आंदोलन तेज किया जाएगा और दिल्ली का घेराव किया जााएगा।
वहीं सिरसा में  कलायत के विधायक रामपाल माजरा के नेतृत्व में इनेलो ने प्रदर्शन कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। विपक्षी दल ने बाजार में रोष रैली निकाली और लालबत्ती चौक पर प्रदर्शन किया।

No comments:

Post a Comment