BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Saturday 7 September 2013

30 साल से घिनौना कृत्य कर रहे हैं आसाराम

AASARAM
नई दिल्ली। नाबालिग से यौन शोषण के मामले में जोधुर की सेंट्रल जेल में बंद आसाराम बापू किस तरह लड़कियों का यौन शोषण करते थे इसका खुलासा किया है छिंदवाड़ा आश्रम की एक पीड़िता और उनके एक पूर्व शिष्य ने।
             टीवी चैनल आज तक की खबर अनुसार रायपुर में आसाराम के आश्रम में रही पीड़ित लड़की ने 2004 में हुई खुद के साथ एक घटना का खुलासा करते हुए कहा कि जब आसाराम रायपुर आश्रम में आते थे तो हमें उनके जलपान की सेवा के लिए काम पर लगाया जाता था। तब में स्कूल में थी। जब मैं और मेरी साथी लड़कियां आसाराम को चाय-नाश्ता देने के लिए जाते थे तो वह हमसे अश्लील बातें करते थे। तरह-तरह के प्रलोभन देते थे। छेड़छाड़ करते थे।
             पीड़िता ने यह भी कहा, 'उनकी अश्लील हरकतों की हजारों लड़कियां शिकार हुई होंगी लेकिन डर के मारे सामने नहीं आई होंगी।'
              इस घटना से पीड़िता परेशान रही और आसाराम के प्रति उसकी आस्था टूट गई। उसने बताया कि आसाराम की लोगों में अटूट आस्था थी। इसलिए मैं डर के मारे लोगों को ये बात नहीं बता सकी, अपने मां-बाप को भी नहीं। अब मेरी हर बाबा के लिए आस्था खत्म हो गई है। सब ढोंगी हैं, आडंबर करते हैं। पीड़िता ने आगे कहा कि आसाराम को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए।
             यह लड़की ही नहीं आसाराम के खिलाफ एक और गवाह सामने आया है। इसका नाम में वैद्य प्रजापति। गुजरात में आसाराम के आश्रम में रहे इस शख्स ने कहा कि ऐसे काले कारनामे पिछले करीब 30 सालों से चल रहे हैं। हजारों लड़कियों का सेक्स रैकेट चल रहा है। 1994 में चित्रलेखा में आसाराम के विरोध में कुछ प्रकाशित हुआ था। जवाब में आसाराम ने उस पत्रिका का कार्यालय जला दिया था।

No comments:

Post a Comment