BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Tuesday 17 September 2013

पंचकूला पेशी पांच को

डेरा प्रमुख को नहीं मिली छूट

प्रशासन को सुरक्षा बंदोबस्त करने के आदेश

सिरसा। सीबीआई की विशेष अदालत ने साध्वियों से बलात्कार के मामले में आरोपी डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को आगामी 5 अक्तूबर को व्यक्तिगत तौर पर पंचकूला में पेश होने के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि अदालत ने डेरा प्रमुख को आज के दिन पेशी के आदेश दिए थे परन्तु पंचकूला प्रशासन की ओर से लगाई गई याचिका पर आज की पेशी टाल दी गई थी। प्रशासन ने अदालत से गुहार लगाई थी कि डेरा प्रमुख की व्यक्तिगत पेशी के दौरान खतरा हो सकता है और कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। आज उक्त याचिका पर अदालत में सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों में बहस हुई। बहस सुनने के बाद अदालत ने डेरा प्रमुख को 5 अक्तूबर को व्यक्तिगत तौर पर पेश होने के आदेश दिए। साथ ही न्यायालय ने प्रशासन को पुख्ता बंदोबस्त समय पूर्व करने के आदेश सुनाए। दूसरी ओर डेरा प्रमुख की ओर से व्यक्तिगत पेशी से छूट को लेकर लगाई गई याचिका को न्यायालय ने स्वीकार करने से मना कर दिया।

No comments:

Post a Comment