BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Saturday 31 May 2014

दीवार ढही, दो लड़कियों की मौत

पीडि़त परिजनों ने अस्पताल में किया प्रदर्शन
गौशाला प्रबंधन व चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग

 सिरसा। गांव ढुढियांवाली में गत दिवस गौशाला की दीवार ढहने से मलबे के नीचे दबी दोनों लड़कियों की मौत हो गई। देर रात शव सामान्य अस्पताल पहुंचाए गए। यहां परिजनों ने  आज सुबह शव लेने से इंकार कर दिया। मृतक लड़कियों के परिजनों ने गौशाला प्रबंधन व रानियां के चिकित्सक को कटघरे में खड़ा करते हुए गिरफ्तारी की मांग की। गिरफ्तारी होने के बाद ही शव लिए जाने की बात कही गई। आखिरकार रानियां से पहुंची पंचायत, गौशाला प्रबंधन समिति तथा पुलिस के समझाइश के बाद परिजन शव लेकर रवाना हुए।

ज्ञातव्य हो कि कल देर सायं आई तेज आंधी के कारण गांव ढुंढियांवाली स्थित गौशाला की दीवार ढह गई थी। दीवार ढहने से अमीनाथ की 18 वर्षीय पुत्री कविता व 13 वर्षीय निशा मलबे के नीचे दब गईं। हादसे में कविता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि निशा घायल हो गई। परिजनों ने बताया कि घायलों को गौशाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने रानियां के निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। तीन घंटे तक परिजनों को भी बच्ची से मिलने नहीं दिया गया। इसके बाद परिजन घायल बच्ची को लेकर रानियां के सरकारी अस्पताल में पहुंचे। जहां से उसे रैफर कर दिया। सिरसा पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि यदि चिकित्सक  ने समय रहते ईलाज शुरू किया होता तो जान बचाई जा सकती थी। इसी को लेकर आज प्रात: परिजन सामान्य अस्पताल में एकत्रित हुए और शव लेने से इंकार कर दिया। गांव से सैकड़ों की संख्या में लोग भी उनके समर्थन में पहुंच गए। गौशाला प्रबंधन समिति के सदस्य व प्रधान भी अस्पताल पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन मृतक लड़कियों के परिजन गौशाला प्रबंधन सदस्यों व चिकित्सक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। अस्पताल में प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। इसी बीच रानियां थाना से भी टीम अस्पताल पहुंची। अस्पताल में पंचायत हुई जिसके बाद पीडि़त परिवार शवों को लेकर रवाना हो गया। उधर गौशाला के प्रधान अजायब सिंह ने ने पीडि़त परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

युवक ने निगली कीटनाशी

सिरसा। गांव नहराना में एक युवक ने कीटनाशी का सेवन कर लिया। हालत बिगडऩे पर उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार गांव नहराना निवासी 20 वर्षीय कुलदीप ने आज सुबह घर में रखी कीटनाशी दवा का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ी तो परिजनों ने उसे संभाला। उसे तुरंत सामान्य अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों के अनुसार कुलदीप की हालत स्थिर है। युवक द्वारा कीटनाशी के सेवन के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

No comments:

Post a Comment