BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Tuesday 20 August 2013

अध्यादेश में हरियाणा आगे

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का हुआ शुभारंभ, देश में हरियाणा से हुई शुरुआत

सिरसा। हरियाणा के कृषि मंत्री परमवीर सिंह ने आज स्थानीय पंचायत भवन में 103 लाभपात्रों को गेंहू व चीनी देकर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा ओर्डिनेंस 2013 के क्रियान्वयन का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उपायुक्त डा जे गणेसन, सांसद डा अशोक तंवर की धर्मपत्नी श्रीमती अवन्तिका तंवर, पूर्व सांसद डा सुशील इंदौरा, अतिरिक्त उपायुक्त शिव प्रसाद शर्मा, उपमण्डल अधिकारी संतलाल पचार, नगराधीश प्रेम चंद, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक रामअवतार, होशियारी लाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
    कृषि मंत्री परमवीर सिंह ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खाद्य सुरक्षा अध्यादेश 2013 के तहत जिन पात्र परिवारों को राशन नहीं मिल पाएगा उन्हें खाद्य सुरक्षा भत्ता दिया जाएगा। इसके साथ-साथ हरियाणा में राज्य खाद्य आयोग का गठन किया गया है। इस एक्ट के तहत खाद्य वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई गई तो उसकी अपील आयोग में की जा सकती है। इससे पहले जिला में बनाए गए जिला शिकायत निवारण अधिकारी के समक्ष शिकायत भेजी जा सकती है। प्रत्येक जिला में सम्बन्धित उपायुक्त को जिला शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि गड़बड़ी करने वाले अधिकारी/कर्मचारी व अन्य लोगों को जुर्माने का भी प्रावधान है। हरियाणा यह अध्यादेश लागू करने वाला देश का पहला प्रदेश है जिससे राज्य के एक करोड़ 30 लाख लोगों को सीधा लाभ होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के 75 प्रतिशत और शहरी क्षेत्र के 50 प्रतिशत लोगों को इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा। सिरसा जिला में इस योजना के तहत 3 लाख 19 हजार 868 कार्डो को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी की जयन्ती पर इस योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना के क्रियान्वयन से राजीव गांधी का सपना पूरा होगा।
    उपायुक्त डा. जे गणेसन ने इस योजना के सभी पहलूओं के बारे में विस्तार स बताया और कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अध्यादेश 2013 के शुरू होने से प्रदेश के लोगों को खाद्य सुरक्षा का अधिकार तो मिला ही है साथ पोषाहार का अधिकार भी प्राप्त हुआ है।

वोटरों को रिझा रही कांग्रेस : पदम

सिरसा। इनेलो जिलाध्यक्ष पदम जैन ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो खाद्य सुरक्षा योजना आरंभ की है वह केवल वोटरों को लालच देने हेतु की गई है।जैन ने इस योजना को ढकोसला करार देते हुए कहा कि इस योजना के तहत गरीबों के साथ भद्दा मजाक किया जा रहा है और सरकार उन्हें अपमानित कर रही है। इनेलो नेता ने कहा कि खाद्य सुरक्षा योजना के द्वारा कांग्रेस सरकार आंकड़ों के खेल में जनता को उलझाकर उनकी आंखों में धूल झोंक रही है। उन्होंने कहा कि पहले तो सरकार ने बीपीएल कैटेगिरी खत्म कर दी तथा उन लोगों को खाद्य सुरक्षा योजना के तहत लाया गया। उन्होंने कहा कि  आंकड़ों से स्पष्ट पता चलता है कि कांग्रेस सरकार द्वारा पहले से आरंभ की गई योजनाओं को समाप्त करके इसे खाद्य सुरक्षा योजना का नाम दिया गया है।

38 पुलिसकर्मी हुए पदोन्नत

सिरसा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ ङ्क्षसह ने आज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला पुलिस के 38 सिपाहियों को पदोन्नति का तोहफा देते हुए उन्हें सिपाही से हवलदार बना दिया है। 12 वर्ष की संतोषजनक सेवाकाल पूरे करने वाले जिन सिपाहियों को पदोन्नत किया गया है उनके नाम है कश्मीर ङ्क्षसह, विजय कुमार, महावीर ङ्क्षसह, लीलूराम, संजय कुमार, गुरचरण, कुलदीप, अमर ङ्क्षसह, जोगेंद्र ङ्क्षसह, उदयवीर, सुंदरपाल, बेलीराम, विजय ङ्क्षसह, अशोक, रमेश, विजय, बलराज, सतीश कुमार, मान ङ्क्षसह, श्रवण कुमार, मनोज, रामफल, परङ्क्षवद्र, प्रहलाद ङ्क्षसह, जयङ्क्षबद्र, राजकुमार, राजकुमार, सूरजभान, इंद्र ङ्क्षसह, माइलाल, सुरेंद्र, उपेंद्र, दुर्गादास, रोहताश, सुरेश कुमार, लाभ ङ्क्षसह, सतबीर सिह, सूरजभान।

स्टाफ की कमी से जूझ रहा आयकर विभाग

सिरसा। आयकर विभाग कार्यालय इन दिनों कर्मचारियों की कमी के कारण व्यापारियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। विभाग में लिपिक स्तर के केवल चार कर्मचारी तीन अधिकारियों के कार्यालयों को संभाल रहे थे, लेकिन इन में से दो कर्मचारियों का यहां से तबादला हो जाने के बाद केवल दो कर्मचारी ही काम पर हैं।। ये जानकारी देते हुए जिला आयकर बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट सुरेन्द्र कुमार बंसल ने बताया कि कर्मचारियों के अभाव में आयकर दाता व उनके बकीलों को आयकर कार्यालय में अपना कामकाज निपटाने में अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में जब अधिकारियों से बात की जाती है तो वे इस संबध में उपर लिख देने की बात कह कर पल्ला जाड़ लेते हैं।

बादल पहुंचे बालासर

सिरसा। मधुमक्खी पालन का कार्य अच्छा कार्य है और किसानों को खेती के साथ-साथ मधुमक्खी पालन का कार्य करना चाहिए। इस कार्य से खेती के साथ-साथ किसानों की आर्थिक स्थिति भी मजबू होती है। यह बात सोमबार को पंजाब केमुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने फतेहपुरिया में स्थित सहारण हनी फार्म में बने प्रोसेसिंग प्लांट के निरिक्षक करने के उपरांत उपस्थित किसानों को कहे। मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि मधुमक्खी पालकों के लिए पंजाब में सबसिडी योजना शुरू की हुई है जिसे राज्य के लोगों को फायदा उठाना चाहिए। उन्होंने सहारण हनी फार्म के संचालक राजेन्द्र सहारण से मधुमक्खी पालन की पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों को खेती के साथ-साथ मधुमक्खी पालन, केंचूआ खाद, वर्मी कम्पोस्ट के कार्य करने चाहिए जिससे आर्थिक स्थिती मजबूत हो। उन्होंने कहा कि मधुमक्खी पालन एक ऐसा कार्य है जिससे मौसमी फसलों को अतिरिक्त फायदा होता है।  पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल शनिवार को सिरसा के गांव बालासर स्थित फार्म हाऊस पंहुचे।

No comments:

Post a Comment