सिरसा। संस्कार युक्त स्वस्थ पीढ़ी से ही राज्य और देश खुशहाल तथा समृद्घशाली बनेगा। प्रदेश में आज अच्छे खिलाड़ी उभरकर सामने आ रहे हैं। खेल में एक जीतता व एक हारता है लेकिन खेल में अनुशासन के साथ जीत की भावना जरुरी है। यह बातें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने बरनाला रोड पर स्थित सिरसा स्पोट्र्स कराटे एकेडमी पर खिलाडिय़ों को मेडल देकर सम्मानित करते हुए कही। इस मौके पर संजय शर्मा, विक्की अटवाल, राकेश वाल्मीकि, ओम प्रकाश छापौला, सरपंच सीताराम गुज्जर, सूरज सिंह भी मौजूद थे। एकेडमी के कोच सोमवीर पुवार ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री शर्मा द्वारा सम्मानित होने वाले कराटे खिलाड़ी एकेडमी के सदस्य हैं तथा हाल ही सिरसा के इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुई 7वीं ओपन जिला कराटे चैंपियनशिप में पदक प्राप्त कर चुके हैं। इनमें से सूरज, दीपक, अमित सैनी, अक्षय, मो. दानीश, रोहित, मनीष परिहार व शमशेर ने स्वर्ण पदक, दीपक, सुरजीत, रजत व जसप्रीत ने रजत पदक तथा आशीष, मुकेश, मनीष, अजय सैनी व मनीष शर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया था। वे पिछले दो साल से यहां एकेडमी चला रहे हैं जिसमें कई खिलाड़ी सिरसा का नाम देश-प्रदेश में चमका चुकें हैं। इस दौरान श्री शर्मा ने खिलाडिय़ों द्वारा दिखाए गए कराटे प्रदर्शन को सराहते हुए कहा कि खेल जगत में हरियाणा आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। चाहे बात ओलंपिक व राष्ट्रमंडल खेलों की हो या फिर एशियाड खेलों की, हरियाणा के खिलाड़ी प्रदेश के साथ-साथ देश का नाम भी ऊंचा कर रहे हैं। हरियाणा सरकार की खेल नीति के कारण प्रदेश के खिलाडिय़ों की गिनती विश्व के महान खिलाडिय़ों के साथ हो रही है। प्रदेश सरकार जहां खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को सरकारी नौकरियां प्रदान कर रही है वहीं उभरते हुए खिलाडिय़ों को खेल स्टेडियम व अन्य सुविधायें भी मुहैया करवा रही है।
BREAKING NEWS
Friday, 11 November 2011
जात-पात से ऊपर उठकर करें मतदान : चौटाला

रतिया। इनेलो प्रमुख ने रतिया के लोगों से आह्वान किया है कि वे प्रदेश की भ्रष्ट व निकम्मी कांग्रेस सरकार से छुटकारा पाने के लिए इनेलो प्रत्याशी श्रीमती सरफी बाई को भारी बहुमत से विजयी बनाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करें। आज रतिया में इनेलो प्रत्याशी के समर्थन में एक विशाल चुनावी सभा सम्बोधित करते हुए कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण आज समाज का हर वर्ग दुखी और परेशान है और इस चुनाव के माध्यम से हुड्डा सरकार को चलता करने का एक बेहतर अवसर लोगों को मिल गया है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे जात-पात धर्म-मजहब की दीवारों से ऊपर उठकर कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त करवाएं और इस उपचुनाव के बाद निश्चित तौर पर देश व प्रदेश से कांग्रेस सरकारों का पतन होना तय है। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव के दूरगामी प्रभाव पड़ेंगे और 30 नवम्बर को इनेलो प्रत्याशी की जीत के साथ ही लोगों को न सिर्फ कांग्रेस सरकार से छुटकारा मिल जाएगा बल्कि उन्हें अपनी मनचाही सरकार भी मिल जाएगी। इनेलो प्रमुख ने स्व. विधायक ज्ञानचंद ओड को एक बेहद नेक, शरीफ, ईमानदार और मिलनसार व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि पिछले उपचुनाव में लोगों ने ज्ञानचंद को पांच साल के लिए अपना प्रतिनिधि चुना था और उनके आकस्मिक निधन के कारण होने जा रहे इस उपचुनाव में उनकी पत्नी श्रीमती सरफी बाई को विजयी बनाकर न सिर्फ हमें उनका कार्यकाल पूरा करवाने का अवसर मिलेगा बल्कि सरफी बाई की जीत स्व. ज्ञानचंद ओड को भी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। चुनावी सभा के बाद इनेलो प्रत्याशी श्रीमती सरफी बाई ने स्थानीय एसडीएम कार्यालय में जाकर नामांकन पत्र भरा। जनसभा में कांग्रेस सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए इनेलो प्रमुख ने कहा कि आज प्रदेश का हर नागरिक कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण बेहद परेशान है और उन्हें मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में नाम की कोई चीज नहीं है और कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री से लेकर सभी मंत्री, सांसद, विधायक व छुटभैये नेता दोनों हाथों से प्रदेश को लूटने में लगे हुए हैं।
श्री चौटाला ने कहा कि एक तरफ जहां आज जरूरत की सभी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं वहीं किसान के खेत में पैदा होने वाली हर वस्तु के दाम निरंतर घट रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान को पूरा बिजली-पानी नहीं मिल रहा और खाद, बीज के दामों में निरंतर बढ़ौतरी के बावजूद उन्हें अपनी फसलों का लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा। पिछले एक साल के दौरान खाद की कीमत में एक हजार रुपए क्विंटल की बढौतरी हुई है और डीजल-पेट्रोल की कीमतें तो आए दिन बढ़ रही हैं। महंगाई की मार से हर वर्ग परेशान है और गरीब आदमी पूरा दिन मेहनत करने के बावजूद रात को अपने बच्चों सहित भूखा सोने के लिए मजबूर है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार मनरेगा में मजदूर की दिहाड़ी 180 रुपए रोजाना मानती है और दूसरी तरफ यह कहकर गरीबों की गरीबी का मजाक उड़ाया जा रहा है कि 26 रुपए रोजाना कमाने वाला व्यक्ति पूंजीपति की श्रेणी में आता है।
जनसभा को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, इनेलो प्रत्याशी श्रीमती सरफी बाई, पूर्व कृषि मंत्री जसविंदर सिंह संधू, विधायक दल के उपनेता शेरसिंह बडशामी, राज्यसभा सांसद रणबीर प्रजापत, रानिया के विधायक कृष्ण कम्बोज, पूर्व विधायक निशान सिंह कम्बोज, जिला परिषद चेयरमैन अंग्रेज सिंह लाली व पूर्व विधायक स्वतंत्र बाला चौधरी सहित पार्टी के अनेक प्रमुख नेताओं ने सम्बोधित किया। जनसभा में नग्गल गांव के पूर्व सरपंच रामस्वरूप ने कांग्रेस छोड़कर व लालवास निवासी बारूराम व उनके साथियों ने हजकां छोड़ इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए इनेलो प्रमुख ने कहा कि उन्हें इनेलो में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। श्री अरोड़ा ने कहा कि हिसार में इनेलो को जीत से रोकने के लिए कांग्रेस, भाजपा व हजकां ने अनैतिक गठबंधन किया था और इस उपचुनाव में ऐसे अनैतिक गठजोड़ करने वालों को करारा सबक सिखाने का सही समय आ गया है। उन्होंने कहा कि आज बच्चे-बच्चे की जुबान पर है कि अगली सरकार निश्चित तौर पर इनेलो की बनेगी और 30 नवम्बर को रतिया में कांग्रेस की जमानत जब्त होते ही न सिर्फ हुड्डा सरकार का पतन हो जाएगा बल्कि चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में आपकी अपनी मनचाही सरकार कायम हो जाएगी। उन्होंने जात-पात का जहर फैलाने वालों से सावधान रहने का आह्वान करते हुए कहा कि इस उपचुनाव में लोगों ने जात-पात, धर्म-मजहब से ऊपर उठकर एक ही झण्डे के तले एकत्रित होकर इनेलो को विजयी बनाना है।
इनेलो प्रमुख ने सरकार पर गुलाबी व पीले कार्ड समाप्त करने और बुजुर्गों की सम्मान पेंशन खत्म करने के लिए तरह-तरह की साजिशें रचने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल किया कि प्रदेश पर 39 सालों में मात्र 23 हजार करोड़ का कर्जा था जो विकास कार्यों के लिए लिया गया था। मौजूदा सरकार ने पांच सालों में यह कर्जा बढ़ाकर करीब 53 हजार करोड़ रुपए तक पहुंचा दिया है जबकि प्रदेश में विकास के नाम पर कहीं एक ईंट भी नहीं लगी है। आज कर्जे का ब्याज चुकाने के लिए भी कर्जा लिया जा रहा है और सरकारी सम्पत्तियों को गिरवी रखा जा रहा है। उन्होंने सरकार पर वायदों के विपरीत काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वैट व हाउस टैक्स का वायदा करने वाली कांग्रेस सरकार ने न सिर्फ वैट में 25 प्रतिशत बढौतरी कर दी है बल्कि गृहकर को भी अनापशनाप बढ़ाया जा रहा है। इंस्पेक्टरी राज ने व्यापारी वर्ग का जीना दूभर कर दिया है और किसी की भी जानमाल सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों को सिंचाई के लिए पानी मिलना तो दूर पीने का स्वच्छ पानी भी नहीं मिल रहा जिसके चलते पीलिया व कैंसर जैसी बीमारियां फैल रही हैं और सरकारी अस्पतालों में किसी को कोई सुविधा नहीं मिल पा रही।
चौटाला ने किए जैन मुनि के दर्शन
रतिया। इनैलो सुप्रीमों व पूर्व मुख्यमंत्री औम प्रकाश चौटाला आज मण्डी रोड स्थित जैन स्थानक में जैन संत श्री सुमन मुनि जी महाराज के दर्शनो हेतू पहुंचे। इस अवसर पर एसएस जैन सभा ने चौटाला का स्वागत किया। श्री चौटाला ने इस अवसर पर जैन धर्म के कार्यो की सलांघा करते हुए उन्हे परोपकारी बताया और लोगों से आहवान किया कि जैन धर्म के भगवान महावीर स्वामी जी द्वारा बताये दिखाए गए मार्ग पर चलना चाहिए। जैन संत श्री सुमन मुनि जी ने बीते पलों को याद करते हुए कहा कि वह 1962 से श्री चौटाला को जानते है। इस अवसर पर सभा के प्रधान अनिल जैन, उपप्रधान पदम जैन, प्रैस सचिव राजेन्द्र मितल, मदन जैन, प्रवीन जैन तथा अन्य सदस्यों ने श्री चौटाला को माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला प्रधान निशान सिंह, रमेश सिंगला, बिकर सिंह, जितेन्द्र अग्रवाल, विपिन गोयल आदि भी उपस्थित थे।
Wednesday, 9 November 2011
फुल्लां वाली पालकी विच सतगुरू आए ने...
सिरसा। प्रथम पातशाही गुरुनानक देव का जन्म दिवस कल मनाया जाएगा। गुरु पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारों को शानदार ढंग से सजाया गया है। समस्त गुरुद्वारों में श्री अखंड पाठ रखे गए हैं। कल जन्मोत्सव पर भोग डाला जाएगा और गुरू का अटूट लंगर दिनभर जारी रहेगा। प्रकाशोत्सव की पूर्व संध्या पर आज यहां गुरु ग्रंथ साहिब की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में काफी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे। शोभा यात्रा गुरुद्वारा चिला साहिब से प्रारम्भ हुई और मुख्य बाजारों से होते हुए यहीं पर सम्पन्न हुई।
शोभायात्रा के लिए विशेष रूप से शहर में स्वागत द्वार बनाए गए थे। पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब को पुष्पों से सुसज्जित वाहन पर रखा गया था। इसके आगे पूर्ण गणवेश में पंज प्यारे चल रहे थे। सिख युवाओं द्वारा गतका खेला गया और शानदार करतब दिखाए गए। युवाओं का गतका कौशल देखते ही बनता था। सिख महिलाओं द्वारा शोभा यात्रा के आगे-आगे चलते हुए सफाई की जा रही थी। यात्रा में शामिल जत्थों द्वारा शब्द गायन व गुरबाणी का मनमोहक कीर्तन किया जा रहा था।अस्पताल में दूसरे दिन हड़ताल जारी
सिरसा। सामान्य अस्पताल में चिकित्सकों की हड़ताल के कारण मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दूसरे दिन जारी हड़ताल के कारण अस्पताल में विरानी छाई रही। गौरतलब है कि अपनी मांगों को लेकर चिकित्सक दो दिवसीय हड़ताल पर थे। सिविल सर्जन दयानंद शर्मा का कहना है कि मरीजों की सुविधा के लिए वॉलैंटियर तैनात किए गए हैं। अगर किसी प्रकार की गंभीर समस्या आती है तो उसके लिए चिकित्सक अपनी सेवाएं जारी रखेंगे। चिकित्सकों का कहना है कि सरकार उनकी मांगे मानने में आनाकानी कर रही है।
ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, चालक की मौत
सिरसा। गांव सावंत खेड़ा के निकट ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और सामान्य अस्पताल डबवाली पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार सुखपाल सिंह पुत्र ठाकर दास गत सायं गांव गंगा से ट्रैक्टर-ट्राली में नरमा लादकर डबवाली जा रहा था। गांव सावंतखेड़ा के निकट सुखपाल का ट्रैक्टर पर नियंत्रण खो गया और पलट गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई सुखनारायण ने बताया कि सुखपाल, राजकुमार बांसल के ट्रैक्टर पर बतौर चालक नियुक्त था। सहायक उपनिरीक्षक सतबीर सिंह ने बताया कि सुख नारायण के बयान पर 174 के तहत कार्रवाई की गई है।

लापरवाह चालक को कारावास
डबवाली। उपमंडल न्यायालय ने लापरवाह चालक को दोषी करार देते हुए एक वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। दोषी को 10000 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है।
मामले के अनुसार 23 जनवरी 2006 को गांव शेरगढ़ के निकट मोटरसाइकिल पर सवार सोनू पुत्र गुरमेल निवासी सालमखेड़ा व सुखविन्द्र पुत्र मुख्तयार निवासी पक्काकलां को ट्रेक्टर चालक जग्गा सिंह पुत्र नत्था सिंह निवासी लोहारा ने टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी जग्गा के खिलाफ मामला दर्ज कर चालान न्यायालय में पेश किया। आज न्यायाधीश डा. अतुल मडिय़ा की अदालत ने चालक जग्गा को दोषी को करार देते हुए उपरोक्त सजा सुनाकर दंडित किया।

राशोबा कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया गुरूपर्व
सिरसा। राशोबा शिक्षण महाविद्यालय सिरसा में आज गुरू नानक देव जी के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की अध्यक्षा सुश्री कुमुद बंसल जी ने गुरू नानक देव जी की प्रतिमा के समक्ष ज्योत प्रज्ज्वलित कर किया और कहा कि गुरू नानक देव जी मानवता के गुरू माने जाते है। इसके उपरांत प्रवक्ता तरसेम सिंह ने गुरू नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरू नानक देव जी का जन्म कार्तिक पुर्णिमा 1469 ई0 को हुआ। इसी के साथ उनकी वाणी जो गुरू ग्रंथ साहिब में दर्ज है के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि गुरू नानक देव जी ने अपने जीवन में चार उदासी के नाम से चार बड़ी यात्राएं की जिसमें वे संपूर्ण मानव जीवन का उदार करते हुए 1539 ई0 को परम ज्योति में विलीन हो गए। अंत में उन्होंने छात्र-अध्यापक व छात्रा-अध्यापिकाओं को गुरू जी के मानव धर्म के रास्ते को अपनाने के लिए कहा। तदोपरांत गुरूवाणी व कीर्तन का आयोजन करते हुए छात्र-छात्राओं व अध्यापकों में प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर अध्यक्षा सुश्री कुमुद बंसल जी ने सभी अध्यापकों व छात्र-छात्राओं को गुरूपर्व की बधाई दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. कमलेश बाबू अंबेडकर ने भी गुरू नानक देव जी के उपदेशों को जीवन में अपनाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। इस मौके पर उप-प्राचार्या रेणु बाला, प्रवक्तागण श्रीमती संतोष शर्मा, श्रीमती शैलजा मोंगा, श्री दीपक कुमार व पुस्तकालय अध्यक्षा श्रीमती पूजा सहित अन्य स्टाफ उपस्थित था।
भूपेश मेहता ने नवाया गुरु समक्ष शीश
सिरसा। कांग्रेस कमेटी सिरसा शहरी के अध्यक्ष भूपेश मेहता व उनके साथियों ने आज गुरूपर्व दिवस के पावन अवसर पर रानियां गेट स्थित गुरूद्वारा चिल्लासाहिब में पहुंचकर श्री गुरूग्रंथ साहिब को शीश नवाया तथा इस अवसर पर निकली पावन पालकी व नगर कीर्तन का स्वागत किया।
कांग्रेस कमेटी सिरसा शहरी के प्रधान भूपेश मेहता ने जिलावासियों को गुरूपर्व की बधाइ्र्र देते हुए कहा कि आज का दिन अति पवित्र है, आज के दिन गुरूनानक देव जी महाराज ने अवतार धारण किया तथा लोगों को धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। श्री मेहता ने कहा कि सिरसा नगर अति पवित्र है जहां गुरूजी ने अपने पवित्र चरण टिकाए। इस अवसर पर श्री मेहता ने नगर कीर्तन व पालकी साहिब के दर्शन किए तथा नगर कीर्तन में शामिल लोगों का स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेसी नेता औमप्रकाश एंथोनी, जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य राजकुमार मेहता, पवन सिंगला, सुरजीत बेगू, गुरमेल सिंह, निजी सचिव प्रेम सैनी, धर्मवीर, रमेश गोयल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हरियाणा में राष्ट्रीय लोकदल का पुर्नगठन
अनूप कुमार सैनी
रोहतक। हरियाणा में राष्ट्रीय लोकदल को अधिक सक्रिय करने के लिए प्रदेश कार्यकारिणी को पुनर्गठन किया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक बलबीर सिंह ग्रेवाल ने प्रदेश कार्यकारिणी में मामूली फेरबदल के साथ फरीदाबाद व पलवल के लिए 5 जिला अध्यक्षों की घोषणा की है।
महेश अग्रवाल व श्याम लाल न बरदार को प्रदेश उपाध्यक्ष, राजवीर चपराना, सरफुद्दीन मेवाती, करण सिंह को प्रदेश महासचिव, जीत सिंह चंदीला, हेमंत चौहान व भरतलाल गदपुरी के प्रदेश सचिव और विजय गुुप्ता को प्रदेश प्रचार सचिव नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश पिछड़ा वर्ग का अध्यक्ष वासदेव अहेरिया को ही रखा गया है जबकि प्रदेश अल्पसं्यक वर्ग का अध्यक्ष मौलाना जमाल्लुद्दीन और प्रदेश महासचिव महबूब खां बनाए गए हैं।
इसके साथ ही सुनीता नागर नीमका को जिला अध्यक्ष (महिला विंग) फरीदाबाद ,सरदार सोहन पाल सिंह को जिला अद्यक्ष फरीदाबाद पश्चिम क्षेत्र , दरियाव सिंह जिला अध्यक्ष फरीदाबाद पूर्व क्षेत्र व नागेश सहगल को जिला अध्यक्ष शहर फरीदाबाद बनाया गया है। पलवल जिले का अध्यक्ष पद पहले की भांति देशराज नबरदार बंचारी के पास रहेगा।

16 विद्यार्थियों को मिलेगी पी.एच.डी. की उपाधि
अनूप कुमार सैनी
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति डा. आर.पी. हुड्डा ने शोध समिति तथा परीक्षकों के बोर्ड की अनुशंसा पर 16 विद्यार्थियों को पी.एच.डी. की उपाधि देने की घोषणा की है। विश्वविद्यालय प्रवक्ता ने बताया कि पी.एच.डी. उपाधि के पात्र घोषित किए गए अ यार्थियों में कुलबीर सिंह (गणित), राधा सोलंकी (पर्यावरण विभाग), प्रदीप (वाणिज्य) सुप्रिया दलाल एवं समरिधी (प्रबंधन विज्ञान), हेमंत (मनोविज्ञान), सोनिया (समाज शास्त्र), कृष्ण कुमार बंसल एवं कुमुद (शिक्षा), राजबीर सिंह एवं आशु संजीव निरंजन (विधि), अमरजीत, अनिता शर्मा, प्रतिभा, नीतू एवं मीनाक्षी हुड्डा (संस्कृत) हैं। गोपनीय शाखा ने इन 16 अ यार्थियों के पी.एच.डी. उपाधि संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

आफ साईट एमरजेंसी प्लान : रासायनिक हादसों में बचाव के लिए इंतजाम
अनूप कुमार सैनी
रोहतक। जिन उद्योग धंधों में खतरनाक रासायनों का भंडारण व इस्तेमाल होता है, उन उद्योगों के लिए प्रदेश सरकार ने एक व्यापक योजना तैयार की है। इस योजना के तहत खतरनाक रासायनों का इस्तेमाल करने वाले कारखानों को मु य आपातकाल योजना के साथ एक अलग से ऑफ साईट एमरजेंसी प्लान भी तैयार करना होगा। इस प्लान को जिला प्रशासन द्वारा मानीटर किया जाएगा ताकि किसी भी हादसे के दौरान तुरन्त बचाव एवं राहत कार्य शुरू किए जा सके।
जिला आपदा समूह का भी होगा गठन
इस आफ साईट एमरजेंसी प्लान की समीक्षा के लिए प्रदेश के सभी जिलों में एक आपदा समूह का गठन किया जाएगा। इस आपदा समूह की 45 दिन में एक बार बैठक होगी और कैमिकल एक्सीडेंट (ई.पी.पी.आर.)रूल्ज, 1996 के तहत इस बैठक की सूचना प्रदेश के चीफ इंस्पेक्टर फैक्टरीज को भी देना अनिवार्य होगा। जिला स्तर पर इस आपदा समूह के प्रमुख की जि मेदारी जिला उपायुक्त की होगी। जिला स्तरीय आपदा समूह की तर्ज पर प्रदेश स्तर पर भी एक आपदा समूह का गठन किया जाएगा। जिसका मुखिया मु य सचिव को बनाया गया है।
मुख्य आपातकाल इंतजामों से हटकर होगा आफ साईट प्लान
प्रदेश के श्रम आयुक्त की ओर से जारी निर्देशों के तहत यह आफ साईट प्लान केवल उन्हीं कारखानों में लागू होगा। जो कारखाने निर्माण, भंडारण तथा खतरनाक रासायनों का आयात नियम, 1989 के दायरे में आते हैं। आमतौर पर आगजनी व अन्य प्राकृतिक या मानवजनित आपदाओं के लिए एक आन साईट आपातकालीन योजना तैयार की जाती है लेकिन खतरनाक रासायनों का भंडारण व इस्तेमाल करने वाले कारखानों को रासायनिक हादसों के दौरान बचाव, राहत तथा पुनर्विस्थापन आदि कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अलग से आफ साईट प्लान तैयार करना होगा। श्रम विभाग के आयुक्त की ओर से जारी निर्देश झज्जर जिले की अधिकतम दुर्घटना जोखिम (एम.ए.एच.) श्रेणी वाली औद्योगिक इकाईयों पर भी लागू होंगे। इन इकाईयों में इस्तेमाल होने वाले खतरनाक रासायनों के मद्देनजर श्रमायुक्त ने लोगों की जान माल की सुरक्षा के लिए इन उद्योगों को संवेदनशील श्रेणी में शामिल किया है। जिसके चलते श्रम आयुक्त ने जिला प्रशासन को इन इकाईयों में आफ साईट एमरजेंसी प्लान तैयार कराने के निर्देश दिए है।
केंद्र सरकार भी करेगी मदद
मानव जीवन के लिए खतरनाक रासायनों का इस्तेमाल करने वाली औद्योगिक इकाईयों में आफ साईट एमरजेंसी प्लान तैयार करने के लिए केंद्र वन एवं पर्यावरण मंत्रालय भी वित्तीय मदद करेगा। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की ओर से यह प्लान तैयार करवाने वाली क पनियों को 75 प्रतिशत तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस प्लान के लिए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने 10 सलाहकर संस्थानों की एक सूची भी जारी की है। इन संस्थानों को औद्योगिक इकाईयों में ऐसी आपातकालीन योजना तैयार कराने की विशेषज्ञता भी हासिल है।
जिले में होंगे व्यापक इंतजाम
जिला उपायुक्त अजीत बालाजी जोशी ने इन निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि अधिकतम दुर्घटना जोखिम श्रेणी में शामिल उद्योगों को आफ साईट एमरजेंसी प्लान तैयार करना बेहद जरुरी है। ऐसे उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारियों तथा आमजन की सुरक्षा के मद्देनजर इन निर्देशों को स ती से लागू किया जाएगा। ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना के होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। इन निर्देशों के तहत एक गाइडलाइन जारी की गई है, जिससे संबंधित उद्योगों को इन निर्देशों का पालन करने में गंभीरता दिखानी होगी।

कृषि व बागवानी में जैविक खादों का ज्यादातर प्रयोग करें किसान-डा. सैनी
अनूप कुमार सैनी
रोहतक। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. रणबीर सिंह सैनी ने जिला के किसानों को सलाह दी है कि वे कृषि वैज्ञानिकों के सुझावों के मुताबिक आधुनिम तकनीकी से खेती करें ताकि उन्हें अपनी फसल का अच्छा उत्पादन मिलने के साथ-साथ अच्छे भाव भी मिल सके।
उन्होंने बताया कि समय तेजी से बदल रहा है और किसानों को अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए समय के अनुसार बदलना होगा। किसान अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए बागवानी को अपनाएं और दलहन, फल-फूल, सब्जियों, व औषधीएं पौधों की खेती पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कृषि व बागवानी में जैविक खादों का ज्यादातर प्रयोग करने का भी आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि किसान खेती में हरी खाद, गोबर की खाद व वर्मी क पोस्ट खाद का प्रयोग करके अच्छी गुणवत्ता की फसल प्राप्त करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। उनका कहना था कि अंधाधुंध रासायनिक खादों के प्रयोग से भूमि की मृदा शक्ति निरन्तर कर होती जा रही है, जिससे उत्पादन भी कम हो रहा है। वर्मीक पोस्ट, हरि व गोबर की खाद के प्रयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ती है।
डा. रणबीर सैनी ने कृषि विभाग की प्रगति रिपोर्ट के आकड़ों को ब्यौरा देते हुए बताया कि जिला के किसानों द्वारा रबी मौसम की बिजाई के तहत मास अक्टूबर-2011 के दौरान करीब 425 हैक्टेयर क्षेत्र में गेहूं, 455 हैक्टेयर क्षेत्र में चना, 280 हैक्टेयर क्षेत्र में जौ व 22820 हैक्टेयर क्षेत्र में सरसों की बिजाई की गई है। उन्होंने किसानों को वैज्ञानिकों की सलाह के अनुसार बीज को उपचारित करके ही अपनी फसल की बुआई करने की हिदायत दी है ताकि उनकी फसल का जमाव सही ढ़ंग से हो सके।
डा. सैनी ने किसानों को सलाह दी है कि वे समय-समय पर कृषि विभाग के विशेषज्ञों से स पर्क करके आधुनिक कृषि तकनीकी सहित अन्य जानकारी लेते रहे ताकि उनकी फसलों की बिजाई, सिंचाई बगैरा समय पर हो, फसल बिमारी से बची रहे तथा उन्हें फसल का अधिक मुनाफा मिले।

सतत निगरानी योजना के तहत खर्च होंगे 700 करोड़ रुपए
सिरसा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में और अधिक सुरक्षा की दृष्टि से विदेशों की तर्ज पर सतत निगरानी योजना के तहत 700 करोड़ रुपए की राशि खर्च करके विभिन्न स्थानों पर डिटेक्टिव एवं सीसीटीवी कैमरे स्थापित किया जाएगा।
यह बात हरियाणा के गृह राज्यमंत्री श्री गोपाल कांडा ने आज अपने आवास स्थित कार्यालय में एक बातचीत में कही। उन्होंने बताया कि सतत निगरानी योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा विभाग को 100 करोड़ रुपए की राशि भी जारी कर दी है जिससे डिटेक्टिव एवं सीसीटीवी कैमरे खरीदे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी को अपराध मुक्त बनाने के लिए पुलिस विभाग को पूरा हाईटैक किया जा रहा है। इसके साथ-साथ इन चार क्षेत्रों में साइबर क्राइम रोकने के लिए भी विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए प्रदेश में खुफिया तंत्र को भी और अधिक मजबूत किया जाएगा। इसके साथ-साथ साइबर युग में विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को साइबर व अन्य प्रकार के क्राइम रोकने के लिए भी प्रशिक्षण दिया गया। विशेषकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कार्यरत अधिकारियों को हर नवीनतम तकनीक में कौशल बनाया जाएगा।
गृह, राज्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में विभिन्न प्रकार के अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी पुलिस थानों को इंटरनेट से जोड़कर पूरा हाईटैक किया गया है। समय-समय पर अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए रिफ्रेशर कोर्स व प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस थानों में शिकायत लेकर आने वाले लोगों की सुविधा को मद्देनजर रखते हुए राज्य सरकार द्वारा दो दर्जन आदर्श थाने बनाए जा चुके हैं। इन थानों में आमजन के लिए विशेष सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में पब्लिक पुलिस कमेटियों का गठन किया गया है जो छोटे-मोटे झगड़ों का निपटारा गांव स्तर पर ही कर देती हैं। इसके बाद यदि किसी कारणवश निपटारा नहीं हो पाता तो आई.ओ. (जांच अधिकारी) द्वारा भी मामला सुलझाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने बताया कि इन आदर्श थानों में बाकायदा शिकायत दर्ज करवाने वाले व्यक्ति को शिकायत की रसीद दी जाती है। इसके साथ-साथ थानों में महिलाओं की शिकायत सुनने के लिए हैड कांस्टेबल की नियुक्ति की गई है जो इन महिलाओं की हर प्रकार की दिक्कतों की सुनवाई करती है। विकलांग व्यक्तियों की समस्याएं सुनने के लिए थाना प्रबंधक द्वारा थाने के मुख्य द्वार पर ही सुनवाई की जाती है। इस प्रकार से थानों में पुलिस पब्लिक के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने का प्रयास किया गया है।
श्री कांडा ने विभागीय कर्मचारियों, अधिकारियों की सुविधा के लिए भी राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण का गठन किया है जिससे छोटे पद पर कार्यरत पुलिस कर्मचारी द्वारा उच्च पद पर कार्यरत कर्मचारी के लिए गंभीर, अभद्र व्यवहार की स्वतंत्र व निष्पक्ष जांच हो सकेगी। इस प्राधिकरण को दीवानी मामलों से संबंधित कोड 1908 के तहत सिविल कोर्ट के सभी अधिकार भी दिए गए हैं जिनमें समन जारी करना, गवाहों की हाजिरी बारे दबाव बनाना, शपथ पत्र द्वारा गवाही लेना, कोई भी जन रिकॉर्ड मांगना, गवाही के लिए किसी भी अदालत या कार्यालय द्वारा जारी किए गए दस्तावेज और अन्य निर्धारित मामले शामिल हैं।
उन्होंने आज राज्य सरकार द्वारा स्थानीय नगर परिषद के लिए मनोनीत किए गए तीन नगर पार्षदों को श्री हुकम चंद पुत्र रूलीचंद, गुरनाम सिंह तथा राजेश कुमार को भी बधाई दी। ये तीनों नगर पार्षद विभिन्न समुदायों से ताल्लुक रखते हैं। गुरनाम सिंह जो सिख समुदाय से हैं, हुकम चंद प्रजापति समुदाय से तथा राजेश कुमार दलित समुदाय से संबंध रखते हैं।

राष्ट्रीय विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित
सिरसा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आर्थिक तथा अन्य अक्षमताओं से ग्रसित व्यक्तियों को न्याय मुहैया करवाया जाएगा। यह बात जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुभाष गोयल ने राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय कचहरी परिसर में आयोजित राष्ट्रीय विधिक साक्षरता दिवस में बतौर मुख्यातिथि बोलते हुए कही।
उन्होंने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाने के साथ-साथ कानूनी जानकारी और लोक अदालतों का भी आयोजन किया जाता है। प्राधिकरण के तत्वावधान में महिलाओं, बच्चों, अनुसूचित जाति व जनजातियों के लोगों, श्रमिकों, हिरासत में लिए गए तथा मनोचिकित्सक अस्पतालों में भर्ती व्यक्तियों को नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। इसके साथ-साथ मानव खरीद फरौत गतिविधियों से पीडि़त व्यक्तियों, आपदा जातीय हिंसा, जातीय अत्याचार, बाढ़, सूखा, भूकंप अथवा औद्योगिक आपदाताओं से पीडि़त व्यक्तियों को, विकलांग व्यक्ति अधिनियम 1995 के अनुसार विकलांग व्यक्तियों को तथा जिन व्यक्तियों की वार्षिक आय एक लाख रुपए से अधिक न हो, उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नि:शुल्क कानूनी सेवाएं मुहैया करवाई जाती है। उन्होंने कहा कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर लीगल ऐड क्लीनिक भी स्थापित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सिरसा में भी लीगल ऐड क्लीनिक स्थापित किया गया है। इन क्लीनिकों का मुख्य उद्देश्य घरेलू हिंसा को रोकना है। उन्होंने आमजन व वकीलों से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा लोक अदालतों मिडीएशन के माध्यम से मामलों का निपटारा करवाए।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री नरेश कुमार सिंघल ने कहा कि जिला में सस्ता व सुलभ व शीघ्र न्याय दिलवाने के लिए लोक अदालतों की दर्ज पर समझौता सदन का भी गठन किया गया है। इस सदन के माध्यम से सिरसा जिला में अब तक आठ हजार से भी अधिक मामले निपटाए गए हैं जिनमें दोनों पक्षों की सहमति से निर्णय लिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि जिला में स्थाई लोक अदालत, ग्रामीण लोक अदालत काफी सार्थक सिद्ध हो रही है। अब तक सिरसा के विभिन्न गांवों और कचहरी परिसरों में 365 लोक अदालतों का आयोजन करके 46823 मामलों का निपटारा किया जा चुका है जबकि 85 हजार 726 मामले इन लोक अदालतों में रखे गए थे। उन्होंने बताया कि मोटर वाहन दुर्घटना से संबंधित लगभग 1564 मामले लोक अदालतों में निपटाए जा चुके हैं जिसमें 13 करोड़ 40 लाख से भी अधिक की राशि पीडि़त व्यक्तियों को मुआवजे के रूप में दिलवाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला में 1719 लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता दी जा चुकी है जिनमें 1400 पुरूष व 319 महिलाएं शामिल हैं। इसके साथ-साथ जिला के विभिन्न गांवों में 557 कानूनी जागरूकता शिविरों का भी आयोजन किया गया है।
इस कार्यक्रम में श्री सुक्रमपाल (अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश), श्री केके बाली (कंजयूमर कोर्ट अध्यक्ष), श्रीमती सीमा सिंघल, सिविल जज सीनियर डिवीजन आदि उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त एडवोकेट ए.एस. कालड़ा ने भी मुफ्त कानूनी सहायता एवं लोक अदालत तथा विभिन्न कानूनी पहलुओं के बारे में बताया। इस अवसर पर श्रीमती मोनिका शर्मा, रमेश मेहता, संजय गोयल, बलवीर कौर गांधी, पवन कुमार बेनीवाल, अमित गोयल, सुनीता गुप्ता, विक्रम यादव, श्री सीताराम गुप्ता, संदीप कम्बोज, प्रभजोत कौर व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

बाल दिवस के उपलक्ष्य में हुई प्रतियोगिताएं
सिरसा। जिला बाल कल्याण परिषद सिरसा द्वारा बाल दिवस के उपलक्ष्य में पहले दिन बेबी हैल्थ शो तथा थ्री टायर साईकिल रेस का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त डीके बेहरा ने किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डीके बेहरा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं। हमें इनके स्वास्थ्य और शिक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें बच्चों में प्रतियोगिता की भावना जागृत करने के लिए समय-समय पर प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए उन्हें प्रेरित करना चाहिए। इन प्रतियोगिताओं में 130 बच्चों ने भाग लिया।थ्री टायर साइकिल रेस प्रतियोगिता के प्रथम समूह में सागरमणि हाई स्कूल के अभिषेक ने प्रथम स्थान तथा सावन सीनियर सैकेंडरी स्कूल के सरगम व हरकीरत ने द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता के द्वितीय समूह में सतलुज पब्लिक स्कूल के यूगम ने प्रथम, निलक्ष व असमीता ने द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। बेबी हैल्थ शो के 0 से 1 वर्ष के समूह में जगजीत सिंह ने प्रथम स्थान, अधेश्वर ने द्वितीय तथा आयुष्मान ने तृतीय स्थान पाया। सानवी व सांझ ने सांत्वना पुरस्कार प्रापत किया। 1 से 2 वर्ष के समूह में सानवी ने प्रथम, प्रबल प्रताप सिंह व श्याम ने द्वितीय स्थान तथा पुनीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि वंश ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। 2 से 3 वर्ष के समूह में काव्या ने प्रथम, मन्नत ने द्वितीय, केशव ने तृतीय तथा अर्नव व अनमोल ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
बेबी हैल्थ शो का परिणाम घोषित करने के लिए सामान्य अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डा. जेएल खुराना की टीम में श्रीमती चंद्रकांता तथा श्रीमती वायलेट सहोता ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।डा. जेएल खुराना ने अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए बताया कि छह माह तक माता को चाहिए कि वह बच्चे को अपना दूध पिलाए क्योंकि बोतल के दूध से बच्चे को उल्टियां व दस्त लग सकते हैं। उन्होंने कहा कि छह महीने के बाद बच्चे को जूस, दाल का पानी, उबले हुए आलू, केले आदि देने चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे बच्चे की उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे बच्चे की खुराक भी बढ़ानी चाहिए। डा. खुराना ने कहा कि आज के इस बेबी हैल्थ शो में बच्चों का टीकाकरण रिकॉर्ड देखने से यह पता चलता है कि अब माताएं बहुत जागरूक हो चुकी है जिन्होंने समय-समय पर अपने बच्चों को सभी टीकें लगवाएं हैं। इससे सभी बीमारियों पर काबू पाया जा सकता है। डा. खुराना ने यह भी बताया कि बच्चों का जन्म प्रमाण-पत्र आवश्यक लेना चाहिए।
उन्होंने माताओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि बच्चों को हमेशा फास्ट फूड तथा बाहर की खाने-पीने की चीजों से दूर रखें तथा सर्दियों में बच्चों को ढककर रखें तथा जब बच्चा बड़ा हो जाता है तो उसकी हर गतिविधि पर भी ध्यान दें जैसे साईकिल चलाना, खेलना। उन्होंने विशेष तौर पर कहा कि लड़कियों को भी लड़कों की तरह हर क्षेत्र में आगे लाना चाहिए। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों में आए अध्यापकों, बच्चों तथा अभिभावकों ने भाग लिया।
गोपाल कांडा ने दी जगदेव सिंह को श्रद्धांजलि
सिरसा। गृहराज्य मंत्री गोपाल कांडा ने बुधवार प्रात: जगदेव सिंह चौक पर स्थित शहीद जगदेव सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर गोपाल कांडा ने कहा कि आज से 20 वर्ष पहले 9 नवम्बर, 1991 को शिव चौक पर 3 आंतकवादियो ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर 9 बेगुनाह लोगों को मार डाला था। आंतकवादियो की गोलियो से 18 व्यक्ति जख्मी हुए थे, परंतु इस संकट की घड़ी में अमर शहीद जगदेव सिंह कलसी ने जो बहादुरी दिखाई उसको सदैव याद रखा जाएगा। निहत्थे जगदेव सिंह ने जिस प्रकार अंातकवादियो का सामना किया और उन्हें भागने पर मजबूर कर दिया, उससे अनेक लोगों की जान बची। जगदेव ङ्क्षसह ने जिस साहस से आंतकवादियो की एके-47 राईफ ल छिनी, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। कांडा ने कहा कि इसी प्रकार आंतकवादियो की गोलाबारी से एक गौ माता ने शिव चौक पर दर्जनों लोगों की जान बचाई। कहर ढहाते आंतकवादियो और आमजन के बीच दीवार बनकर खड़ी इस गौ माता ने अपनी जान देकर अनेक परिवारों को उजडनें से बचा लिया था। कांडा ने इस अवसर शहीद जगदेव सिंह और गौ माता की शहादत को याद किया। गृहराज्य मंत्री ने घटना में मारे गए लोगों की आत्मिक शांति के लिए प्राथना की और कहा कि जिन लोगों ने इस घटना के दौरान अपने परिवार के सदस्यों को खोया था, उनकी क्षतिपूर्ति तो नहीं हो सकती परन्तु उनकी समस्याओं के बारें में वे मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा से विचार-विमर्श करेंगे और उन्हें यथा संभव सहायता दिलवाने का प्रयत्न करेंगे। इस अवसर पर नंदलाल ग्रोवर, गंगा राम गुप्ता, कृष्ण सैनी, सुरत सैनी, राजेंद्र मकानी, भूपेश गोयल, पार्षद अग्रेंज बठला, श्याम भारती, हरमिंद्र सिंह मान, गुरनाम सिंह, हरफूल शर्मा, नरेंद्र कटारिया, राजेंद्र जाखड़, कृपाल सिंह सहित अनेक लोगों ने शहीद जगदेव सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सांसद ने दी गुरुपर्व की बधाई
सिरसा। सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. अशोक तंवर ने देश व प्रदेशवासियों को गुरुपर्व की बधाई दी है। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया है कि इस पर्व पर महान गुरुओं के दिखाए मार्ग पर चलने का प्रण लें। यहां जारी अपने शुभकामना संदेश में डॉ. तंवर ने कहा कि गुरुनानक देव जी ने अपने जीवन काल में भाईचारे, प्रेमभाव और लोकभलाई के लिए कार्य करते हुए सभी को यही दिशा दिखाई थी। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को गुरुनानक देव जी द्वारा दी गई शिक्षा का अनुसरण करना चाहिए। गुरूनानक देव ने समानता का जो सिद्धांत प्रतिपादित किया और मानव-मानव में भेद मिटाने के लिए काम किया उसे सदियों तक नहीं भुलाया जा सकता। सांसद ने कहा कि गुरूनानक देव सच्चे अर्थों में एक ऐसे महापुरुष और महानायक थे जिन्होंने जाति-पाति, धार्मिक आडंबर और पाखंडवाद से मनुष्य को बचाने के लिए काम किया। डॉ. तंवर ने कहा कि ऐसे पावन अवसरों पर सभी को देश की एकता, अखंडता को बरकरार रखने का संकल्प लेना चाहिए।आडवाणी की जनचेतना यात्रा के स्वागत की तैयारियां मुकम्मल: जांगड़ा
सिरसा। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रोहताश जांगड़ा ने कहा कि आगामी 12 नवंबर को शाम को सिरसा आने वाली भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की जनचेतना रथयात्रा के स्वागत की सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। बुधवार को अपने बयान में भाजपा नेता रोहताश जांगड़ा ने कहा कि इस यात्रा के लिए सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। उन्होंने बताया कि 12 नवंबर को शाम 7 बजे ताऊ देवीलाल टाउन पार्क के समीप लालबत्ती चौक पर उनकी यात्रा का पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी इस अवसर पर जनचेतना यात्रा के रथ से ही सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। भाजपा नेता रोहताश जांगड़ा ने बताया कि 12 नवंबर को वे रात्रि विश्राम सिरसा के बरनाला रोड स्थित पीडबल्यूडी रेस्ट हाउस में करेंगे और 13 नवंबर को प्रात: मीडिया से रूबरू होंगे। उन्होंने कहा कि देश में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ निकाली जा रही इस जनचेतना यात्रा का हर जगह भव्य स्वागत हो रहा है और सिरसा में भी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। उन्होंने बताया कि भाजपा एवं हजकां गठबंधन की मजबूती के चलते अब यह साबित हो गया है कि लोगों ने इस गठबंधन को स्वीकार किया है और इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हिसार संसदीय क्षेत्र का उपचुनाव है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा हजकां गठबंधन रतिया व आदमपुर दोनों सीटों को जीतेगी और कांग्रेस की हिसार की तरह ही दोनों स्थानों पर जमानत जब्त होगी। भाजपा नेता ने कहा कि आने वाला समय भाजपा का है और अगले संसदीय चुनावों के बाद केंद्र में एनडीए और हरियाणा में भाजपा हजकां गठबंधन की सरकार बनना तय है। उल्लेखनीय है कि अपनी जनचेतना रथयात्रा के दौरान 12 नवंबर को पहले से प्रस्तावित सिरसा में होने वाली श्री आडवाणी की जनसभा को अब जिला फतेहाबाद में ही निर्धारित किया गया है। इसके पीछे सबसे अहम रतिया एवं आदमपुर के उपचुनाव हैं। फतेहाबाद में निर्धारित की गई इस रैली से भाजपा एवं हजकां गठबंधन को दोनों उपचुनावों से काफी मदद मिलने की उम्मीद है।
गुरु के वचनों पर करें अमल : होशियारी
सिरसा। श्री गुरूनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने जिलावासियों को बधाई दी है। श्री शर्मा ने अपने बधाई संदेश में कहा कि यह प्रकाश पर्व सिखों के 10 गुरूओं के गुरू पर्वों या जयन्तियों में सर्वप्रथम है। सिक्ख पंथ के संस्थापक गुरू नानक देव जी ने धर्म में एक नई लहर की घोषणा की। 10 गुरूओं में सर्व प्रथम गुरू नानक का जन्म 1469 में लाहौर के निकट तलवंडी में हुआ था। समाज में कई धर्मों के चलन व विभिन्न देवताओं को स्वीकार करने के प्रति अरुचि ने व्यापक यात्रा किए हुए गुरू नानक देव जी ने एक प्रभु केआधार पर धर्म स्थापना करने की प्रेरणा दी। गुरूनानक देव जी के संदेश अवल अल्ला नूर ऊपाइया कुदरत के सब बंदे एक नूर ते सब जग ऊपजीया कौन भले कौन मन्दे की बात कहते हुए श्री शर्मा ने कहा कि लोगों को गुरूनानक जी के मार्ग पर चलते हुए ऊंच नीच, जात-पात, गरीब अमीर की सोच से ऊपर उठते हुए अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए ताकि एक अच्छे समाज की रचना हो सके।
सकारात्मक सोच अपनाएं : तंवर
सिरसा। गायों से दूध के साथ-साथ गोबर और गौ अर्क भी प्राप्त करके कई प्रकार की दवाएं आदि बनाई जा सकती है। यदि किसान थोड़ी सी साकारात्मक सोच का प्रयोग कर गो संरक्षण का कार्य करे तो दूध के उत्पादन को 8 से 10 गुणा तक बढ़ाया जा सकता है, जिससे प्रदेश में फिर से दूध-दही की नदियां बहने लगेगी।
यह बात सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डा. अशोक तंवर ने उपमंडल डबवाली के गांव अबूबशहर की भगवान श्री कृष्ण गऊशाला में 3 लाख 50 हजार की लागत से बने नव निर्मित शैड का उद्घाटन करने के पश्चात उपस्थित लोगों व गौभक्तों को सम्बोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में डा. तंवर ने गौशाला के प्रधान चन्द्रभान भांभू व मदन भांभू को टै्रक्टर की चाबी सौंपी। सांसद तंवर ने गौशाला कमेटी को 1 लाख रूपए देने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में गौ माता का दर्जा सबसे ऊंचा है, जिन घरों में गऊओं का वास होता है उन घरों में लक्ष्मी वास करती है और वो घर बिमारियों से सदैैव दूर रहते है। प्रदेश की गौशालाओं में गोबर व गौमूत्र से बिजली व गंैस उत्पादन के लिए केंद्रीय अक्षय ऊर्जा विभाग को एक नई परियोजना भेजी जाएगी जिससे सभी गौशालाओं में बिजली व गैंस उत्पादन के सयंत्र स्थापित किए जा सकेंगे। अक्षय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा गोबर गैस प्लांट स्थापित करने हेतु हरियाणा में करोड़ों रुपए की राशि प्रदान की गई है जिससे प्रदेश की कई गौशालाओं में गोबर गैस उत्पादन के लिए सयंत्र स्थापित करने का कार्य शुरु हो चुका है। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों के अनुसार गाय के गोबर से अक्षय ऊर्जा भी पैदा की जा सकती है जिससे प्रदेश में बिजली की कमी को पूरा करके गौशालाओं से और अधिक आय अर्जित की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि पशुधन की संख्या एवं दुग्ध उत्पादन के मामले में भारतवर्ष दुनिया का सबसे पहला देश है। देश में दुनिया की कुल पशु संख्या का 16 प्रतिशत हिस्सा भारत में है, लेकिन चिंता का विषय यह है कि प्रति व्यक्ति के हिसाब से पशु की संख्या के मामले में देश काफी देशों से पिछड़ा हुआ है इसलिए देश में गुणवत्ता के पशुओं की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता है जिससे देश में दुग्ध उत्पादन के साथ-साथ गोबर व मूत्र के उत्पादों में वृद्धि होगी और लोगों के लिए पशु एक अच्छी आय का स्त्रोत बन पाएंगे। उन्होंने कहा कि पशुधन विशेषकर गौ संरक्षण के मामले में हरियाणा सरकार ने और आगे डग भरे है। राज्य सरकार ने प्रदेश में गौ सेवा आयोग गठित करने की घोषणा की है यह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आधी गौशालाएं सिरसा संसदीय क्षेत्र में है। इसलिए गौ संरक्षण के मामले में सबसे अधिक लाभ सिरसा को ही मिलने वाला है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी डा. केवी सिंह ने कहा कि गोबर धन भारत की समृद्धि में एक नया आयाम स्थापित कर सकता है। राष्ट्र के पास 40 करोड़ टन गोबर है जिसका योजनाबद्ध तरीके से प्रयोग करके विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाए जा सकते है जिससे कृषि में अरबों रुपए का लाभ देश व किसानों को हो सकता है। यदि गोबरधन का योजनाबद्ध तरीके से विभिन्न उत्पादों की परियोजना तैयार कर काम करे तो देश में दो लाख 76 हजार करोड़ रुपए की प्रति वर्ष आय हो सकती है जिससे करोड़ों व्यक्तियों को रोजगार भी मिल पाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा व गौ रक्षा सेवा समिति के उपाध्यक्ष आनन्द बियानी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में सुरेन्द्र दलाल, हरियाणा गौशाला संघ के उपाध्यक्ष पतराम सुथार, प्रधान चन्द्र भान भांभू, पूर्व सरपंच मदन भांभू, परमेश्वरी देवी भांभू, महेन्द्रपाल सुथार, ब्लॉक प्रधान पवन गर्ग, दरबारा सिंह, डा. सुभाष जोधपुरिया, शीशपाल केहरवाला, सुमित जैन एडवोकेट, पूर्व सरपंच औमप्रकाश नेहरा, पूर्व पंच सुशील धायल, रमन सर्राफ व सांसद के निजी सचिव परमवीर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

कांग्रेस को सिखाएं सबक : चौटाला
चंडीगढ़। इनेलो प्रमुख चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने बुधवार को रतिया विधानसभा क्षेत्र के दो दर्जन गांवों का दौरा करते हुए लोगों से हुड्डा सरकार को करारा सबक सिखाने का आग्रह करते हुए इनेलो प्रत्याशी को रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजयी बनाने और कांग्रेस की जमानत जब्त करवाने का आह्वान किया है। इनेलो प्रमुख ने लोगों से 11 नवम्बर को इनेलो प्रत्याशी की नामांकन के समय ज्यादा से ज्यादा संख्या में रतिया पहुंचने का आग्रह करते हुए कहा कि किसानों की दुर्दशा, बिजली-पानी संकट व इस क्षेत्र के साथ नौकरियों व विकास के मामले में भेदभाव करने वाली हुड्डा सरकार को करारा सबक सिखाने का सही समय आ गया है। उन्होंने गरीबों के पीले कार्ड काटे जाने को लेकर भी सरकार की तीखी आलोचना की। इनेलो के प्रधान महासचिव डॉ. अजय सिंह चौटाला व जिला अध्यक्ष निशान सिंह ने भी आज रतिया में एक बैठक कर कार्यकत्र्ताओं की चुनाव संबंधी ड्यूटियां लगाई।
ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि हिसार उपचुनाव की तरह इस बार रतिया व आदमपुर में भी कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत जब्त होगी और इसी के साथ ही प्रदेश से भ्रष्ट हुड्डा सरकार का पतन तय है। श्री चौटाला ने कहा कि पिछले सात सालों से महंगाई चरम पर है और किसानों को जहां एक तरफ फसलों का पूरा भाव नहीं मिल रहा वहीं उन्हें खाद व बीज लेने के लिए न सिर्फ पूरा दिन लाइनों में लगे रहना पड़ता है बल्कि कांग्रेस सरकार ने खाद, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस जैसी जरूरी वस्तुओं के दामों में भारी बढ़ौतरी करके लोगों को पूरी तरह से बर्बाद करने का काम किया है।
इनेलो प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस सरकार घटिया हथकंडों पर उतर आई है और किसानों को पूरी तरह से बर्बाद करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि बासमती धान की जो कीमत किसानों को आज से 20 साल पहले मिला करती थी आज उससे भी कम दाम पर किसानों को अपनी बासमती बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 1991 में जब डीजल 7-8 रुपए लीटर था और खाद 110 रुपए प्रति थैला थी, उस समय बासमती 2100 रुपए क्विंटल बिका करती थी। आज डीजल 42 रुपए लीटर और खाद 910 रुपए थैला हो गया है तो बासमती मात्र 1500-1600 रुपए बिक रही है। उन्होंने किसानों को कपास व बाजरे के पूरे दाम न मिलने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि किसान दिनोंदिन कर्जे के बोझ तले दबता जा रहा है और मुख्यमंत्री से लेकर सभी कांग्रेसी मंत्री, कांग्रेसी सांसद व विधायक दोनों हाथों से प्रदेश को लूटने में लगे हुए हैं।
श्री चौटाला ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता ने स्व. ज्ञान चंद ओड को पांच सालों के लिए विधायक चुना था और ज्ञानचंद व उनके परिवार की शराफत, ईमानदारी, सादगी व मिलनसार स्वभाव की उनके समर्थक ही नहीं बल्कि विरोधी भी हमेशा तारीफ करते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार लोग न सिर्फ स्व. ज्ञानचंद ओड की पत्नी को विजयी बनाकर अपने स्वर्गीय विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे बल्कि कांग्रेस सहित सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त करवा एक नया इतिहास रचेंगे। इनेलो प्रमुख ने आज गांव भोडियाखेड़ा, मानावाली, खरैतीखेड़ा, शहीदांवाली, कुकड़ांवाली, ढाणी महताब, ढाणी चाननराम, करनौली, ढाणी सेखां, दरियापुर अक्कांवाली, दौलतपुर, हजरवां कलां, हजरावां खुर्द व हरिपुरा सहित दो दर्जन गांवों में ग्रामीण सभाओं को सम्बोधित कर लोगों से 11 नवम्बर को रतिया पहुंचने का आह्वान किया। इस अवसर पर इनेलो प्रत्याशी श्रीमती सरफी बाई ओड, पूर्व विधायक रण सिंह बैनीवाल, पूर्व विधायिका स्वतंत्र बाला चौधरी, जिला परिषद के अध्यक्ष अंग्रेज सिंह लाली व सुमन लता सिवाच सहित अनेक प्रमुख नेता भी उनके साथ थे।

अनुपम सत्संग कल
सिरसा। स्थानीय बाईपास रोड पर बंद रेलवे फाटक के नजदीक चत्तरगढ़पट्टी में श्री श्री 1008 बाबा श्री रघुनाथ जी महाराज के पावन सानिध्य में सत्संग समारोह आयोजित किया जा रहा हैै। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक रेलवे के सेवा निवृत चालक चंदुलाल ने बताया कि जिला अलवर के सामदा गद्दीनशीन महंत श्री रघुनाथ जी महाराज करीब 33 वर्ष के बाद सिरसा में अपने भक्तों को सत्संग प्रवचन आशीर्वाद देने के लिए यहां आ रहे हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को धर्म प्रेमी लोगों से अपील की कि वे इस सत्संग समारोह में पहुंचकर गुरू श्री के दर्शन लाभ उठाएं तथा सत्संग का प्रसाद ग्रहण करें। उल्लेखनीय है कि श्री चंदु लाल स्वयं करीब 100 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके हैं और वे लंबे समय से धार्मिक आयोजनों में रूचि लेते रहे हैं।
Tuesday, 8 November 2011
कंसाला के पास जसराना माइनर टूटी, 200 एकड़ फसल जलमग्र
अनूप कुमार सैनी
किसानों ने जिला प्रशासन से की बर्बाद हुई फसल का मुआवजा देने की मांग
रोहतक, गांव कंसाला के पास से गुजर रही जसराना माइनर सोमवार रात को टूट गई, जिससे कंसाला व मोरखेड़ी गांवों की सैंकड़ों एकड़ जमीन जलमग्र हो गई। किसानों ने इस जमीन में से कुछ हिस्से में गेहूं व सरसों की बिजाई कर रखी थी तथा कुछ में धान की खड़ी व कटी हुई फसल थी। फसल पूरी तरह जलमग्र होने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। माइनर के टूटने की सूचना पर सिंचाई विभाग के जूनिया अभिंयता (जे.ई.) व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मंगलवार दोपहर को जे.सी.बी. की मदद माइनर की पटड़ी पर मिट्टी डाल कर मर मत की गई।
किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर माइनर की उचित मर मत न रखने का आरोप लगाया है, जिसकी वजह से यह माइनर टूटी है। किसानों ने जिला प्रशासन से बर्बाद हुई फसल का मुआवजा देने की मांग की है ताकि उनके नुकसान की भरपाई हो सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार जसराना माइनर गांव कंसाला व मोरखेड़ी से भी होकर गुजरती है। कुछ दिनों पहले ही सिंचाई विभाग की ओर से इस माइनर में पानी छोड़ा गया था। सोमवार रात को अचानक गांव कंसाला निवासी अशोक पुत्र चंद्र सिंह के खेत के पास माइनर में बिलों से पानी रिसाव होना शुरू हो गया।
ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी सूचना तुरंत सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दे दी। सूचना मिलते ही जे.ई. अशोक शर्मा चार बेलदार व एक मेड के साथ मौके पर पहुंचे और माइनर से पानी रिसाव को रोकने का प्रयास करने लगे लेकिन पानी का रिसाव कम होने की बजाय बढ़ता ही जा रहा था और कुछ ही देर में देखते ही देखते माइनर की पटड़ी का कटाव शुरू हो गया और करीब 20 फीट तक माइनर की पटड़ी का कटाव हो गया। ऐसे में माइनर का सारा पानी कंसाला व मोरखेड़ी के किसानों की जमीन में घुसा जा रहा था। आसपास की सारी जमीन जलमग्र हो गई। मंगलवार सुबह जे.ई. अशोक शर्मा की ओर से मौके पर एक जे.सी.बी. मशीन बुलाई तथा पटड़ी को मिट्टी से भरने का काम शुरू किया गया। उधर विभागीय अधिकारियों की ओर से माइनर में पानी भी पीछे से रोक दिया गया था। दोपहर करीब 12 बजे पटड़ी को मिट्टी से भरकर उसे पूरी तरह बांध दिया गया लेकिन तब तक दोनों गांवों के किसानों की करीब 200 एकड़ से ज्यादा जमीन फसल पानी में बिल्कुल पूरी तरह डूब चुकी थी।
कंसाला निवासी घीसा, बिजेंद्र, ओमप्रकाश, होशियार सिंह, महेंद्र व मोरखेड़ी निवासी जयपाल, बिजेंद्र, चंद्र आदि ने बताया कि उन्होंने गेहूं व सरसों की बिजाई कर रखी थी तथा कुछ जमीन पर अब ाी धान की फसल खड़ी थी तथा कुछ जमीन में धान की कटी फसल पड़ी हुई थी तो पानी में डूबने की वजह से खराब हो गई है। उन्होंने बताया कि उनके खेतों में अब भी इतना पानी भरा हुआ है कि वे अब इसमें सरसों या गेहूं की बिजाई भी नहीं कर सकते हैं।
सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप
किसानों ने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से ही माइनर के इतना बड़ा कटाव हो गया, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। अगर विभागीय अधिकारी समय रहते माइनर में पानी को बंद करवा और जे.सी.बी. मंगवा कर कटाव को भरने का प्रयास करते तो उन्हें इतना बड़ा नुकसान नहीं होता। इसके अलावा विभाग की ओर से माइनर में पानी छोडऩे से पहले बिल व अन्य सुराखों को बंद कर देना चाहिए और माइनर की पटड़ी को भी ठीक तरह से बांध देना चाहिए ताकि माइनर के टूटने की नौबत ही नहीं आए।
राजेन्द्रा स्कूल के छात्र ने जीता कांस्य
सिरसा। पंजुआना स्थित राजेंद्रा पब्लिक स्कूल के छात्र शुभम बिश्नौई ने राष्ट्रीय स्कूल जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत कर स्कूल के साथ-साथ सिरसा का नाम रोशन किया है। शुभम की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंध समिति के चेयरमैन डा.राजेंद्र सिंह सरां व प्राचार्या श्रीमती कामना अरूण तिवारी ने उसके प्रशिक्षक राजेश छिक्कारा एवं अभिभावकों को बधाई दी है। राजेंद्रा स्कूल में सातवीं कक्षा के छात्र शुभम बिश्नौई ने सीबीएसई के तत्वावधान में सोनीपत्त में आयोजित राष्ट्र स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में भाग लिया था। शुभम ने अपने उम्दा खेल का प्रदर्शन करते हुए 30 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। स्कूल की प्रार्थना सभा में मंगलवार को उसे सम्मानित किया गया। प्राचार्या कामना अरूण तिवारी ने शुभम को प्रोत्साहित करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
चाकू से गोदकर हत्या
सिरसा। सदर थाना डबवाली के अंतर्गत गांव गंगा में दलित परिवार के एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रतन सिंह दलबल सहित घटनास्थल पर पहुंचे। शव कब्जे में लिया और सामान्य अस्पताल पहुंचाया। गांव में दलित समाज के युवक की हत्या के विरोध स्वरूप अखिल भारतीय वाल्मिकी समाज न्याय मंच के लोग लामबंद हो गए। मंच ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डबवाली के सामान्य अस्पताल में खूब बवाल काटा। मिली जानकारी के अनुसार गंगा निवासी हरबंस सिंह की गत रात्रि गांव के ही कुछ लोगों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सूत्रों के मुताबिक हरबंस सिंह का गांव की ही एक महिला से अवैध संबंध था। गांव के गीता, बाला व सेठी नामक युवकों ने हरबंस का उक्त मोहल्ले में आने-जाने पर ऐतराज जताया। बताया जाता है कि गत रात्रि उक्त युवकों ने नशे की हालत में हरबंस की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आज हरबंस का शव गांव की फिरनी पर खून से लथपथ मिला। लोगों ने घटना की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रतन सिंह मौके पर पहुंचे।
अखिल वाल्मिकी समाज न्याय मंच के जिलाध्यक्ष डिंपल का कहना है कि इससे पूर्व भी गांव बणी में दलित परिवार के एक युवक की हत्या कर दी गई थी। उस मामले में भी वाल्मिकी समुदाय द्वारा रोष जताने से ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब इस घटनाक्रम में भी पुलिस आरोपियों को काबू नहीं कर पाई है। मजबूरन समाज के लोगों को आंदोलनरत होना पड़ रहा है। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश गोगा ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो राजमार्ग जाम किया जाएगा। डीएसपी बाबू लाल ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चार टीमों का गठन किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को शीघ्र काबू कर लिया जाएगा।
होस्टल में सहपाठी के साथ कुकर्म
सिरसा। औढां के नवोदय विद्यालय के होस्टल में बीती रात तीन छात्रों ने अपने सहपाठी के साथ कुकर्म किया। पुलिस ने पीडि़त के पिता की शिकायत पर तीनों छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी अनुसार डबवाली निवासी निखिल पुत्र प्रहलाद राय नवोदय विद्यालय में 9वीं कक्षा का छात्र है और वह स्कूल के होस्टल में अपने अन्य तीन साथी श्याम सुंदर, रॉकी निवासी सुचान कोटली तथा संजय निवासी साहुवाला के साथ होस्टल के कमरे में रहता है। बीती रात निखिल कमरे में सोया हुआ था। श्याम सुंदर, रॉकी व संजय ने छात्रों ने उसके साथ जबरन कुकर्म किया। निखिल ने इसकी शिकायत अपने पिता प्रहलाद राय को दी। प्रहलाद राय होस्टल में आया और निखिल को साथ लेकर औढ़ां थाने में तीनों छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया।
किडनैप कर किया दुष्कर्म
सिरसा। विगत 21 अक्तूबर को एमसी कालोनी से किडनैप हुई किशोरी को आज पुलिस ने एलनाबाद के अंतर्गत ढाणी मौजूखेड़ा से आरोपी युवक सहित धर दबौचा। किशोरी को सामान्य अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सीय जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
गौरतलब है कि विगत 21 अक्तूबर को एमसी कालोनी निवासी कालीचरण की पुत्री रजनी का किरायेदार राजू के भानजे कालू ने अपहरण कर लिया था। उक्त मामले में साजिशकर्ता आरोपी दम्पती बिमला व राजू ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। करीब 17 दिन तक पुलिस रजनी व आरोपी कालू की तलाश में जुटी रही। सूत्रों के मुताबिक आरोपी राजू, रजनी को लेकर गत दिवस एलनाबाद के अंतर्गत ढाणी मौजूखेड़ा में गया। बताया जाता है कि गांव के सरपंच सुरेन्द्र कुमार ने कालू व रजनी का ढाणी में पहुंचना संदिग्ध जानकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने ढाणी में दबिश दी और कालू तथा रजनी को काबू कर लिया। पुलिस आज दोनों को लेकर सामान्य अस्पताल पहुंची। रजनी का कहना है कि इन 17 दिनों में कालू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बस अड्डा चौकी प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि रजनी की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दुष्कर्म की पुष्टि की रिपोर्ट आने के पश्चात ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जीप-ट्रैक्टर में टक्कर, बच्चे की मौत
सिरसा। नाथुसरी चोपटा खण्ड के गांव अरनियांवाली से शोक जताने के लिए गांव गांधी जा रहे जीप में सवार एक परिवार की गांव निर्बाण के पास ट्रैक्टर से भिंडत हो गई। इस हादसे में पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई जबकि अन्य लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार गांव अरनियां में रहने वाले निवासी भीम डूडी का परिवार गांव गांधी में किसी रिश्तेदार के यहां शोक जताने के लिए आज जीप में सवार होकर जा रहा था। जीप में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग सवार थे। गांव निर्बाण के पास पहुंचते ही अचानक पास के कच्चे रस्ते से ट्रैक्टर सड़क के बीच में आ गया जिससे जीप जा टकराई। इस भिंडत में भीम डूडी के पांच वर्षीय पौते की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भीम डूडी, ठाकर डूडी सहित अन्य परिवाजन के लोग घायल हो गया। घायलों को सामान्य अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
सांसद ने की मंडी में इंतजामों की समीक्षा
सिरसा। सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय सचिव डा. अशोक तंवर ने कहा कि किसानों की फसल का एक-एक दाना निर्धारित समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। किसानों के सामने किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत आड़े नहीं आने दी जाएगी मंडी में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।
सांसद तंवर आज स्थानीय अनाज मंडी में खरीद कार्य का जायजा लेने के पश्चात लोगों से बातचीत कर रहे थे। सांसद तंवर ने मंडियों में किए गए प्रबंधों का मुआयना किया तथा मार्केट कमेटी व मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों को मंडियों में किसानों और व्यापारियों के समक्ष आने वाली समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसान की फसल का एक-एक दाना उचित दाम पर खरीदें और किसानों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो। डा. तंवर ने कहा कि जिला की विभिन्न मंडियों में धान फसल की आवक पूरे जोरों पर है। इसके साथ-साथ कपास फसल की आवक पूरे यौवन पर है। कपास के अधिक उत्पादन के कारण सिरसा जिला मार्किट फीस और एचआरडीएफ के रूप में राजस्व एकत्रित करने वाला प्रदेश का पहला जिला है। उन्होंने ग्वार के मूल्यों को लेकर कहा कि इस बार ग्वार उत्पादक किसानों के चेहरों पर रौनक लौटी है। इससे पूर्व व्यापारियों को संबोधित करते हुए सांसद ने व्यापारियों, किसानों व मजदूरों की सुविधा के दृष्टिगत किए जाने वाले इंतजामों की भी समीक्षा की।

कांग्रेस ने सदैव किए कल्याणकारी कार्य : गोबिंद
सिरसा। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा ने कहा कि भाई कन्हैया मानव सेवा समिति द्वारा संचालित मानसिक रूप से विक्षिप्त महिलाओं के आश्रम की सड़क का एस्टीमेट पिछले माह नगरपरिषद के अधिकारियों के पास भेजा गया है। जिस पर शीघ्र ही कार्रवाई शुरू हो जाएगी। यह बात गोबिंद कांडा ने आज कैंप कार्यालय में जनसमस्याएं सुनते हुए कही। कांडा ने कहा कि कांगे्रेस पार्टी ने सदैव ही सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के कुशल नेतृत्व में और गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा के प्रयासों से सिरसा में अनेक विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
खाटू श्याम महोत्सव में 'उपासना' का विमोचन
सिरसा। श्री खाटू श्याम जन्म महोत्सव के उपलक्ष्य में देर रात्रि रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में खाटू श्याम जी के परम भक्त व भजन सम्राट पप्पू शर्मा व समाजसेवी भूपेन्द्र गुप्ता ने भजनों की नई सी.डी. 'उपासना' का विमोचन किया।
यह जानकारी देते हुए प्रवक्ता आर.पी. नागवंशी ने बताया कि एलबम में डा. मनोज विप्लव, भोला नागराज, पवन गोयल, विनोद बांसल तथा रेखा राव ने अपनी सुन्दर गायकी प्रस्तुत की है। डा. मनोज विप्लव, नन्द किशोर नन्दू, सुधाकर शर्मा, विनोद अग्रवाल 'हर्ष', रोमी, गुरदास मान, नरसी, रवि चौधरी ने भजन लिखे हैं। उन्होंने बताया कि एलबम में कुल 38 भजन हैं जिसमें से कुछेक भजन पारम्परिक ही रखे गए हैं। इस अवसर पर डा. सौरभ छाबड़ा, डा. विनोद जांगड़ा, राकेश सचदेवा, नन्दकिशोर लढा व सुधांशु सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

12 को भरवाएंगे नामांकन : तंवर
सिरसा। रतिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह का नामांकन पत्र 12 नवम्बर को भरवाया जाएगां। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी इस दिन रतिया पहुंचेगें। यह जानकारी सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डा. अशोक तंवर ने आज संसदीय क्षेत्र के गांव गिल्लाखेड़ा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी।
सांसद तंवर ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने रतिया (सुरक्षित) सीट से मेहनती व झुझारू उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हुड्डा इस दिन नामांकन पत्र भरवाने के साथ एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेगें। उनके साथ देश व प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेता इस दिन रतिया शिरकत करेगें। सांसद तंवर ने कहा कि रतिया विधानसभा का विकास ही उनकी प्राथमिकता है और पार्टी यहां विकास और साफ छवि के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। सांसद तंवर ने कहा कि उनकी अबतक की सांसद निधि का कुल एक चौथाई राशि रतिया के विकास पर खर्च की गई है। उन्होंने कहा कि रतिया विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी अन्य कई परियोजनाएं पाईप लाईन में है, जिसका सीधा लाभ यहां कि जनता को मिलेगा। फतेहाबाद के गांव दरियापुर में बनने वाली फुटबाल एकेडमी और गांव भूना में प्रस्तावित एलपीजी गैंस बोटलिंग प्लांट से इस क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी इस क्षेत्र को किसी भी सुरत में पिछड़ा नही रहने दिया जाएगा। शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए प्रदेश में बनने वाले छत्तीस मॉडल स्कूलों में से 12 से अधिक मॉडल स्कूल संसदीय क्षेत्र में खोलें जाएगें। दिल्ली से लुधियाना के बीच चलने वाली नई शताब्दी ट्रेन का ज्रिक करते हुए सांसद तंवर ने कहा कि केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री केएच मुन्नीयप्पा व रेलवे बोर्ड के चैयरमेन से भी उनकी मुलाकात हो चुकी है और उनकी तरफ से नरवाना, टोहाना व जाखल में शताब्दी के ठहराव की मांग की गई है। ताकि इस क्षेत्र के लोगों को दिल्ली व लुधियाना जाने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़ें। इन स्टेशनों पर शताब्दी के ठहराव से फतेहाबाद, रतिया के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगां। व्यापारियों को इस सेवा से व्यापार में लाभ मिलेगा और यातायात की सुगम व्यवस्था होगी। सांसद ने कहा कि रतिया विधानसभा क्षेत्र के हलकों का दौरा करने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा 18 व 23 नवम्बर को रतिया आएगें और विधानसभा क्षेत्र के गांवो का दौरा करेगें और लोगों से पार्टी प्रत्याशी जरनैल सिंह के पक्ष में मतदान की अपील करेगें। उनके साथ अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेगें। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा, पार्टी जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह खोसा, ब्लॉक प्रधान भूपेश मेहत्ता, सुरेन्द्र दलाल, सुमितजैन एड़वोकेट, बलविन्द्र तामसपुरा, रमेश डांगरा टोहाना सहित अन्य कांग्रेस नेता व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बदलाव के मूड में जनता : अजय
हिसार। आदमपुर की जनता इस बार बदलाव के मूड में है और इनेलो प्रत्याशी राम सिंह बसवाना को भारी मतों से विजयी बनाकर इसकी शुरुआत करेगी। यह बात इनेलो के प्रधान महासचिव व विधायक डॉ. अजय सिंह चौटाला ने आज हिसार अर्बन अस्टेट स्थित अपने आवास पर पार्टी कार्यकत्र्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। इस बैठक में इनेलो नेता ने आदमपुर उपचुनाव को लेकर पार्टी कार्यकत्र्ताओं के साथ व्यापक विचारविमर्श किया और चुनावी रणनीति तैयार करते हुए कार्यकत्र्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई। पार्टी ने उपचुनाव के लिए आदमपुर हलके को 15 जोन में बांटकर हर जोन के लिए अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किए हैं।
डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि आमदपुर की जनता ने पिछले 43 सालों से एक ही परिवार के सदस्यों को अपना प्रतिनिधि बनाकर उन्हें विधानसभा भेजा लेकिन इस परिवार ने क्षेत्र के विकास की तरफ ध्यान देने की बजाय सिर्फ अपने आपको पारिवारिक विकास तक ही सीमित रखा। उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्नोई का परिवार केवल अपने तक ही सीमित रहता है और उन्होंने कभी भी इस क्षेत्र के लोगों को आगे बढऩे अथवा यहां का प्रतिनिधित्व करने का अवसर नहीं दिया। उन्होंने कहा कि बिश्नोई परिवार अनेक बार मंत्री व मुख्यमंत्री के पद तक रहा लेकिन इस हलके के गांव बालसमंद, बुड़ाक व बांडाहेड़ी से लेकर अनेक गांवों में आज सिंचाई के लिए पानी तो दूर पीने के लिए भी पानी नहीं मिल रहा जिसके लिए सिर्फ भजनलाल परिवार ही जिम्मेदार रहा है।
इनेलो नेता ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई के परिवार ने कभी नहीं चाहा कि इस क्षेत्र से कोई किसान, मजदूर, गरीब अथवा पिछड़े वर्ग का कोई साधारण कार्यकत्र्ता विधायक बने। इसी के चलते पहले भजनलाल खुद यहां से विधायक रहे और जब कभी सांसद बनने का मौका मिला तो उन्होंने अपनी पत्नी जसमादेवी बिश्नोई व बेटे कुलदीप बिश्नोई को आगे बढ़ाते हुए उन्हें यहां से विधायक बनाने का काम किया। अब कुलदीप संसद में पहुंचे तो उन्होंने अपनी पार्टी के किसी अन्य कार्यकत्र्ता को टिकट देने की बजाय अपनी पत्नी रेणुका बिश्नोई को उम्मीदवार बढ़ाते हुए परिवारवाद की इस परम्परा को और आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अब आदमपुर की जनता इस क्षेत्र को एक ही परिवार की जागीर नहीं बनने देंगे और 43 साल के बाद पहली बार राम सिंह बसवाना के तौर पर एक निष्ठावान, योग्य, मिलनसार व प्रतिष्ठित प्रत्याशी को विजयी बनाकर देश व प्रदेश के सामने एक नई मिसाल कायम करेंगे।
डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि आदमपुर की जनता अब परिवारवाद की राजनीति से पूरी तरह तंग आ चुकी है और इस उपचुनाव में इनेलो के पक्ष में भारी मतदान करके उन लोगों को करारा सबक सिखाएगी जो आदमपुर के मतदाताओं को अपने बंधुआ मजदूर मानकर चल रहे हैं। इनेलो नेता ने पार्टी कार्यकत्र्ताओं से आह्वान किया कि वे आज से ही पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में जुट जाएं और लोगों के बीच जाकर परिवारवाद व हिसार लोकसभा उपचुनाव में सियासी मैच फिक्सिंग करने वालों की पोल खोलते हुए उन्हें करारा सबक सिखाने का आग्रह करें। उन्होंने कहा कि इस बार निश्चित तौर पर इनेलो प्रत्याशी राम सिंह बसवाना रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजयी होंगे। उन्होंने श्री बसवाना को एक विनम्र, मृदुभाषी, ईमानदार, सुलझे हुए, कानून विशेषज्ञ व उच्च आदर्शों का धनी बताते हुए कहा कि वे निश्चित तौर पर आदमपुर के लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। बैठक को जिला प्रधान उमेद सिंह लोहान, राज्यसभा सांसद रणबीर प्रजापत, पूर्व मंत्री कंवल सिंह, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, पूर्व विधायक पूर्ण सिंह डाबड़ा, राजेश गोदारा, भागीरथ नंबरदार, यशपाल गोदारा व श्रवण बिश्नोई सहित अनेक नेताओं ने सम्बोधित किया।

जातिगत गणना के पुख्ता प्रबंध : उपायुक्त
तहसील के चार्ज सेंटर का किया उद्घाटन
सिरसा। जिला में चल रही सामाजिक-आर्थिक तथा जातिगत जनगणना के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटियां पहले से ही लगा दी गई है। जनगणना सर्वेक्षण कार्य को निष्पक्ष, पारदर्शिता एवं सुचारू तथा निर्धारित अवधि में पूरा करवाने के लिए जिला में 9 चार्ज सेंटर बनाए गए हैं और श्रीमती अमिता चौधरी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त डीके बेहरा ने आज स्थानीय पंचायत भवन में सिरसा तहसील के चार्ज सेंटर का उद्घाटन करने के उपरांत दी। उन्होंने कहा कि सारा कार्य बिना कागज-पत्र के हैंडहेल्ड इलैक्ट्रॉनिक डिवाइज पर किया जाएगा। इससे आंकड़ा प्रविष्टि में गलतियां और प्रगणक के स्वनिर्णय में बहुत अधिक कमी आएगी। सारी सूचना पूर्णत: आधार और एनपीआर के अनुकूल होगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अधिकांश जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि किसी प्रकार की गलत सूचना न दी जाए। इसके लिए गणना चरण में ग्राम सभा के स्तर पर जनता द्वारा जांच-सभी स्तरों पर जांच पड़ताल की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि सामाजिक-आर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना 2011 परिवारों को उनकी सामाजिक आर्थिक स्थिति के आधार पर रैंक प्रदान करेगी जिससे राज्य, संघ राज्य क्षेत्र सरकारें यथार्थ रूप से ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में गरीबी रेखा से नीचे रह रहे परिवारों की एक सूची तैयार कर सकेगी। उन्होंने कहा कि इससे देश में जनसंख्या के जातिवार ब्यौरों की प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध होगी। यह विभिन्न जातियों का सामाजिक आर्थिक विवरण प्रदान करेगी। श्री डीके बेहरा कहा कि इसके लिए प्रगणकों को प्रशिक्षित किया गया है। प्रत्येक प्रगणक को चार गणना ब्लॉक दिए गए हैं और प्रत्येक 6 प्रगणकों पर एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रगणक गणना ब्लॉक में अभिज्ञात प्रत्येक परिवार का दौरा करेगा और प्रश्रावली को भरेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रगणक के साथ एक डाटा एंट्री ऑप्रेटर रहेगा। यह डाटा एक इलेक्ट्रॉनिक हैंडहेल्ड डिवाइस में सीधे लिया जाएगा। हैंडहेल्ड डिवाइस में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर हेतु भरे गए फार्मों की स्कैन इमेज प्रविष्ट होंगी। उन्होंने कहा कि एकत्र किए गए आंकड़ों को पंचायत में सत्यापित किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति इसके संबंध में दावे, आपत्तियां और सूचना पदनामित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकता है। यह प्रारूप सूची ग्राम पंचायत, खंड विकास कार्यालय, चार्ज केंद्र और जिला कलैक्टर कार्यालय में उपलब्ध रहेगी।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिले में सामाजिक-आर्थिक तथा जातिगत जनगणना का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है इसके लिए प्रगणकों, पर्यवेक्षकों की नियुक्ति तथा उन्हें प्रशिक्षण देने का कार्य जिला प्रशासन द्वारा दिया गया है।
अतिरिक्त उपायुक्त ने जनगणना सर्वेक्षण कार्य को निष्पक्ष, पारदर्शिता एवं सुचारू तथा निर्धारित अवधि में पूरा करवाने के लिए श्रीमती अमिता चौधरी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है और तहसीलदार को ग्रामीण क्षेत्रों में चार्ज अधिकारी नियुक्त किया है तथा शहरी क्षेत्रों के लिए ईओ नगरपालिका व सचिव को चार्ज अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने जनगणना सर्वेक्षण कार्य में नियुक्त किए गए सभी अधिकारियों से कहा है कि इस कार्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करें तथा ड्यूटी में लगाए गए प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के कार्य का भी समय-समय पर निरीक्षण करें ताकि जनगणना का कार्य समय सीमा में पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस जनगणना कार्य में जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 2442 ब्लॉक बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 520 प्रगणक नियुक्त किए गए हैं जबकि शहरी में क्षेत्रों में 277 होंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 87 पर्यवेक्षक अपनी जिम्मेदारी का काम संभालेंगे जबकि शहरी क्षेत्रों में 46 पर्यवेक्षक अपनी ड्यूटी बखूबी निभाएंगे।
श्री डीके बेहरा ने कहा कि ग्रामीण भारत में सामाजिक आर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना 2011 को ईमानदारी व निष्ठा से निर्धारित अवधि में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में जातिवार जनसंख्या के अनुमान लगाने और गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों का पता लगाने के संबंध में जनता की बहुत अधिक रूचि रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार जून 2011 और दिसंबर 2011 के बीच सामाजिक, आर्थिक एवं जाति आधारित जनसंख्या 2011 का कार्य कर रहा है। पहली बार भारत के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए इतने बड़े पैमाने पर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि घर-घर जाकर सामाजिक-आर्थिक गणना की जाएगी जिससे परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति के आधार पर उनके स्तर का पता लगाया जाएगा जिससे राज्य सरकारें गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों की सूची तैयार कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि प्रमाणिक सूचना उपलब्ध करवाई जाएगी जिससे देश की जातिवार जनसंख्या की गणना हो सकेगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न जातियों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति और विभिन्न जातियों और जनसंख्या के विभिन्न वर्गों की शैक्षणिक स्थिति के संबंध में प्रमाणिक सूचना उपलब्ध करवाई जाएगी।
इस अवसर पर डिप्टी सीओ श्री कुलभूषण बांसल, श्रीमती अमिता चौधरी, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती आत्मा राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी सुनील जाखड़, रेडियंट इंफोमेटिक डिस्ट्रीक इंचार्ज श्री रमेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
Monday, 7 November 2011
3000 गायों के 30 लाख
वीरेंद्र भाटिया
नगरपार्षद रमेश मेहता से कल मुलाकात हुई। 3000 गायों को रोहतक के पास एक विशाल गऊशाला में भेजने के निर्णय पर मैंने उन्हें बधाई दी। तो उन्होंने जानकारियों का पिटारा खोल दिया। सिरसा में तकरीबन 3000 गायें खुले आम घूमती हैं जिनमें 90 प्रतिशत संाड हैं। और लगभग सभी सांड विशालकाय अमेरिकन खतरनाक सांड हैं जो नित्य दिन किसी न किसी दुर्घटना का कारण बनते रहते हैं। बच्चों को सींग मार देना, रेहड़ी से सब्जी या फल उठा लेना, किसी बाईक सवार से टकरा जाना, बड़ी गाडिय़ों से टकराकर स्वयं लहूलुहान हो जाना और तथाकथित गौभक्तों की इलाज के लिए बाट जोहना इन गायों, सांडों की नियति है। और उन पीडि़तों की भी यही नियति है कि गाय को मारेंगे तो गौभक्त अपनी राजनीति चमकाने के लिए आ धमकते हैं और समस्या जस की तस बनी रहती है।
लेकिन इस बार गौभक्तों ने राजनीति से आगे बढ़कर सच में नाम कमाने वाला कारनामा कर दिखाया है। 3000 गायों को रोहतक के पास स्थित गऊशाला में भेजा जाना है। प्रति गाय 1000 रुपये का भुगतान उस गऊशाला को किया जाना है जिसके एवज में वह गऊशाला उन गायों की ताउम्र की जिम्मेदारी लेगी। रोहतक वाली गऊशाला 73 एकड़ में फैली है जिसमें 22 एकड़ एरिया गायों के विभिन्न शैड व अन्य सुविधाओं के लिए कवर्ड है। तकरीबन 60 टन चारा रिजर्व पड़ा है और गेहूं व चना मिश्रित चारा ही सभी पशुओं को दिया जाता है। पांच लाख रुपये पेशगी जमा करवा दिए गए हैं और प्रतिदिन 40 गायों का बहिर्गमन हो रहा है।
कुछ गायें वे भी हैं जो दुधारू हैं लेकिन उनके स्वामी उन्हें दूध दुहने के बाद गलियों मे छोड़ देते हैं। गोभक्त उन गायों को भी रोहतक छोड़ आने के लिए स्वतंत्र हैं। इस डर से उन स्वामियों ने अपनी अपनी गायें अपने घरों में बांध ली हैं।
30 लाख रुपये का एकत्रण कैसे किया जा रहा है यह भी जानना दिलचस्प है। स्वयं उपायुक्त, पुलिस कप्तान और उपमंडलाधीश ने इस कार्य में दिलचस्पी ली है और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का एक दिन का वेतन इस कार्य के लिए दान में देने का फैसला लिया है। नगर के तमाम दानी सज्जन अपना अपना योगदान दे रहे हैं और मंत्री के भाई गोबिंद कांडा इस मुहिम का नेतृत्व कर रहे हैं इसलिए विभिन्न वर्गों को इस बड़े अभियान में प्रभाव में लेना आसान हो जाता है।
गायें सिरसा में आई कहां से? सभी को मालूम है कि राजस्थान के लोग कंडम पशुओं को सिरसा की हद में ट्रालियों में भर कर छोड़ जाते है। प्रश्न यह भी है कि क्या राजस्थान से और गायें सिरसा की हद में नहीं धकेल दी जाएंगी या भविष्य में कोई ट्रक या ट्राली भर कर नहीं छोड़ जाएगा इसका क्या इलाज है? मेहता ने बताया कि पुलिस प्रशासन सिरसा में आने वाले चारों मार्गों पर नाका लगाएगा और दोषी व्यक्ति पर केस दर्ज किया जाएगा। लेकिन खेतों में नाके नहीं लगते और पशु सड़क मार्ग से कभी शहर में प्रवेश नहीं करते। फिर भी गौभक्तों का, जिला प्रशासन का और तमाम दानी लोगों का सहयोग सराहनीय है। जिला प्रशासन को गाय मुक्त सडकों और गायमुक्त गलियों से कितनी बड़ी राहत मिलने वाली है यह सहज ही जाना जा सकता है और इतनी ही बड़ी राहत शहर के लोगों को मिलने वाली है। गोभक्तों को पहली बार पूरा शहर एकमत हो सराह रहा है।
'नहीं सुनी तो होगा दिल्ली का घेराव'
हिसार में भरी अजय ने हुंकार, सिरसा में माजरा गरजेहिसार। सरकार द्वारा धान व बाजरे की फसल की खरीद न होने, फसलों का न्यूनतम मूल्य न मिलने, मंहगाई-भ्रष्टाचार व बिगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में आज इनेलो सड़कों पर उतर आई। आज पार्टी के प्रधान महासचिव व विधायक डा. अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में इन मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया और महामहिम के नाम ज्ञापन प्रेरित किया। इस प्रदर्शन के चलते आज नगर में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई और वाहनो ंकी लंबी कतार लग गई। इनेलो के आह्वान पर आज सुबह ही कटला रामलीला मैदान में हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए और बाद में प्रदर्शन करते हुए अनाज मंडी पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने हुड्डा सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। इससे पहले कटला रामलीला मैदान में संबोधित करते हुए पार्टी महासचिव डा. अजय सिंह चौटाला ने स्पष्ट चेतावनी भरे लहजे कहा कि यदि किसानों की समस्याओं की तरफ हुड्डा सरकार ने ध्यान नहीं दिया व उनका समाधान नहीं निकाला तो मजबूरन आंदोलन तेज किया जाएगा और दिल्ली का घेराव किया जााएगा।
वहीं सिरसा में कलायत के विधायक रामपाल माजरा के नेतृत्व में इनेलो ने प्रदर्शन कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। विपक्षी दल ने बाजार में रोष रैली निकाली और लालबत्ती चौक पर प्रदर्शन किया।
औलख को मिलेगा छत्रपति सम्मान
![]() |
| SHAHEED RAM CHANDER CHHATRAPATI |
सांसद ने दी ईद की शुभकामनाएं
सिरसा। सांसद डा. अशोक तंवर ने देश, प्रदेश व जिला वासियों को ईद-उल-जुहा (बकरीद)पर्व के मुबारक अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए लोगों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। तंवर ने कहा कि ईद का यह पर्व हमें आपसी मेलजोल व भाईचारा बढ़ाने और सच्चाई, त्याग व समर्पण की भावना अपनाने की प्ररेणा देता है। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार आपसी भाईचारे, सद्भावना एवं एकता का प्रतीक है। ऐसे त्यौहार हमारे सांस्कृतिक तंत्र और राष्टï्रीय एकता एवं अखण्डता को और मजबूत करने में सहायक हैं। यह पावन अवसर हमें मानवता व पे्रम-प्यार की शिक्षा देता है और हमें गरीब व जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटने का अवसर प्रदान करता है।
Sunday, 6 November 2011
बस इतना अता करना...
अरिदमन
कल एक कवि सम्मेलन की रिकॉर्डिंग सुनते हुए विख्यात कवि कुमार विश्वास की कविता ने यह लेख लिखने को मजबूर कर दिया। ईद-उल-जुहा से पहले सहसा ही ऐसी रिकॉर्डिंग हाथ लगी जिसमें मुसलमानों की बात की गई है, सही मायनों में कहा जाए तो सच्चे भारतीय की। कुमार विश्वास ने रेडियो के सर्वे का हवाला देते हुए आश्चर्यजनक आंकड़ा पेश किया है। रेडियो द्वारा देश के 10 लोकप्रिय भजनों के लिए 10 लाख हिंदुओं से ऑनलाईन वोटिंग करवाई गई। जो 10 लोकप्रिय भजन चुने गए, उनमें से 6 साहिल लुधियानवी के लिखे हैं और 4 शकील बदायनी के। दसों भजनों को स्व. नौशाद साहब द्वारा संगीतबद्ध किया गया है और सभी स्व. मोहम्मद रफी के गाए हुए हैं। सभी भजन स्व. महबूब खान की फिल्मों के गीत हैं और इनमें अभिनय युसुफ खान उर्फ दिलीप कुमार ने किया है। मेरे लिए ये तथ्य नए थे। वतन प्रेमी होने के चलते मुझे इससे आश्चर्यमिश्रित खुशी हुई। हमारे देश में किसी नाम में मोहम्मद या खान आते ही उस व्यक्ति को हेय दृष्टि से देखा जाता है। बेशक सार्वजनिक रूप से हम इसे स्वीकार नहीं करते लेकिन यह वास्तविकता है। बिना किसी को जाने, सिर्फ नाम ही हमारा किसी के प्रति नजरिया बनाने के लिए काफी होता है। और इसमें दोष हमारा नहीं है। हमारे वोट बैंक के लालची कुछेक राजनीतिज्ञों को यदि इसके लिए जिम्मेदार माना जाए तो यह कतई गलत नहीं होगा।
देश के बंटवारे के बाद से लेकर आज तक की परिस्थितियों पर अगर नज़र दैड़ाई जाए तो जान पड़ता है कि हमारे राजनेताओं ने कभी भी धर्मनिरपेक्षता की ओर लोगों को बढऩे ही नहीं दिया। हिंदु-मुस्लिम की खाई अगर पाट दी गई तो लोग समतल मैदान पर दूरदर्शी हो जाएंगे। पूरा देश दूर तक देखने लगेगा तो उन चंद लोगों की दूरदर्शिता का कोई मोल ही नहीं रहेगा जो खाई के दोनों ओर के लोगों को 'चरा' रहे हैं। उनमें एक-दूसरे के प्रति इतना जहर भरा जा रहा है कि वे खाई पार करके दूसरी ओर की असलियत जानना ही नहीं चाहते हैं। नेताओं की इस वोटबैंक की राजनीति पर भी कुमार विश्वास प्रश्न उठाते हैं। पवित्र नवरात्र के व्रत पर किसी नेता को फुर्सत नहीं मिलती कि वे हिंदुओं को बुलाकर उनके व्रत का पारायण करवा दें लेकिन रमजान के निकट आते ही प्रधानमंत्री से पार्षद तक सभी इफ्तियार की पार्टी देने लगते हैं। जब तक राजनेता मनुष्य को वोट समझते रहेंगे, इस देश का इलाज नहीं हो सकता।
अक्सर नेताओं द्वारा कहा जाता है कि देश की एकता, अखंडता के बारे में लिखना-बोलना आसान है। सीमावर्ती क्षेत्रों में इसे व्यावहारिक रूप देना असंभव है। लेकिन यहां सवाल पैदा होता है कि जब-जब देश के सैनिकों ने जान की परवाह किए बिना कदम बढ़ाए हैं, तब दिल्ली में हुई गोलमेज बैठकों में किसके दबाव और षड्यंत्र के चलते उन बढ़े कदमों को 'पीछे हट' की कमांड दे दी जाती है। कुमार विश्वास के अनुसार, वे एक बार लेह में थे। -40 डिग्री तापमान में उनके मुस्लिम चालक ने दोपहर के समय रास्ते में गाड़ी रोकने की इजाजत ली और बर्फ पर मुसल्ला बिछाकर नमाज़ पढऩे लगा। शुक्रिया पढ़े जाने के बाद कवि ने चालक से पूछा कि तुम इस नर्क में क्या मांगते हो, जहां बीमारी और मौत के अलावा कुछ नहीं मिलता। उस चालक के जवाब से प्रभावित कवि ने उस पर कविता लिख डाली :-

दौलत न अता करना मौला, शौहरत न अता करना मौला,
बस इतना अता करना, चाहे जन्नत न अता करना मौला,
शम्मा-ए-वतन की लौ पर जब कुर्बान पतंगा हो,
होठों पर गंगा हो, हाथों में तिरंगा हो।
बस इतना अता करना, चाहे जन्नत न अता करना मौला,
शम्मा-ए-वतन की लौ पर जब कुर्बान पतंगा हो,
होठों पर गंगा हो, हाथों में तिरंगा हो।
जाहिर है कि देश के रखवाले सैनिक तो कम से कम धर्म, मजहब के बारे में नहीं सोचते। मुस्लिमों के गाए भजनों से हिंदुओं के घर की आरतियां सजती हैं। धर्म अगर यहां आड़े नहीं आता तो फिर समाज क्यों बंटा है? ईद के इस त्यौहार के मौके पर सभी को मुबारकबाद देते हुए केवल यही गुज़ारिश की जाती है कि हर हाल में देश की एकता व अखंडता के लिए कार्य करें क्योंकि
सपूत की कोई ज़ात नहीं होती।
गद्दार का कोई मज़हब नहीं होता।।
गद्दार का कोई मज़हब नहीं होता।।
चैंपियनशिप विजेताओं का अभिनन्नदन
सिरसा। आठ देशों की जूडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों का आज यहां भव्य अभिनन्दन हुआ। कराटे एसोसिएशन तथा परिजनों सहित सैंकड़ों लोगों ने दिल्ली पुल पर खिलाडिय़ों का स्वागत किया। यहां से वाहनों के साथ शहर भर में विजय जुलूस निकाला गया। ज्ञातव्य हो कि विगत दिनों नेपाल में आठ देशों की जूडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, कोरिया, भूटान तथा दक्षिण कोरिया की इस प्रतियोगिता में देश के 14 खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। खास बात यह है कि चैंपियनशिप में भाग लेने वाले 14 खिलाडिय़ों में से पदक हासिल करने वाले पांच के पांच खिलाड़ी सिरसा के हैं। सभी खिलाड़ी बरनाला रोड स्थित सिरसा स्पोट्र्स कराटे अकादमी में कोचिंग ले रहे हैं।
चैंपियनशिप में सूरज ने 32 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। गुरजीत सिंह ने 37 किलोग्राम भार वर्ग में रजत तथा अमित सैनी, परमजीत सिंह व अक्षय ढाका ने कांस्य पदक जीता। इनमें से चार खिलाडिय़ों का आगामी 21 से 27 जनवरी 2012 को भारत के झारखंड में होने वाले एशियाड में चयन हुआ है। खिलाडिय़ों के कोच और कराटे एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव सोमवीर पंवार ने इसे देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों ने जी-जान से मेहनत की है। एशियाड गेम्स में भी वे कड़ी मेहनत करके यह मान बरकरार रखेंगे।
खिलाडिय़ों के परिजन भी उनकी इस उपलब्धि से फूले नहीं समा रहे थे। दिल्ली पुल पर खिलाडिय़ों के पहुंचते ही उन्हें फूलों से लाद दिया गया। विजय जुलूस में लगातार ढोल-नगाड़े बजाकर परिजनों ने खुशी का इज़हार किया। खिलाडिय़ों के परिजन विक्रम, श्रवण व काला सिंह का कहना है कि बच्चों ने अभिभावकों व सिरसा का ही नहीं, पूरे देश का नाम रौशन किया है। यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि आज उन्हें ऐसा अवसर मिला है। खिलाडिय़ों को खुली गाड़ी में चढ़ाकर पूरे शहर में विजय जुलूस निकाला गया। अनेक स्थानों पर खिलाडिय़ों को फूल-मालाएं व अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

मिस्त्री की संदिग्ध मौत
सिरसा। एलनाबाद में एक मार्बल मिस्त्री की संदिग्ध पििस्थतियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और सामान्य अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मकान मालिक व ठेकेदार के विरुद्ध गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। शव का अंत:परीक्षण करवा वारिसों को सौंप दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार एलनाबाद के वार्ड नं. 9 मे संजय कुमार नामक व्यक्ति का मकान निर्माणाधीन है। कुछ दिन पूर्व संजय कुमार ने ठेकेदार मूलाराम के माध्मम से हनुमानगढ़ के वार्ड नं. 35 निवासी राकेश पुत्र नानूराम मिश्रा को अपने आवास पर मार्बल लगवाने के लिए बुलाया था। दो दिन से वह उक्त मकान में मार्बल लगाने का कार्य कर रहा था। गत रात्र उसकी संदिग्ध परिथितियों में मौत हो गई। ठेकेदार मूलाराम ने राकेश मिश्रा की मौत की जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना मिलने पर मृतक का भाई राजेश कुमार एलनाबाद पहुंचा। पुलिस की सहायता से शव सामान्य अस्पताल ले जाया गया। मृतक के भाई का आरोप है कि संजय व मूला राम ने उसके भाई की हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने उक्त दोनों के विरुद्ध गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे सहायक उपनिरीक्षक सत्यनारायण ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Saturday, 5 November 2011
लोगों ने झपटा झपटमार
सिरसा। परशुराम चौक पर आज दिन-दिहाड़े रिक्शे पर सवार मां-पुत्री से बाइक पर सवार दो युवकों ने राशि झपट ली। लोगों ने एक युवक को काबू कर लिया। दूसरा फरार हो गया। पब्लिक ने उक्त युवक की जमकर धुनाई की, तदोपरांत घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और आरोपी को काबू कर थाने ले गई। समाचार लिखे जाने तक आरोपी से पूछताछ जारी थी।
मिली जानकारी के अनुसार एमसी कालोनी निवासी शशी बाला दोपहर अपनी पुत्री उमा के साथ रिक्शा पर सवार होकर किसी कार्यवश बाजार जा रही थी। वे परशुराम चौक पर पहुंची, इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों ने महिला के हाथ से पर्स झपट लिया और फरार हो गए। शशीबाला ने शोर माचा।
प्रत्याक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर सवार दो अन्य युवकों ने उक्त झपटमारों का पीछा किया और गोल डिग्गी पर एक युवक को धर दबोचा। दूसरा आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया। भीड़ एकत्रित हुई और आरोपी की जमकर पिटाई की गई। दुकानदारों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी की पहचान अमृतसर कलां निवासी नाहर सिंह के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। दूसरे आरोपी की धरपकड़ के प्रयास जारी है।
शशीबाला के अनुसार उनके पर्स में 5200 रुपये की नकदी थी। पुलिस ने आरोपी से उक्त राशि बरामद कर ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है। शहर में हुई अन्य वारदातों में भी आरोपियों की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस अभिरक्षा की मांग की जाएगी।

Subscribe to:
Posts (Atom)