BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Monday 26 August 2013

बलात्कार मामले में भड़के छात्र

नेशनल हाइवे पर लगाया जाम, किया प्रदर्शन

सिरसा। जींद में डी.एड. की छात्रा से बलात्कार के बाद हत्या की घटना का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस के लाठीचार्ज के विरूद्ध ऑल इंडिया स्टूडैंटस फैडरेशन (ए.आई.एस.एफ.) के विद्यार्थियों द्वारा राजकीय नेशनल कॉलेज में हड़ताल करवाकर राष्ट्रीय राजमार्ग 10 व बस स्टैण्ड पर दो घंटे तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर ए.आई.एस.एफ. कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से 'जींद के दोषियों को सजा दो, लाठीचार्ज के दोषी अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों को बर्खास्त करोÓ के नारे लगाते हुए न्याय की मांग की। इस दौरान ए.आई.एस.एफ. द्वारा प्रदेश सरकार को दोषियों को पकडऩे के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया।
            ए.आई.एस.एफ. के प्रदेश संयोजक रोशन सुचान, जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने राजकीय नेशनल कॉलेज में गेट मीटिंग के बाद कक्षाओं में जाकर हड़ताल की। बाद में ए.आई.एस.एफ. द्वारा प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 10 व बस स्टैण्ड के बाहर जाम लगाया गया। छात्रों को सम्बोधित करते हुए ए.आई.एस.एफ. के नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा में विफल रहने के साथ-साथ अपराधियों से मिलीभगत का आरोप लगाया। ए.आई.एस.एफ. के प्रदेश संयोजक रोशन सुचान, जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह, जिला सचिव भोला राम, छात्र नेता मनोज पचेरवाल ने कहा कि इस घटना के दुखी लोगों को इन्साफ देने की बजाय उन पर लाठीचार्ज करना बेहद दुखद घटना है तथा यह एक निहायत ही बर्बतापूर्ण कार्यवाही है, जिसे प्रदेश का छात्र वर्ग सहन नहीं करेगा। इस सम्बन्ध में ए.आई.एस.एफ. की राज्य कार्यकारिणी द्वारा भी दोषियों को गिरफ्तार करने बारे 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। प्रदर्शनकारियों को आश्वासन देकर तहसीलदार ओ.पी. बिश्नोई ने जाम खुलवाया। तहसीलदार को प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

हुडा की भूमि से हटवाया कब्जा

सिरसा। उपमंडलाधिकारी व हुडा के सम्पदा अधिकारी संत लाल पचार ने बताया कि आज सावन स्कूल के पास हुडा की तीन एकड़ जमीन भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया। विभाग की टीम ने क्रेन द्वारा 14 अवैध निर्माण गिरवाए गए। उन्होंने कहा कि हुडा विभाग की जमीन के साथ-साथ अन्य कही भी अवैध निर्माण नहीं करने दिया जाएगा। कोई भी व्यक्ति ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। कब्जा हटवाने की प्रक्रिया का नेतृत्व हुडा के उपमंडल अधिकारी नरेश शर्मा कर रहे थे।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना

अधिकारी देंगे घर-घर दस्तक

सिरसा। जिला में खाद्य सुरक्षा अध्यादेश-2013 के तहत सभी पात्र प्राथमिक परिवारों की जांच करने के सर्वे का कार्य  कल  से शुरू किया जा रहा है जो आगामी 2 सितम्बर तक पूरा कर लिया जाएगा यह जानकारी उपायुक्त डा जे गणेसन ने आज स्थानीय पंचायत भवन में आयोजित जिला स्तर पर प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में दी।
              उन्होंने बताया कि जिला में  ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सर्वे के कार्यो के लिए 172 राजपत्रित अधिकारियों व उनके सहायक स्टाफ , ग्राम सचिव पटवारी, गांव व शहर के डिपूधारको को प्रशिक्षित किया गया जो ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जाकर सर्वे का कार्य करेंगे। उन्होंने बतााया कि जिन व्यक्ति द्वारा दावे आपत्ति दर्ज करवाएं जाएंगे अधिकारियो की टीम उन व्यक्तियो के घरों में जाकर सर्वे करेगी। टीम द्वारा सर्वे करने के बाद टिप्पणी भी की जाएगी। कोई भी व्यक्ति आपत्ति से सम्बंधित अपील सम्बधित उपमंडलाधिकारी को कर सकता है।
                उन्होंने बताया कि  प्राथमिक परिवारों की सूचि में नाम दर्ज करवाने हेतु कोई भी व्यक्ति स्वयं की पात्रता सिद्ध करने के लिए स्वयं हस्ताक्षरित शपथ-पत्र दे सकते हैं। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक  राम अवतार द्वारा प्रोजैक्टर के माध्यम से अध्यादेश के बारे में विस्तार से बताया।

