BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Thursday, 24 July 2014

कांवडिय़ों का लगा तांता

सिरसा। बोल बम बम-बम के जयघोष के साथ शहर में कांवडिय़ों का हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने का सिलसिला आज सारा दिन जारी रहा। वहीं शुक्रवार को सावन मास के शिवरात्रि पर्व को लेकर शिव मंदिरों में भी तैयारियां जोरों पर रही। सावण मास में शिवरात्रि पर्व के अवसर पर शिवङ्क्षलग के जलाभिषेक के लिए शहर की सड़कें व गलियां शिव भक्त कांवडिय़ों की भारी भीड़ के कारण अटने लगी है।
हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचे इन कांवडिय़ों के जयघोष से पूरा शहर बोल बम बम-बम से गुंजने लगा है। कांवडिय़ों के स्वागत के लिए नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा उनके ठहरने, खाने-पीने व नहाने आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। शहर की अनेक धाॢमक संस्थाओं द्वारा हरिद्वार से आ रहे शिवभक्त कांवडिय़ों की सेवाएं की जा रही है वहीं विभिन्न शिव मंदिरों में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में पुजारी द्वारा तैयारियां की जा रही है। शुक्रवार सुबह शिवरात्रि पर्व पर शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में कांवडिय़ों द्वारा हरिद्वार से लाए गए गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।

गुरुद्वारे की गुल्लकों पर कब्जा करने को आतुर हुड्डा सरकार : भूंदड़

सिरसा। शिरोमणि अकाली दल के नेता व पंजाब के राज्यसभा सदस्य बलबिंद्र सिंह भूंदड ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस सरकार गुरूद्वारा की गुल्लकों पर कब्जा करने का प्रयास कर रही है व अलग कमेटी के बिल का मुख्य मकसद हरियाणा के गुरूद्वारों पर कांग्रेस का कब्जा जमाना और गुरूद्वारा में आने वाली आमदन को सरकारी खजाने में डालना है।
वे गत सायं कालांवाली के गुरूद्वारा सिंह सभा साहिब में सिख संगत को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गुरूद्वारा के सेवादार सिख कौम के सम्मानित सदस्य है लेकिन अलग कमेटी बनाने से वो एक सरकारी कर्मचारी बनकर रह जाएंगे। दिल्ली के अकाली दल के विधायक मनजिंद्र सिंह ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सिखों का भला करना है तो प्रदेश में पंजाबी भाषा को दूसरी भाषा का दर्जा दे और प्रदेश में सिखों को नौकरियां दे लेकिन मुख्यमंत्री कमेटी के नाम पर सिखों को बांट रहे है और यह सब वोटों के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने यदि अलग कमेटी के गठन को मंजूरी देनी थी तो नौ वर्ष पूर्व क्यों नही दी जब केंद्र में भी कांग्रेस की सरकार थी मुख्यमंत्री हुड्डा को नौ साल बाद सिखों कैसे याद आई है। उन्होंने कहा कि प्रबंधक कमेटी ने अलग कमेटी की नोटिफिकेशन के विरोध में 27 जुलाई को गुरूद्वारा हरमंदर साहिब श्री अमृतसर साहिब में होने वाले सरबत सिख सम्मेलन में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि इस सम्मेलन में सिख संगत से सलाह लेकर अगामी रणनीति तैयार की जाएगी। इस मौके पर हरदयाल सिंह गदराना, बुध सिंह सुखचैन, प्रकाश सिंह साहुवाला सहित सिख संगत उपस्थित थी।

वडाली व सतिन्द्र के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

सिरसा। शिवरात्री पर्व के उपलक्ष्य में रानियां रोड़ स्थित तारकेश्वरम् धाम में बुधवार रात का नजारा देखते ही बनता था। श्री बाबा तारा चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित भजन संध्या में प्रख्यात सुफी गायक सतिंद्र सरजात व लखविंद्र वडाली ने अपनी मधुर आवाज में शिव भोले व बाबा तारा जी के भजन गाकर आए हुए श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया व अपनी आवाज के जादु से शिव भक्तों को रातभर झूमने पर मजबुर कर दिया। 
भजन संध्या में दीप प्रज्जवलित करते हुए सिरसा के विधायक गोपाल कांडा ने कहा कि तारा बाबा की कृपा से ही मुझे शिवरात्री पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित इस भव्य भजन संध्या में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि बाबा तारा ने हमेशा ही जरुरतमंद की सहायता करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी सिरसा पर सदैव भगवान शिव का आर्शीवाद बना रहा है। कांडा ने कहा कि यह बाबा तारा की इस तपोस्थली पर आयोजित भजन संध्या में आए हर एक श्रद्धालु की हर ईच्छा पूर्ण होने की मैं ईश्वर से कामना करता हुं। संबोधन के अंत में कांडा ने कहा कि भगवान शिव सभी भक्तों पर कृपा रखें, क्योंकि परमात्मा के हाथ में सभी की डोर है और इंसान को चलाने वाला परमात्मा ही है।  अंत में कांडा ने कहा कि 'सतगुरू मैं तेरी पतंग, हवा च उड़दी जावांगी, डोर हत्थों छड्डी नां, वरना कट्टी जावांगी'।
भजन संध्या के दौरान रात करीब 12 बजे जब प्रसिद्ध गायक लखविंदर वडाली मंच पर पहुंचे तो श्रद्धालुओं ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। लखविंदर वडाली ने सबसे पहले 'कुटिया वाले बाबा उच्ची शान वालिया, मैं तेरा बूहा नहींयों छड्डणा पेश किया' तो पंडाल में उपस्थित सभी लोगों ने तारा बाबा के उद्घोष लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद वडाली ने 'जुगनी' 'आप नचावे यार ते नचना पैंदा ए' समेत अनेक भजनों के माध्यम से समा बांधे रखा। इसके बाद बारी थी सुरों के सरताज सतिंदर सरताज की। रात दो बजे सतिंदर सरताज के साथियों ने जैसे ही मंच संभाला तो मंच समेत पूरे पंडाल का दृश्य बदल गया।
सतिंदर सरताज ने अपने चिर-परिचित शैली में मंच पर बैठकर सूफियाना अंदाज में जब 'सांई वे मेरी फरयाद तेरे तांई' गाना शुरु किया तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। सरताज के कहने पर पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं ने इस भजन पर तालियां बजाते हुए उनका साथ दिया। इसके बाद अल सुबह तक सरताज ने लोगों की फरमाइश पर भजन पेश किए और शिव भक्त पूरी रात उनकेभजनों पर झूमते रहे। कार्यक्रम में आए हुए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने कहा कि बाबा तारा की अपार कृपा से यहां वर्षभर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है।

Wednesday, 23 July 2014

राजनीति गंदी नहीं, आगे आएं युवा : बिश्रोई

सिरसा। हरियाणा जनहित कांग्रेस (बी एल) के अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई के बड़े पुत्र भव्य बिश्नोई ने कहा कि देश के महान विद्वान चाणक्य का कथ्य है कि अच्छे लोगों द्वारा अपने-आप को राजनीति से दूर रखने कामतलब है कि भ्रष्ट व निकम्मे लोगों को अपने ऊपर शासन करने की शक्ति प्रदान करना। इसलिए राजनीति को गंदा कहकर देश व प्रदेश के राजनैतिक तंत्र में सुधार की उम्मीद करना बेमानी है। राजनीति गंदी इसलिए हो गई क्योंकि इसमें अच्छे लोगों की संख्या काफी कम रह गई है। भव्य बिश्नोई जनता भवन में युवा गर्जना सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व फतहाबाद व सिरसा में पहुंचने पर हलके के युवाओं ने सैकड़ों मोटर-साइकिलों के काफिले से उनकी अगुवानी की। 
सम्मेलन में भव्य बिश्नोई ने कहा कि आपराधिक व भ्रष्ट प्रवृत्ति के लोग साम, दाम, दंड व भेद जैसे तमाम हथकंडे अपनाकर सत्ता तक पहुंच जाते हैं और सत्ता में आने के बाद भी वे अपनी प्रवृत्ति से बाज नहीं आते इसलिए युवाओं को राजनीति में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। राजनैतिक सक्रियता के बिना तो वे अपनी सरकार व प्रशासन की नीतियों व कार्यप्रणाली को भी समझ नहीं पाएंगे और मतदान के समय साफ-सुथरी छवि, ऊर्जावान, ईमानदार व जनहितों के लिए संघर्षशील जनप्रतिनिधि का चुनाव कैसे करेंगे? युवा नेता भव्य बिश्नोई ने कहा कि कांग्रेस व इनेलो की सरकारों ने प्रदेश में भय, भ्रष्टाचार और भेदभाव के अलावा के कुछ नहीं दिया। कांग्रेस की भ्रष्ट व भेदभाव की नीतियों से लोग तंग आ चुके हैं। इसी तरह से इनेलो के शीर्ष नेताओं पर जेबीटी शिक्षक भर्ती के भ्रष्टाचार करने के आरोप माननीय न्यायालय में साबित हो चुके हैं। अदालत ने उन्हें दोषी करार देकर दस व सात साल की अलग-अलग सजा सुनाई है। जबकि आय से अधिक संपत्ति व एचसीएस भर्ती घोटाले में भी उन पर तलवार लटक रही है। अब इनेलो नेता कह रहे हैं कि पार्टी ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और बहुमत आने पर वे ही मुख्यमंत्री बनेंगे। जिससे स्पष्ट हो गया है कि इनेलो भविष्य में अपनी भय, भ्रष्टाचार, भेदभाव वाली नीतियों से बाज आने वाली नहीं।

हलोपा कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा सांसद का पुतला

सिरसा। भारतीय जनता पार्टी के करनाल से सांसद अश्वनी चोपड़ा पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए हरियाणा लोकहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज सुभाष चौक पर पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व हलोपा पिछड़ा वर्ग के प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष व युवा विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पार्षद अंग्रेज बठला ने किया। 
हलोपा कार्यकर्ता सुबह सुभाष चौक पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवा नेता अंग्रेज बठला ने कहा कि भाजपा सांसद अश्वनी चोपड़ा पूरी तरह से ब्लैकमेलिंग पर उतर आए है। लोकसभा चुनावों के दौरान उन्होंने हलोपा नेताओं से करोड़ों रुपए की चंदे के रूप में मांग की थी। चंदा राशि न देने पर उन्होंने बिचौलियों के जरिए हलोपा नेताओं को धमकी भरे संदेश भिजवाए कि वे अब उनके खिलाफ अपने समाचार पत्र के जरिए बदनामी करेंगे। इस धमकी के बाद भाजपा सांसद ने अपने समाचार पत्र के माध्यम से हलोपा नेताओं के खिलाफ पिछले कई दिनों से झूठी, मनगढ़त, तथ्यहीन और मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले समाचारों का लगातार प्रकाशन किया है। उन्होंने कहा कि समाचार पत्र की आड़ में सरासर ब्लैकमेलिंग का धंधा संचालित किया जा रहा है। जिसे हलोपा कार्यकर्ता कदापि बर्दाश्त नहीं कर सकते। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से अश्वनी चोपड़ा को पार्टी से निलंबित करने की भी मांग की।  बाद में हलोपा कार्यकर्ताओं ने अश्वनी चोपड़ा का पुतला जलाया। इस अवसर पर हलोपा नेत्री शिल्पा वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tuesday, 22 July 2014

युवक की धारदार हथियार से हत्या

पुलिस मौके पर पहुंची, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

सिरसा। रानियां रोड स्थित गांधी आश्रम वाली गली में सोमवार देर रात को दो बजे के करीब अज्ञात लोगों ने एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के भाई कपिल के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
जानकारी के अनुसार रानियां रोड स्थित गली गांधी आश्रम वाली निवासी कमल कुमार (28) पुत्र सतेंद्र जैन की सोमवार रात को दो बजे के करीब अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमलाकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। गली में शोर सुनकर कलम के परिजन व पड़ौसी जब गली आए तो देखा कि कमल लहूलुहान पड़ा था। कमल का चचेरा भाई गोलू व पड़ौसी रवि उसे घायल अवस्था में बाइक पर उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लेकर गए। जहां उपचार के दौरान कमल की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी धर्मवीर सिंह व शहर थाना प्रभारी मौजी राम घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। 
मृतक के भाई कपिल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह तीन भाई है। कमल सबसे बड़ा था। उसके दो लड़के हैं। कपिल ने बताया कि वह करीब 15 वर्षों से दूध डेयरी का काम करते हैं। कमल रात को दो बजे के करीब भैंसों का दूध निकालने जाता था। सोमवार रात को भी कमल घर से दो बजे के करीब भैंस का दूध निकालने गली में ही स्थित डेयरी में गया था। कपिल में बताया कि कमल के घर से जाने के कुछ देर बाद ही उन्हे गली में शोर सुनाई दिया। जब बाहर गली में निकलकर देखा तो कमल लहूलुहान पड़ा तडफ़ रहा था। हमलावर मौके से फरार हो गए थे। उसने बताया कि उसका चचेरा भाई गोलू व पड़ौसी रवि कमल को घायल अवस्था में तुरंत बाइक पर उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लेकर गए। जहां उपचार के दौरान कमल की मौत हो गई। शहर थाना के थाना प्रभारी मौजी राम ने बताया कि प्राथमिक जांच में उन्हें आपसी रंजिश के लिए हत्या की रिर्पोट मिली है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मृतक के भाई कपिल की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मंगलवार दोपहर को शव का अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

