BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Saturday 16 August 2014

'शाह' और 'मात' के खेल में व्यस्त अमित

भाजपा अध्यक्ष ने की अपनी नई टीम की घोषणा
बीरेन्द्र सिंह विधिवत् रूप से भाजपा में शामिल
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इन दिनों शाह और मात के खेल में व्यस्त हैं। एक ओर जहां वे पार्टी स्तर पर कुटिलता का परिचय देते हुए अपनी बादशाहत दिखा रहे हैं तो वहीं आए दिन विरोधियों को मात देने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने दे रहे हैं। संगठन के मुखिया के तौर पर उनका पूरा ध्यान इन दिनों हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू के आगामी विधानसभा चुनावों पर केन्द्रित है। आज शाह ने पार्टी में अपनी नई टीम की घोषणा के साथ ही जींद में रैली को भी संबोधित किया। जींद में आज कांग्रेस के दिग्गत नेता बीरेन्द्र सिंह ने भी शाह के समक्ष भाजपा में शामिल होने की विधिवत् घोषणा कर दी।
शाह की नई टीम
उपाध्यक्ष- बंडारू दत्तात्रेय (तेलंगाना), बीएस येदियुरप्पा (कर्नाटक), सत्यपाल मलिक (उत्तर प्रदेश), मुख्तार अब्बास नकवी (उत्तर प्रदेश), पुरुषोत्तम रुपाला (गुजरात) प्रभात झा (मप्र), रघुवर दास (झारखंड), किरण माहेश्वरी (राजस्थान), विनय सहस्त्रबुद्धे (महाराष्ट्र), श्रीमती रेनू देवी (बिहार) और  दिनेश शर्मा (उत्तर प्रदेश)। 
महासचिव- जगत प्रकाश नड्डा (हिमाचल प्रदेश), राजीव प्रताप रूडी (बिहार), मुरलीधर राव (तेलंगाना), राम माधव (आंध्र प्रदेश), राम लाल, संगठन महासचिव (दिल्ली), सरोज पांडे (छत्तीसगढ़), भूपेंद्र यादव (राजस्थान) और रामशंकर कठेरिया (उत्तर प्रदेश)।
संयुक्त संगठन महासचिव-वी.सतीश (कर्नाटक), सौदान सिंह (छत्तीसगढ़), शिवप्रकाश (उत्तर प्रदेश) और बीएल संतोष (कर्नाटक)।
प्रवक्ता-शाहनवाज हुसैन (बिहार), सुधांशु त्रिवेदी (उत्तर प्रदेश), मीनाक्षी लेखी (दिल्ली), एमजे अकबर (दिल्ली) विजय सोनकर शास्त्री, (उत्तर प्रदेश), ललिता कुमार मंगलम (तमिलनाडु), नलिन कोहली (दिल्ली), संबित पात्रा (ओडिशा), अनिल बुलानी (उत्तराखंड), जीएसएल नरसिम्हा राव (आंध्र प्रदेश) 
सचिव-श्याम जाजू (महाराष्ट्र), अनिल जैन (दिल्ली), एच. राजा (तमिलनाडु), रोमेन डेका (असम), सुधा यादव (हरियाणा), पूनम महाजन (महाराष्ट्र), रामविचार नेताम (छत्तीसगढ़), अरुण सिंह (उत्तर प्रदेश), सिद्धार्थ नाथ सिंह (उत्तर प्रदेश), सरदार आरपी सिंह (दिल्ली), श्रीकांत शर्मा (उत्तर प्रदेश), ज्योति धुर्वे (मप्र), तरुण चुघ (पंजाब) और रजनीश कुमार (बिहार)।
मोर्चा अध्यक्ष
महिला मोर्चा- विजया राहतर (महाराष्ट्र)
युवा मोर्चा -अनुराग ठाकुर (हिमाचल)
अनुसूचित जाति मोर्चा- दुष्यंत गौतम (दिल्ली)
अनुसूचित जनजाति-फग्गन सिंह कुलस्ते (मप्र)
अल्पसंख्यक मोर्चा - अब्दुल रशीद अंसारी

चुनाव नजदीक आते ही गांव शहरों में जब भी दो-लोग इकठा होते हैं तो चुनावी चर्चा शुरू हो ही जाती है। जब गांव की चौपाल पर विभिन्न दलों से संबंधित लोग अपने-अपने विचार रखते हैं तो बहस भी काफी रोचक होती है। ऐसे ही कुछ आम लोगों के विचारों को पाठकों के सामने आम बोलचाल की भाषा में ही रखने का प्रयास है 'चौपाल की चुनावी चटर-पटर'। इस धारावाहिक की अगली कड़ी....
मैहते नाल ता माड़ी होई
गांव की चौपाल पर आज शाम 'सीप' खेलते वक्त काला फीमची और बग्गी दारूवाला अचानक राजनीतिक मुद्दा छेड़ बैठे....
बग्गी- यार आह वीरभान मेहता दा की सीन है? अज्ज कल्ल किते दिखदा ही नहीं।
काला- पुच्छ ना यार, ओहदे नाल तां ओह गल्ल हो गई के 'बहुते घरां दा परौणा भुक्खा ही मर जांदा हैÓ (जोर से हंसता है)। चंगा भला कांग्रस विच रहंदा तां कुछ खट्ट जांदा। जदों मलाई खाण दा टाईम आया तां कांग्रस छड्ड के हजकां विच गया। ते हुण बादल दे धक्के चढ़ के इनेलो।
बग्गी- नहीं यार इनेलो वाला कम्म तां ठीक है। पर ओहनूं देखया नी इनेलो वालयां नाल!
काला- भाई, राजनीति बहुत कुत्ती शै है। ओह तां टिकट दी उम्मीद ते ही आया सी इनेलो विच। सिरसा नहीं तां रानियां सही। पर इनेलो वालयां ने तां बाली माड़ी कर ती। दोवें थावां तों ही नंबर नहीं पया।   हुण ओह इनेलो वालयां नाल की करे? भाई ओथे तां डंडा चलदा। जदों दे चौधरी अंदर होये ने डंडे दा जोर थोड़ा घट गया है।
बग्गी- हां, इह तां सच्ची गल्ल है यार.. नहीं तां अज्ज तक किसे इनेलो वाले दी चूं-चड़ाक नहीं सी सुणी। हुण तां इंज लगदा जिवें भाजपा वालयां ने इनेलो ते कांग्रस नूं 25-25 परसेंट आरक्षण ही दे देणा है! (और जोर से ठहाका लगाता है)
काला- होर की तां.. भाजपा वालयां कोल तां 90 सीटां ते लड़ाण नूं बंदे ही नहीं हगे। ओहनां ने पिछलियां लोकसभा चोणा वाला तरीका ही लाणा है। ते मैनूं लगदा ओहनां दा तरीका कामयाब वी होऊ। 
बग्गी- पर इक गल्ल सोच यार, सिरसा नूं छड्ड के अपने जिले विच किते होर तां भाजपा वालयां कोल कोई कैंडीडेट ही है नी।
काला- ना ते होर फेर ओह क्यों दूसरी पार्टियां वालयां नूं तोड़ रहे ने। ओहनां नूं पता है नराजगी वाले बंदे तां बहुते मिल जाणे। फिर ओहना दा वोट बैंक वी नाले मिलू। बस हुण ओहना दी नजर इस गल्ल ते ही है के नाराज किहड़ा-किहड़ा है, ओहनूं झप्प लो। ते फिर हुण हरियाणे विच हवा तां बणी ही होई है। तां हर कोई एही चाहंदा के सरकार विच हत्थ रहे।
बग्गी- तैनूं नी लगदा के इहना दा इह पास पुठा वी पै सकदा? देख सिरसा नूं देखिए तां पहले नेहरा गया, रानियां दी टिकट दी उम्मीद ही होऊ ओहनूं.. ते फिर रानियां वाला विधायक कृष्ण कम्बोज.. हुण दोनां नूं किवें खुश करणगे? मैंनूं लगदा इहना दा वी सयापा होऊ जरूर!
काला- छड्ड यार, आपां की लैणा। तूं इह दस्स के काला माल है के?  आण वाले टैम विच बड़ी लोड़ पैणी है! रैलियां ही रैलियां ने ते फिर हड्ड गोडे ऐवें तां नहीं हिल्लणे।
बग्गी- कोई ना जिहड़े रैलियां वासते बुलाण आणगे, ओह काला, भूरा, लाल, गुलाबी.. सारा माल देणगे, तू टैंशन ना लै! (और जोर का ठहाका लगाते हुए दोनों फिर 'सीप' खेलने में व्यस्त हो जाते हैं)

अफीम, नकदी सहित दो गिरफ्तार

सिरसा। जिला की नारकोटिक्स सैल पुलिस ने बीती रात्रि को नाकेबंदी के दौरान स्कूटी पर सवार दो युवकों को 500 ग्राम अफीम व 50 हजार रुपये की नगदी के साथ गिरफ्तार किया है। नारकोटिक्स सैल के प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक राजेश कुमार अन्य पुलिस कर्मियों के साथ बीती रात्रि गांव मोरीवाला क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो व्यक्ति स्कूटी पर सवार होकर शहर सिरसा की तरफ से आए।  पुलिस पार्टी ने उक्त व्यक्तियों को रोककर शक की बिनाह पर तलाशी ली तो उनके कब्जे से 500 ग्राम अफीम व 50 हजार रुपये की नगदी बरामद हुई।  मामले के जांच अधिकारी एवं सैल के इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुभाष पुत्र रामचंद निवासी मंगाला हाल ढाणी तेजा सिंह व रामचंद्र उर्फ राजन पुत्र हंसराज निवासी नानकपुर ढाणी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि अफीम, स्कूटी व नगदी पुलिस ने कब्जे में लेकर आरोपियों के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना डिंग में मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को आज सिरसा अदालत में पेशकर रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड अवधि में अफीम सप्लायर का पता लगाकर उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

कांडा की रैली पर टिकीं सभी की निगाहें

जींद। सिरसा के विधायक व हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष गोपाल कांडा रविवार को सफीदों रोड पर हरियाणा लोकहित रैली करेंगे। इस रैली पर पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हुई हंै, क्योंकि आज कांगे्रस के दिग्गज नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह भी यहां रैली कर रहे हैं, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शिरकत कर रहे हैं। पूरे प्रदेश के खुफिया तंत्र और राजनीतिक चिंतकों की निगाहें इन दोनों रैलियों पर रहेंगी। 
हरियाणा लोकहित पार्टी द्वारा 17 अगस्त को जींद में आयोजित की जा रही रैली को लेकर जितना उत्साह कांडा समर्थकों में है, उससे अधिक उत्सुकता सत्तारूढ़ दल, विपक्षी दलों व सरकार की बनी हुई है। हर पार्टी और सरकार की ओर से जींद रैली की तैयारियों पर नजरें टिकाई गई हंै। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा खुफिया एजेंसियों को रैली पर नजर बनाए रखने की हिदायत दी गई है। 
उल्लेखनीय है कि सिरसा के विधायक एवं हरियाणा लोकहित पार्टी के सुप्रीमो गोपाल कांडा ने गत 2 मई को पार्टी के गठन के बाद पूरे प्रदेश में जनसंपर्क अभियान चलाया। पार्टी की ओर से प्रदेशभर में जनसभाओं का आयोजन और सदस्यता अभियान भी चलाया गया। इसके अलावा आधा दर्जन सीटों से अपने उम्मीदवारों की भी घोषणा की। हरियाणा लोकहित पार्टी की ओर से जींद रैली की सफलता के लिए पुरजोर कोशिश की गई है। सुप्रीमो गोपाल कांडा के साथ-साथ उनके अनुज गोबिंद कांडा व पार्टी के अन्य नेता पिछले एक पखवाड़े से रैली की सफलता सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं। गांव-गांव व गली-गली पहुंचकर लोगों से जींद रैली में पहुंचने की अपील की गई है। प्रदेशभर में लोगों ने हलोपा में विश्वास जताया है और रैली में पहुंचने का भरोसा दिलाया है। जिसके आधार पर हलोपा जींद में भीड़ के लिहाज से इतिहास रचने जा रही है।

No comments:

Post a Comment