BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Sunday 1 September 2013

खाद्य सुरक्षा अधिनियम से लोगों को मिला रोटी का अधिकार : सांसद

जन-जन को फायदा पहुंचाने का कार्य करें कार्यकर्ता

सिरसा। सांसद डा अशोक तंवर ने कहा कि खाद्य सुरक्षा विधेयक- 2013 व भूमि अधिग्रहण विधेयक यू पी ए सरकार का एक महान कदम है। सरकार के ये दोनों निर्णय इतिहास स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाएंगे। डा तंवर आज कांग्रेस भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे।
    उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सरकार के निर्णयों , नीतियों व कार्यक्रमो को जन- जन तक पहुचांए ताकि जरूरतमंद लोगो को लाभ मिले और प्रत्येक नागरिक  देश की प्रगति का हिस्सा बन सके। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा विधेयक से लोगो को रोटी का अधिकार मिला है। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा के लागू होने से 85 करोड़  लोगो को सस्ता अनाज मिलेगा। इसके साथ -साथ हरियाणा में भी एक करोड 30 लाख लोगो को तीन रूपए किलो चावल, दो रूपए किलो गेंहू तथा एक रूपए किलो मोटा अनाज मिलेगा।  उन्होंने कहा कि हरियाणा पहला ऐसा राज्य है जहां खाद्य सुरक्षा विधेयक- 2013 का सबसे पहले क्रियान्वयन किया गया है।  उन्होंने कहा कि यदि कोई सरकार व प्रशासन किन्ही कारणो से पात्र लोगो को सस्ता अनाज उपलब्ध नहीं करवा पाते तो पात्र लोगो को खाद्य सुरक्षा भत्ता दिया जाएगा। इसके साथ - साथ खाद्य सुरक्षा योजना में पूरी पारदर्शिता बरतने में राज्य स्तर पर खाद्य सुरक्षा आयोग का भी गठन किया जाएगा।
    डा तंवर ने कहा कि यू पी ए सरकार ने बहुप्रतीक्षित भूमि अधिग्रहण पुनर्वास और व्यवस्थापन विधयेक को पारित करवाकर किसानों को भी लाभान्वित किया है। यह बिल अंग्रेजी हकुमत के समय 1894 में बनाए गए कानून का स्थान मिलेगा। इस बिल के पास होने से भूमि अधिग्रहण के परिणामस्वरूप इसके समाजिक व आर्थिक स्थिति में बेहतरी निश्चित है। विधेयक ने किसानों को उचित मुआवजा दिलवाने के इलावा इनके पुनर्वास और व्यवस्थापन के मुक्कमल प्र्रावधान किए गए है। उन्होंने कहा है कि बिल के तहत जमीन मालिको को अधिगृहित जमीन के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बाजार की कीमत से  चार गुणा और शहरों में दो गुणा मुआवजा मिलेगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे सरकार के कार्यक्रमों  का प्रचार प्रसार करें और विपक्ष के भ्रामक प्रचार का माकुल जवाब दें। उन्होंने यह भी कहा कि वे किसी भी तरह की गुटबाजी से ऊपर उठ कर सरकार और पार्टी के लिए कार्य करें। वर्तमान में पूरे हरियाणा में खाद्य सुरक्षा विधेयक - 2013 के प्राथमिक परिवारों का सर्वे किया जा रहा है । पार्टी कायकर्ता इस सर्वे में प्रशासन का सहयोग करे और सुनिश्चित करे कि कोईभी पात्र व्यक्ति खाद्य सुरक्षा योजना की सूचि से वंचित न रहे। इस अवसर पर  मणिराम केहरवाला, जिला कांग्रेस प्रधान मलकीत सिंह खोसा, पूर्व प्रधान होशियारी लाल शर्मा, भुपेश मैहता , लादू राम पुनियां , ओम प्रकाश,अमित सिहाग युथ कांग्रेस अध्यक्ष हरियाणा, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी आन्न्दवीर गिल्लाखेडा, शेर सिंह प्रधान, जग्गा सिंह , नवीन केडिया, अमित सोनी सहित अन्य मौजूद थे।