सीडीएलयू के छात्रों व शिक्षकों का हंगामा
रिजल्ट घोषित नहीं होने से आक्रोषित हैं छात्र
वीसी व रजिस्ट्रार के आफिस को जड़ा ताला

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के छात्रों, नॉन टीचिंग व टीचिंग स्टाफ ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। मांगों को लेकर वीसी व रजिस्ट्रार कार्यालय का घेराव किया। आक्रोषित शिक्षकों और छात्रों ने वीसी व रजिस्ट्रार कार्यालय को ताला जड़ दिया और विद्युत आपूर्ति भी ठप्प कर दी। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना था कि उनके रिजल्ट घोषित नहीं किया जा रहे हैं जिसके चलते उन्हें पढ़ाई जारी रखने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधर शिक्षक व गैर शिक्षकों का आरोप है कि राजनीतिक दबाव के चलते उनकी प्रमोशन को रोका जा रहा है। सूचना मिलने के बाद शहर थाना प्रभारी मौजीराम दलबल सहित मौके पर पहुंचे। कुलपति डा. आरएस शर्मा व रजिस्ट्रार मनोज सिवाच भी प्रदर्शनकारी छात्रों और शिक्षकों के बीच पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने उनकी एक नहीं सुनीं और दोनों अधिकारियों की बर्खास्तगी की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी रखा।
विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के सचिव डा. राजेश मलिक, डा. राजबीर सिंह ने दलाल ने कहा कि विश्वविद्यालय कार्यालय को वीसी व रजिस्ट्रार ने राजनीति का अखाड़ा बना दिया है। उन्होंने बताया कि एक तरफ विद्यार्थियों का रिजल्ट घोषित नहीं किया जा रहा है वहीं नॉन टीचिंग स्टाफ के साथ भी सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि वीसी कार्यालय में नियमों के अनुसार कोई भी कार्य नहीं होता। उन्होंने वीसी व रजिस्ट्रार की बर्खास्तगी की मांग की।
वहीं कुलपति डा. राधेश्याम शर्मा ने आरोपों को निराधार बताया और कहा कि विश्वविद्यालय में सभी कार्य नियमों के अनुसार करवाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जो अनुशानहीनता आज विश्वविद्यालय में हुई है, उसमें भी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने शिक्षकों, गैर शिक्षकों व छात्रों से कहा कि बातचीत के जरिए समस्या का समाधान हो सकता है। धरने-प्रदर्शन करने का कोई औचित्य नहीं है।

'आप' कल लेगी अहम फैसला

सिरसा। आम आदमी पार्टी प्रदेश के विधानसभा चुनावों में अपने उम्मीदवार उतारेगी या नहीं, इसका फैसला कल होगा। पार्टी द्वारा कल करनाल में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित कर इस बारे में निर्णय लिया जाएगा। बैठक में पार्टी के प्रभारी योगेन्द्र यादव विशेष तौर पर शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी के कई नेता लोकसभा में वांछित परिणाम न मिलने के कारण हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव न लडऩे के मूड में हैं। उनका कहना है कि पार्टी को अभी कार्यकारिणी के स्तर पर मजबूत करने की जरूरत है। इसके बाद ही प्रदेशों के विधानसभा चुनावों में उतरना ठीक रहेगा। इसके विपरीत पार्टी के प्रदेश प्रभारी व हरियाणा के कई नेता चुनावों में हिस्सा लेने के पक्षधर हैं।
कल करनाल में सुबह 10 बजे से आम आदमी पार्टी की बैठक का आयोजन किया जाएगा। पार्टी प्रवक्ता के अनुसार बैठक में आगामी चुनावों में उतरने या न उतरने संबंधी अंतिम निर्णय लिया जाएगा। आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की यह बैठक राष्ट्रीय कार्यकारिणी व पीएसी द्वारा इस संबंध में लिए गए फैसलों को सामने रख कर अंतिम फैसला करेगी।

Monday, 21 July 2014

शिक्षामंत्री का फूंका पुतला

सिरसा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर नेशनल कॉलेज के समक्ष हरियाणा की शिक्षामंत्री गीता भुक्कल का पुतला फूंका और सरकार व शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए अभाविप के नगर मंत्री सुमित मेहता ने कहा कि हरियाणा सरकार ने शिक्षा में जो व्यापारीकरण किया है उससे विद्यार्थियों में भारी रोष है और आने वाले दिनों में इसका कड़ा विरोध भी किया जाएगा। उन्होंने मांगों का जिक्र करते हुए कहा कि शिक्षा का व्यापारीकरण बंद किया जाए, सेमेस्टर प्रणाली में सुधार हो, प्रवेश प्रणाली को आसान किया जाए, परीक्षा परिणाम समय पर आएं, नेशनल कालेज की महिला विंग का भवन पुन: बनाया जाए, सीटों में बढ़ोत्तरी की जाए, फीस कम की जाए, विद्यार्थियों के लिए बसें चलाई जाएं, कालेज के आगे पुलिस पीसीआर लगाई जाए तथा छात्र संघ के चुनाव बहाल हों। बाद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए नेशनल कॉलेज के समक्ष शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल का पुतला फूंका और शिक्षा विभाग व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर परिषद के जिला संयोजक अंकुर शर्मा, आंदोलन समिति के विभाग सहसंयोजक हिमांशु शर्मा, जिला संयोजक रजत मंत्री, मनोज कुमार, करण सोनी, राजेश शर्मा, शुभम, नवीन कुमार, रिंकू आदि   उपस्थित थे।

कलम छोड़ हड़ताल पर प्राध्यापक

सिरसा। हरियाणा राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ के आह्वान पर राजकीय नेशनल कालेज सिरसा व ऐलनाबाद के चौ. मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक आज कलम छोड़ कर एक दिवसीय हड़ताल कर धरने पर बैठे।
एसोसिएशन के प्रधान डॉ. अविनाश कंबोज ने बताया कि लंबे  समय से एसोसिएशन राज्य स्तर पर अपनी मांगों को लेकर सरकार से कई बार आग्रह कर चुकी है। उन्होंने बताया कि उनकी प्रमुख मांगें वर्क लोड कम करना, सेवा निवृति की आयु 60 वर्ष करना व ग्रामीण सेवा को ज्यादा न्याय संगत बनाना है। उन्होंने बताया कि यदि उनकी मांगों पर सरकार ध्यान नहीं देती है तो वे 24 जुलाई को पंचकुला में राज्यस्तरीय धरना देंगें। एसोसिएशन के उप प्रधान डॉ सज्जन कुमार, प्रो. महेंद्र प्रदीप, डॉ. मंजीत कौर, प्रो. एचएस ढिल्लों, प्रो. सुनीता सेठी, प्रो.अनुमति भूषण, डॉ मधु, प्रो अनीता अरोड़ा, प्रो अर्चना, प्रो. वीणा भयाना, डॉ हरविंद्र, प्रो पंडित, प्रो.पीके कौशिक, डॉ. शत्रुजीत, प्रो. रंजित सिंह, डॉ निर्मल सिंह, डॉ दलजीत सिंह, प्रो. भूषण मोंगा, डॉ. रविंद्र पुरी,प्रो. केएल गुप्ता आदि उपस्थित थे।
उधर ऐलनाबाद के चौ. मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय, मि_ी सुरेरां के सभी शिक्षक काम छोड़ कर एक दिवसीय धरने पर बैठे। धरनारत प्रो. शिशपाल हरडु, अमरजीत सिहाग, हरङ्क्षवद्र ङ्क्षसह, अमर कंबोज, सुरेंद्र कुमार, अरङ्क्षवदकुमार, रमेश कुमार, स्मृति कंबोज, अमरप्रीत, अमित बांसल, मनजीत, सुगन ङ्क्षसह, सोनु लोहाट, विकास नैंन, दलीप ङ्क्षसह आदि ने कहा कि संघ का धरना ग्रामीण सेवा शर्तों को न्यायसंगत बनाने, वर्क लॉड व सेवानिवृति आयु यूजीसी के नियमानुसार करने, एपीआई स्कोङ्क्षरग सिस्टम को स्पष्ट व सरल बनाने, निदेशालय में उप निदेशक के पदों पर नियुक्ति को तर्कसंगत बनाने, एसोसिएट प्रो. को पीएचडी की अग्रिम वेतनवृद्धि देने, महाविद्यालय में प्रो. के पद सृजित करने, प्रत्येक नए ग्रेड पर एक अतिरिक्त वेतन वृद्धि देने, मातृत्व अवकाश स्टडी लीव आदि को ग्रामीण सेवा में शामिल किया जाना, शारीरिक शिक्षा विषय पुन: शुरु करने, मेडिकल बिलों की अदायगी सुनिश्चित करने, अवकाश के दिनों में काम के बदले अॢजत अवकाश देने तथा मकान किराए भत्ते की सीमा आठ किलोमीटर के दायरे को बढ़ाकर 60 किलोमीटर करने की मांगों के समर्थन में यह धरना दिया गया। 

बाजारों में लगेगी फल-सब्जियों के रेटों की सूची

सिरसा। उपायुक्त डॉ. अंशज सिंह ने बताया कि शहर में   विभिन्न स्थानों पर सब्जियों व फलों के रेट लिखने के लिए होर्डिंग लगाए जाएंगे। प्रतिदिन सब्जियों व फलों के भाव उन होर्डिंगों पर लिखे जाएंगे ताकि सब्जी व फल विक्रेता लोगों से अधिक कीमत न वसूल सके।  उन्होंने बताया कि सब्जियों व फलों के रेट के होर्डिंग बस स्टेंड, रेलवे फाटक के पास, आरओबी पुल के नीचे, जनता भवन रोड़, जगदेव सिंह चौक, परशुराम चौक तथा आईटीआई चौक के पास लगाए जाएंगे ताकि प्रतिदिन आम जनता सब्जियों व फलों के भाव देख कर ही खरीद सके। उन्होंने बताया प्रतिदिन के भाव लगाने से लोग जागरूक होकर सही कीमत में सब्जी व फल खरीद सकेगें। उन्होंने मॉर्केट कमेटी सचिव को निर्देश दिए हैं कि वे शीध्र ही इन होर्डिगों को शहरों के विभिन्न स्थानों पर लगवाएं।

हवालाती से मोबाइल बरामद

सिरसा। जिला कारागार में गत रात्रि चैकिंग के दौरान एक हवालाती से मोबाइल बरामद हुआ। जेल अधीक्षक की शिकायत पर हुडा चौकी में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार गत रात्रि जेल अधीक्षक जे.एस. सेठी के नेतृत्व में जेल प्रशासन द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कृपाल सिंह पुत्र राजा सिंह निवासी रघुआना की बैरक से सैमसंग का एक मोबाइल बरामद हुआ। मोबाइल मेें सिम नहीं था। बताया गया है कि कृपाल सिंह 2013 से बलात्कार के मामले में कारागार में बंद है। आरोपी के खिलाफ जेल अधीक्षक जे.एस. सेठी की शिकायत पर हुडा चौकी में मामला दर्ज किया गया है।

करंट लगने से किसान की मौत

सिरसा। गांव पोहड़कां स्थित खेत में पानी लगाने गए किसान की करंट लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम हेतु सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार गांव पोहड़कां निवासी रमेश पुत्र बनवारी लाल गत रात्रि खेत में पानी लगाने गया था। मोटर चलाते समय उसे करंट लगा। मौके पर ही रमेश की मौत हो गई। मृतक के भाई छोटू ने पुलिस को अवगत करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Saturday, 19 July 2014

युवक पर चाकू से हमलाकर किया घायल

सिरसा। सामान्य अस्पताल के समीप एक ढाबा संचालक पर शनिवार को कुछ युवकों ने चाकू से हमलाकर घायल कर दिया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। 
सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन विशाल (27) पुत्र शिवचरण के चाचा अनिल कुमार ने बताया कि सामान्य अस्पताल के समीप ही उनका श्याम वैष्णो भोजनालय के नाम से ढाबा है। उन्होंने बताया कि शनिवार 11 बजे के करीब अचानक कुछ युवक ढाबे पर आए और आते ही विशाल पर चाकू से हमला बोल दिया। उन्होंने बताया कि जब तक आसपास के लोग विशाल को बचाते हमलावर युवक विशाल को घायल कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि आज से करीब डेढ़ वर्ष पूर्व भी काकू, अमित व पांच छह अन्य युवकों ने विशाल पर हमला किया था। जिसकी रपट जेजे कालोनी चौकी पुलिस में दी थी। उन्होंने बताया कि उन्हे विशाल पर हुए हमले का उन्ही युवकों पर शक है। फिलहाल विशाल का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने अभी तक उसके बयान दर्ज नहीं किए हैं। 

