BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Wednesday 25 March 2015

कांग्रेस का रोष प्रदर्शन

मुआवजे पर भ्रम की स्थिति पैदा कर रही भाजपा : तंवर
भूमि अधिग्रहण, स्वामी नाथन आयोग, मुआवजा व विकास जैसे मुद्दों को लेकर किया प्रदर्शन।
प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन।

सिरसा। भूमि अधिग्रहण, स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने, मुआवजा राशि बढ़ाने व समान विकास जैसे मुद्दों को लेकर  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में खास बात यह रही कि इसमें भी गुटबाजी हावी रही। रोष प्रदर्शन से हुड्डा गुट ने दूरी बनाए रखी। तंवर व कैप्टन ने 22 मुद्दों को लेकर उपायुक्त को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। 
कांग्रेस कार्यकर्ता आज सुबह कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव के नेतृत्व में अनाज मंडी में एकत्रित हुए। तंवर ने कहा कि भूमि अधिग्रहण जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस पूरी संवेदना के साथ किसानों के हित में आवाज उठा रही है। स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का ढिंढोरा चुनाव से पहले भाजपा से खूब पीटा था लेकिन अब इस मुद्दे को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। उन्होंने किसानों की मुआवजा राशि घटाने को लेकर भी सरकर की निंदा की साथ ही मांग उठाई कि किसानों की स्थिति को देखते हुए मुआवजा राशि कई गुणा कर देनी चाहिए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के चंडीगढ़ को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि चंडीगढ़ पुराना मुद्दा है। वर्तमान में पानी का मुद्दा महत्वपूर्ण है। उसी मुद्दे का प्राथमिकता से हल होना चाहिए। 
पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने कहा कि किसानों के साथ भाजपा सरकार में अन्याय हो रहा है। कांग्रेस इस अन्याय का मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है। कैप्टन ने इनेलो को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी इनेलो भाजपा सरकार की बी टीम बनी हुई है। इसलिए सदन के बाहर और भीतर इनेलो विभिन्न मुद्दों को लेकर कोई विरोध नहीं कर रही। इसके बाद कार्यकर्ता शहर के मुख्य बाजारों में प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ता प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां उठाए हुए थे।

प्रदर्शन पर हावी रही गुटबाजी

सिरसा। गुटबाजी का शिकार कांगे्रस में एकजुटता के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। कांगे्रस की गुटबाजी आज कांगे्रस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के आह्वान पर शहर में रोष प्रदर्शन के दौरान भी देखने को मिली। प्रदर्शन में पूरी तरह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व पूर्व केंद्रीय मंत्री कु. शैलजा गुट से जुड़े नेता नदारद दिखे। प्रदेशाध्यक्ष के आह्वान पर सिरसा में कांगे्रस पार्टी की ओर से भाजपा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। रोष प्रदर्शन में कांगे्रस के दिग्गज पूर्व सांसद चौधरी रणजीत सिंह, पूर्व सीएम हुड्डा के ओएसडी रहे डॉ. केवी सिंह व कांगे्रस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कांगे्रस के प्रदेश प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा सहित कई कांगे्रसी नेताओं ने दूरी बनाए रखी।

जोहड़ में डूबने से बच्ची की मौत

सिरसा। गांव जोधकां में जोहड़ में डूब रहे छोटे भाई को बचाने के लिए दो बहनें जोहड़ में कूद गईं। भाई तो बच गया लेकिन एक बहन को अपनी जान गंवानी पड़ी। परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बिना ही मृतका का दाह संसार कर दिया।
जानकारी के अनुसार गांव जोधकां निवासी रोहताश की 15 वर्षीय पुत्री प्रियंका, 10 वर्षीय पुत्री रवीना व 8 वर्षीय पुत्र अनिल शाम को खेलने के बाद वापिस घर लौट रहे थे। तीनों रास्ते में प्राइमरी स्कूल के पास बेरी के पेड़ से बेर तोडऩे लगे। इस दौरान अनिल पास ही जोहड़ में गिर गया। अनिल को बचाने के पहले रवीना जोहड़ में उतरी लेकिन वह भी भाई को नहीं बचा सकी और स्वयं डूबने लगी। यह देख प्रियंका भी जोहड़ में उतर गई। तीनों बच्चों ने बचाव के लिए चीखना-चिल्लाना शुरू किया। कुछ दूरी पर मौजूद गांव के ही एक व्यक्ति ने बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनी और वह जोहड़ के पास आया। उसने जोहड़ में उतरकर रवीना और अनिल को बचा लिया। दोनों बच्चों ने होश आने के बाद बताया कि प्रियंका भी उनके साथ थी। गांव के लोगों ने जोहड़ में पुन: तलाश की। लेकिन प्रियंका को नहीं बचाया जा सका।

अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल, मामला दर्ज
भैंस खरीदने के बहाने से बुलाया

सिरसा। फतहाबाद जिला के गांव खैरातीखेड़ा निवासी एक व्यक्ति की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला प्रकाश में आया है। शहर थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 
फतहाबाद जिला के गांव खैरातीखेड़ा निवासी रामसिंह पुत्र सूरजभान ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि जगतार सिंह उर्फ पप्पी पुत्र जगरुप सिंह निवासी करनौली जिला फत्रहाबाद व गगन ने एक महिला व एक अन्य पुरुष के साथ मिलकर उसे ब्लैकमेल कर दो लाख रुपए की मांग की है। रामसिंह ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने पहले उसका अपहरण किया और बाद में उसे जबरन नग्न कर उसकी लड़की के साथ वीडियों बना ली और बाद में दो लाख रुपए की मांग की। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे जगतार सिंह ने भैंस खरीदने के लिए 20 मार्च को केलनिया रोड पर बुलाया। उसने बताया कि वह 54 हजार रुपए नकद लेकर वहां पहुंचा। उसके पहुंचने के बाद जगतार उसे एक सरकारी स्कूल के पीछे बने कमरे में ले गया। इसी दौरान वहां एक महिला आई और उसके साथ दो लोग अंदर आ गए। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोरों ने मिलकर उसके कपड़े उतारने शुरु कर दिए। उसके विरोध करने पर उसे पीटा गया। बाद में उसके कपड़े उतारकर महिला के साथ उसकी वीडियो बना ली। साथ ही उसकी जेब में रखी 54 हजार रुपए की राशि निकाल ली। उक्त लोगों ने उससे दो लाख रुपए मांगे, वर्ना बलात्कार का मामला दर्ज कराने की धमकी दी। उसने बताया कि उसने उक्त लोगों से दो दिन का समय मांगा। इस दौरान जगतार के उसके पास रुपए की मांग को लेकर फोन आते रहे। बाद में उसने अपने भाई को इस बारे में बताया और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचा।  शहर थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता राम सिंह के बयान पर एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ भादंसं की धारा 384, 388, 389 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच का जिम्मा सब्जी मंडी चौकी के एएसआई ईश्वर सिंह को सौंपा गया है। 

पत्नी के मुंह में दारू की बोतल उड़ेलकर की पिटाई

सिरसा। बड़ागुढ़ा थाना क्षेत्र के गांव कुरंगावाली में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के मुंह में शराब की बोतल उड़ेल कर उसे बेरहमी से पीटा। पिटाई से बेसुध हुई महिला को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन गांव कुरंगावाली निवासी सोमाबाई ने बताया कि उसका पति राजेंद्र ईंट भट्टे पर मजदूरी करता है। राजेंद्र अधिक शराब पीने का आदी है। उसने बताया कि गत दिवस कालांवाली में रिश्तेदारों के यहां जागरण था। वह अपने पति राजेंद्र के साथ जागरण में गई। इस दौरान राजेंद्र का अपने भाई सतनाम के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े में उसने बीच-बचाव किया। घर लौटने पर पति राजेंद्र ने उसे आपत्तिजनक बात बोली और फिर शराब की बोतल उसके मुंह में उड़ेल दी। इसके बाद डंडे से बेरहमी से पीटा। भ_े पर पड़ोसियों ने सोमा के मायके पक्ष को मामले की सूचना दी। इसके बाद भाई वीरू व रिंकू मौके पर पहुंचे और घायल सोमा को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना की जानकारी बड़ागुढ़ा थाना पुलिस को दे दी गई है।

No comments:

Post a Comment