BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Saturday 15 March 2014

कार्यकर्ताओं के रू-ब-रू हुए इनेलो प्रत्याशी

INLD candidate addressing to workers in Sirsa office
सिरसा। कालांवाली के विधायक सरदार चरणजीत सिंह रोड़ी को पार्टी द्वारा सिरसा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित करने पर आज उनका इनेलो कार्यालय चौधरी देवीलाल सदन में इनेलो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उम्मीदवार चरणजीत सिंह रोड़ी ने उन्हें इनेलो की ओर से संसदीय उम्मीदवार घोषित किए जाने पर इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला, इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, डबवाली के विधायक डॉ. अजय सिंह चौटाला व एलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि वे विजयी बनने के बाद क्षेत्रवासियों के सच्चे सेवक के तौर पर कार्य करेंगे। चरणजीत सिंह रोड़ी ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मिलकर चुनाव प्रचार अभियान को गति दें तथा आमजन तक इनेलो की कल्याणकारी नीतियों को पहुंचाकर उसे इनेलो के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर इनेलो के जिलाध्यक्ष पदम जैन, शहरी जिलाध्यक्ष प्रदीप मेहता, शहरी प्रधान मनोहर मेहता, नगरपरिषद के अध्यक्ष सुरेश कुक्कू, उपाध्यक्ष लीलाधर सैनी, इनेलो महिला विंग की जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment