BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Thursday 26 June 2014

न्याय नहीं मिला तो सपरिवार करुंगी आत्मदाह:सुखपाल कौर

कांडा बंधु मेरे पति की जान लेने पर आमादा

सिरसा। कांडा बंधुओं की बदौलत गीतिका शर्मा व उसकी मां अनुराधा आत्महत्या कर चुकी है और अब कांडा बंधु मेरे पति सुखविंद्र सिंह की जान लेने पर आमादा है। कांडा बंधुओं के हाथ खून से सने हुए है। यदि मेरे पति को भी कांडा बंधुओं के कारण जान से हाथ धोना पड़ा या इंसाफ न मिला, तो मैं भी सपरिवार आत्मदाह करूंगी। इसके लिए कांडा बंधु तथा जिला प्रशासन जिम्मेवार होंगे। 
उक्त चेतावनी सुखविंद्र सिंह बिल्डर की पत्नी सुखपाल कौर ने आज जारी प्रैस बयान में दी। सुखपाल कौर का कहना है कि उसका पति सुखविंद्र सिंह अपनी लेनदारी व जब्त मशीनरी की वापसी और उसके साथ हुई ज्यादती के लिए 17 दिनों से धरने पर व छह दिनों से भूख हड़ताल पर  हैं। सुखपाल कौर ने इनेलो नेता अभय चौटाला सहित सभी राजनेताओं, धार्मिक, समाजिक संस्थाएं, मीडिया तथा गणमान्य का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि उनका संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता। इधर छह दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सुखविंद्र सिंह की हालत बिगड़ती जा रही है और आज  दोपहर 12 बजे तक प्रशासन की ओर से कोई भी अधिकारी सुध लेने नहीं आया है। 

No comments:

Post a Comment