BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Monday 19 May 2014

कांग्रेस संगठन में होगा बड़ा बदलाव : तंवर

सिरसा। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और सिरसा के निवर्तमान सांसद डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरी गंभीरता के साथ मैदान में उतरेगी और हरियाणा में तीसरी बार कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।
डॉ. तंवर ने आज अपने निवास स्थान पर सिरसा संसदीय क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के दौरान जो कमियां रह गई थीं उन्हें दूर किया जाएगा और जनता के साथ सीधा संवाद करके उनकी समस्याएं पूछी जाएंगी। जनता की उम्मीद के मुताबिक ही पार्टी की नीतियां बनाई जाएंगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पूरे हरियाणा में कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी मजबूती के साथ खड़े हैंं। लोकसभा चुनावों का असर विधानसभा चुनावों में दिखाई नहीं देगा क्योंकि उससे पहले ही कांग्रेस पार्टी आम आदमी के साथ संवाद जोड़कर अपनी नीतियां बनाकर काम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो भी विकास कार्य आचार संहिता के कारण रुके हुए थे, उन्हें पूरा करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संगठन में भी फेरबदल करके काम करने वाले चेहरों को स्थान दिया जाएगा। चुनावों में अच्छा काम करने वाले कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की जा रही है ताकि उन्हें संगठन में तरजीह दी जाए। सत्ता और संगठन के बीच संतुलन स्थापित करके कांग्रेस पार्टी को जीत की दिशा में अग्रसर करने का काम आने वाले दिनों में किया जाएगा। डॉ. तंवर ने कहा कि बेशक हरियाणा में कांग्रेस पार्टी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैंं।

विधि विभाग को बार काउंसिल ने दी मान्यता

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के विधि विभाग के तीन वर्षीय तथा पांच वर्षीय पाठ्यक्रम को बार काऊसिल ऑफ इंडिया ने मान्यता प्रदान कर दी है। बी.सी.आई ने यह मान्यता वर्ष 2010 से 2014 तक के विद्यार्थियों को तथा वर्ष 2014 से 2017 तक विद्यार्थियों को प्रदान की है। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों तथा प्राध्यापकों में मान्यता मिलने के उपरान्त खुशी की लहर दोड़ गई। मान्यता मिलने से विद्यार्थी अपना अपनी पढ़ाई पूरी करने के उपरान्त वकील के रूप में पंजीकरण करवाने के योग्य होंगे।
विश्वविद्यालय के कुलपति डा. राधेश्याम शर्मा ने इस आश्य की जानकारी देते हुए बताया कि विधि विभाग के अध्यक्ष डा. जे.एस. जाखड़ तथा उनकी समस्त टीम के अथक प्रयासों के फलस्वरूप यह मान्यता विधि विभाग को बार काऊसिंल ऑफ इंडिया द्वारा प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को प्रत्येक प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी ताकि वे प्रतिस्पर्धा के युग में अपना दबदबा कायम करते हुए राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर सकें।

No comments:

Post a Comment