बच्ची की जहरीले कीट काटने से मौत

सिरसा। डबवाली रोड पर स्थित मीरपुर कालोनी में एक दस वर्षीय बच्च्ी की जहरीले कीट के काटने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
मीरपुर कालोनी निवासी अश्वनी (10) के परिजनों ने बताया कि अश्वनी शुक्रवार शाम को घर के समीप ही स्थित बाग में जामुन लेने गई थी।  परिजनों ने बताया कि अश्वनी वापस घर आई तो उसकी तबीयत खराब हो गई। तबीयत बिगडऩे पर उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची को किसी जहरीले जानवर ने काट लिया है। देर रात को बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव का अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

दुर्घटना में युवक की मौत, एक घायल

सिरसा। गांव नुहियांवाली निवासी एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव चोरमार जा रहे थे। रास्ते में एक निजी बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव नुहियांवाली निवासी 32 वर्षीय राजू पुत्र स्वर्ण गत सायं  अपने दोस्त गुरप्रीत के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी कार्य से गांव चोरमार जा रहे थे। रास्ते में एक निजी बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। राजू व गुरप्रीत गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को उपचार के लिए सिरसा के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां राजू की मौत हो गई। गुरप्रीत को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर निजी बस चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

घाटे का रोना रोते-रोते करोड़ों कमा गईं तेल कंपनियां : कैग रिपोर्ट

नई दिल्ली। घाटे के नाम पर आए दिन पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ा बढ़ा कर तेल कंपनियों की चांदी हुई है, जबकि जनता पर महंगाई की मार पड़ी है। कम्प्ट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल (कैग) की ओर से सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों के पेट्रोलियम प्रोडक्ट की प्राइसिंग पर संसद में पेश की गई ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक इन कंपनियों ने वर्ष 2007 से 2012 के बीच 50513 करोड़ रूपए का मुनाफा कमाया है। कैग ने रिपोर्ट में कहा है कि एलपीजी, केरोसीन, डीजल और पेट्रोल के दाम आयात के आधार पर तय करने वाले इस प्राइस मैकेनिज्म का तेल कंपनियों को अच्छा खासा फायदा हुआ है और यही नहीं इस गलत प्राइस मैकेनिज्म से निजी रिफायनरीज को भी मुनाफा हुआ है। इस प्राइस मैकेनिज्म में नोशनल इम्पोर्ट से संबंधित खर्चे जैसे कि कस्टम ड्यूटी, इंश्यॉरेंस, ओशियन फ्रेट आदि को भी शामिल किया गया है। यह वो खर्चे हैं जो असल में हुए नहीं लेकिन इन्हें भी रीएम्बर्स किया गया है और इस बूते 50513 करोड़ रूपया इन पांच सालों में कमाया गया है। यही नहीं इस प्राइस मैथेडोलॉजी से रिफाइनरीज ने कच्चे तेल के आयात पर जो इम्पोर्ट संबंधी खर्चे किए हैं, उन पर भी तेल कंपनियों ने कम से कम 26626 करोड़ रूपए का मुनाफा कमाया है।
गौरतलब है कि सरकारी रिफायनरीज जरूरतों को पूरा करने के लिए निजी रिफायनरीज से पेट्रोलियम प्रोडक्ट लेती हैं और इन प्रोडक्ट्स के लिए तेल कंपनियां रिफाइनरीज को इंपोर्ट-लिंक्ड प्राइस अदा करती हैं। वहीं निजी रिफायनरीज अपने बचे हुए प्रोडक्ट्स को एक्सपोर्ट पैरिटी प्राइस पर निर्यात करती हैं। एक्सपोर्ट पैरिटी प्राइस इंपोर्ट-लिंक्ड प्राइस (रिफाइनरी गेट प्राइस) से कम होते हैं।
कैग रिपोर्ट मे कहा गया है, 'इससे रलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और इसार ऑयल लिमिटेड जैसी निजी रिफायनरीज को मोटा मुनाफा होता है। केवल हाई स्पीड डीजल पर ही वर्ष 2011-12 में 667 करोड़ रूपए का मुनाफा कमाया गया है।Ó कैग ने कहा कि प्राइस रेगुलेटिड पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के मैकेनिज्म से रिफायनरीज की एक्चुअल कॉस्ट ऑफ ऑपरेशंस पता नहीं चलती।

Thursday, 17 July 2014

जोहड़ की सफाई करवा रहे सरपंच पर हमला

घायल सरपंच अस्पताल में दाखिल, पुलिस जांच में जुटी

सिरसा। गांव मोरीवाला में जोहड़ की सफाई करवा रहे सरपंच  पर गांव के ही एक युवक ने हमलाकर घायल कर दिया। आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल सरपंच को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी गई है।
सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन गांव मोरीवाला के सरपंच सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि पंचायत में जोहड़ की सफाई का प्रस्ताव पास किया गया था। इसी को लेकर बृहस्पतिवार सुबह जोहड़ की सफाई का कार्य शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि गांव के ही युवक छिब्बा ने जोहड़ में पंप लगा रखा था जिसे हटाने के लिए उसे कहा गया। छिब्बा ने जोहड़ की सफाई न करने की बात कही। इसी को लेकर उससे बहस हुई। तैश में आकर छिब्बा घर में रखी कृपाण उठा लाया और उसपर हमला बोल दिया। उन्होंने बताया कि छिब्बा ने जान से मारने की धमकी दी है। हमले मे सरपंच घायल हो गया। इस दौरान काफी ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। छिब्बा मौका पाकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल सरपंच को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। 

बैठक में गरजे अतिथि अध्यापक

सिरसा। हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ शाखा ऐलनाबाद की एक आवश्यक बैठक चौ. देवीलाल टाऊन पार्क में बृहस्पतिवार कों राजवीर शास्त्री की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के बाद अतिथि अध्यापकों ने वित्तायुक्त सुरीना राजन को संबोधित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी राजेश चौहान को सौंपा।
शास्त्री ने अतिथि अध्यापकों को तीन वर्ष की नियमितिकरण नीति में शामिल करने की मांग राज्य सरकार से की। उन्होंने अपील की कि बीएड ऑन जेबीटी, वर्क लॉड पर लगे अतिथि अध्यापकों व प्रथम नियुक्ति के समय सब्जेक्ट कॉबीनेशन न होने वाले अध्यापकों को भी इस नीति के तहत नियमित किया जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि सरकार की ओर से अतिथि अध्यापकों को समय रहते पक्का नहीं किया गया तो आगामी आंदोलन पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 21 जुलाई को शिक्षा विभाग के पंचकुला स्थित निदेशालय पर होने वाले अतिथि अध्यापक संघ के विशाल प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए सभी अतिथि अध्यापक एकजुट है। उन्होंने क्षेत्र के समस्त अतिथि अध्यापकों से एकजुट होकर एकता का सबूत देेने का आह्वान किया। इस बैठक को अनिल चावला, नवीता शर्मां, ममता शेखर, रिचा रानी, नरेंद्र कुमार, लता रानी, ङ्क्षछद्रपाल, महेश कुमार, मुकेश कुमार, अशोक शास्त्री, पवन शास्त्री, भीम शास्त्री, देवीलाल, राकेश कुमार, जरनैल सिंह, राजेश शास्त्री, हेमंत कुमार, अवतार ङ्क्षसह, रोहताश शास्त्री, मंजु बुट्टर, ममता देवी आदि अतिथि अध्यापकों ने भी संबोधित किया। बाद में सभी अतिथि अध्यापकों ने ज्ञापन की एक कॉपी राज्य की वित्तायुक्त सुरीना राजन के नाम स्थानीय खंड शिक्षा अधिकारी राजेश चौहान को सौंपी।

ललकार रैली को लेकर कर्मचारी लामबद

सिरसा। रोहतक में 20 जुलाई को आयोजित होने वाली सर्व कर्मचारी संघ की ललकार रैली के लिए कर्मचारी नेताओं ने अपनी तैयारियां पूर्णं करते हुए कर्मचारियों से संपर्क अभियान तेज कर दिया है। 
ऐलनाबाद खंड से कर्मचारी नेताओं की दो टीमों ने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों व कार्यालयों का दौरा किया। एक टीम का नेतृत्व हमसा के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम गोदारा ने किया। उनके साथ हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के खंड प्रधान पूर्णं ङ्क्षसह ङ्क्षभडर व सर्वकर्मचारी संघ खंड ऐलनाबाद के उपप्रधान बलङ्क्षवद्र ङ्क्षबदी थे। दूसरी टीम का नेतृत्व सर्व कर्मचारी संघ खंड ऐलनाबाद के प्रधान लक्ष्मणदास चलाना ने किया। उनके साथ हमसा के खंड सचिव रामगोपाल, उपप्रधान प्रकाश गुर्जर व सर्व कर्मचारी संघ के खंड सचिव विजय कुमार थे। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि 20 जुलाई की ललकार रैली के लिए कर्मचारियों में भारी उत्साह है। वहीं सरकार की वायदा खिलाफी व बार बार मिल रहे झूठे आश्वासनों के प्रति भारी रोष है। कर्मचारी अपनी ललकार रैली में सरकार को अपनी ताकत का परिचय देते हुए अहसास करवा देंगे कि यदि समय रहते सरकार ने कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा नहीं किया तो सरकार को इसका बहुत बढ़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा। कर्मचारियों की मुख्य मांगे नगर निगमों, नगर परिषदों व नगर पालिकाओं की तर्ज पर अन्य सभी विभागों की गैर कानूनी ठेका प्रथा को समाप्त करके ठेका कॢमयों को विभाग के पे रोल पर लिया जाएं। दो वर्ष की सेवा पूर्णं कर चुके सभी प्रकार के कर्मचारियों की सेवाएं नियमित करने की नीति बनाई जाए। राज्य के कर्मचारियों को तुलनात्मक रुप से पंजाब के समान वेतनमान दिया जाएं। लिपिक वर्गीय कर्मचारी पंजाब के समान वेतनमान को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे है। उन्हें तुरंत पंजाब के समान वेतनमान दिया जाए। राज्य कर्मचारियों को केंद्र के समान गे्रड पे, शिशु शिक्षा, वाहन, जोखिम व मोबाईल भत्ता दिया जाए। कैश लैस मेडिकल सुविधा दी जाए। कर्मचारियों की विभागीय मांगों का तुरंत समाधान किया जाए। अनुग्रह पूर्वक नीति बहाल की जाए।

Wednesday, 16 July 2014

आक्रोशित ग्रामीणों ने काटी विद्युत आपूर्ति की लाइने

कालांवाली। कालांवाली क्षेत्र के गांव दादू में चार गांवों की पंचायतों ने मिलकर आज गांव त्रिलोकेवाला को जाने वाली विद्युत आपूर्ति ठप्प कर दी। ग्रामीणों का कहना था कि उनके गांवों को विद्युत आपूर्ति नहीं की जा रही है जबकि उनके गांवों से होकर जाने वाली लाइनों से गांव त्रिलोकेवाला को निर्बाध आपूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों ने बिजलीघर पर पहुंचकर नारेबाजी की और गेट को ताला जड़ दिया।  सूचना मिलने पर कालांवाली के नायब तहसीलदार बंसीलाल खुंडिया, थाना प्रभारी सुभाष बिश्रोई, सिंघपुरा चौकी प्रभारी खेता राम मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को भेदभाव न बरतने का आश्वासन देकर शांत किया।
जानकारी मुताबिक गांव दादू में स्थित 33 केवी सबस्टेशन से गांव त्रिलोकेवाला के लिए पिछले 3-4 दिन से आपूर्ति जोड़ी गई थी। त्रिलोकेवाला को आपूर्ति के चलते गांव केवल, धर्मपुरा, सिंघपुरा और दादू में बिजली के कट लगाए जा रहे थे। सरपंच दलीप सिंह ने बताया कि त्रिलोकेवाला गांव की सप्लाई यहां से जोड़े जाने के बाद उन्हें 24 घंटे की बजाए करीब 10 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है।  उन्होंने त्रिलोकेवाला गांव को दादू से बिजली दिए जाने का विरोध करते हुए बिजली सप्लाई की तारें काट दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि त्रिलोकेवाला की सप्लाई कालांवाली से जोड़ दी जाएगी जिसके बाद वे शांत हुए।

शीघ्र मिले गुरुद्वारों का प्रबंधन : दादू
एचएसजीपीसी का विरोध करने वाले भुगतेंगे खामियाजा

सिरसा। पंथक सेवा लहर के प्रमुख संत बलजीत सिंह दादू ने कहा कि वे हरियाणा सरकार से हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत आने वाले गुरुद्वारों का प्रबंधन जल्द से जल्द दिलवाए जाने की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि एचएसजीपीसी के कार्य संभालने के साथ ही प्रदेश में सिख पंथ और गुरुद्वारों के संबंध में सुखद फैसले लिए जाएंगे। संत दादू आज गुरुद्वारा दशम पातशाही में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने सर्वप्रथम एचएसजीपीसी के गठन के लिए मुख्यमंत्री हुड्डा को साधुवाद दिया और राज्यपाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एचएसजीपीसी प्रदेश के गुरुद्वारों का प्रबंधन अपने हाथ में लेने के लिए किसी भी प्रकार के तनाव के समर्थन में नहीं है। गुरुद्वारों का प्रबंधन एचएसजीपीसी के हवाले करना सरकार का कार्य है और इसके लिए वे सरकार से अनुमोदन करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपना कार्य बखूबी किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के इस संबंध में देश के गृहमंत्री से मुलाकात के संबंध में पूछने पर उन्होंने कहा कि गृहमंत्री किसी की बातों में आकर प्रदेश के सिखों की भावनाओं को दरकिनार नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि बादल परिवार एचएसजीपीसी का विरोध इसलिए कर रहा है क्योंकि उनका धंधा बंद हो रहा है। एसजीपीसी के पैसे का हमेशा बादल द्वारा दुरुपयोग किया जाता रहा है। यहां तक कि राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति व अकाली दल बादल की रैलियों के लिए गुरुघर के पैसे व लंगर की बरतों की जाती है। उन्होंने कहा कि वे पहले भी बादल द्वारा एसजीपीसी के धन के दुरुपयोग की जांच सीबीआई से करवाने की मांग करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव में किसी दल विशेष को समर्थन के नाम पर उन्होंने कहा कि वे किसी भी दल को समर्थन की बात नहीं करते। प्रदेश के सिख सजग हैं और अपने हितैषी को वे जानते हैं। अलग प्रबंधक कमेटी में सहजधारी सिखों को प्रबंधन व मत के अधिकार संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि जैसा चल रहा है वह सही है। अकाल तख्त की मर्यादा व सिद्धांतों के खिलाफ जाकर वे कोई भी कार्य नहीं करेंगे और अकाल तख्त के अनुसार अमृतधारी सिख को ही प्रबंधन व मत का अधिकार प्राप्त है।

विवाहिता की मौत
परिजनों ने लगाया ससुरालपक्ष पर प्रताडऩा का आरोप

सिरसा। गांव बुढीमेड़ी की एक विवाहिता की आज संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला पिछले तीन दिन से एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। उसकी मां ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या किए जाने के आरोप लगाए हैं। आज सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। 
पुलिस को दी शिकायत में गांव मसीतां निवासी हरजिंदर कौर ने बताया कि उसकी पुत्री गुरजंट कौर (30) का गांव बुढीमेड़ी में जगदीश के साथ विवाह हुआ था।  विगत 14 जुलाई को गुरजंट को उसके सास व ससुर ने यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।  बताया गया कि बुखार की शिकायत के कारण उसे अस्पताल लाया गया था। आज सुबह उन्हें गुरजंट की मौत की सूचना मिली।  हरजिंदर कौर का आरोप है कि गुरजंट के गले पर चोट के निशान हैं जिसके कारण मामला संदिग्ध है। आरोप है कि ससुरालजनों द्वारा विगत कुछ समय से गुरजंट को दहेज के लिए प्रताडि़त किया जा रहा था जिस कारण एक साजिश के तहत उसको मौत के घाट उतारा गया है। हरजिंद्र कौर ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। आज सामान्य अस्पताल में मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया। 

नर्सों ने किया प्रदर्शन

सिरसा। सामान्य अस्पताल में कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त जीएनएम नर्सों ने आज अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। नर्सें अपना वेतन पक्की नर्सों के बराबर करने की मांग कर रही हैं।
आज सामान्य अस्पताल में कच्चे तौर पर नियुक्त नर्सों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों में शामिल मीनाक्षी, सिमरजीत, अंग्रेज कौर, कृष्णा, नीलम छाबड़ा, सर्वजीत आदि ने बताया कि उन्हें बहुत कम वेतन दिया जा रहा है। उनका कहना है कि उनसे अस्पताल प्रशासन द्वारा पक्की नर्सों के बराबर कार्य लिया जा रहा है जबकि वेतन उनसे तीन गुणा कम है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा न तो उन्हें कोई भत्ता दिया जा रहा है और न ही किसी प्रकार की अन्य सहायता। वर्दी के लिए दिए जाने वाली राशि भी विगत काफी सालों से नहीं बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि रोहतक पीजीआई में कच्ची नर्सों को स्थाई नियुक्त नर्सों के बराबर वेतनमान दिया जा रहा है।   लेकिन उनके साथ भेदभाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे आगामी 19 जुलाई को रोहतक में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे। यदि उनकी मांगें फिर भी नहीं मानी जाती हैं तो वे तेज आंदोलन शुरू करेंगी।

Monday, 14 July 2014

आक्रोशित लोगों ने की तालाबंदी

सिरसा। वार्ड 22, 23 व 24 के निवासियों का आज जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ गुस्सा फूटा।  क्षेत्र में सीवर लाईन क्षतिग्रस्त होने के कारण गलियों में पानी भरने की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर तीनों वार्डों के लोग एकत्रित होकर बाईपास रोड स्थित जनस्वास्थ्य विभाग के एसई कार्यालय के समक्ष और ताला जड़ दिया। करीब एक घंटा प्रदर्शन करने के बाद समस्या का हल किए जाने का आश्वासन मिलने पर लोगों ने ताला खोला।
    आज सुबह करीब नौ बजे वार्ड 22, 23 व 24 के लोग एकत्रित होकर जनस्वास्थ्य विभाग के एसई कार्यालय पहुंचे। पार्षद प्रतिनिधि हरदास सिंह रिंकू, संदीप, हरपाल, सुखदेव सहित तीनों वार्डों के सैंकड़ों की संख्या में एकत्रित लोगों ने एसई कार्यालय के मुख्यद्वार को ताला जड़ दिया। वहां पहुंचे कर्मचारियों को अंदर नहीं जाने दिया गया और अंदर से किसी को बाहर नहीं निकलने दिया गया। लोगों का कहना है कि उनके मोहल्लों में सीवर लाईन टूटी हुई है। जगह-जगह से टूटी सीवर लाईन के कारण गंदा पानी सड़कों पर जमा है। यही नहीं प्लाटों में भरा पानी उनके मकानों की नींव को क्षतिग्रस्त कर रहा है। विगत दिनों पीर बस्ती में अधिकारियों की लापरवाही के कारण गिरे मकानों का उदाहरण देते हुए लोगों ने कहा कि वे सुरक्षित नहीं हैं। गंदे पानी की बदबू के कारण उनका जीना मुहाल है ओर बीमारियों की आंशका बढ़ गई है। लोगों ने कहा कि सीवर का पानी पेयजल आपूर्ति में भी मिलकर आने लगा है। कई बार विभाग के अधिकारियों को इस बारे में मौखिक रूप से शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। मजबूरन उन्हें ताला बंदी जैसे कदम उठाने पड़े हैं। करीब एक घंटे बाद विभाग के अधिकारियों ने उनके साथ मौके पर जाकर समस्या देखने और जल्द हल करवाने का आश्वासन देकर ताला खुलवाया। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के लोगों ने इसके बाद उपायुक्त से मिलकर भी समस्या के समाधान की मांग की।

बीजेपी में शामिल हुए नेहरा

सिरसा। वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा ने आज कांग्रेस को अलविदा कहते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया। नेहरा ने समर्थकों सहित दिल्ली स्थित बीजेपी के मुख्यालय में पहुंचकर पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। पिछले कुछ वर्षों से कांग्रेस पार्टी में उनकी अनदेखी हो रही थी जिसके चलते वे स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे थे।
    उल्लेखनीय है कि नेहरा  चार दशक से कांग्रेस पार्टी में थे। दो बार वे मंत्री भी बने और कांग्रेस संगठन में भी महत्वपूर्ण पदों पर रहे। 2005 में नेहरा रानियां से चुनाव लडऩे के इच्छुक थे लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इसके बाद 2009 के विस चुनावों में भी उनकी अनदेखी की गई। कांग्रेस में नेहरा की पहचान शैलजा गुट के नेता के रूप में थी। समर्थकों के बढ़ते दबाव के चलते उन्होंने पार्टी छोडऩे का निर्णय लिया।

Sunday, 13 July 2014

परेशान हो लगाया जाम

पेयजल व सीवरेज व्यवस्था बिगडऩे पर की नारेबाजी

सिरसा। बेगू रोड पर आज वार्ड 10 के लोगों ने सीवरेज समस्या के चलते जाम लगा दिया। लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब दो घंटे तक जाम लगे रहने से सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की सूचना मिलने के बाद पब्लिक हैल्थ के एसडीओ और जेई मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कीर्तिनगर वार्ड 10 की मेन सड़क बनाने का कार्य जारी है। सड़क बनाने से पूर्व सीवरेज व पानी के कनैक्शन दुरुस्त नहीं किए गए हैं। जगह-जगह सीवरेज ओवरफ्लो होते रहते हैं और पाइपें टूटी हुई हैं। यही कारण है कि क्षेत्र में दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। पाइपें टूटी होने के कारण सीवरेज का दूषित पानी पेयजल की पाइपों में मिलकर घरों तक पहुंच रहा है। बार-बार शिकायतें करने के बावजूद सम्बंधित अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। आक्रोषित लोगों ने आज बेगू रोड पर जाम लगा दिया। दो घंटे तक जाम लगे रहने के कारण राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क से किसी भी वाहन को नहीं गुजरने दिया। 

हुड्डा, चौटाला ने किया दलितों को गुमराह

सिरसा। पिछले 48 सालों तक चौटाला परिवार व हुड्डा सरकार ने वाल्मिकी समाज सहित समूचे दलित समाज को गुमराह किया है। यह बात हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने भगवान वाल्मिकी चौक चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा महर्षि वाल्मिकी की प्रतिमा अनावरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही।
कांडा ने कहा कि भगवान वाल्मिकी ने पूरी मानवता को शिक्षा ग्रहण करने और ज्ञान का प्रकाश फैलाने का संदेश दिया।  उन्होंने कहा कि वे स्वयं को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें चुनावों से ठीक पहले भगवान वाल्मिकी के चरणों में आने व उनका आशीर्वाद ग्रहण करने का अवसर मिला। कांडा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह भव्य चौक सभी लोगों को भगवान वाल्मिकी की शिक्षाओं पर अमल करने का संदेश देगा। उन्होंने कहा कि वे सदैव वाल्मिकी समाज के साथ हैं। कांडा ने कहा कि हलोपा की सरकार आने पर ठेके पर काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। सीवरेज सफाई का कार्य करने वालों के लिए एक्सग्रेसिया नीति लागू की जाएगी। इस अवसर पर कांडा ने कहा कि कुछ राजनीतिक लोग लोकप्रियता की आंधी चलने की बात करते हैं, परंतु आज पूरे प्रदेश में हलोपा की हवा चल रही है कि उसकी पतंग आसमान छू रही है। कांडा ने कहा कि आंधी क्षणिक होती है, जबकि हवा अनवरत बहती है। उन्होंने कहा कि हलोपा की सरकार आने पर एससी व बीसी वर्ग के लिए आरक्षित नौकरियों का बैकलॉग छह माह के भीतर भरा जाएगा। कार्यक्रम के आरंभ में गोपाल कांडा ने विधिवत पूजा अर्चना की और भगवान वाल्मिकी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने ट्रस्ट पदाधिकारियों से कहा कि वे चौक को भव्य रूप प्रदान करें। इस चौक के सौंदर्यीकरण पर जो खर्च आएगा उसे वे अपने निजी कोष से वहन करेंगे। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने गोपाल कांडा व उनके अनुज गोबिंद कांडा को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कृष्ण सैनी, प्रेम सैनी, सिंकदर अटवाल, शीशुपाल, नौरंग चौहान व अन्य उपस्थित थे।

Saturday, 12 July 2014

अलग गुरुद्वारा कमेटी सिखों के हित में:गुरचरण सिंह

सिरसा। हरियाणा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की स्थापना के बाद शनिवार को गुरुद्वारा चिल्ला साहिब में सिख समुदाय के लोगों ने जश्न मनाया। 
नवनिर्मित कमेटी के प्रदेश सचिव गुरचरण सिंह व कमेटी के जिला प्रधान मालक सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की स्थापना पर मुहर लगना प्रदेश के सिखों के हित में है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश के गुरुद्वारों की अधिक सार-संभाल होगी और विरासत अधिक सुरक्षित होगी। उन्होंने कहा कि कमेटी की स्थापना के बाद प्रदेश में सिख पंथ का प्रचार-प्रसार और शिक्षण संस्थानों के निर्माण उनकी प्राथमिकता में रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिख पंथ के साथ ही पंजाबी भाषा के लिए भी कमेटी सक्रिय रूप से कार्य करेगी। उन्होंने विधानसभा में बिल पास करवाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह पूरे प्रदेश के सिख समाज की जीत है। उन्होंने कहा कि कमेटी के गठन के लिए पूरे प्रदेश के सिखों ने सराहनीय कार्य किए हैं। 

हमले में घायल युवक की मौत

सिरसा। गांव मुसाहिबवाला में पुरानी रंजिश के चलते हमले में घायल युवक की शुक्रवार देर रात सामान्य अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में हमलावरों पर दर्ज मामले में हत्या की धारा जोड़ दी है। 
जानकारी के अनुसार गांव मुसाहिबवाला निवासी बब्बू पुत्र अशोक पर दस जुलाई को गांव के ही काला, कुलदीप, बिंद्र, पूर्ण, बंता, ऋषि व कुछ अन्य लोगों ने हमला कर घायल कर दिया था। बताया गया कि बब्बू से उक्त लोगों की पुरानी रंजिश थी। दस जुलाई रात को सभी साथ बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान उक्त सभी ने मिलकर बब्बू पर हमला कर दिया। हमले में बब्बू गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को परिजनों ने सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां शुक्रवार देर रात को बब्बू की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामले में धारा 302 भी जोड़ दी है। पुलिस ने शनिवार को अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। 

छत से गिरने पर चौकीदार की मौत

सिरसा। एक निजी अस्पताल की छत से गिरने से बिहार मूल के व्यक्ति की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद निवासी केशव शहर में नीरज हड्डियों के अस्पताल में बतौर चौकीदार कार्यरत था। बताया गया कि शुक्रवार देर रात केशव अस्पताल की तीसरी मंजिल से नीचे सड़क पर आ गिरा। मामले की सूचना मिलने पर अस्पताल संचालक मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। केशव के छत से गिरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार उसे किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी जिससे कि वह आत्महत्या जैसा कदम उठाता। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया।

Friday, 11 July 2014

विवाहिता ने की आत्महत्या

सिरसा। भारत नगर निवासी एक विवाहिता ने गत दिवस जहरीली दवा का सेवन कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी बताया जा रहा है। महिला को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां देर रात उसकी मौत हो गई। 
मिली जानकारी के अनुसार पंजाब निवासी पूजा ने कुछ समय पहले भारत नगर निवासी संदीप के साथ प्रेम विवाह किया था। संदीप कबाड़ की एक दुकान पर कार्य करता था और उसकी आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। बताया जा रहा है कि पूजा इसी कारण परेशान रहती थी। गत दोपहर उसने घर में रखी जहरीली दवा का सेवन कर लिया। उसे सामान्य अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे रैफर कर दिया गया। परिजन उसे एक निजी अस्पताल लेकर गए जहां देर रात पूजा का दम टूट गया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मरग दर्ज कर ली है। 

ग्रामीणों ने सड़क से गाद हटाने को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

सिरसा। गांव केलनिया के ग्रामीणों ने शुक्रवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर गांव की सड़क पर जमा गंदे पानी से निकाली गई गाद को हटाने  की मांग की है। 
उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में सरपंच, नंबरदार प्रमोद, शंकर लाल, रूपराम, राजकुमार, त्रिलोक चंद, रमेश कुमार, सुनील, सुरजीत, महेंद्र, जयमल राम, रामलाल पंच, सुमन रानी, माया देवी आदि ने बताया कि उनके गांव केलनिया की ओर शहर के सीवरेज का गंदा पानी जाता है। कुछ समय पहले  संबंधित विभाग द्वारा उसकी सफाई करके गाद निकाली गई है। सफाई कर्मचारियों द्वारा गाद निकालकर सड़क पर डाल दी गई है, जिससे सड़क संकीर्ण हो गई और यातायात बाधित हो गया है। उन्होंने बताया कि बरसात के समय में गाद से सड़क पर फिसलन हो जाती है। इस फिसलन से बाइक सवार अकसर गिर जाने से चोटग्रस्त हो जाते हैं। गाद सूख जाने के बाद यह वाहनों से हवा में उड़ती है जो कि राहगीरों के आंखों में जलन होती है। यह श्वास द्वारा शरीर में जाने से स्वास्थ्य के लिए घातक होती है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से मांग करते हुए कहा कि इस सड़क पर पड़ी गाद को हटाया जाए। 

वन मजदूरों ने दिया धरना

सिरसा। वन विभाग मजदूर यूनियन हरियाणा के बैनर तले वन मजदूरों ने शुक्रवार को एक दिवसीय धरना देकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान राजेंद्र फतेहपुरिया ने की। 
जिला प्रधान राजेंद्र फतेहपुरिया ने कहा कि हरियाणा सरकार आए दिन नईनई घोषणा तो करती है लेकिन उसे लागू कहीं भी नहीं करती। हरियाणा सरकार ने मजदूरों का न्यूनतम वेतन 8100 रुपए किया और उसका पत्र भी दो जून को जारी कर दिया लेकिन उसको किसी भी सरकारी विभााग में कहीं भी लागू नहीं किया। उन्होंने कहा कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का आश्वासन तो दे रखा है लेकिन उनको पक्का नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने समय रहते इन मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो इस आंदोलन को और तेज कर दिया जाएगा। धरने को कुलदीप सिंह, रामपाल, सुभाषचंद, बंतो देवी, महेंद्र सिंह, मुंशीराम, राजकुमार, वीरचंद, जोगिंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया। 

विद्यार्थियों ने की नारेबाजी

सिरसा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले नेशनल कॉलेज के छात्रों ने शुक्रवार को चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय परिसर में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। 
प्रदर्शनकारी छात्रों सुमित, सुनील हिमांशु, रजत आदि ने बताया कि नेशनल कॉलेज द्वारा उनकी बीए प्रथम वर्ष व तृतीय वर्ष की डीएमसी नहीं दी जा रही। वहीं ऑन लाइन दाखिला प्रक्रिया के तहत फार्म जमा करवाने के लिए विद्यार्थियों को काफी दिक्कतें झेलनी पडती हैं क्योंकि बैंकों में लंबी-लंबी कतारें लगी रहती हैं। उन्होंने बताया कि रिवेल्यूवेशन के परीक्षा परिणाम भी नहीं आए हैं। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

राजनीति से प्रेरित है मेरे खिलाफ मामला:केडिया

सिरसा। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश संगठन सचिव एवं सनातन धर्म सभा के कार्यकारी अध्यक्ष नवीन केडिया ने कहा कि गत छह जुलाई को हिसार रोड गली गांधी नर्सिंग होम वाली में हुए घटनाक्रम में नगर परिषद के ईओ बीएन भारती द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए आरोप बेबुनियाद व राजनीति से प्रेरित है। राजनैतिक विरोधियों ने उनकी लोकप्रियता को ठेस पहुंचाने के लिए षडयंत्र रचा है। 
वे शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। केडिया ने कहा कि वह विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं तथा कभी भी किसी के खिलाफ अभद्र व्यवहार व आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की है। उन्होंनें कहा कि नगर परिषद ईओ सिरसा के शांत एवं सौहाद्र्रपूर्ण वातावरण को बिगाडऩे का कुप्रयास कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि घटना वाले दिन वे जब गांधी नर्सिंग होम वाली गली में पहुंचें, उस समय तक गली में अदालत के आदेश पर अतिक्रमण हटावाने आए प्रशासनिक खिलाड़ी, जिनमें डयूटी मजिस्टे्रट तहसीलदार ओपी बिश्रोई, नायब तहसीलदार, कांग्रेसी नेता भूपेश मेहता आदि वापस जा रहे थे जबकि नगर परिषद ईओ बीएन भारती भी गाड़ी में बैठ रहे थे। 
केडिया ने कहा कि नगर परिषद के अधिकारियों ने गली में चबूतरे तोडऩे के साथ साथ गली में लोगों की सीवरेज लाइन, पेयजल आपूर्ति व पिल्लर आदि तोड़ दिए। उन्होंनें नगर परिषद ईओ को सीवरेज टंकियां व पानी सप्लाई लाइनें दुरूस्त करवाने को कहा। ईओ ने इसे स्वीकार भी किया तथा उन्होंनें अपने विभाग के एमई, जेई को सीवरेज टंकियां व पानी सप्लाई लाइनें दुरूस्त करने के निर्देश भी दिए थे। एमई ने लिखित में गलती स्वीकारी थी तथा दो दिन के अंदर इन्हें दुरूस्त करवाने का आश्वासन दिया था। इस घटनाक्रम के बाद वे गांव फूलकां में अपने रिश्तेदार की शादी में चले गए। इस दौरान शाम सात बजे उन्हें पता चला कि नगर परिषद में मीटिंग चल रही है, जिसके बाद  राजनैतिक षडयंत्र के तहत उनके खिलाफ शहर थाना में शिकायत दे दी गई कि उन्होंनें सरकारी कार्य में बाधा डाली है व जातिसूचक गालियां व अभद्र व्यवहार किया है। केडिया ने बताया कि सच्चाई यह है कि जब डयूटी मजिस्टे्रट ही वहां से जा चुके थे, नगर परिषद की जेसीबी मशीन बंद पड़ी थी तथा अधिकतर लोग जा चुके थे तो ऐसे में उन्होंनें कहां सरकारी कार्य में बाधा डाली है। वहीं वे स्वयं विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए है तथा सभी धर्मों व जातियों के लोगों से जुड़े रहते हैं। इस अवसर पर सुभाष मेहरा, शीलू वाल्मीकि, राजकुमार निरंकारी, बणी सिंह कानूनगो, धर्मपाल खोखर, किशोर वाल्मीकि, शंकर वाल्मीकि, खन्ना वाल्मीकि, राजकरण गंगा आदि उपस्थित थे।

Thursday, 10 July 2014

हलोपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

गोपाल कांडा विशेष सत्र में नहीं लेंगे भाग

चंडीगढ़। हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने आज यहां आधिकारिक तौर पर चुनावी बिगुल फूंकते हुए विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। उनकी पहली सूची में उनके अनुज गोबिंद कांडा सहित सात नाम हैं। इसी के साथ ही गोपाल कांडा ने आगामी 17 अगस्त को राज्य स्तरीय रैली की घोषणा भी की। हरियाणा की सभी 90 सीटों पर चुनाव लडऩे की घोषणा को दोहराते हुए कांडा ने कहा कि प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी बहुत जल्द जारी कर दी जाएगी।
गोपाल कांडा ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के सात प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। 17 अगस्त को जींद में राज्यस्तरीय रैली की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि यह रैली प्रदेश की राजनीति को नई दिशा प्रदान करेगी। इस रैली में शामिल होने वाली भीड़ कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने तथा हलोपा की सरकार के गठन में अपनी भूमिका सुनिश्चित करेगी।
समान विचारों का होगा गठबंधन
गोपाल कांडा ने कहा कि निकट भविष्य में होने वाले चुनाव के दौरान समान विचारों वाले दलों के साथ हलोपा एक मंच पर आने का विचार रखती है। उन्होंने कहा कि जींद रैली में जनता से विचार-विमर्श के बाद पार्टी द्वारा अपना एजेंडा भी घोषित किया जाएगा। इस रैली के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को जहां स्वरोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी वहीं हलोपा द्वारा अपने चुनावी घोषणा पत्र का ड्राफ्ट भी जनता के सामने रखा जाएगा। 
श्वेतपत्र जारी करे सरकार
गोपाल कांडा ने कहा कि आज हरियाणा में वित्तीय आपात्काल की स्थिति बन गई है। हरियाणा सरकार जाते-जाते इस प्रदेश को कर्ज के बोझ तले दबाती जा रही है। पिछले छह माह के दौरान हरियाणा सरकार ने हर पंद्रह दिन बाद कर्ज लिया है। उन्होंने इस मामले में श्वेत पत्र जारी करने की मांग करते हुए कहा कि सरकार बताए कि पिछले छह महीने में कर्ज के रूप में कितनी राशि ली गई है।
सिखों से होगा खिलवाड़
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार पर प्रदेश के लाखों सिखों के साथ अलग गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के नाम पर खिलवाड़ करने जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों तक हुड्डा सरकार ने इस मामले की अनदेखी की है। कल इसी मुद्दे पर बुलाए जा रहे सत्र में सरकार बिल पेश नहीं करेगी।
विधानसभा में नहीं जाएंगे
गोपाल कांडा ने हरियाणा सरकार द्वारा शुक्रवार को बुलाए जा रहे एक दिवसीय सत्र में भाग लेने से इंकार करते हुए कहा कि इस सत्र के माध्यम से प्रदेश की जनता को गुमराह किया जाएगा। हरियाणा के इतिहास में यह पहली घटना होगी जब सरकार द्वारा इस तरह से अल्पकाल में एक दिवसीय सत्र बुलाया जा रहा है। इसलिए वह इस सत्र में भाग नहीं लेंगे।

खुद सवालों में घिरे कांडा

परिवारवाद की राजनीति को निशाने पर रखने वाले गोपाल अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची में ही अपने भाई की उम्मीदवारी पर मुहर लगाकर स्वयं सवालिया निशानों से घिर गए हैं। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनावों में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री के दावेदार होने के नाते वे स्वयं तो मैदान में उतरेंगे ही, साथ ही उनके परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के भी चुनावी समर में कूदने की चर्चाएं हैं। 

थेड़ मोहल्ला में न करें प्रोपर्टी की खरीद-फरोख्त

सिरसा। थेड़ मोहल्ला स्थित प्लाटों व मकानों की खरीद-फरोख्त न करने के निर्देश आज उपायुक्त अंशज सिंह ने जारी किए हैं। उनका कहना है कि थेड़ मोहल्ला पुरातत्व विभाग की जमीन पर बसा हुआ है। इस मोहल्ले को यहां से शिफ्ट किया जाना है और यह जमीन पुरातत्व विभाग को सौंपी जानी है। इसलिए कोई भी व्यक्ति इस क्षेत्र में प्रोपर्टी की खरीद-फरोख्त न करे। उपायुक्त डा अंशज सिंह ने लोगों से कहा है कि थेड़ मोहल्ले पर बसे हुए 2144 मकानों का सर्वे करवाया गया है, जिनमें से 1140 प्लाट लोगों को कंगनपुर रोड पर ऑटो मार्किट के पास  तथा शेष प्लाट गांव खाजाखेड़ा में अलाट किए जाएंगे।

Wednesday, 9 July 2014

हुड्डा ही होंगे हाईकमान

दिल्ली। हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर विभिन्न सियासी दलों में जारी उठापटक को लेकर आज दिल्ली में मंथन हुआ। फिलहाल प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस ने जहां मुख्यमंत्री पर बड़ा फैसला करके आगामी दिनों में हलचल के संकेत दिए तो वहीं भाजपा-हजकां गठबंधन पर फैसले को लेकर भी मंथन जारी है। 
आज मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी से दिल्ली में मिले। उल्लेखनीय है कि विगत लंबे समय से मुख्यमंत्री को हटाए जाने की मांग कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेताओं द्वारा की जा रही थी। कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार बीरेन्द्र सिंह ने तो आगामी विधानसभा चुनावों में हुड्डा के नेतृत्व में लडऩे से ही इंकार कर दिया है। आज बैठक के बाद कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी शकील अहमद ने भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का ऐलान किया। इसी के साथ ही उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव भी हुड्डा के नेतृत्व में ही लड़े जाने की बात कही। ऐसे में अब देखना यह होगा कि बीरेन्द्र का अगला कदम क्या होगा? साथ ही किरण चौधरी तथा कुमारी शैलजा की आगामी रणनीति पर भी नजरें रहेंगी। उधर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ताजपोशी के दौरान ही भाजपा-हजकां गठबंधन पर चर्चा की खबरें आई थीं। अभी तक यह खुलकर सामने नहीं आ पाया है कि गठबंधन की गांठ खुलेगी या मजबूत होगी। 

कांडा के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे ठेकेदार की हालत बिगड़ी

सिरसा। कांडा बंधुओं से लेनदारी व जब्त मशीनरी की वापसी को लेकर 19 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सुखविंद्र सिंह की हालत देर रात खराब होने पर उसे सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
सुखविंद्र सिंह की बिगड़ते स्वास्थ्य के चलते सामान्य अस्पताल के चिकित्सक धरनास्थल पर उपचार हेतु पहुंचे लेकिन सुखविंद्र सिंह ने उपचार लेने से मना कर दिया। सुखविंद्र सिंह ने बताया कि उनके मना करने के कुछ समय बाद शहर थाना प्रभारी मौजीराम उप तहसीलदार जगदीश चंद के साथ एंबुलैंस लेकर धरनास्थल पर पहुंचे और उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार शुरू किया गया। सुखविंद्र सिंह के अनुसार उप पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने उनके बयान दर्ज किए है। वहीं धरनास्थल पर सुखविंद्र सिंह की पत्नी सुखपाल कौर व बच्चे धरने पर बैठे हैं, जबकि सुखपाल कौर की भूख हड़ताल भी जारी है। ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स के जिला प्रधान संजू कुक्कड ने कहा कि अगर प्रशासन ने इस मामले में जल्द कोई कार्रवाई नहीं की, तो वे अपने समर्थकों के साथ सिरसा संसदीय क्षेत्र में कांडा के पुतले जलाएंगे और फिर भी कोई कार्रवाई न हुई तो राष्ट्रीय राजमार्ग रोककर विरोध करेंगे और गोपाल कांडा व गोबिंद कांडा का घेराव करेंगे।

दुर्घटना में तांत्रिक की मौत

सिरसा। राष्ट्रीय राजमार्ग दस पर गांव मोरीवाला के समीप कार व कैंटर के बीच हुई टक्कर में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के अनुसार मूलरूप से बिहार के जिला समस्तीपुर निवासी भगत जोशी (80) पुत्र राम नारायण हाल निवासी रानियां तांत्रिक का काम करता था। बताया गया कि भगत जोशी आज फतेहाबाद जिला के गांव रतिया में किसी के यहां पूजा आदि का कार्य करने गया था। भगत जोशी सुबह सर्वजीत सिंह पुत्र हरनेक सिंह निवासी गांव नथवाना व मनी निवासी बठिंडा के साथ कार में सवार होकर रतिया से रानिया लौट रहा था। बताया गया कि राष्ट्रीय राज मार्ग नंबर दस पर गांव मोरीवाला के समीप आठ बजे करीब सामने से आ रहे अनियंत्रित कैंटर ने कार को साइड मार दी। जिससेे कार अनियंत्रिंत होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में तांत्रिक भगत जोशी की मौत हो गई, जबकि सर्वजीत व मनी घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। 

Monday, 7 July 2014

कांग्रेस नेता की हो गिरफ्तारी

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के साथ किया था दुव्र्यवहार

सिरसा। हिसार रोड स्थित गांधी नर्सिंग होम वाली गली में अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद इस पर सियासत गर्मा गई है। एक तरफ नगर परिषद है तो दूसरी और गलीवासी तथा राजनीतिज्ञ। दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर दबाव की रणनीति के तहत दांव-पेंच भिड़ाने शुरू कर दिए गए हैं। गत रात्रि जहां गलीवासियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की तो वहीं आज नगर परिषद के कर्मचारियों ने नगरपालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले लामबंद होकर गत दिवस कार्य में बाधा पहुंचाने और अधिकारियों के साथ दुव्र्यवहार करने के आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता नवीन केडिया की गिरफ्तारी की मांग की। कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर शहर में जुलूस भी निकाला। कर्मचारियों का आरोप है कि कांग्रेस नेता नवीन केडिया ने उनके कार्यकारी अधिकारी बीएन भारती को जातिसूचक शब्द कहे और उनके साथ धक्का-मुक्की की।
उल्लेखनीय है कि विगत दिवस न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए नप के ईओ बीएन भारती व एमई टीम सहित अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचे। यहां जेसीबी की मदद से कुछ घरों के बाहर बने थड़े तोड़ दिए गए। इस दौरान कई राजनेता मौके पर पहुंचे और विवाद भी हुआ।
अदालत की अवमानना नहीं
हालांकि गलीवासियों का कहना है कि उन्होंने कार्य में किसी प्रकार की बाधा नहीं पहुंचाई। अधिकारियों द्वारा सीवरेज व पेयजल आपूर्ति को बाधित करने का विरोध किया गया था।

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्ची की मौत

सिरसा। डबवाली थाना क्षेत्र के गांव गिंदडख़ेड़ा में ट्रेक्टर की चपेट में आने से सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तालाश शुरू कर दी है। गांव गंगा निवासी बलकरण सिंह ने बताया कि वह गांव गिंदडख़ेड़ा में जमीन ठेके पर लेकर काश्त करता है। उसने बताया कि रविवार शाम को वह खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान उसकी बेटी जसमीन (7) अपनी मां खुशवीर कौर के साथ पड़ौसी खेत मालिक गुरचरण सिंह के खेत में लगे  नलकूप पर पानी पीने के लिए गई। वहां से गुजर रहे ट्रेक्टर की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गई। जसमीन को उपचार के लिए डबवाली के सिविल  अस्पताल में ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पिता बलकरण सिंह पुत्र कौर सिंह निवासी गांव गंगा के बयान पर ट्रेक्टर चालक किंद्र सिंह निवासी गांव गिंदडख़ेड़ा के खिलाफ लापरवाही से ट्रेक्टर चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज करके उसकी तालाश शुरू कर दी गई है।

किसान को कैद

डेढ़ लाख रुपये की राशि जमा करवाने के आदेश
सिरसा। न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) डबवाली कपिल राठी की अदालत ने चैक बाऊंस के मामले में कालांवाली थाना क्षेत्र के गांव लक्कड़ांवाली के 74 वर्षीय किसान को डेढ़ वर्ष कैद की सजा सुनाई व एक लाख 49 हजार 802 रुपए भरने के आदेश दिए हैं।
मामले के अनुसार कालांवाली थाना क्षेत्र के गांव लक्कड़ांवाली निवासी किसान हकीक सिंह ने वर्ष 2008 में कृषि यंत्र खरीदने के लिए द सिरसा प्राइमरी को-ऑपरेटिव एग्रीकल्चर रूलर डिवेल्पमेंट बैंक शाखा कालांवाली से 90 हजार रुपए ऋण लिया था। समय पर ऋण अदा न करने पर 31 मार्च 2011 तक ब्याज सहित रकम एक लाख 23 हजार 346 रुपए हो गई। किसान ने 20 सितंबर 2011 को ऋण की रकम चुकाने के लिए द सिरसा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड सिरसा शाखा कालांवाली के नाम 74 हजार 901 रुपए का चैक दे दिया। बैंक के खाते में रुपए न होने के चलते बैंक ने चैक डिसऑनर कर दिया। 13 अक्तूबर 2011 को बैंक ने किसान हकीक सिंह को नोटिस जारी कर ब्याज सहित रकम भरने के लिए कहा। हकीक सिंह ने रकम नहीं भरी। 26 नवंबर 2011 को बैंक उपरोक्त मामले को अदालत में ले गया। न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) कपिल राठी की अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने तथा गवाहों के बयान के आधार पर सोमवार को फैसला सुनाते हुए किसान हकीक सिंह को डेढ़ वर्ष कैद की सजा सुनाई। साथ में संबंधित किसान को उपरोक्त चैक की दोगुनी रकम एक लाख 49 हजार 802 रुपए बैंक को देने के आदेश दिए।

Sunday, 6 July 2014

आर्थिक तंगी के चलते युवक ने की आत्महत्या

सिरसा। एमसी कालोनी की गली ट्यूबवैल वाली में एक व्यक्ति ने आर्थिक परेशानी के चलते फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार एमसी कालोनी निवासी दीपक पुत्र दीवानचंद ऑटो मार्केट में चाय की दुकान करता था। पिछले काफी समय से वह आर्थिक रूप से परेशान था। इसी के चलते दीपक ने आज घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि उस वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था। मृतक की तीन वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी और उसकी एक बच्ची भी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध
कांग्रेस नेता ने की नप के कार्यकारी अधिकारी से धक्का-मुक्की

सिरसा। हिसार रोड स्थित गांधी नर्सिंग होम वाली गली में आज प्रशासनिक दस्ते ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जेसीबी की सहायता से गली में जिन घरों के आगे थड़े बने हुए थे। इनकी आड़ में किया गया अतिक्रमण हटाया गया। नगर परिषद की इस कार्रवाई का लोगों ने जमकर विरोध किया। अतिक्रमण हटाने से विवाद भड़क गया। मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेता नवीन केडिया ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के साथ भी धक्का-मुक्की की। अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते लोगों के सीवर और पानी के कनैक्शन तक टूट गए, जिसके कारण लोगों में रोष फैल गया। लोगों के विरोध के चलते अतिक्रमण हटाओ अभियान बीच में ही रोक देना पड़ा। मौके पर नगर पार्षद गुरनाम सिंह, कांग्रेस नेता भूपेश मेहता, गोकुल सेतिया इत्यादि पहुंच गए। लोगों के विरोध के चलते नगर परिषद को झुकना पड़ा और परिषद अधिकारियों ने लिखित में सीवर और पानी के कनैक्शन ठीक करवाने का आश्वासन गलीवासियों को दिया। लोगों के रोष को देखते हुए शहर थाना प्रभारी मौजीराम के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
मामले के अनुसार गली निवासी अमनदीप कम्बोज एडवोकेट पुत्र चिमन लाल एडवोकेट की ओर से गली में तीन-तीन, चार-चार फुट तक बने चबुतरों की आड़ में किए गए अतिक्रमण के विरोध में याचिका लगाई गई थी। स्थानीय न्यायालय ने इस सिलसिले में नगर परिषद को आदेश दिया था कि अतिक्रमण हटाकर कार्रवाई की रपट न्यायालय में प्रस्तुत की जाए। जिसके बाद न्यायालय के आदेशानुसार ही नगर परिषद की टीम आज सुबह गली में पहुंची। नायब तहसीलदार जगदीश तायल, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बी.एन. भारती, एमई सुमेर सिंह गली में पहुंचे और अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया।

Saturday, 5 July 2014

छत्रपति हत्याकांड मामले में डेरा मुखी ने भुगती पेशी

जांच अधिकारी की गवाही पूरी

सिरसा। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह ने आज पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई अदालत में हाजिरी लगाई। आज पत्रकार रामचंद्र छत्रपति तथा साध्वी यौन शोषण प्रकरण में सुनवाई हुई।  दोनों मामलों में आगामी कार्रवाई के लिए अदालत द्वारा 19 जुलाई की तारीख निर्धारित की गई है।  उल्लेखनीय है कि पत्रकार रामचंद्र छत्रपति तथा डेरा के मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या तथा अपनी साध्वियों के साथ यौन शोषण के मामले में गुरमीत सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया है। सीबीआई जांच के बाद तीनों मामलों की सुनवाई पंचकूला स्थित विशेष अदालत में चल रही है।
आज डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह ने सिरसा अदालत में पेश होकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष हाजिरी लगाई। आज छत्रपति हत्याकांड में जांच अधिकारी डीएसपी सतीश डागर की गवाही की कार्रवाई पूरी कर ली गई। इसके अलावा साध्वियों के यौन शोषण मामले में बचाव पक्ष के दो गवाह पेश हुए। करीब चार घंटे सुनवाई के बाद अदालत ने उपरोक्त दोनों मामलों में आगामी तारीख 19 जुलाई मुकर्रर की है।

एक माह में मोदी से मोह भंग : हुड्डा

कालांवाली में उपमंडलस्तरीय रैली में बोले मुख्यमंत्री
सिरसा को दी करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात
सिरसा। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि विधानसभा चुनावों में परिस्थितियां बिलकुल बदल गई हैं। इन चुनावों में मोदी फैक्टर कोई काम नहीं करेगा। मोदी सरकार के एक माह के कार्यकाल ने साबित कर दिया है कि जिस तरह की बातें भारतीय जनता पार्टी ने की, वे केवल लोगों को बरगलाने के लिए ही की गईं। वास्तविकता इसके बिलकुल विपरीत है। मुख्यमंत्री आज कालांवाली में उपमंडल स्तरीय रैली को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनावों में जनता विकास को चुनेगी। पिछले साढे 9 सालों में प्रदेश की तस्वीर बिलकुल बदल गई है और प्रदेश विकास के मामले में नंबर वन है। उन्होंने कहा कि इसी विकास का नतीजा चुनावों में सामने आएगा और कांग्रेस तीसरी बार सत्तासीन होगी। उन्होंने कहा कि रोजगार और विकास के मामले में क्षेत्रवाद के आरोप निराधार हैं। उन्होंने पूरे हरियाणा में समान विकास करवाया है। सिरसा का जितना विकास इन नौ सालों में हुआ है उसका एक तिहाई भी यहां के शासकों द्वारा नहीं करवाया गया। नौकरियों में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में पूरी पारदर्शिता के साथ योग्य लोगों को नौकरियां आवंटित की गई हैं। भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले वही लोग हैं जो अपने कार्यकाल में ऐसे घिनौने कार्य करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में मोदी फैक्टर ने भाजपा को जीत दिलाई, लेकिन सरकार बनने के बाद ही महंगाई कम होने की बजाए बढ़ गई है। केन्द्र सरकार ने सत्तासीन होते ही जनविरोधी फैसले लेने शुरु कर दिए हैं। इसलिए अब देश और प्रदेश की जनता का भाजपा से इतने समय में ही मोह भंग हो गया है। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने भी रैली को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने रैली स्थल के पास ही बने उद्घाटन व शिलान्यास पत्थर के माध्यम से क्षेत्र में करोड़ों की परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए।

गठबंधन टूटा तो विस चुनाव में अकेले लड़ेगी भाजपा : कैप्टन अभिमन्यु

पत्रकारवार्ता में बोले बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता
विकास में नहीं विनाश में नंबर वन हरियाणा
सिरसा। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हजकां से गठबंधन टूटने पर बीजेपी हरियाणा विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीटों पर अकेली लड़ेगी। किसी अन्य दल के साथ गठबंधन को नकारने के साथ ही उन्होंने हरियाणा में भाजपा के किसी अन्य चेहरे को आगे लाकर चुनाव लडऩे से इंकार किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी मोदी फैक्टर ही भाजपा को विजयी बनाएगा। कैप्टन अभिमन्यु आज यहां पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश सरकार पर कड़े कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि हरियाणा विकास में नहीं विनाश में नंबर वन है। हुड्डा सरकार केवल विज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के नंबर वन होने का दावा कर रही है, जबकि असलियत इसके विपरीत है। उन्होंने चौटाला परिवार पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि पुरखों की बदौलत ही कुछ लोग चुनावों में जीत हासिल कर पाते हैं। ऐसे लोग अपने दम पर सरपंच का चुनाव तक नहीं जीत पाएंगे।
  इससे पूर्व कैप्टन अभिमन्यु ने अनाज मंडी में जय किसान मंच द्वारा आयोजित सम्मेलन को बतौर मुख्यअतिथि संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत में बदलाव का दौर चल रहा है और आने वाले समय में हरियाणा में भी बदलाव होगा। यहां के लोगों के लिए अच्छे दिन आने शुरु होंगे। विशेष रुप से किसानों के लिए नए युग की शुरुआत होगी। उन्होंने  मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हु़ड्डा को प्रदेश के विकास के मामले में खुली बहस करने की चुनौती देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार जनता की खून पसीने की कमाई का पैसा विज्ञापनों में बर्बाद कर रही है और बार-बार दम भरा जा रहा है कि हरियाणा नंबर वन है, जबकि हकीकत यह है कि हरियाणा अपराध, बेरोजगारी, महंगाई और भेदभाव में नंबर वन है। उन्होंने कहा कि सरकारी प्राइमरी स्कूलों में बच्चों के दाखिले में 22वां और सैकेंडरी स्कूलों में दाखिले के मामले में हरियाणा 20वें नंबर पर है। हरियाणा के गुडग़ांव जिले में प्रति व्यक्ति आय पांच  लाख रुपए है, वहीं पड़ौसी जिला मेवात, महेंद्रगढ़ में 11 गुणा कम है।
कैप्टन ने कहा कि हरियाणा के गठन के बाद कुछ परिवारों ने हरियाणा की जनता को अपना गुलाम बना कर रखा हुआ है। प्रदेश में अभी भी अधूरा लोकतंत्र है। जात-पात व क्षेत्रवाद की राजनीति करने वाले लोगों ने प्रदेश को बर्बाद करके रख दिया है। उन्होंने जय किसान मंच के धु्रव खोड, जयवीर बैनीवाल, बलजीत संधू व अमर ङ्क्षसह घोटिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन युवाओं के प्रयासों से आज किसानों में नई आशा जगी है। किसान एक मंच पर आ रहा है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवा शक्ति देश की दिशा व दशा बदल सकती है। उन्होंने जय किसान मंच द्वारा किसानों की समस्याओं से संबंधित दिए गए ज्ञापन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न केवल चर्चा करने बल्कि स्थाई समाधान निकालने का भरोसा दिया। इससे पूर्व मंच के कार्यकत्र्ताओं ने अभिमन्यु का दिल्ली पुल से लेकर अनाज मंडी तक अनेक स्थानों पर फूल मालाओं से स्वागत किया। पूर्व विधायक लालचंद खोड ने भी किसानों की समस्याएं रखी। किसानों को भाजपा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जगदीश चोपड़ा, भापजा के प्रदेश महामंत्री सुभाष बराला, सामाजिक न्याय मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रामचंद्र जांगड़ा, डॉ. वेद बैनीवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अमीरचंद मेहता, रेणू शर्मा, हेत राम खोड, सांझाराम, गुरमीत सिंह व अनिल खोड ने भी संबोधन दिया। मंच की ओर से धु्रव खोड ने जयबीर बैनीवाल के साथ अभिमन्य़ु को चांदी का हल देकर सम्मानित किया। अमर सिंह घोटिया ने भी हल जोतता किसान का स्मृ़ति चिन्ह प्रदान किया। युवा इकाई के तरुण गुलाटी, विक्रम चानणा ने तलवार भेंट की तथा भागीरथ बैनीवाल ने पगड़ी पहनाई। सतीश जग्गा, बलदेव ङ्क्षसह मांगेआना ने मुख्यातिथि को तलवार भेंट की। रोहताश जांगड़ा ने रामचंद्र जांगड़ा को पगड़ी पहनाई। मंच संचालन भाजपा के जिला महामंत्री यतिंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर गुरदेव ङ्क्षसह राही, शीशपाल कंबोज, प्रदीप रातुसरिया, बलवान जांगड़ा, अरुण बैनीवाल, डॉ. लालचंद, वीर शांतिस्वरुप, सतपाल मेहता, शैलेंद्रा चौधरी, हितेश खुराना, आशा रानी, सुरेश कुमार, रमेश यादव आदि उपस्थित थे।

Friday, 4 July 2014

रसोई में लगेगी आग: 250 रूपए महंगा होगा गैस सिलेण्डर!

नई दिल्ली। महंगाई की मार झेल रही आम जनता पर मोदी सरकार जल्द ही एक और बोझा डाल सकती है। सब्सिडी के बोझ को कम करने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय रसोई गैस और केरोसिन के दाम में बढ़ोतरी की सिफारिश कर सकता है।
             समाचार चैनलों के मुताबिक पेट्रोलियम मंत्रालय विशेषज्ञ पैनल की रसोई गैस के दाम में 250 रूपए और केरोसिन की कीमत में 4 रूपए की बढ़ोतरी की सिफारिश को राजनीतिक मामलों की समिति के समक्ष रख सकती है। आधिकरक सूत्रों के मुताबिक पेट्रोलियम मंत्रालय इस संबंध में ड्राफ्ट नोट तैयार कर रहा है।सूत्रों के मुताबिक पूर्ववर्ती यूपीए सरकार के डीजल की कीमतों में प्रति माह 40 से 50 पैसे की बढ़ोतरी का समर्थन करते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय यह प्रस्ताव रख सकता है कि जब तक डीजल(प्रति लीटर)पर 3.40 रूपए का घाटा पूरा नहीं हो जाता तब तक मासिक संशोधन जारी रहे। पेट्रोलियम मंत्रालय चाहता है कि सीसीपीए पेट्रोल की तरह डीजल के दाम को भी बाजार के हवाले करने पर मुहर लगा दे। जून 2010 में पेट्रोल की कीमतों को बाजार के हवाले कर दिया गया था। पेट्रोल की कीमतें हर महीने की पहली तारीख और 16 तारीख को संशोधित होती है। सूत्रों के मुताबिक पेट्रोलियम मंत्रालय चाहता है कि सीसीपीए योजना आयोग के पूर्व सदस्य किरीट एस पारिख की अध्यक्षता वाले विशेषज्ञ पैनल की सिफारिशों पर विचार करे। अक्टूबर 2013 में किरीट पारेख की अध्यक्षता में समिति गठित की गई थी। यूपीए सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों के उचित तंत्र को विकसित करने के लिए पारिख की अध्यक्षता में समिति गठित की थी। समिति ने अपनी रिपोर्ट में गैस सिलेण्डर के दाम में 250 रूपए,डीजल के दाम में 5 रूपए और केरोसिन के दाम में 4 रूपए की बढ़ोतरी की सिफारिश की थी। ये सिफारिश 72,000 करोड़ की ईंधन सब्सिडी के बिल में कटौती के लिए की गई थी।

