BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Wednesday, 13 August 2014

लगातार बदलते समीकरणों से राजनीतिक पंडित भी सकते में

ज्यों-ज्यों चुनाव की आहट नजदीक से सुनाई देने लगी है, त्यों-त्यों सिरसा में माहौल अधिक गर्माने लगा है। सिरसा के समीकरण इस बार जिस तरह लगातार बदलते दिखाई दे रहे हैं, उससे जान पड़ता है कि इस बार चुनाव काफी दिलचस्प रहने वाले हैं। प्रदेश में इस बार कई दलों का नवागमन हुआ है। इससे समीकरण और अधिक पेचीदा हो गए हैं। हालात ऐसे हैं कि राजनीतिक पंडित भी स्पष्ट रूप से स्थिति आंकने में नाकाम साबित हो रहे हैं। समीक्षकों की मानें तो इस बार सभी सर्वे फेल हो जाएंगे।
पिक्चर अभी बाकी है...
सिरसा। अभी तक के समीकरणों को ध्यान में रखें तो सिरसा में हरियाणा लोकहित पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल के बीच कांटे की टक्कर होगी। लेकिन पिक्चर अभी बाकी है। अभी कांग्रेस उम्मीदवार की घोषणा होनी है। चुनावों की तिथि की घोषणा होनी है। और यदि अतीत पर गौर फरमाएं तो सही मायने में जीत-हार की असली तस्वीर आखिरी पांच दिनों में ही साफ हो पाती है।
गोपाल कांडा के कारण सबसे 'महंगा' साबित होगा सिरसा
सिरसा की बात करें तो यह लोकसभा चुनावों की ही भांति प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में शुमार रहेगी। इस बात का अंदाजा अभी से होने भी लगा है। इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि हालिया विधायक तथा प्रदेश में पदार्पण करने वाले एक नए दल के मुखिया गोपाल कांडा की 'कर्मस्थलीÓ भी सिरसा ही है। गोपाल कांडा प्रदेश की राजनीति में पिछले  पांच सालों में सबसे अधिक छाए रहने वाला चेहरा हैं। इसी के साथ ही वे विरोधियों के सीधे निशाने पर हैं। गोपाल कांडा के कारण ही प्रदेश की इस सिरसा सीट को सबसे 'महंगीÓ सीट भी माना जाए तो गलत न होगा। हालांकि अभी तक कांडा ने यहां से लडऩे का अधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन वे सिरसा में आयोजित एक रैली में यहीं से चुनाव लडऩे की घोषणा कर चुके हैं। फिलहाल वे प्रदेशभर में अपनी पार्टी के लिए जनसभाएं कर समर्थन जुटाने में जुटे हैं लेकिन अन्य दल अपनी राह में सबसे बड़ी बाधा गोपाल को ही मानकर चल रहे हैं। इसलिए अपने चुनाव अभियान के दौरान सबसे अधिक घेराव कांडा का ही किया जा रहा है।
इनेलो ने डाला आग में घी
खेल में अपना मोहरा उतारते ही प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल इंडियन नेशनल लोकदल ने आग में घी डालने जैसा काम किया। सिरसा की राजनीति के एक गुमनाम शख्स को बड़ी ही महारत के साथ चंद दिनों में चर्चित कर खेल को दिलचस्प बना दिया। इनेलो ने जब अपने उम्मीदवार की घोषणा की तो कोई नहीं जानता था कि मक्खन लाल सिंगला कौन है लेकिन इनेलो के प्रबंधन ने ऐसा कमाल कर दिखाया कि हरेक शख्स सिंगला को जानने लगा है। 
कांगेस में तूफान से पहले की शांति
कांग्रेस ने भी अभी तक प्रदेश की किसी सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है लेकिन यह तय है कि टिकट का बंटवारा होने के साथ ही कांग्रेस में बड़ा तूफान उठने वाला है। प्रदेश पर नजर गड़ाएं तो भगदड़ पहले ही मची हुई है। सिरसा में कांग्रेस का हर बड़ा नेता स्वयं को टिकट का प्रबल दावेदार बता रहा है। पार्टी भी  इन्हीं परिस्थितियों को भांपते हुए जल्दबाजी में फैसला नहीं लेने के मूड में दिख रही है। सिरसा का लंबे समय तक प्रतिनिधित्व करने वाले स्वर्गीय लछमण दास अरोड़ा की राजनीतिक वारिस उनकी पुत्री सुनीता सेतिया कांग्रेस की टिकट की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही हैं। उन्होंने तो अपनी टिकट फाइनल मानते हुए काफी समय पहले से ही चुनावी अभियान शुरू किया हुआ है। इसी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन केडिया, प्रदेश प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा, किसान प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष भूपेश मेहता सहित कांग्रेस की टिकट के चाहवानों की सूची लंबी है। सभी अपने-अपने स्तर पर अपने लिए ही वोटों की मांग करते गांव-शहर के दौरे कर रहे हैं।
भाजपा को मोदी लहर से आस, हजकां भी अटकी
        हजकां-भाजपा गठबंधन अभी तक स्पष्ट न होने के कारण दोनों दलों के नेता बीच मंझधार अटके हुए हैं। भाजपा के नेता अभी भी मोदी लहर की आस पर टिके हैं और क्षेत्र में प्रचार में जुटे हैं जबकि हजकां का प्रचार बैठकों तक सीमित दिखाई दे रहा है। लेकिन क्षेत्र के समीकरणों पर नजर दौड़ाएं इन दोनों दलों की यहां कहीं भी दाल गलती दिखाई नहीं दे रही। 
बसपा, माकपा सहित कई अन्य दल भी दौड़ में
        बहुजन समाज पार्टी, माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, समता, जनचेतना पार्टी सहित कई अन्य दल भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने को तैयार हैं। कम्युनिस्ट दल जहां प्रदर्शनों, बिजली आंदोलनों से लोगों का ध्यान बटोर रहे हैं वहीं अन्य दल यहां सिर्फ उपस्थिति दर्ज करवाते दिखाई दे रहे हैं। जमीनी स्तर पर इनके प्रयास बहुत कम दीख रहे हैं। 
18 को लगेगी आचार संहिता!
सिरसा। आचार संहिंता को लेकर भी चर्चाएं गर्म हैं। 15 अगस्त तक किसी भी हाल में निर्वाचन आयोग आचार संहिंता लगाने के मूड में नहीं है। इसके बाद 18 अगस्त को आचार संहिंता लगने की उम्मीद जताई जा रही है। इसी के साथ ही आयोग द्वारा चुनावों की घोषणा भी की जा सकती है।  उल्लेखनीय है कि हरियाणा के साथ कई अन्य राज्यों में भी चुनाव करवाए जाने हैं। निर्वाचन आयोग सभी जगह चुनाव की तिथियां घोषित करने से पहले सभी बातों को ध्यान में रखते हुए फैसला लेगा। साथ ही त्यौहारी सीजन से पूर्व ही चुनाव सम्पन्न करवाए जाने पर भी बल दिया जा रहा है। इससे संभावना जताई जा रही है कि आयोग स्वतंत्रता दिवस के बाद किसी भी दिन आचार संहिंता लगाने के साथ ही चुनावों की तिथि भी घोषित कर देगा। 


चुनाव नजदीक आते ही गांव शहरों में जब भी दो-लोग इक_ा होते हैं तो चुनावी चर्चा शुरू हो ही जाती है। चाहे घर-मकान हो, या नाई की दुकान हो... किसी नेता का ऑफिस या फिर गांव की चौपाल हो... सब जगह चुनावों पर लोग अपने-अपने कयास, अपनी-अपनी राय देने लगते हैं। ऐसे में जब गांव की चौपाल पर विभिन्न दलों से संबंधित लोग अपने-अपने विचार रखते हैं तो बहस भी काफी रोचक होती है। ऐसे ही कुछ आम लोगों के विचारों को पाठकों के सामने आम बोलचाल की भाषा में ही रखने का प्रयास है 'चौपाल की चुनावी चटर-पटर'। इस धारावाहिक की पहली कड़ी पर ज़रा गौर फरमाइएगा.....
कांडा नै तो पल्ले से दियो है
गांव की चौपाल पर एक कांडा समर्थक ताऊ दाना राम और इनेलो समर्थक सरदार करनैल के बीच बहस शुरू हुई....
ताऊ दाना : अरै मन्नै तो यो बेरो है के कांडा कम से कम ग्रांट आला पीसा तो कोनी खावे। उलटा अपने पल्ले से ही देवै है। बाकी पार्टियां के नेता तो जेब से एक पीसा कोनी लगावे अर जनता आला और खा जे हंै।
सरदार करनैल : ताऊ चश्मा ला सही नंबर दा, फिर समझ आऊगी। कांडा जिन्ने लांदा है, उस तों ज्यादा कमाण दा जुगाड़ पहले ही कर लैंदा है। बाकी आपां तां सिरसा दी चौधर वापस ल्याणी है। हुड्डे ने देख रोहतक नूं की बणा ता, जे हुण वी सिरसा विच मुखमंतरी दी चौधर नहीं आंदी तां फिर कोई हाल नहीं रहणा।
दाना : अरै तो चौधर तो कांडा कै मुख्यमंत्री बणन तैं बी आ ई ज्यैगी।
करनैल: (हंसते हुए) ओ ताऊ, तैनूं सच्ची चश्मे दी जरूरत है। किस दुनिया विच रहना हैं। तैनूं की लगदा कि कांडा मुखमंतरी बण जूगा। 
दाना : अरै मन्नै तो यो बेरा सै के सरकार कोई बी बणा ले, कांडा ने तो अपना जुगाड़ लगा ए जाणा सै। चौधर तो सरकार मैं रहण की ई सै। तो तूं के सोचै है के इनेलो सरकार बणा ज्यागी? अरै बापड़ा बीजेपी आला कद ऊं भूखे शेर आली तरियां घात लगा के बैठ्या सै।
 ईबकै हिरणी फसी सै, जाण तो कोनी देयै। कांडे को के है, 4-5 सीटां बी काढ ली तो तेरे चौधरी ही नोहरे काढते फिरैंगे, देख लिए। 
करनैल : ताऊ तूं वी तेरहवीं गल्ल करया कर, तैनूं लगदा कांडे ते इनेलो वाले कदे हुण रल सकते ने।
दाना : तो के सै? भाई सियासत को कच्चा लगै सै तूं। बिहार म्हैं नीतिश-लालू क_ा हो सकै तो कांडा बी तो ईब पार्टी को मालक सै। अर फेर कुर्सी तो इनेलो आलां नै हीं चहिए नी। (और जोर से हंसा)
करनैल : ओ छड्ड ताऊ! देख ली इस वार सिरसा तों ही सरकार चलणी है ते इनैलो ही चलाऊ। सिरसा जिले दियां तां पंजे सीटां इनेलो दियां पक्कियां ने। ते इह समझ लै कि सिरसा पंज उंगला वाला सज्जा हत्थ है ते फिर एही हत्थ बाकी पार्टियां वालयां दे धाफा मार के कुर्सी ते बैठू। देखदा चल्ल।
दाना : मन्नै लागे तन्नै चश्मा उतारण की जरूरत सै, सही नंबर आला कोणी। अर तूं ईब लड़ाई आली बातां पै आण लाग रैया सै।
करनैल : (हंसते हुए) ताऊ तूं तां गुस्सा ही कर गया यार, चल छड्ड आपां की लैणा, टैम दस्सूगा। तूं इह दस्स के तेरे कोल दारू दी पेटी पहुंच गई के नहीं। 
और चौपाल में चुप्पी साध कर दोनों की बहस सुन रहे सभी लोगों ने जोर का ठहाका लगाया और अपने घरों की ओर चल दिए।

Monday, 11 August 2014

पूर्व केन्द्रीय मंत्री कु. शैलजा के घर मिला शव

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा के नई दिल्ली में मोतीलाल नेहरू मार्ग पर स्थित घर में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिला है। पुलिस और फोरेंसिक टीम कुमारी के निवास पर जांच के लिए पहुंच गई है। शव कुमारी शैलजा की घरेलू नौकरानी के 40 वर्षीय पति संजय सिंह का है। पुलिस को सोमवार सुबह आठ बजे कॉल किया गया था। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि युवक की प्राकृतिक मौत हुई है या फिर सुसाइड या हत्या है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जबकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह प्राकृतिक मौत का मामला नहीं दिख रहा है। शव के पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह का पता चल जाएगा। पुलिस रविवार रात को घर में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। कुमारी शैलजा यूपीए सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकार मंत्री की जिम्मेदारी निभा रही थीं।

कालका के पिछड़ेपन के लिए सरकारें जिम्मेवार : गोपाल

पिंजौर/कालका। हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष एवं सिरसा के विधायक गोपाल कांडा ने कालका विधानसभा क्षेत्र के पिछड़ेपन के लिए सीधे तौर पर हरियाणा की पूर्व तथा मौजूदा सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि हरियाणा लोकहित पार्टी की सरकार आने पर गेटवे-ऑफ इंडिया की तर्ज पर कालका को गेटवे ऑफ हरियाणा के रूप में विकसित किया जाएगा। क्योंकि यह हिमाचल प्रदेश की सीमा के साथ लगता हरियाणा का पहला क्षेत्र है। गोपाल कांडा आज यहां पार्टी नेता विजय बंसल द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। गोपाल कांडा ने कहा कि कालका को हरियाणा विधानसभा का एक नंबर हल्का होने का मान प्राप्त है। इसके बावजूद यह क्षेत्र विकास के मामले में कहीं नहीं टिकता है। कालका से महज दस किलोमीटर की दूरी पर हिमाचल है, जहां इस समय उद्योगों की भरमार है। लेकिन हरियाणा की मौजूदा तथा पूर्व सरकारों ने कालका में उद्योग स्थापित करवाने की दिशा में कोई सार्थक कदम नहीं उठाया। यहां हालत यह है कि सुविधाओं के अभाव में यहां के लोग हिमाचल प्रदेश में उद्योग लगाने को मजबूर हैं। हलोपा सुप्रीमों ने कहा कि हलोपा की सरकार के सत्ता में आते ही कालका को गेटवे-ऑफ हरियाणा के रूप में विकसित करके यहां पर उद्योग लगाने के इच्छुक लोगों को विशेष सुविधाएं प्रदान कर प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह इलाका शिक्षा के क्षेत्र में भी पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि कालका को पहाड़ी क्षेत्र का दर्जा देकर यहां बिजली, पानी तथा अन्य बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।

Saturday, 9 August 2014

खुली गठबंधन की गांठ

हजकां-भाजपा अध्यक्षों का दावा
प्रदेश की सभी 90 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

सिरसा। हजकां-भाजपा गठबंधन की गांठ आखिरकार खुल ही गई। दोनों दलों के अध्यक्षों के बयानों पर गौर फरमाएं तो ऐसा ही लगता है। हालांकि अभी तक किसी भी पार्टी ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है और कोई भी पार्टी इस मामले में पहल करती दिखाई नहीं दे रही।
उल्लेखनीय है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने साफ कर दिया था कि भाजपा प्रदेश की 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके बाद आज हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्रोई ने भी तल्ख टिप्पणी करते हुए एक रैली में हजकां के 90 सीटों पर चुनाव लडऩे का ऐलान कर दिया। दोनों दलों का कोई भी नेता अभी तक आधिकारिक तौर पर गठबंधन के टूटने की बात कहने से बच रहा है। भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेता हालांकि पहले ही गठबंधन से इंकार करते रहे हैं, लेकिन हजकां के नेता किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा तक गठबंधन धर्म निभाते रहने की बात कह रहे हैं।
ज्ञातव्य हो कि लोकसभा चुनाव में हजकां की असफलता को देखते हुए भाजपा ने गठबंधन की शर्तों में फेरबदल के प्रयास शुरू कर दिए थे। भाजपा किसी भी हाल में कुलदीप बिश्रोई को मुख्यमंत्री पद और आधी सीटें देने को राजी नहीं थी, जबकि कुलदीप गठबंधन की पहले की शर्तों पर अडिग थे। लोकसभा चुनाव के बाद दोनों दलों के नेताओं के बीच तल्खी बढ़ती गई और भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं को भी प्रदेश के प्रतिनिधियों की बातें जचने लगीं। ऐसे में शुरू से ही गठबंधन की गांठ खुलने के आसार बनने लगे थे, लेकिन दोनों दलों में से कोई भी पहल नहीं करना चाहता था। कल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गठबंधन के ताबूत में कील ठोंकते हुए दावा कर दिया कि भाजपा हरियाणा में सभी 90 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। ताबूत में दूसरा कील आज हजकां सुप्रीमों कुलदीप बिश्रोई ने ठोंका। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यदि भाजपा गठबंधन की शर्तों पर राजी नहीं है तो वे भी प्रदेश की सभी 90 सीटों पर अकेले चुनाव लड़कर दिखाएंगे। उन्होंने भाजपा पर हालांकि ज्यादा कड़े आक्षेप नहीं लगाए लेकिन कार्यकर्ताओं को साफ कर दिया कि वे प्रदेशभर में अपने दम पर चुनाव की तैयारी शुरू कर दें। दोनों दलों की गांठ टूटने के बाद अब प्रदेश की राजनीति में नया मोड़ आने की संभावना है। हाल ही में आए एक एजेंसी के सर्वे की मानें तो भाजपा अकेले प्रदेश में 43 सीटों पर जीत सकती है, जबकि हजकां को हर हाल में तीन सीटों पर ही संतोष करना पड़ेगा। सरकार भाजपा की ही बनेगी लेकिन चुनाव बाद गठबंधन किसके साथ होगा यह वक्त बताएगा।

अभाविप ने फूंका पुतला

सिरसा। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शिक्षा के मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने छात्र नेताओं पर 4 अगस्त को प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई पर निंदा व्यक्त की और कहा कि अभाविप ने तो केवल सीडीएलयू का घेराव करने का निर्णय लिया था परन्तु प्रशासन ने उन पर बेबुनियाद आरोप लगाकर आधी रात को कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया तथा उन पर मुकदमा दर्ज कर दिया। जो कि छात्रों के अधिकारों का सरासर हनन है तथा लोकतंत्र की हत्या के समान है। विद्यार्थी परिषद का कहना है कि क्या छात्रों को इतना भी अधिकार नहीं कि वो अपनी मांग जैसे नेशनल कॉलेज महिला विंग भवन का पुनर्निर्माण, फीस वृद्धि वापिस हो, ग्रामीण इलाके के विद्यार्थियों के लिए सरकारी बसों की व्यवस्था हो आदि को मुख्यमंत्री या विश्वविद्यालय के कुलपति के सामने रख सकें? पुतला दहन करने के बाद छात्र नेताओं ने कहा कि अगर उनकी मांगों को हल नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज होगा तथा अभाविप कार्यकर्ता झूठे मुकदमों से नहीं डरती। वह सदैव अपनी उचित मांगों पर अडिग रहेगी। इस मौके पर नगर मंत्री सुमित मेहता, जिला संयोजक अंकुर शर्मा, राहुल बांसल, हिमांशु शर्मा, विपिन, देवकरण, शुभम, रजत मंत्री उपस्थित थे।

गीतिका कांड को भुनाने में जुटी कांगे्रस

सिरसा। एयरहोस्टेस गीतिका सुसाईड मामले में गीतिका शर्मा के परिजनों को न्याय दिलवाने की मांग को लेकर गत देर सायं संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं तथा अन्य संगठनों ने अवंतिका माकन तंवर के आह्वान पर कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च शहर के टाऊन पार्क से शुरू हुआ, जोकि विभिन्न बाजारों से होते हुए वापस टाऊन पार्क में समाप्त हुआ। इस कैंडल की अगुवाई वरिष्ठ नेत्री सुनीता सेतिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा, भूपेश मेहता, आनंद बियानी, उॢमल भारद्वाज सहित अन्य लोग कर रहे थे। कैंडल मार्च में भारी संख्या में महिलाओं ने भी भागीदारी सुनिश्चित की। टाऊन पार्क में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए सुनीता सेतिया ने कहा कि गीतिका शर्मा के परिवार को न्याय दिलवाने की मांग को लेकर वे निरंतर यह अभियान जारी रखेंगी। उन्होंने अदालत से आग्रह किया कि गीतिका कांड के आरोपियों को तुरंत सजा मिलनी चाहिए।

Friday, 8 August 2014

व्यक्ति ने किया आत्मदाह

आर्थिक रूप से था तंग
स्वयं को आग लगाने से पूर्व किया शराब का सेवन

सिरसा। कंगनपुर रोड स्थित एक घर में व्यक्ति ने आत्मदाह कर लिया। व्यक्ति को गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। व्यक्ति द्वारा आत्मदाह किए जाने के कारणों का फिलहाल कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार कंगनपुर रोड पर 30 वर्षीय विलियम पुत्र प्रताप अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि विलियम की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। उसकी पत्नी घरों में बर्तन साफ करती है जबकि वह स्वयं मजदूरी करता था। आज सुबह उसकी पत्नी काम पर चली गई। बच्चे ननिहाल गए हुए थे। घर पर वह अकेला था। बताया जा रहा है कि इस दौरान विलियम ने शराब का सेवन किया और स्वयं पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। चीख-चिल्लाहट सुन आस-पड़ोस के लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उसका दम टूट गया।  घटना के बारे पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल आत्मदाह किए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

फीस बढ़ौतरी के विरोध में धरना

सिरसा। नेशनल कॉलेज के छात्रावास में रहने वाली छात्राओं ने आज मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया। आक्रोषित छात्राओं ने लघु सचिवालय के मुख्य द्वार पर धरना दिया। प्रदर्शनकारी छात्राओं ने बताया कि वे अपनी समस्याओं को लेकर तीन बार जिला उपायुक्त से मिल चुकी हैं लेकिन उनकी समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
धरनारत छात्रा मनीषा, शरणजीत, प्रवीण, संतोष, पूनम, शालिनी, राजेन्द्र, सिमरण, कुलविन्द्र, निर्मला, सुनीता रानी, सुमन, पूजा रानी, हेमलता, अंजू, कनिका इत्यादि ने बताया कि उनकी छात्रावास की फीस 3700 रुपये थी। अब फीस बढ़ाकर 11640 रुपये कर दी गई है। वहंी मैस फीस भी 1500 से बढ़ाकर 2000 रुपये कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मैस में पीने के लिए स्वच्छ पेयजल भी नहीं है। छात्रावास में सिक्योरिटी गार्ड, जनरेटर, सफाई इत्यादि की कोई व्यवस्था नहीं है। नहाने और पीने के लिए दो-दो दिन तक पानी नहीं आता। उन्होंने कहा कि छात्रावास में सुविधाएं नाममात्र हैं। बावजूद इसके फीस में वृद्धि की जा रही है जो कि सरासर गलत है। छात्राओं ने बताया कि वे अपनी समस्याओं को लेकर पहले भी जिला उपायुक्त से मिल चुकी हैं लेकिन उनकी समस्याओं का कोई हल नहीं निकला। छात्राओं ने चेतावनी दी कि यदि अब भी उनकी समस्याओं का समधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन तेज करेंगी।

छापेमारी में जेल से मिली अफीम

सिरसा। नवनियुक्त डीएसपी वीरेन्द्र कुमार ने आज जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। शहर थाना व सीआईए टीम के साथ डीएसपी सुबह करीब सवा 9 बजे जिला जेल पहुंचे और करीब तीन घंटे तक जेल का कोना-कोना छाना। इस दौरान जेल की बैरक नंबर आठ से एक कैदी के पास से अफीम बरामद होने की सूचना मिली है। इस संबंध में हुडा चौकी में मामला दर्ज किया गया है। बताया गया है कि जिला जेल में अनियमितताओं संबंधी शिकायत पुलिस अधीक्षक को मिली थी। एसपी के निर्देश पर कार्रवाई की गई है।

कांडा-सुखविन्द्र विवाद सुलझा

सिरसा। भूख हड़ताल पर बैठे एच.एस.बिल्डर्स के सुखविंद्र सिंह का गोपाल कांडा व गोबिंद कांडा से चल रहा विवाद समाप्त हो गया है। जिला प्रशासन के सहयोग से बिल्डर की कांडा बंधुओं से बातचीत हुई और गतिरोध समाप्त हो गया। एसडीएम हवा सिंह पचार ने समझौता होने उपरांत बिल्डर को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त करवाई।

Thursday, 7 August 2014

नई भर्ती शुरू होते ही काम पर लौटे कम्प्यूटर आप्रेटर

उपायुक्त ने दिया सरकार से मांगे पूरी करवाने का आश्वासन

सिरसा। उपायुक्त द्वारा ई-दिशा केंद्र के लिए नए कम्प्यूटर ऑप्रेटरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होते ही हड़ताल कर रहे कम्प्यूटर ऑप्रेटर वापिस लौट आए। आज दोपहर बाद ई-दिशा केंद्र में कम्प्यूटर ऑप्रेटरों ने फिर से काम शुरू कर दिया। हालांकि इससे पूर्व हड़तालियों ने उपायुक्त से मिलकर उनकी मांगें सरकार के समक्ष पुरजोर तरीके से उठाने का आश्वासन प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि ई-दिशा केंद्र के कम्प्यूटर ऑप्रेटर विगत एक सप्ताह से अधिक समय से नियमित किए जाने को लेकर हड़ताल पर चल रहे थे। हड़ताल के कारण ई-दिशा केंद्र से संबंधित लगभग सभी जरूरी कार्य ठप्प पड़े थे। उपायुक्त ने दो दिन की मोहलत देने के बाद कल नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए थे जिसके बाद आज सुबह कम्प्यूटर ऑप्रेटर काम पर लौट आए। 

पत्थरों में पड़ा मिला शिशु

सिरसा। रेलवे स्टेशन के पीछे गत रात्रि तीन माह का बच्चा लावारिस हालत में मिला। रेलवे कालोनी के रहने वाले एक युवक ने बच्चे को देखा और बच्चे की जान बच पाई। फिलहाल बच्चा सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन है और खतरे से बाहर है।
मिली जानकारी के अनुसार रेलवे कालोनी निवासी मोनू पुत्र जयप्रकाश ने गत रात्रि करीब 9 बजे रेलवे स्टेशन के पीछे पत्थरों के बीच एक बच्चे को देखा। बच्चा जिंदा था और उसके सिर पर चोट थी।
सीमा विवाद में भटका युवक
मोनू बच्चे को रेलवे पुलिस चौकी लेकर गया। यहां से उसे शहर थाना का रास्ता दिखा दिया गया। वह बच्चे को शहर थाना लेकर गया। यहां से उसे बस अड्डा चौकी का एरिया बताकर बस अड्डा चौकी पुलिस के पास भेज दिया गया। इसी भागदौड़ में उसे 11 बज गए। इसके बाद वह बच्चे को अपने घर ले गया। सुबह वह बच्चे को लेकर बस अड्डा चौकी पहुंचा और अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने बच्चे को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। बच्चे के सिर पर चोट लगी हुई है। फिलहाल सामान्य अस्पताल में बच्चे का ईलाज किया जा रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार बच्चा करीब 3 माह का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्चे के परिजनों की तलाश जारी है।
बच्चे को भेजा पंचकूला
उपायुक्त के आदेश पर सामान्य अस्पताल द्वारा जिला बाल संरक्षण यूनिट को बच्चा सौंपा गया है। बाल संरक्षण यूनिट द्वारा इस बच्चे को शिशु गृह पंचकुला ले जाया जा रहा है। यदि इस बच्चे के जानकार या अभिभावक जिनका बच्चा खोया है, तो वे जिला बाल संरक्षण यूनिट, जो कि काम काजी महिला आवास में स्थित है में संपर्क कर सकते हैं। 

तिजोरी ले गए चोर

डिंग मंंडी। कस्बे की नई अनाज मंडी में बुधवार रात्रि चोर आढ़ती की दुकानों के ताले तोड़कर नकदी व तिजोरी चुरा ले गए। चोर मैं. अग्रवाल टै्र्रडर्स दुकान नंबर 80 से गेट के ताले तोड़कर दुकान में रखी तिजोरी चुरा ले गए। दुकान मालिक राजेश अग्रवाल ने बताया कि सुबह 7 बजे वह किसी कार्य से दुकान पर आए तो देखा कि दुकान के तोले टूटे हुए और तिजोरी भी गायब है। उन्होंने बताया कि तिजोरी का वजन करीब 2 क्ंिवटल है और उसमें 55 हजार रुपये, 25 चांदी के सिक्के, 1 चांदी की कटोरी, 1 सोने का यंत्र व कुछ जरूरी कागज रखे हुए थे। नई अनाज मंडी में चोरों ने दुकान नंबर 76 व 78 के ताले भी तोड़े लेकिन दुकान खाली होने के कारण चोरों के मंसूबे पूरे नहीं हो सके। चोरी की सूचना मिलते ही डिंग थाना प्रभारी जंगीर ङ्क्षसह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जाचं कार्य में लग गए। ङ्क्षडग थाना प्रभारी जंगीर ङ्क्षसह ने बताया कि पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

Wednesday, 6 August 2014

हृदयघात से हवालाती की मौत

सिरसा। जिला कारागार में बंद एक हवालाती की हृदयघात से मौत हो गई। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार कुत्ताबढ़ निवासी 70 वर्षीय रघु लड़ाई-झगड़े के मामले में जिला कारागार में बंद था। उसे सीने में तेज दर्द हुआ। जिसके बाद उसे उपचार के लिए जेल प्रशासन ने अस्पताल में भर्र्ती करवाया जहां उसकी मौत हो गई। आज सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

स्वतंत्रता दिवस के लिए कार्यक्रमों का चयन

सिरसा। स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोंल्लास के  साथ मनाने के उद्देश्य से आज जी आर जी स्कूल के ओडीटोरियम में अतिरिक्त उपायुक्त शिव प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिर्हसल की गई तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेनी वाली टीमों का चयन किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग ले  रहे विभिन्न स्कूलों के प्राध्यापको व अध्यापकों को कार्यक्रम में पाई जाने वाली कमियों को पूरा करने के निर्देश दिए।  उन्होंने सभी स्कूलों से कहा कि वे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पूरा अभियास करे ताकि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अच्छे से अच्छे कार्यक्रम प्रस्तृत किए जा सके।

महिला को सांप ने डसा

सिरसा। गांव खैरेकां में आज सुबह एक महिला को सांप ने डस लिया। उसके द्वारा शोर मचाने पर परिजनों ने अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से उसे रैफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव खैरेकां निवासी वीरा देवी (37) पत्नी जितेंद्र बुधवार सुबह छह बजे के करीब उठकर जैसे ही चाय बनाने के लिए रसोई में गई कि सांप ने डस लिया। महिला द्वारा शोर मचाने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत को देखेते हुए उसे पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया।

Monday, 4 August 2014

विरोध के बीच उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने दी सिरसा को अरबों की सौगात

इनेलो-अकाली गठबंधन को बताया ठग गठबंधन

सिरसा। गांव पंजुआना में आज मुख्यमंत्री हुडडा ने  एक अरब 59 करोड़ 13 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का उद्धाटन किया।  उसी समय 18 करोड़ 75 लाख रूपये की लागत से एलनाबाद में बने नहरी पानी पर आधारित जलघर का उद्धाटन भी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की जगह से ही किया। इसके इलावा  चौ. देवी लाल विश्वविद्यालय में 28 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित मल्टीपर्पज हाल का उद्धाटन भी मुख्यमंत्री हरियाणा द्वारा किया गया। विश्वविद्यालय में आठ करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से बनने वाले महिला छात्रावास तथा 10 करोड़ 36 लाख रूपये की लागत से बनने वाले टीचिंग (विधि) विभाग की नींव पत्थर भी मुख्यमंत्री हरियाणा द्वारा रखा गया। इसके बाद उपस्थित लोगों को मुख्यमंत्री हुडडा ने संबोधित भी किया। पंजुआना में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के उदघाटन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में समान रूप से विकास हुए है और जो आरोप विकास में भेदभाव के लगाये जा रहे है वे बेबुनियाद है।  उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाले केवल अपना हित साध रहे हैं। उन्होंने इनलो के घोषणा पत्र पर कटाक्ष किया और इसे मात्र एक छलावा बताया।  उन्होंने कहा कि पूर्व में इनलो ने कभी भी अपना घोषणापत्र लागू नहीं किया। उन्होंने साथ ही जोड़ा कि कांग्रेस ने हमेशा अपना घोषणा पत्र में कही गई बातें लागू की हैं। इनलो -अकाली दल गठबंधन को मुख्यमंत्री ने ठग गठबंधन बताया। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन हरियाणा की जनता की बर्बादी के लिए बनाया गया है।
रणजीत का हुआ विरोध
पंजुआना वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के उद्घाटन अवसर पर रानियां के युवा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता रणजीत सिंह के विरोध में नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं के मुख्यमंत्री से मांग की कि इस बार विधानसभा चुनाव में रणजीत सिंह को टिकट न दिया जाए। अगर रणजीत को टिकट मिलता है तो वे रानियां क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के विरुद्ध प्रचार करेंगे और हजारों वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया जाएगा।

Sunday, 3 August 2014

तीन घंटे सिरसा-रानियां रोड जाम

सीवरेज जाम व दूषित पेयजल आपूर्ति को लेकर जताया विरोध
सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

सिरसा। सीवर समस्या से जूझ रहे कई वार्ड के लोगों ने रानियां रोड पर करीब तीन घंटे तक जाम लगाए रखा। गुस्साए लोग अधिकारियों की लापरवाही के विरोध में सिरसा-रानियां रोड पर बैठ गए जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हरियाणा लोकहित पार्टी महिला विंग की जिला प्रधान रानी रंधावा के नेतृत्व में लोग एकत्रित हुए। सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोगों ने सीवर समस्या को तत्काल हल करने की मांग उठाई। सूचना मिलने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ प्यारे लाल बिश्रोई और शहर थाना प्रभारी मौजीराम दलबल सहित मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के समझाने पर भी लोग शांत नहीं हुए और तीन घंटे तक जाम लगाए रखा। बाद में सीवर साफ करने की मशीन बुलाए जाने पर ही लोगों ने जाम खोला।
रानी रंधावा ने बताया कि पिछले दो महीने से वार्ड 22, 23, 24 और 26 के लोग सीवर जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों के घरों में सीवर का पानी घुस रहा है। इस वजह से मकानों में दरारें आ गई हैं। पेयजल सप्लाई में सीवर का पानी मिश्रित होकर आ रहा है। पहले भी लोगों ने विरोध में जाम लगाया गया था, उस समय अधिकारियों ने आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया था। दो माह का समय बीत जाने के बाद समस्या जस की तस बनी हुई है। 
मोहल्लावासी सुरेन्द्र कम्बोज ने बताया कि पिछले आठ सालों से सीवरेज की सफाई का कार्य नहीं किया गया है। इसी वजह से आए दिन सीवर जाम रहते हैं। उनके मकानों में पानी घुस जाता है जिससे मकानों में दरारें आ गई हैं। पेयजल में भी सीवर का पानी मिलकर आ रहा है। क्षेत्र में बीमारियां फैल रही हैं और प्रशासन गहरी नींद सोया है।
मौके पर पहुंचे पब्लिक हैल्थ के एसडीओ प्यारे लाल बिश्रोई ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए कार्य किया जा रहा है। लोगों की मांग पर मशीन मंगवा ली गई है। एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

हादसे में युवक की मौत, पिता-पुत्र की हालत गंभीर

सिरसा। डबवाली के चौटाला रोड पर गांव सुकेराखेड़ा के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि कार सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।
जानकारी के अनुसार पंजाब के जिला बठिंडा के गांव गहरी बुट्टर निवासी बलवीर सिंह अपने बेटे राजवीर तथा भतीजे हरभजन सिंह के साथ कल शाम को कार में सवार होकर राजस्थान के जिला श्रीगंगानगर के गांव गुरूसर में अपने परिचित से मिलकर गांव लौट रहा था। कार बलवीर सिंह चला रहा था। बताया गया कि चौटाला रोड पर गांव सुकेराखेड़ा के समीप एक ट्रक ने कार को ओवरटेक किया। इसी दौरान कार अचानक अनियंत्रित होकर  सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में हरभजन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बलवीर सिंह व उसका पुत्र राजवीर गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने डबवाली के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। चौटाला पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव का रविवार को अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

नहरी पानी चोरी रोकना पड़ा महंगा
दो किसानों को पानी चोरों ने पीटा

सिरसा। नहरी पानी चोरी रोकने गए किसानों से कल देर शाम अन्य गांवों के किसानों ने मारपीट की। जिससे दो किसान घायल हो गए। किसानों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेेकर नाथुसरी चोपटा स्थित देवीलाल चौक पर जाम लगा दिया। थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और शिकायत देने पर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
कल देर शाम को गांव हंजीरा के किसान कुताना माइनर पर पाइप डज्ञलकर नहरी पानी चोरी करने वाले किसानों की पाइप उखाडऩे गए। पाइप उखाड़कर गांव लौट रहे किसानों पर गांव माखोसरानी के समीप गांव के 20-25 लोगों ने हमलाकर पाइप छीन लिए। हमले में गांव हंजीरा निवासी मेहर चंद व धोलू राम घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए चोपटा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रैफर कर दिया। बाद में सात बजे के करीब गुस्साए किसानों ने चोपटा में देवीलाल चौक पर सिरसा-भादरा मार्ग जाम कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जाम से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। जाम की सूचना मिलते ही नाथुसरी चोपटा थाना प्रभारी सुखदेव सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाया कि पीडि़त पक्ष द्वारा थाना में शिकायत देने के बाद तुरंत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी से मिले आश्वासन के बाद किसानों ने जाम बहाल किया।

