BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Friday 21 February 2014

माहौल हुआ सुखद

उपद्रवियों को भेजा न्यायिक हिरासत में

सिरसा। रानियां रोड़ पर बुधवार रात धर्मगुरु के मंदिर पर पथराव को लेकर दो समुदायों के बीच भड़का विवाद अब शांत हो गया है। दोनों समुदायों के बीच समझौता हो गया है। पुलिस की ओर से सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं। रानियां रोड पर पुलिस की एक टुकड़ी अभी भी तैनात है। पुलिस कर्मचारी क्षेत्र में लगातार गश्त कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। रास्ता राहगीरों के लिए खोल दिया गया है। सामान्य की तरह क्षेत्र की दुकानें भी खुली हुई हैँ और कामकाज शुरू हो गया है।
ज्ञातव्य हो कि रानियां रोड पर धर्मगुरु के मंदिर पर पथराव को लेकर तनाव हो गया था। आज भी तीन घंटों तक दोनों समुदायों के बीच जमकर पथराव हुआ था। उपद्रवियों ने कुछ दुकानों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। पत्थरबाजी में करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। आज सभी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उधर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सुनीता सेतिया ने कहा कि शहर के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने रानियां रोड पर हुए घटनाक्रम पर गहरा अफसोस व्यक्त करते हुए कहा कि इस शहर को जहां हमारे बुर्जगों ने कड़ी मेहनत सच्ची लगन और एक दूसरे के सुख-दुख में सांझीदार बनकर समृद्ध किया है वहीं इस शहर पर संतो, महात्माओं, ऋषिमुनियों की विशेष कृपा रही है।

No comments:

Post a Comment