BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Friday 20 June 2014

मुखौटे से नहीं छुपेगी नाकामी

पत्रकारवार्ता में बोले आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेन्द्र यादव

सिरसा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश प्रभारी योगेन्द्र यादव ने कहा कि प्रदेश में मुखौटा बदलने से कांग्रेस की नाकामियां नहीं छुपाई जा सकतीं। जनता प्रदेश कांग्रेस की सरकार से आजिज आ चुकी है और आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का जाना तय है। यहां पत्रकारों द्वारा मुख्यमंत्री बदलने से संबंधी सवाल का जवाब देते हुए यादव ने यह बात कही। यादव आज सिरसा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे। इस अवसर पर उन्होंने पंजाब पैलेस में पत्रकार वार्ता को भी संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में वैकल्पिक राजनीतिक ऊर्जा खड़ी करना उनका लक्ष्य है। प्रदेश की जनता को विकल्प की जरूरत है और 'आपÓ मजबूत विकल्प बन सकती है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी द्वारा हुड्डा सरकार के जनविरोधी फैसलों के विरोध में आंदोलन चलाने की योजना है। उन्होंने कहा कि हुड्डा ने अपने शासन के दौरान जमीन हस्तांतरण, नौकरियों में भ्रष्टाचार और किसानों व दलितों के विरुद्ध लिए गए फैसलों को उजागर कर जनता को जागरूक करना है। आगामी विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी प्रदेश में विकल्प बनने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि विस चुनावों में आप पार्टी जातिगत आधार पर टिकट वितरण नहीं करेगी। योग्य लोगों को राजनीति में आगे लाने का कार्य किया जाएगा।
योगेन्द्र यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में आप की बैठकों का दौर चल रहा है। इन कार्यकर्ता बैठकों के तीन उद्देश्य हैं। पहला लोकसभा चुनाव के नतीजों की समीक्षा करना और सबक लेकर आगे बढऩा। दूसरा मिशन विस्तार के तहत बूथ लेबल से लेकर ऊपर तक संगठन बनाना के लिए कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया। तीसरा आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की भूमिका पर चर्चा करना। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया का एकमात्र उद्देश्य हरियाणा प्रदेश में वैकल्पिक राजनीतिक ऊर्जा खड़ी करना है।
यादव ने कहा कि हरियाणा में दलितों पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं। आप पार्टी हमेशा से उत्पीडऩ के शिकार लोगों के साथ है। उन्होंने कहा कि भगाना कांड के विस्थापित पिछले लंबे समय से हिसार में संघर्ष कर रहे हैं। हमारा उन्हें पूर्ण समर्थन है। उन्होंने कहा कि भगाना में यौन उत्पीडऩ का जो मामला हुआ है उसके पीडि़त दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर पिछले दो माह से संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल 24 जून को उनके समर्थन में जंतर-मंतर जाएंगे।

कीटनाशी निगल दी जान
मामूली कहासुनी में उठाया कदम

सिरसा। परिजनों के साथ मामूली कहासुनी के चलते गांव कागदाना निवासी एक नाबालिग ने कीटनाशी का सेवन कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। शव का पोस्टमार्टम करवा वारिसों को सौंप दिया गया है।  मिली जानकारी के अनुसार कागदाना निवासी 17 वर्षीय संदीप पुत्र कृष्ण ने कीटनाशी दवा का सेवन कर लिया। परिजनों के अनुसार संदीप का घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। आज सुबह घर के सभी सदस्य खेत चले गए। घर में संदीप व उसका छोटा भाई ही थे। इस दौरान संदीप ने घर में रखी कीटनाशी दवा का सेवन कर लिया। परिजन उसे सिरसा सामान्य अस्पताल लेकर आए लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयानों के आधार पर मरग दर्ज कर ली। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
प्यार में धोखा खाई युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास
उधर जेजे कॉलोनी निवासी एक महिला ने प्रेम प्रसंग के परवान न चढऩे के कारण कीटनाशी का सेवन कर लिया। परिजनों ने उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि यहां भी युवती ने अपने हाथ की नस काटकर पुन: आत्महत्या का प्रयास किया। मिली जानकारी के अनुसार युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक की सगाई कहीं और कर दी गई। इससे आहत युवती ने यह कदम उठाया। फिलहाल युवती की हालत स्थिर बताई जा रही है।

दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति की मौत

सिरसा। विगत दिनों दुर्घटना में घायल हुए एक व्यक्ति की आज मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवा वारिसों को सौंप दिया गया है। 
मिली जानकारी के अनुसार गांव फरवाईं निवासी 35 वर्षीय काला पुत्र मेला सिंह विगत 16 जून को अपनी ढाणी से खेत जा रहा था। रास्ते में सड़क पार करते समय अज्ञात कार ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल को परिजनों ने यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। आज उसकी हालत अचानक ज्यादा बिगडऩे लगी। इस पर चिकित्सकों ने उसे यहां से रैफर कर दिया। बताया जा रहा है कि परिजन घायल काला को चंडीगढ़ ले जा रहे थे, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शव सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

No comments:

Post a Comment