BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Monday 23 September 2013

राव इंद्रजीत का कांग्रेस से इस्तीफा

रेवाड़ी। पिछले कुछ समय से हरियाणा की भूपिंदर सिंह हुड्डा सरकार पर भेदभाव के आरोप लगा रहे पूर्व रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने सोमवार को कांग्रेस छोड़ने की घोषणा की। गुड़गांव से सांसद सिंह ने एक जनसभा में कहा कि वह पिछले 35 वर्ष से कांग्रेस में हैं, लेकिन उनके साथ न्याय नहीं हुआ है। वह लगातार भेदभाव का शिकार होते रहे हैं। उनके अपने लोगों ने ही उनके साथ धोखा किया। ऎसे में उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया है। समर्थकों के नारेबाजी के बीच उन्होंने घोषणा की, अगला चुनाव कांग्रेस से नहीं लड़ूंगा, कांग्रेस को अलविदा। सिंह ने विकास के नाम पर दक्षिण हरियाणा के साथ भेद भाव किए जाने का आरोप लगाते हुए गत मार्च में हरियाणा इंसाफ मंच का गठन किया था। उन्होंने कहा था कि यह मंच फिलहाल गैर राजनीतिक है लेकिन भविष्य में इसे राजनीतिक स्वरूप दिया जा सकता है। गौरतलब है कि राव इंद्रजीत ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के जमीन सौदों की जांच की मांग की थी।

No comments:

Post a Comment