अवैध अस्ले सहित दो काबू

सिरसा। सदर थाना सिरसा पुलिस ने गश्त व चैङ्क्षकग के दौरान 2 व्यक्तियों को 12 बोर की एक अवैध पिस्तौल व 2 ङ्क्षजदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजू उर्फ बूटा ङ्क्षसह पुत्र खुशहाल ङ्क्षसह व सुखदेव ङ्क्षसह पुत्र दयाल ङ्क्षसह निवासी रानियां के रुप में हुई है। पुलिस ने अवैध पिस्तौल व कारतूस कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सदर सिरसा में अभियोग दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को सिरसा अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में सिरसा जेल भेजा गया है।

सिरसा विकास मोर्चा का गठन

सिरसा। समस्याओं का समाधान करवा कर शहर का विकास करवाने के मकसद से आज नगर के अनेक समाजिक कार्यकर्ताओं ने सिरसा विकास मोर्चा का गठन किया है।  इस संबंध में  जानकारी देते हुए मोर्चा के संयोजक प्रदीप सचदेवा ने बताया कि सामाजिक संस्थाओं के मध्यम से नगर में सेवारत सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक बैठक आज सिरसा दिवस के अवसर पर शिवाजी मार्किट में आयोजित की गई। बैठक में शहर के विकास में बाधक बन रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्तिथजनों ने शहर की सीवरेज, सड़क और सफाई व्यवस्था की बदहाली पर चिंता व्यक्त करने के साथ -साथ अव्यवास्तिथ यातायात,अतिक्रमण और आवारा पशुओं की समस्या को भी नगर की गंभीर समस्याएं करार दिया। बैठक में उपस्थितजनों का मत था की इन समस्याओं के समाधान के लिए जहां प्रशासन को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए वहीं नगरवासियों को भी इनके समाधान के लिए हर तरह का सहयोग देना चाहिए। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि नगर के अधिक से अधिक सामाजिक कार्यकर्ताओं को मोर्चा के साथ जोड़कर सिरसा को अति विकसित शहर बनाने में उनका योगदान लिया जाए। बैठक में मोर्चा की सात सदस्यीय कोर कमेटी,पांच सदस्यीय मार्गदर्शक मंडल तथा 31 सदस्यीय वर्किंग कमेटी के गठन का निर्णय लिया गया। बैठक में सुभाष चुघ, पंकज कमरा, प्रदीप सचदेवा, सर्वजीत एलावादी, वरुण छाबड़ा, टोनी सागू, प्रभु दयाल, सतीश सचदेवा, नवदीप धुडिय़ा सहित अन्य उपस्तिथ थे।

ताऊ का शताब्दी जन्मदिवस

माधोसिंघाना में शुरू हुई खेल प्रतियोगिताएं

सिरसा। पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के शताब्दी जन्मदिवस को पूरा सितंबर माह श्रद्धा व उल्लास से मनाने की कड़ी की शुरूआत आज युवा इनेलो व इनेलो खेल प्रकोष्ठ के तत्वावधान में गांव माधोसिंघाना से हुई। गांव में आज वृहद स्तर पर एथलेटिक्स, रस्साकशी, कबड्डी आदि के मुकाबले आयोजित किए गए जिसमें करीब 500 से अधिक खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन मुकाबलों की शुरूआत इनेलो हलकाध्यक्ष अभय सिंह खोड व युवा इनेलो के जिलाध्यक्ष धर्मवीर नैन ने बतौर मुख्यातिथि की। श्री खोड ने कहा कि खेलों के आयोजन से जहां युवाओं को स्वयं को शारीरिक  रूप से तंदुरूस्त रखने में सहायता मिलती है वहीं इससे वे नशों जैसी सामाजिक कुरीतियों से भी बचे रहते हैं।

No comments:

Post a Comment