BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Saturday 7 September 2013

देसुमलकाना में वृद्ध की हत्या

गांव के दो लोगों ने गंडासी से किए वार

पुलिस ने मामला दर्ज

सिरसा। कालांवाली के गांव देसुमलकाना में मामूली कहासुनी के चलते दो लोगों ने एक वृद्ध की गंडासी से हमला कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम हेतु सामान्य अस्पताल लाया गया। मृतक के पुत्र गुरमीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    जानकारी के अनुसार कालांवाली थाना क्षेत्र के गांव देसुमलकाना निवासी निरंजन सिंह (62) पुत्र जीवन सिंह अपने  घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही हरजिंद्र उर्फ टिड्डा पुत्र बलवीर सिंह तथा निक्का पुत्र काका ने उसे रोक लिया। आरोप  है कि दोनों ने उस पर गंडासी से वार किए। मौके पर ही निरंजन की मौत हो गई। मृतक के बेटे गुरमीत सिंह के बयान पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे बलवंत सिंह ने बताया कि हरजिन्द्र व निक्का के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सफाई को मांग को लेकर जलघर के जड़ा ताला

सिरसा। गांव खारीसुरेरां में जलघर की डिग्गी की सफाई न होने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने जलघर को ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने जलघर के मुख्य द्वार के समक्ष जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और धरना दिया। धरनारत गांव खारीसुरेरां के सरपंच दीपाराम, कृष्ण झोरड़, साहबराम आदि ने बताया कि जलघर का निर्माण करीब 17 वर्ष पूर्व हुआ था। निर्माण के बाद से डिग्गी की आज तक साफ-सफाई नहीं की गई। इसी का परिणाम है कि डिग्गी के आसपास घासफूस व कंटीली झाडिय़ां उग गई हैं। डिग्गी के भीतर कूड़े-कर्कट के डेर लगे हुए हैं जिससे पेयजल दूषित हो रहा है। शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। ग्रामीणों का कहना था कि जब  तक सफाई कार्य नहीं किया जाता तब तक धरना जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment