BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Thursday 29 August 2013

यौन शोषण मामले में गवाही पूरी

अब 3 सितंबर को होगी डेरा प्रमुख की पेशी

सिरसा। पत्रकार छत्रपति व रणजीत मर्डर केस तथा साध्वी यौन शोषण प्रकरण में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह को आगामी 3 सितंबर को फिर पेश होना होगा। आज डेरा प्रमुख ने साध्वी यौन शोषण मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में हाजिरी लगाई। इस दौरान मामले के जांच अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतीश डागर की गवाही पर जिरह पूरी कर ली गई। ज्ञातव्य हो कि विगत कई तारीखों से डागर की गवाही पर जिरह चल रही थी। ज्ञातव्य हो कि उक्त मामले में सीबीआई की विशेष अदालत को उच्च न्यायालय द्वारा जल्द निपटाए जाने के निर्देश हैं। सूत्रों के अनुसार यौन शोषण मामले में सीबीआई के लगभग सभी गवाह अपने बयान दर्ज करवा चुके हैं। इसके बाद आरोपी पक्ष अपने बचाव में गवाह पेश कर सकता है। उक्त मामले में बचाव पक्ष की गवाही के बाद दोनों पक्षों में फाईनल बहस होगी। तदोपरांत न्यायालय द्वारा फैसला सुनाया जाएगा।

गिरिजा रखेंगी आधारशिला

सिरसा। केन्द्रीय आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री डॉ.(सुश्री) गिरिजा व्यास जल्द ही सिरसा में राजीव गांधी आवास योजना के तहत 95 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले 2144 मकानों की आधारशिला रखेंगी। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा सहित अन्य नेता शिरकत करेंगे। यह जानकारी सांसद डॉ.अशोक तंवर ने आज अपने निवास पर जन समस्याएँ सुनते हुए दी। डा. अशोक तंवर ने बताया कि सिरसा को स्लम फ्री शहर बनाने के पॉयलट प्रोजेक्ट को हरियाणा सरकार द्वारा सिरसा सहित प्रदेश के अन्य चार शहरों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि सिरसा शहर मेें नगरपरिषद द्वारा जगह का चुनाव भी कर लिया गया है। गांव कंगनपुर के पास 2016 मकान और 128 मकान खाजा खेडा में आटो मार्किट के पास बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि खाजाखेड़ा के पास 28 हजार 716 वर्ग मीटर क्षेत्र में और कंगनपुर के पास 55 हजार 776 वर्ग मीटर क्षेत्र में मकानों का निर्माण किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment