BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Tuesday 27 August 2013

साध्वी यौन शोषण मामला

जांच अधिकारी से हुई जिरह

सिरसा। साध्वियों से बलात्कार के आरोप में घिरे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह ने आज अदालत के समक्ष हाजिरी लगाई। पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में चल रही सुनवाई के दौरान आज मामले के जांच अधिकारी एएसपी सतीश डागर की गवाही पर जिरह हुई।
              ज्ञातव्य हो कि वर्ष 2002 में डेरा सच्चा सौदा की एक साध्वी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर डेरा में साध्वियों के साथ हो रहे दुराचार की कहानी बयान की थी। पत्र का खुलासा होने पर डेरा सच्चा सौदा में सनसनी फैल गई थी। माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने पत्र का संज्ञान लेते हुए सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। सीबीआई ने उक्त मामले की गहनता से छानबीन की। कई वर्ष तक चली जांच के बाद सीबीआई ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के खिलाफ वर्ष 2007 में चालान सीबीआई अदालत में पेश किया था। न्यायालय ने डेरा प्रमुख के खिलाफ आरोप तय कर दिए थे तब से आज तक मामले की सुनवाई जारी है। बलात्कार पीडि़त साध्वियां न्यायालय में अपनी गवाही दर्ज करवा चुकी हैं। मामले के जांच अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतीश डागर ने भी अदालत में अपनी गवाही दर्ज करवाई। विगत कई तारीखों से डागर की गवाही पर डेरा प्रमुख के अधिवक्ता की ओर से लंबी-चौड़ी जिरह की जा रही है। आज न्यायालय में हुई सुनवाई के बाद विशेष जज नाजर सिंह ने 29 अगस्त की तारीख मुकर्रर की है। कानून के जानकारों का मानना है कि साध्वियों की गवाही व सीबीआई द्वारा प्रस्तुत किए गए साक्ष्य के आधार पर डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

No comments:

Post a Comment