BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Sunday 18 August 2013

बारिश से मकान की छत गिरी, महिला की मौत

सिरसा। गांव खूहवाली में बरसात के कारण आज एक मकान की छत गिर गई। हादसे में घर में खाना बना रही एक महिला की मौत हो गई। मृतका का शव सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
           मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह डिंग थाना क्षेत्र के गांव खूहवाली में बरसात के कारण एक मकान की छत गिर गई। छत गिरने से 40 वर्षीय लक्ष्मी देवी पत्नी श्रवण कुमार मलबे के नीचे दब गई। बताया गया है कि हादसे के समय वह घर में अकेली थी और खाना बना रही थी। मकान की छत गिरने की सूचना मिलने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने महिला को मलबे से बाहर निकाला और सामान्य अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया।

No comments:

Post a Comment