BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Saturday 28 September 2013

...और गिरफ्तार हो गया बलात्कार का आरोपी

rape victim addressing to press conference : FILE PHOTO
सिरसा। बलात्कार पीडि़ता द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष आत्महत्या की धमकी देने के बाद पुलिस जागी और मामले के एक आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आज दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनमें से एक हरपिन्द्र सिंह पुत्र मि_ू सिंह निवासी ढाणी संता सिंह वही शख्स है जिसे पुलिस काफी समय से गिरफ्तार नहीं कर रही थी। हारकर पीडि़ता ने पत्रकारों के समक्ष अपना दुखड़ा रोया और खारियां में कल होने वाली जन शक्ति रैली में मुख्यमंत्री के समक्ष आत्महत्या की धमकी दे डाली। आनन-फानन में पुलिस ने आज इस मामले के मुख्य आरोपी हरपिन्द्र को गिरफ्तार कर लिया।
यह था मामला
            विगत 12 सितंबर को ढाणी संता सिंह निवासी हरपिन्द्र द्वारा युवती के साथ बलात्कार किया गया। इस मामले में 17 सितंबर को शहर थाना में हरपिन्द्र सिंह, उसकी मां जसपाल कौर, चाचा बलजीत सिंह,जसपाल उर्फ बिल्लू, पूर्व सरपंच गुरतेज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इतना समय बीत जाने के बाद भी अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। पीडि़ता ने आरोप लगाया था कि हरपिन्द्र ने उसकी अश£ील फिल्म भी तैयार कर ली थी। इसके अलावा कोरे कागजों पर उसके दस्तख्त भी करवाए थे।
एक और बलात्कारी चढ़ा पुलिस के हत्थे
            26 सितंबर को खन्ना कालोनी की रहने वाली एक महिला से ताजियाखेड़ा निवासी सुदेश पुत्र देवीलाल ने दुराचार किया। पीडि़ता की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपी पहुंचे कारागार
        पुलिस ने आज दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के आदेश दिए हैं।

1 comment:

  1. In ko kisi kanun ka bhai nahin . na hi yeh lok shamidgi mehsus kate hain.na hi maa bap ne inko koi siksha di. yeh samaj me kalank hain.

    ReplyDelete