BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Thursday 9 April 2015

सिख की दाढ़ी नोंचने जैसा कार्य नहीं कर सकते संत दादू : जीत सिंह

पाठी के कंधे पर रखकर चल रही है राजनीतिक बंदूक
चोरमार गुरुद्वारा के पाठी की दाढ़ी नोंचने का मामला
दादूवाल के समर्थन में आई एचएसजीपीसी, पुलिस अधीक्षक से मिले


गुरुवार, 09 अप्रेल 2014
पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे सिख नेता
सिरसा। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य जीत सिंह का कहना है कि सिख धर्म प्रचारक संत बलजीत सिंह दादू किसी सिख की दाढ़ी नोंचने के बारे में सोच भी नहीं सकते। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश रची गई है। वे पूरी तरह निर्दोष हैं और पुलिस अधीक्षक से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। जीत सिंह आज यहां पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी अश्विन शैणवी से मिलने पहुंचे। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों चोरमार गुरुद्वारा के पाठी ने बलजीत सिंह दादू पर दाढ़ी नोंचने का आरोप लगाया था। उनके साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार सभा के प्रधान सुखविंद्र सिंह खालसा ने पत्रकार वार्ता कर मीडिया को इस बारे में जानकारी दी और पुलिस को भी शिकायत की गई। हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी इस मामले में बलजीत दादू के साथ आ खड़ी हुई है। कमेटी के नेता आज दादू के समर्थन में पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे।
जीत सिंह ने कहा कि ओछी मानसिकता वाले लोगों ने मीडिया के माध्यम से संत दादूवाल के खिलाफ गलत प्रचार किया। उन्होंने कहा कि पाठी बग्गा सिंह के खिलाफ चोरी के आरोप लग चुके हैं। उसकी छवि दागदार है और सुखविंद्र सिंह खालसा पाठी का इस्तेमाल कर दादू की छवि को धूमिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में हरियाणा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दादू के साथ है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
संतो के सामने हो मामले का निपटारा
जीत सिंह ने कहा कि चोरमार साहिब गुरुद्वारा के संतों के समक्ष दादू जाने को तैयार हैं। दूसरे पक्ष के लोग भी संतों के समक्ष अपनी बात रखें। वहीं दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा। इस मौके पर उनके साथ एचएसजीपीसी सदस्य जसबीर भाटी, एलनाबाद सिंह सभा गुरुद्वारा के प्रधान लखविंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, परमजीत माखा सहित अन्य सिख समुदाय के लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment