BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Saturday 10 January 2015

खेत में मिला महिला का शव

पुलिस ने जताई हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका

सिरसा। रानियां थाना क्षेत्र के गांव धोतड़ की ढाणी बंगी के समीप एक खेत से आज सुबह एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचित किया गया।
रानियां थाना के एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि आज सुबह गांव धोतड़ की ढाणी बंगी के किसान अवतार सिंह का फोन आया था कि उसके खेत में लकडिय़ों के ऐर के नीचे एक महिला का शव पड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि मौके पर जाकर जांच की। महिला की आयु 35 वर्ष के लगभग लग रही है। महिला ने पंजाबी सूट पहना हुआ है। महिला के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टता से जान पड़ता है कि घटना बीती रात की ही है। उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। उसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

अज्ञात लोगों ने जलाई कार

कालांवाली। अज्ञात शरारती तत्वों ने गत रात्रि मंडी के मोबाईल विक्रेता की मारूति कार को आग लगा दी। आग लगाने के कारणों का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है व पुलिस जांच में जुट गई है। थाना में दी गई शिकायत में पुरानी मंडी निवासी संदीप कुमार पुत्र राधेश्याम ने बताया कि  उसने रोजाना की तरह अपनी कार घर के पास स्थित गली में खड़ी की थी। सुबह जब वह उठा तो उसने देखा कि उसकी कार वहां नहीं थी। कार की तलाश करने पर वह गली वीर सिंह वाली के पास जली हुई अवस्था में मिली। संदीप से बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं थाना कालांवाली के एसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि उनके पास अज्ञात लोगों द्वारा कार जलाने की शिकायत आई है। मामले की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment