BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Saturday 28 September 2013

'जन शक्ति' से 'रण जीत' की तैयारी

रैली की तैयारियां पूरी, कल सीएम सहित अनेक वरिष्ठ नेता करेंगे संबोधित

सिरसा। गांव खारिया में 29 सितंबर को आयोजित होने वाली जन शक्ति रैली की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हंै। रैली के संयोजक पूर्व सांसद चौ. रणजीत सिंह ने रैली की सफलता के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। प्रतिदिन रणजीत सिंह दर्जन से अधिक गांवों का दौरा कर लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं। उनकी मेहनत का परिणाम है कि लोगों में जन शक्ति रैली को लेकर भारी उत्साह है। रैली में आने वाले लोगों की सुविधाओं के सभी प्रबंध किए गए हैं। रैली स्थल तक यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे इस तरफ काफी ध्यान दिया गया है। लाखों की संख्या में रैली में पहुंचने वालों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। सुरक्षा के दृष्टिगत भी यहां बेहद कड़े प्रबंध कदम उठाये गए हैं। रैली स्थल में आयोजकों द्वारा लोगों के बैठने से लेकर पेयजल की उचित व्यवस्था की है। आज सुबह चौ. रणजीत सिंह ने रैली स्थल का दौरा किया। लोगों में रैली को लेकर दिख रहे उत्साह के चलते माना जा रहा है कि जन शक्ति रैली पूर्व में हुई सभी रैलियों के रिकॉर्ड तोड़ देगी। रैली में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व आने वाले सभी अतिथियों का बहुत भव्य स्वागत होगा। इसके लिए जिलाभर के कार्यकर्ताओं ने खास तैयारियां कर रखी हैं। आज रैली स्थल का सांसद अशोक तंवर, पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह खोसा सहित अनेक पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने निरीक्षण किया।
सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क : एसपी
सिरसा। जिला के पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह ने बताया कि जनसभा में पहुंचने वाले लोगों की सुरक्षा एवं  यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए  जनसभा स्थल को दस सैक्टरों में बांटा गया है। पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल के जवान एवं अधिकारी तैनात रहेंगे । उन्होंने बताया कि सुरक्षा एवं यातायात की व्यवस्था को देखने के लिए आठ पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों की जिम्मेवारी लगाई गई है। नाके, पार्किंग एवं रूट व्यवस्थित रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा को इंचार्ज बनाया गया है। उन्होंने बताया कि रैली स्थल पर कानून व शांति व्यवस्थित  बनाए रखने के लिए आमजन की सुरक्षा की दृष्टि से घुड़सवार, पुलिस जवान भी घूमेंगे। रैली में पहुंचने वाले सभी लोगो को मैटल डिटेक्टर से गुजारा जाएगा।

इंकलाब मार्च निकाल दी शहीद को श्रद्धांजलि

सिरसा। देश भक्त यादगार लोक केन्द्र द्वारा आज शहीदे आजम भगत ङ्क्षसह का 107वां जन्मदिवस मनाया गया। संगठन के पदाधिकारी व सदस्य आज सुबह शहीद भगत ङ्क्षसह चौक पहुंचे और यहां भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सैंकड़ों की संख्या में चौक पर मौजूद लोगों ने इंकलाब मार्च निकाला। युवा भगत सिंह के नारे लगाते शहीद भगत सिंह पार्क पहुंचे। इस अवसर पर यादगार लोक केन्द्र के संस्थापक स्व. कामरेड बलदेव बक्शी के सुपुत्र का. हैप्पी बक्शी द्वारा युवाओं को भगत सिंह के जीवन के बारे अवगत करवाया गया तथा भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। शहीद भगत सिंह चौक की बेहतर देखभाल करने वाले सतनाम सिंह को सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment