BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Wednesday 28 May 2014

हादसों के नाम रहा दिन

बुधवार का दिन क्षेत्र के लिए हादसों से भरा रहा। एक प्रेमी युगल ने ट्रेन तले कटकर जान दे दी। दो सड़क हादसे हुए जिनमें दो की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए। साथ ही क्षेत्र विभिन्न माइनरों से तीन शव बरामद हुए। अस्पताल में आज चीख-चीत्कार और रोना-धोना दिनभर चलता रहा। एक के बाद एक शव अस्पताल पहुंचे और एमरजेंसी व शव गृह में भागदौड़ रही।

प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

सिरसा। गांव बुर्जभंगू से गुजर रही रेलवे लाईन पर आज एक युगल ने रेवाड़ी से फाजिल्का जा रही सवारी गाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रथम दृष्टया इसे प्रेम-प्रसंगों को परवान न चढ़ता देख हताश होकर उठाया गया कदम बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 10 बजे बुर्जभंगू गांव से गुजर रही रेलवे लाईन पर एक युवक व युवती ने गाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी रेलवे पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचाया। युवक की पहचान फतहाबाद निवासी 22 वर्षीय दिनेश पुत्र रतन लाल तथा युवती की पहचान किरण पुत्र ओमप्रकाश निवासी अलीकां के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों एक मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे और फाटक के नजदीक मोटरसाइकिल रोक कुछ ही दूरी पर जाकर गाड़ी के आगे कूद गए। सूत्रों के अनुसार युवती 12वीं कक्षा की छात्रा है और वह स्कूल की वर्दी में ही थी। घर पहुंचते ही उसने अपना बैग रखा और परिजनों को बैंक जाने की बात कहकर घर से निकल गई।

सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, 10 घायल

सिरसा। दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 10 लोग घायल हो गए। पहली घटना खैरेकां के पास थ्री व्हीलर का टायर फटने के कारण हुई। टायर फटने से थ्री व्हीलर पलट गया और उसमें सवार दीन दयाल पुत्र ईश्वर दास की मौत हो गई। इसके अलावा रमेश कुमारी, बिमला रानी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। करीब छह अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
दूसरी घटना गांव जोधपुरिया के पास हुई। सोनू निवासी ढाणी 400 अपनी पत्नी सुनीता व बेटी नीरू के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जोधपुरिया गया हुआ था। वापिस लौटते समय ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में सुनीता की मौत हो गई। सोनू व उसकी पुत्री नीरू घायल हो गए।

माइनरों से जेई सहित तीन शव बरामद

सिरसा। कालांवाली क्षेत्र से गुजरने वाली भाखड़ा नहर में गिरे रामामंडी रिफाइनरी के जेई सुखचैन ङ्क्षसह का शव आज देसूमलकाना के पास से बरामद हो गया। इसके अलावा नाथूसरी चौपटा से निकलने वाली गीगोरानी माईनर व खैरेकां से निकलने वाली बणी माईनर से पुुरुष व महिला के शव बरामद हुए। पुलिस ने सभी शव कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचाए।
उल्लेखनीय है कि देसूमलकाना से मिले जेई के शव को ढूंढने के लिए पिछले तीन दिनों से प्रशासन जी जान से जुटा था। आज आखिरकार शव आज बरामद हो गया। वहीं गीगोरानी माईनर से करीब 40 वर्षीय महिला का शव मिला है। पुलिस के अनुसार शव दो-तीन दिन पुराना है। वहीं बणी माईनर से पुरुष का शव बरामद हुआ। दोनों शवों की पहचान नहीं हो पाई है। शव पहचान के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखे गए हैं।

रानियां से गोबिंद कांडा लड़ेंगे चुनाव
हलोपा प्रदेशाध्यक्ष ने किया रानियां कार्यालय का उद्घाटन

रानियां। हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने हल्का रानियां के पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया।  इस अवसर पर हलोपा की ओर से रानियां की सीट पर गोबिंद कांडा को उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा भी की गई। उमड़े जनसैलाब से गद्गद् गोपाल कांडा ने कहा कि किसी भी पार्टी कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर इतना जनसैलाब एवं उत्साह शायद ही पहले कभी किसी ने देखा होगा। गोपाल कांडा ने रैली में तबदील हुए कार्यालय उद्घाटान समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधीत करते हुए कहा कि राजाओं-महाराजाओं का शहर रानियां आज मूलभूत सुविधाओं से महरुम है। यहां पर छात्र-छात्राओं के लिए हरियाणा बनने के 48 साल बाद भी कॉलेज तक नहीं है। यहां के हॉकी खिलाडिय़ों ने पूरे विश्व में प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है, परंतु सुविधाओं के नाम पर उनके लिए सरकार ने कुछ नहीं किया। वे गुरुओं की कृपा और अपनी मेहनत के बल पर मैडल हासिल करने में सफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की जनता को लोकहित में काम करने वाली सरकार चाहिए, क्योंकि हरियाणावासी 2-3 परिवारों से मुक्ति पाना चाहते हैं। जिन्होंने सदैव लोगों को जातिवाद, क्षेत्रवाद, परिवारवाद के नाम पर गुमराह करके  प्रदेश को लूटने का काम किया है। गोपाल कांडा ने कहा कि जैसे ही प्रदेश में हलोपा की सरकार आएगी 1 महीने में हरियाणा के लिए अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का गठन कर दिया जाएगा। उन्हाोंने कहा कि हलोपा की सरकार आने पर एक भी गाएं सड़क पर बेसहारा नजर नहीं आएगी। चाहे इसके लिए कितनी भी गौशालाएं बनानी पड़े। गोपाल कांडा ने कहा कि सरकार का कार्यकाल केवल 3-4 माह शेष रह गया है और अब इन्हें विकास कार्य करवाने की याद आई है।

No comments:

Post a Comment