BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Saturday 31 August 2013

सरकार को विधानसभा में घेरेंगे : अभय चौटाला

जोरदार ढंग से उठाएंगे भेदभाव का मुद्दा : अशोक अरोड़ा

सिरसा। ऐलनाबाद के विधायक एवं इनेलो नेता चौ. अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार एक के बाद एक जनविरोधी फैसले लागू कर रही है। सरकार की जनविरोधी नीतियों से जुड़े मुद्दों को आगामी विधानसभा सत्र में प्रभावशाली ढंग से उठाया जाएगा। चौटाला ने कहा कि विशेष रूप से स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े मसलों पर सरकार को घेरा जाएगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि यमुनानगर में बाढ़ से प्रभावित हुए किसानों और उन्हें मुआवजे के नाम पर दी जा रही प्रताडऩा के मामले को भी आगामी सत्र में उठाया जाएगा। अभय सिंह डबवाली रोड स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा भी मौजूद थे। इनेलो नेता ने आरोप लगाया कि स्कूलों में मीड-डे-मील और आयरन की गोलियों से माध्यम से बच्चों को जहर परोसा जा रहा है। एक ओर सरकार हरियाणा को एज्यूकेशन हब बनाने की बात करती है और दूसरी ओर राज्य में गलत शिक्षा नीति लागू करने में जुटी है। समैस्टर पूरा होने तक भी बच्चों को किताबें नहीं मिलती। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की 29 सितंबर को प्रस्तावित रानियां रैली पर चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पूरी तरह से सिरसा के साथ भेदभाव बरत रहे हैं। रानियां में अढ़ाई वर्ष पूर्व हुई जनसभा में भी 250 करोड़ रुपये की घोषणाएं हुईं थीं लेकिन काम एक भी योजना पर नहीं हुआ। उन्होंने पूर्व में की गई घोषणाओं पर श्वेतपत्र भी जारी करने की मांग की। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने भी सरकार पर क्षेत्रवाद और भेदभाव के आरोप लगाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि भेदभाव का मुद्दा भी विधानसभा में जोरदार ढंग से उठाया जाएगा।

No comments:

Post a Comment