BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Monday 19 August 2013

रुपये में रिकॉर्ड गिरावट, अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा

नई दिल्ली। सरकार और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की कई कोशिशों के बावजूद रुपए की गिरावट ने सबकी नाक में दम कर दिया है। वहीं, रुपये की कमजोरी ने शेयर बाजार को भी अपने लपेटे में ले लिया है। डॉलर के मुकाबले रुपया अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ता हुआ 63.25 के स्तर पर पहुंच गया। इस रिकॉर्ड गिरावट के कारण बाजार 2 फीसदी टूट गए। सेंसेक्स 291 अंक टूटकर 18,307.52 और निफ्टी 93.10 अंक टूटकर 5,414.75 पर बंद हुए।
          दिग्गजों के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर भी पिटाई से नहीं बच पाए। निफ्टी मिडकैप और बीएसई स्मॉलकैप 1 फीसद टूटे। बैंक निफ्टी करीब 4 फीसदी लुढ़का। रुपये में गिरावट और कमजोर एशियाई संकेतों की वजह से बाजार लाल निशान में खुले। निफ्टी ने 5500 के नीचे शुरुआत की। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के 62.4 के रिकॉर्ड स्तर तक टूटने से बाजार फिसले। सेंसेक्स 200 अंक सेज्ज्यादा टूटा। निफ्टी में 80 अंक की गिरावट आई। निफ्टी 2013 के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा। निफ्टी ने 10 अप्रैल का 5477 का निचला स्तर तोड़ दिया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर भी टूटे। इसके बाद बाजार निचले स्तरों से थोड़ा संभले। लेकिन, रुपये में कमजोरी बढ़ने के साथ बाजार में गिरावट भी गहराई। कारोबार के दौरान इंडिया वोलेटिलिटी इंडेक्स (वीआईएक्स) 6 जून 2012 के बाद पहली बार 26 के ऊपर पहुंचा। वीआईएक्स छोटी अवधि में बाजार के उतार-चढ़ाव का अनुमान लगता है। बढ़त का मतलब है कि आगे तेज उतार-चढ़ाव के आसार हैं। रुपये में रिकवरी आने की वजह से बाजार भी संभलते दिखे। दिन के निचले स्तरों से सेंसेक्स करीब 175 अंक संभला। निफ्टी 5400 के ऊपर लौटा। कारोबार के आखिरी मिनटों में बाजार पर फिर से बिकवाली का दबाव लौटा। यूरोपीय बाजारों पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। सीएसी में 0.5 फीसद सेज्ज्यादा की गिरावट है। डीएएक्स और एफटीएसई 0.25 फीसद कमजोर हैं। एशियाई बाजारों में शंघाई कंपोजिट और निक्कई 0.8 फीसद मजबूत हुए। वहीं, स्ट्रेट्स टाइम्स 0.75 फीसद गिरा। हैंग सैंग, ताइवान इंडेक्स और कॉस्पी में भी कमजोरी आई।

No comments:

Post a Comment