दृढ़ता से करें अधिकारों की पालना : एसपी


सिरसा। मानव अधिकारों की पालना व रक्षा करने में पुलिस की जिम्मेदारी अहम होती है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह ने उक्त विचार आज जिला पुलिस द्वारा 'मानव अधिकारों पर संवेदनशीलताÓ विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अधिकार व कर्तव्य एक दूसरे के पूरक हैं। हमें अपने अधिकारों के साथ दूसरों के कर्तव्यों का भी ध्यान रखना चाहिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मानव अधिकारों का उत्थान व उत्पत्ति मानव के प्रति होने वाले शोषण को रोकने के लिए की गई थी। उन्होंने कहा कि मानव अधिकार एक विशाल विषय है जिसकी व्याख्या को हम सीमा में नहीं बांध सकते। मानव के जन्म लेते ही उसके अधिकारों की शुरुआत हो जाती है। पुलिस विभाग को नियमों व कानून में रहकर मानव अधिकारों की दृढ़ता से पालना करनी चाहिए। इस प्रतियोगिता में चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय, विद्यापीठ, नेशनल कॉलेज व शहर के अन्य स्कूलों के छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने मानव अधिकार विषय पर अपने तर्क-वितर्क प्रस्तुत किए। इस वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह ने जिला पुलिस की तरफ से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
           इस अवसर पर निरीक्षक वीरेन्द्र श्योराण, निरीक्षक वीरेन्द्र फौगाट, लाइन अफसर उपनिरीक्षक पतराम सिंह, सहायक उपनिरीक्षक जगबीर सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों ने मानव अधिकार विषय पर विस्तार से अपने विचार रखे।

विचारों का किया बेहतरीन प्रदर्शन

भाविप ने करवाई स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिता

सिरसा। भारत विकास परिषद की शाखा सिरसा ओर से आज सांस्कृतिक सप्ताह के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहता मार्केट में स्लोगन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 75 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में परिषद की महिला प्रकोष्ठ की संयोजक रेणु शर्मा मुख्य अतिथि थी तथा अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या उर्मिल मोंगा ने की। शाखा सचिव प्रमोद मोहन गौतम ने बताया कि स्लोगन का विषय कन्या भ्रूण हत्या रखा गया था जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और विचारों का बेहतरीन तरीके से प्रदर्शन किया। इसी प्रकार पेंटिंग का विषय पर्यावरण रखा गया था। चित्रकारी के माध्यम से विद्यार्थियों ने पर्यावरण को साफ सुथरा रखने के लिए अनेक उपाय बताए और प्रकृति का सुंदर चित्रण किया। मुख्यातिथि रेणु शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विकास परिषद की सिरसा शाखा ने ऐसा अनूठा आयोजन करके जहां विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जोडऩे का प्रयत्न किया है वहीं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया। स्लोगन प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में दसवीं कक्षा की प्रिया तनेजा ने 'जख्मों की तल्ख है सीने में, दिल रोता है मैं हंसती हूं,  तू मर्द है इसलिए महंगा है मैं औरत हूं इसलिए सस्ती हूंÓ स्लोगन लिखकर पहला स्थान हासिल किया। इसमें अमनदीप कौर ने दूसरा व भारती ने तीसरा स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में गीता रानी ने पहला, मनीषा ने दूसरा और शिखा रानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। पेंटिंग प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में गुरविंद्र कौर ने पहला, पूजा रानी ने दूसरा, दुर्गा रानी ने तीसरा व कनिष्ठ वर्ग में नेहा वर्मा ने पहला, हेमा ने दूसरा व पिंकी रानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में स्वर्णलता, ओमवती, सुनीता मुखीजा आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment