BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Saturday 27 December 2014

रेलवे ट्रेक पर दौड़ाई कार

रेल यातायात हुआ प्रभावित, कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज

सिरसा। आज सुबह डबवाली में धुंध के चलते कार चालक को सड़क दिखलाई न देने पर भूलवश कार रेलवे ट्रेक पर चढ़ गई। बाद में कार रेलवे ट्रेक में फंस गई। जिससे रेल यातायात ठप हो गया। रेलवे पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया है।
आज तड़के चार बजे के करीब डबवाली में धुंध के चलते  एक अनियंत्रित कार रेलवे ट्रेक पर दौडऩे लगी। कुछ दूरी पर जाकर कार रेलवे ट्रेक में फंस गई। उसी समय प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन बठिंडा की ओर जाने के लिए तैयार खड़ी थी। कार के सेलवे ट्रेक में फंसने की सूचना पर स्टेशन अधीक्षक सुभाष जैन ने गाड़ी को गंतव्य की ओर रवाना करने से पूर्व रोके रखा। बाद में एक ट्रेक्टर की सहायता से कार को रेलवे ट्रेक से हटाया गया। सूचना पाकर आरपीएफ हनुमानगढ़ प्रभारी बीरबल यादव मौका पर पहुंचे तथा कार चालक किलियांवाली निवासी गुरमीत सिंह को काबू किया। कार चालक गुरमीत सिंह ने बताया कि वह मंडी किलियांवाली में साऊंड का कार्य करता है। वह किसी कार्य से कार पर सवार होकर जा रहा था। धुंध की वजह से सड़क दिखाई ने देने पर उसकी कार रेलवे ट्रेक पर चली गई।
आरपीएफ हनुमानगढ़ प्रभारी बीरबल यादव ने बताया कि जिस समय अनियंत्रित कार रेल ट्रेक पर आई, उससे कुछ समय पूर्व ही स्पैशल लोड़ होकर अपने गंतव्य की ओर निकली थी। गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा होने से बच गया। गुरमीत सिंह के खिलाफ अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रेक में घुसने तथा रेल यातायात में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को छह जनवरी 2015 को सिरसा स्थित अदालत में पेश किया जाएगा।

प्रकाशोत्सव पर निकला नगर कीर्तन
शहर में जगह-जगह हुआ स्वागत, बरताया गया लंगर

सिरसा। दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव जिलाभर में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें श्री गुरुग्रंथ साहिब पालकी में विराजमान थे। अनेक रागी जत्थे श्री गुरुवाणी की अमृत वर्षा कर रहे थे जबकि गतका पार्टी के सदस्यों ने शानदार कला का प्रदर्शन किया। 
नगर कीर्तन सूरतगढिय़ों बाजार स्थित गुरुद्वारा दशमी पातशाही से शुरू हुआ। सबसे आगे श्रद्धालु सड़कों की सफाई करते हुए चल रहे थे। श्री गुरुगं्रथ साहिब पालकी में विराजमान थे पालकी की अगुवाई पंज प्यारे कर रहे थे। यात्रा में अनेक रागी जत्थे श्री गुरुवाणी की अमृत वर्षा कर साध संगत को निहाल कर रहे थे। नगर कीर्तन में अनेक गतका पार्टी के सदस्यों ने शानदार कला का प्रदर्शन कर रहे थे। लडकियों ने भी तलवारबाजी, चकरी, लाठी, पटका आदि से करतब दिखाए। नगर कीर्तन के स्वागत में शहर में जगह जगह पर स्वागत द्वार बनाए गए थे। कई स्थानों पर श्रद्धालुओ को लंगर का प्रसाद बरताया गया। श्रद्धालुओं ने श्री गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाकर प्रसाद ग्रहण किया। सांसद डॉ. अशोक तंवर ने नगर कीर्तन में शिरकत की। उन्होंने पालकी के आगे शीश नवाया और प्रसाद ग्रहण किया।

कांग्रेस ने किया शिक्षा का व्यापारीकरण
शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री रामविलास शर्मा ने की प्रेसवार्ता

सिरसा। शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में शिक्षा का व्यापारीकरण हुआ था। सरकारी स्कूलों में अनुसूचित जाति-जनजाति, गरीब व मजदूर वर्ग के लोगों के बच्चे ही आते थे। लोगों में एक धारणा बन गई थी की निजी स्कूलों मे अच्छी पढ़ाई गुणवत्ता पूर्वक होती है लेकिन प्रदेश सरकार इस धारणा को बदलने के लिए अच्छी शिक्षा लागू करने पर वचनबद्ध है। इसके अलावा पर्यटन को हरियाणवी संस्कृति के साथ जोड़कर विशेष योजना के तहत विकसित किया जाएगा। शर्मा आज यहां पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
तीन घंटे की देरी से पहुंचे मंत्री
प्रदेश के मंत्री रामबिलास शर्मा को सुबह साढे 11 बजे पहुंचना था। इसके बाद उनके 12 बजे तक पहुंचने की सूचना मिली लेकिन इसके बाद भी वे नहीं पहुंचे। करीब तीन घंटे तक पुलिस प्रशासन व कार्यकर्ताओं को इंतजार करना पड़ा। आखिर करीब 3 बजे मंत्री जी पहुंचे और पत्रकारों से रूबरू हुए। 
मोदी की शान में पढ़े कसीदे
राम बिलास शर्मा ने स्थानीय पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए मकर सक्रांति की बधाई दी और लोकसभा व विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में गरीब आदमी की मिलीजुली सरकार है। इसके  साथ साथ ईमानदार, जिम्मेवार व पारदर्शी सरकार है। हिन्दुस्तान में अटक से कटक, कश्मीर से कन्याकुमारी तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को आम आदमी ने स्वीकार किया है तथा 6 माह पहले केन्द्र में तथा 2 माह पहले हरियाणा में आप लोगों की मनचाही सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के उपरांत पैट्रोलियम पदार्थाे की 6 बार कीमत कम की गई है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लोहा मान रही है जबकि पहले नरेन्द्र मोदी को वीजा देने से भी मना किया था। उन्होंने कहा कि  हिन्दुस्तान विश्वगुरू की तरह आगे बढ़ रहा है।
हेमा-धर्मेन्द्र होंगे ब्रांड अम्बेसडर
उन्होंने कहा कि एक फरवरी से सूरजकुंड में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मेला होने जा रहा है जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा करवाया जाएगा। इस मेले के लिए अभिनेता धरमेंद्र व हेमा मालिनी को ब्रॉड एम्बेस्डर बनाने का आग्रह किया जाएगा। 
परीक्षाओं के बाद होगा तबादलों पर विचार
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किये जाएंगे। स्कूलों में अच्छे इंन्फ्रास्ट्रक्चर व अध्यापक नियुक्त किये जाएंगे। पिछली सरकार द्वारा शिक्षक भर्ती में अनियमित्ता बरती गई। इसलिए वर्तमान भाजपा सरकार ने शिक्षक भर्ती बोर्ड खत्म किया है। उन्होंने पत्रकारों के अध्यापकों के तबादलों बारे पूछे एक सवाल का जबाब देते हुए कहा कि परीक्षाओं के बाद अध्यापकों के तबादलों पर विचार किया जाएगा क्योंकि परीक्षा परिणाम का मुद्दा अध्यापकों की एसीआर से जुड़ता है। उन्होंने हरियाणा राज्य परिवहन के नीजिकरण के बारे में कहा कि हरियाणा राज्य परिवहन का निजीकरण नहीं किया जाएगा। क्योंकि हरियाणा राज्य परिवहन की बसे प्रतिदिन 14 लाख यात्रियों को सुरक्षित उनके गणतव्य स्थान पर पहुंचाती हंै तथा रोड़वेज में लगभग 30 हजार कर्मचारी नियुक्त हंै। इसके पश्चात शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने पूर्व मंत्री गणेशीलाल के नवनिर्मित होटल हवेली का उद्घाटन किया।

No comments:

Post a Comment