BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Friday 23 January 2015

गुरुद्वारे में चलीं गोलियां

माहौल तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात

सिरसा। रानियां थाना क्षेत्र के गांव संतनगर स्थित गुरूघर में आज सुबह की प्रार्थना (अरदास) को लेकर नामधारी समुदाय के दो गुटों में गोलियां चल गई। सैंकड़ो गोलियां चलने के बाबजूद किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है। गोलियां चलने की सूचना जैसे ही पुलिस विभाग को मिली तो रानियां व आसपास के क्षेत्रों की पुलिस गांव संतनगर पहुंची।
जानकारी के अनुसार गांव संतनगर में नामधारी समुदाय के कुछ श्रद्धालुओं की आस्था सतगुरु उदय ङ्क्षसह में है और कुछ श्रदालुओं की आस्था सतगुरु दलीप ङ्क्षसह में है। श्रद्धालु अपनी आस्थानुरुप अपने-अपने गुरु का नाम अरदास में लेते हैं। इसी को लेकर नामधारी समुदाय के सतगुरु उदय ङ्क्षसह गुट के श्रद्धालुओं की ओर से सतगुरु दलीप ङ्क्षसह के श्रद्धालुओं को अरदास में नाम लेने को लेकर गत शाम को धमकी दी गई। धमकी के बावजूद भी सतगुरु दलीप ङ्क्षसह के श्रद्धालुओं की ओर से आज सुबह सात बजे के करीब अरदास के बाद संतनगर के गुरु द्वारा हजूर साहिब में लंगर का आयोजन किया जा रहा था। उसी दौरान दूसरे गुट की ओर से गुरुद्वारा के सामने स्थित एक घर में से गोलियां चलानी शुरु कर दीं। काफी देर गोलियों की बरसात से गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया। गोलियां गुरुद्वारा व आसपास खड़े वाहनों को लगी।
गनीमत रही कि इतनी देर गोलियां चलने के बावजूद कोई गंभीर रुप से घायल नहीं हुआ। कुछ श्रद्धालुओं को छर्रे लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुबह गुरु द्वारा हजूर साहिब में अरदास हो रही थी। जिसमें सतगुरु दलीप ङ्क्षसह का नाम लिया जा रहा था। इसी को लेकर कुछ लोगों ने एतराज जताया और गोलियां चलानी शुरु कर दी। इस घटना के बाद गांव में रोष है। लोगों का कहना है कि इस तरह गुरुद्वारे पर गोलियां चलाना निंदनीय है। घटना की सूचना मिलते ही रानियां थाना प्रभारी सुभाष चंद्र, डबवाली थाना प्रभारी दलीप ङ्क्षसह, डीएसपी सिरसा जगदीश काजला, डीएसपी एलनाबाद मौके पर पंहुचे। इस बारे में डीएसपी सिरसा ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पंहुच गई है। शिकायतकर्ता की शिकायत पर तीन चार लोगों को पूछताछ के लिए ले जाया गया है। जांच जारी है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल माहौल शांतिपूर्ण है।

चाहरवाला में किसान से लूट

सिरसा। गांव चाहरवाला में गत रात्रि बाइक सवार दो युवकों ने किसान के साथ मारपीट कर लूटपाट की। घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 
जानकारी के अनुसार गांव चाहरवाला निवासी सुभाष गत रात्रि अपने बुआ के लड़के कृष्ण के घर जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोका और डंडों से उस पर हमला कर दिया। दोनों युवकों ने उसके सिर पर ईंट मारी जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद  उन्होंने उसका मोबाइल, नकदी व सोने की अंगूठी छीन ली और फरार हो गए। घायल को ग्रामीणों ने अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरने, फूंका पुतला

सिरसा। आंगनबाड़ी वर्करों एवं हैल्पर्स ने आज उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना दिया और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मांगों से संबंधित ज्ञापन भी उपायुक्त को सौंपा।
आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन की जिलाध्यक्ष वीरो देवी, छिन्द्र कौर, दर्शना देवी इत्यादि ने बताया कि आंगनबाड़ी वर्कर एवं हैल्पर्स को जिला में मानदेय समय पर नहंी मिल रहा। मानदेय एक साल से नहीं मिल रहा है। इसी के चलते डबवाली, बड़ागुढ़ा, चौपटा, एलनाबाद व सिरसा के सभी आंगनवाड़ी वर्करों ने एकत्रित होकर धरना दिया है।
उधर ईंट-भ_ों पर कार्यरत मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर आज दूसरे दिन भी धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ईंट भट्ठों पर कार्यरत मजदूरों की कई वर्षों से मांगे लंबित हैं इसी के चलते उन्हें धरने-प्रदर्शनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
वहीं उपायुक्त कार्यालय के समक्ष पिछले लंबे समय से धरने पर बैठे हरदीप के समर्थन में ग्रामीण भी उतर आए हैं। आज लघु सचिवालय में मांगों को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया।

No comments:

Post a Comment