सोनू हत्याकांड : दो आरोपी तीन दिन के रिमांड पर

सिरसा। एलनाबाद में मंगलवार रात को डंडो व पत्थरों से पीटकर हुई युवक की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है। दोनों को आज न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
मामले के जांच अधिकारी एसआई छबीलदास ने बताया कि सोनू हत्या मामले में आरोपी वार्ड नंबर दो निवासी गोलू उर्फ नीरज तथा वार्ड नंबर एक निवासी साजन को बृहस्पतिवार शाम को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे तलवाड़ा रोड स्थित नहर पर कहीं भागने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से हत्या में शामिल अन्य युवकों, हत्या के कारणों व हत्या में प्रयुक्त डंडों व गुप्तीनुमा नुकीले हथियार बरामदगी की जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परिक्षण भी करवा लिया गया है।
गौरतलब है कि एक जुलाई मंगलवार रात को वार्ड नंबर एक निवासी सोनू पुत्र मोडुराम की अज्ञात लोगों ने डंडों व पत्थर से पीटकर हत्या कर दी थी। हत्यारों ने शव की शिनाख्त मिटाने के लिए चेहरे को पत्थर से कुचल दिया था। मृत्तक के भाई सुभाष की शिकायत पर पुलिस ने धारा 302/34 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

डिग्गी में डूबने से किसान की मौत

सिरसा। गांव गुडियाखेड़ा स्थित खेत में बनी पानी की टंकी में गिरने से एक किसान की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
जानकारी के अनुसार गांव के पास ढ़ाणी में रहने वाले 40 वर्षीय राममूर्ति पुत्र हेतराम रात को अपने खेतों की रखवाली कर रहा था। उस दौरान जब वह अपने खेत में घुसे आवारा पशुओं को भगाने के  लिए पीछे दौड़ा तो अचानक उसका पैर फिसल गया। पड़ोस के खेत में बनी डिग्गी में वह गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। सुबह राममूर्ति घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। उसकी तलाश की गई। इस दौरान पड़ोस के खेत में बनी पानी की डिग्गी में शव दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को डिग्गी से बाहर निकाला। मृतक के परिजनों ने उसकी पहचान राममूर्ति के रूप में की। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम हेतु सामान्य अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि राममूर्ति की मौत पानी में डूबने से ही हुई है।

माइनर से मिला अज्ञात शव

सिरसा। पुलिस ने एलनाबाद खंड के गांव पोहड़का के समीप शेरांवाली माइनर से आज दोपहर को गली-सड़ी अवस्था में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में पहुंचाया।
एएसआई रामपाल ने बताया कि गांव पोहड़का के चौकीदार बलवंत ने पुलिस को सूचना दी कि वह ढाणी की ओर जा रहा था तो उसने देखा कि शेरांवाली माइनर के पुल के पास गली सड़ी अवस्था में एक शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को ग्रामीणों की सहायता से नहर से बाहर निकलवाया तथा पोस्टमार्टम के लिए सिरसा सामान्य अस्पताल में भिजवाया। उन्होंने बताया कि शव बुरी तरह गली-सड़ी अवस्था में है तथा उसके तन पर किसी तरह का कोई कपड़ा नहीं है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को 72 घंटे तक शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखा जाएगा।

Thursday, 3 July 2014

बरसात से लबालब हुआ शहर

प्रशासन के दावों की खुली पोल
मुसलादार बरसात के शहर के कई इलाकों में डेढ़ फुट तक जलभराव

सिरसा। जिलाभर में आज हुई बरसात ने जहां गर्मी से राहत दी वहीं जलभराव के कारण शहरवासियों की समस्याएं भी बढ़ा दीं। आज प्रात: 11 बजे शुरू हुई बारिश करीब साढ़े 12 बजे तक चलती रही। बारिश की वजह से शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। कई जगह दीवारें गिरने की सूचनाएं भी आईं। वाहन चालकों को भी खासी परेशानियां उठानी पड़ी। स्कूटर, मोटरसाइकिल पानी में बंद हो गए और लोग उन्हें करीब डेढ़ फुट पानी के बीच घसीटते नजर आए। उधर जिला प्रशासन द्वारा बरसाती सीजन शुरू होने से पूर्व पानी निकासी के पुख्ता बंदोबस्त किए जाने के दावे किए थे। इन दावों की पहली बरसात में ही पोल खुल गई।
आज हुई मुसलाधार बरसात के कारण जनता भवन रोड, सांगवान चौक, रोड़ी गेट, सामान्य अस्पताल मार्ग, नोहरिया बाजार, रानिया रोड, हिसारिया बाजार, बस स्टेंड क्षेत्र सहित अनेक इलाकों में एक से डेढ़ फुट तक जलभराव हुआ। घरों में दुकानों में पानी घुस गया। दुकानदारों ने हालांकि भीतर पानी जाने से रोकने के लिए अपने-अपने तरीके से बंदोबस्त भी किए लेकिन सभी बंदोबस्त धरे रह गए। बता दें कि जिला प्रशासन ने बरसाती नालों की साफ सफाई के लिए लाखों रूपये की राशि खर्च की थी। नालों की साफ-सफाई भी करवाई गई थी। आज हुई तेज बरसात के कारण बरसाती नालों के माध्यम से निकासी नही हो पाई जिसके चलते सीवर ओवरफ्लो होने के कारण नगर के सभी इलाके जलमग्र हो गए। जनता भवन रोड, नोहरिया बाजार व सदभावना मार्ग सहित अनेक मार्गों पर केवल दोपहिया वाहन ही नही बल्कि चार पहिया वाहन भी बंद हो गए जिसके चलते चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूल की छुट्टियां समाप्त होने के बाद स्कूली बच्चों को अपने घरों तक पहुंचने में भी भारी मुश्किल का सामना करना पड़ा। कुल मिलाकर इस बरसात से गर्मी व उमस भरे वातावरण से लोगों ने राहत की सांस ली है वही जलभराव के कारण भारी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा है।
उधर आज कालांवाली क्षेत्र में भी भारी बरसात से जगह- जगह जलभराव होने से लोगों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाल्मिकी मौहल्ले सहित कई क्षेत्रों में अनेक घरों के अंदर पानी घुस गया जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पडा। मंडी में पालिका द्वारा नालियां बंद करने के कारण गलियों में बरसाती पानी का भराव हो गया तथा अनेक घरों में पानी घुस गया। लोगों ने प्रशासन से बरसाती पानी की निकासी का उचित प्रबंध करने की मांग की है। वहीं बरसात होने से डॉक्टर मार्किट, पंजाब बस अड्डा, पंज रत्न सिनेमा रोड, पुराना थाना रोड, पीएनबी बैंक के सामने, अनाज मंडी, आरा रोड, महाजन धर्मशाला, आदि क्षेत्रों में जलभराव होने से लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कत पेश आई। बरसात होने से ऑटो मार्किट की दुकानों में एक बार फिर बरसात का पानी घुस जाने से दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर आज हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। नरमा-धान की फसल को इस बारिश से काफी फायदा मिलेगा।

Wednesday, 2 July 2014

युवक की निर्मम हत्या

पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर किए गए वार
सिरसा। एलनाबाद शहर की हनुमानगढ़ रोड स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में बीती रात्रि एक युवक की डंडे से पीटपीट कर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान छुपाने के इरादे से हत्यारोपियों ने पत्थर से चेहरा कुचल दिया। आज सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम हेतु सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार एलनाबाद के सरकारी स्कूल में आज सुबह पहुंचे छात्रों ने एक युवक का शव पड़े देखा। बच्चों ने स्कूल स्टाफ को सूचित किया गया जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। लाश के पास खून से सना डंडा व पत्थर पड़ा था। अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है कि युवक की हत्या डंडे से पीट-पीटकर की गई है। पहचान छुपाने के इरादे से चेहरे पर पत्थर से वार किए गए। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया। मृतक की पहचान वार्ड 1 निवासी 20 वर्षीय सोनू पुत्र मोडूराम के रूप में हुई। मृतक की पहचान उसके परिजनों ने हाथ में पहने गए कड़े से की। परिजनों का कहना है कि बीती रात्रि करीब 9 बजे सोनू बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसने कुछ दोस्तों के साथ खाना भी बाहर खाने की बात कही थी। सोनू के देर रात्रि आने की संभावना के चलते घर के लोग साढ़े दस बजे के करीब सो गए। आज सुबह उन्हें सोनू का शव स्कूल में मिला। पोस्टमार्टम हेतु शव पुलिस द्वारा सामान्य अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है। हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है।

सीडीएलयू कर्मियों का धरना शुरू

सिरसा। अखिल हरियाणा यूनिवर्सिटीज इम्पलाईज फैडरेशन के आह्वान पर आज चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के प्रांगण में 3 दिवसीय धरना प्रदर्शन व हड़ताल की शुरूआत की गई। इस मौके पर यूनियन के प्रधान महेन्द्र सिंह बेनीवाल ने कहा कि यह हड़ताल पूरे हरियाणा के विश्वविद्यालयों की है। उन्होंने बताया कि फैडरेशन की प्रमुख मांग जैसे पंजाब के समान वेतन दिया जाए, सभी विश्वविद्यालयों के कर्मचारी संघों के प्रधान व महासचिव को ई.सी. व एफ.सी. का सदस्य बनाया जाए, सभी विश्वविद्यालयों की स्वायतता बहाल की जाए तथा वेतन विसंगतियां दूर करने का अधिकार कुलपति को दिया जाए, चतुर्थ श्रेणी के खाली पड़े पदों को तुरंत भरा जाए, सहायकों का ग्रेड पे 3600 रूपये बहाल किया जाए, वित्त विभाग द्वारा जारी कर्मचारियों से संबंधित आदेश सभी विश्वविद्यालयों में सीधे लागू किए जाएं, लाला लाजपत राय विश्वविद्यालय व एचएयू में पांच दिन का सप्ताह किया जाए, टैक्नीकल स्केल बहाल किया जाए। वहीं महासचिव कुलदीप गहलावत ने कहा कि अगर कर्मचारियों की मांगे नहीं मांगी गई तो आंदोलन को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। वहीं उपप्रधान सुनील बब्बर ने कहा कि कर्मचारी अब चुप नहीं बैठेंगे। इस अवसर पर सचिव विरेन्द्र ने बताया कि सरकार व विश्वविद्यालय प्रशासन कुंभकरणी नींद में सोया हुआ है उन्हें कर्मचारियों की कोई परवाह नहीं है।

Tuesday, 1 July 2014

करंट लगने से मौत

खेत में बनी डिग्गी में नहाते समय हुआ हादसा
सिरसा। एलनाबाद थाना क्षेत्र के गांव ठोबरियां में आज सुबह खेत में बनी डिग्गी में नहा रहे एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम हेतु सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार फतेहाबाद जिला के गांव मानावाली निवासी रमेश कुमार (40) पुत्र अमर सिंह अपने एक रिश्तेदार के यहां गांव ठोबरियां में आया हुआ था। बताया गया कि आज सुबह आठ बजे के करीब वह नहाने के लिए खेत में बनी डिग्गी में चला गया। डिग्गी में नहाने के दौरान अचानक उसे करंट लगा, जिससे वह बुरी तरह तडफ़ उठा। खेत में काम कर रहे लोगों ने उसे तुरंत ऐलनाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस उप निरीक्षक उदयवीर सिंह के नेतृत्व में पहुंचे पुलिस दल ने शव का पंचनामा करवाया तथा परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

सिरसा। कांग्रेस कमेटी के पूर्व शहरी अध्यक्ष भूपेश मेहता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पर एकत्रित होकर पेट्रोल व डीजल की मूल्य वृद्धि का विरोध किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए भूपेश मेहता ने कहा कि आमजनता को अच्छे दिन आने और मंहगाई घटाने के सपने दिखाकर मोदी सरकार ने जनता को ठगने का काम किया है। महंगाई से जनता त्राहि त्राहि कर रही है। रेल किरायों में चौदह प्रतिशत वृद्धि, चीनी के दामों में बढौतरी के बाद अब मोदी सरकार ने पेट्रोल व डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर महंगाई की सौगात दी है। मोदी सरकार के राज में सब्जियों के दाम आसमां को छू रहें हैं।

दिनदहाड़े घर में हुई चोरी

सिरसा। चोरों ने हरिविष्णु कालोनी स्थित एक बैंक कर्मी के मकान को निशाना बनाया। चोर सोने के जेवर व गैस सिलेंडर चुरा ले गए। पीडि़त ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
जानकारी के अनुसार कंगनपुर रोड स्थित हरि विष्णु कालोनी की गली नंबर 11 निवासी बैंक कर्मचारी मोहनलाल शर्मा के घर को चोरों ने निशाना बनाया। मोहन लाल शर्मा ने बताया कि दोपहर साढे 11 बजे के करीब उसकी पत्नी कांता शर्मा अपनी बहन से मिलने के लिए गली नंबर 12 नंबर में गई हुई थी। उन्होंने बताया कि जब वह वापस आई तो कमरा और  अलमारी खुली हुई पड़ी थी। पुलिस को सूचित किया गया। चोर घर से दो तोले सोने व दो तोले चांदी के आभूषण और एक गैस सिलेंडर चुरा ले गए। सूचना मिलने पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे और सुराग जुटाए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।