BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Wednesday 21 May 2014

बारात लेकर आए दूल्हे पर हमला

उपचाराधीन दूल्हे से मिलने अस्पताल पहुंची दुल्हन

सिरसा। दिल्ली से सिरसा दुल्हन लेने आए दूल्हे को यहां असामाजिक तत्वों के कोप का भाजन बनना पड़ा। करीब आधा दर्जन युवकों ने न सिर्फ विवाह स्थल पर हंगामा व तोडफ़ोड़ की जबकि दूल्हे के सिर में ईंट मारकर उसे भी बुरी तरह घायल कर दिया। घायल अवस्था में दूल्हे को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आज दोपहर तक उसे होश नहीं आया था। खास बात यह है कि दूल्हा-दुल्हन के फेरे भी अभी तक नहीं हो पाए थे। बारात अभी वापिस नहीं लौटी है और वे दूल्हे के ठीक होने पर दुल्हन ले जाने की बात कर रहे हैं। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। 
मिली जानकारी के अनुसार भाट मोहल्ला निवासी खैराती लाल की पुत्री हीना का विवाह दिल्ली की पटेल बस्ती निवासी राजकुमार के पुत्र अमित के साथ तय हुआ था।  मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे बारात सिविल अस्पताल के निकट स्थित तय स्थान कमालिया भवन पहुंची।
हीना के भाई नसीब ने बताया कि जैसे ही बारात पहुंची। उनकी ही मोहल्ले के आधा दर्जन से अधिक युवक वहां आ धमके और उन्होंने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। उन्होंने पत्थरबाजी की और दूल्हे के सिर पर ईंट दे मारी, जिसकी वजह से वह बेहोश हो गया। उसने आरोप लगाया कि हमलावर युवकों ने बारात की बस को भी तोड़ डाला और फरार हो गए। दूल्हे के बेहोश होने के बाद उसे तत्काल सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। दूल्हे के घायल होने से फेरे की रीत पूरी नहीं हो पाई। बारात लेकर आए परिवारजन बिना शादी के लौटने को तैयार नहीं है, जबकि दूल्हे अमित की बुधवार दोपहर तक बेहोशी नहीं टूट पाई थी। बुधवार को अमित की होने वाली दुल्हन हीना, उसकी बहन ज्योति और साढू विनोद उसका हालचाल जानने के लिए अस्पताल आए। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

No comments:

Post a Comment