BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Saturday 28 September 2013

दुर्घटना में चाचा भतीजे की मौत

सिरसा। नाथूसरी चौपटा के अंतर्गत नोहर फीडर में डूबने से चाचा-भतीजा की मौत हो गई। पुलिस ने शव बाहर निकाले और सामान्य अस्पताल पहुंचाए। अंत: परीक्षण के बाद शव वारिसों को सौंप दिए गए।
           जानकारी के अनुसार लुदेसर निवासी धर्मपाल पुत्र देवीलाल अपने भतीजे खन्ना पुत्र श्याम लाल के साथ गत रात्रि बाईक पर सवार होकर सिरसा से घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों नोहर फीडर के निकट पहुंचे। अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चाचा-भतीजा नहर में जा गिरे। डूबने से दोनों की मौत हो गई।

वृद्ध ने निगला जहर

सिरसा। मानसिक परेशानी के चलते गत रात्रि एक वृद्ध ने जहरीली वस्तु का सेवन कर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार शमशाबादपट्टी स्थित बीज फैक्ट्री में कार्यरत जंगीर सिंह ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। कीटनाशी के दुष्प्रभाव से वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव सामान्य अस्पताल पहुंचाया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार जंगीर सिंह कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

No comments:

Post a Comment