गुरुद्वारों का प्रबंधन संभालने में सरकार करे मदद : बराड़

सिरसा। जरनैल सिंह बराड़ ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के गुरूद्वारों की सेवा संभाल नवगठित एचएसजीपीसी कमेटीे को सौंपने मेें अपना रोल अदा करे। अगर अलग गुरूद्वारा कमेटी एक्ट बनाना, सरकार की जिम्मेवारी थी तो एक्ट को लागू करना भी उसी की जिम्मेदारी है। 
जरनैल सिंह बराड़ ने आज जारी बयान में कहा है कि प्रदेश के गुरूद्वारों की सेवा स्थानीय कमेटी को सौंपने के बारे में सरकार का जो रवैया है, उससे स्पष्ट होता है कि सरकार केवल सिख वोटों की राजनीति करना चाहती है। हुड्डा सरकार में मंत्री हरमोहिंदर सिंह च_ा के बयान की स्थानीय गुरूद्वारों की सेवा एडहॉक कमेटी को सौंपना सरकार की जिम्मेदारी नहीं से सरकार की नीयत स्पष्ट होती है। उन्होंने कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को भी इस मसले पर राजनीति नहीं, पंथ के विकास के लिए कार्य करना चाहिए। बराड़ ने सिख संगत से आह्वान करते हुए कहा है कि उन्हें आपस में सीधी लड़ाई लडऩे की अपेक्षा समझदारी से मिलकर हल का रास्ता खोजना चाहिए। उन्होंने कहा है कि सिखों की गिनती पहले ही कम है इसलिए सीधी लड़ाई पूरे सिख कौम के लिए हानिकारक होगी। उन्होंने पांचों तख्तों के जत्थेदारों को भी इस मसले में आगे आकर ऐसा हल करवाने की अपील कि है जिससे प्रदेश के सिखों के हितों को नुकसान न पहुंचे।   

Saturday, 2 August 2014

मुख्य जांच अधिकारी की हुई गवाही

सिरसा। हत्या तथा बलात्कार के तीन मामलों के मुख्य आरोपी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह ने आज पंचकूला की सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष हाजिरी लगाई। आज पत्रकार रामचंद्र छत्रपति मामले में सुनवाई हुई। इस मामले में मुख्य जांच अधिकारी सीबीआई के तत्कालीन डीआईजी की गवाही की कार्रवाई पूरी कर ली गई।  अदालत ने सुनवाई के लिए आगामी तारीख 16 अगस्त मुकर्रर की है।
आज सुबह करीब 10 बजे गुरमीत सिंह ने यहां अदालत परिसर पहुंचकर पंचकूला की सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हाजिरी लगाई। अदालत में पत्रकार छत्रपति मामले की सुनवाई शुरू हुई। करीब तीन घंटे चली कार्रवाई के दौरान छत्रपति मामले के मुख्य जांच अधिकारी सीबीआई के तत्कालीन डीआईजी एम  नारायणन के बयानों पर बचाव पक्ष के वकील एस के गर्ग द्वारा जिरह की गई। जिरह के बाद गवाही की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई। अदालती कार्रवाई करीब 1 बजे खत्म हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने इस मामले में आगामी कार्रवाई के लिए 16 अगस्त तारीख निर्धारित की है। 
डेरा के लठैतों ने लगाया जाम
अदालत की कार्रवाई के दौरान सिरसा में डेरा के लठैत पूर्व की भांति सड़क के दोनों ओर जुटे रहे। चुनावों को देखते हुए डेरा सच्चा सौदा ने फिर से दबाव की नीति अपनानी शुरू कर दी है। इसी के चलते न्यायालय परिसर के बाहर भी भारी संख्या में लठैत और महिलाएं मौजूद रहे। डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह के 1 बजे न्यायालय से वापिस अपने घर रवानगी के बाद भीड़ ने मार्ग पूरी तरह बाधित कर दिया जिससे बरनाला रोड पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया।

इनेलो की टिकट नहीं, तो आजाद लड़ूंगा : लीलाधर
सैनी के बगावती तेवर, ओमप्रकाश चौटाला से मिलने दिल्ली रवाना

सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही पार्टी में बगावत के सुर उठने लगे हैं। सिरसा से पार्टी के टिकट के प्रबल दावेदार लीलाधर सैनी ने उम्मीदवार बदले जाने की मांग उठा दी है। बाकायदा अपने कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर शक्ति प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने अपना विरोध पार्टी के उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने की कोशिश की है। साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि वे चुनाव अवश्य लड़ेंगे। आज ही वे पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला से मिलने दिल्ली रवाना हुए हैं। उनका कहना है कि यदि उनको इनेलो की टिकट नहीं मिलती है तो वे आजाद प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरेंगे।
उल्लेखनीय है कि गत देर सायं इंडियन नेशनल लोकदल ने प्रदेशभर की 62 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। सिरसा के पांच हल्कों में से एलनाबाद, रानियां व सिरसा से चेहरे मैदान में उतार दिए गए। एलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला दोबारा ताल ठोक रहे हैं जबकि सिरसा व रानियां से नए चेहरों को सामने लाया गया है। पिछले लंबे समय से सिरसा सीट से उम्मीदवारी की आस लगाए बैठे नगर परिषद के उपाध्यक्ष लीलाधर सैनी को पार्टी का फैसला नागवार गुजरा। खुद को मजबूत दावेदार बताते हुए सैनी ने बगावती सुर भी दिखाने शुरू कर दिए। आज उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को प्रभात पैलेस में  एकत्रित किया और विचार विमर्श के बहाने शक्ति प्रदर्शन कर दिखाया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने अपना रुख स्पष्ट कर दिया। कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद ही वे इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला से मिलने दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 
फेसबुक पर लिखा
कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद लीलाधर सैनी ने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा, ''एक शॉर्ट नोटिस मीटिंग में भी हुजूम उमड़ पड़ा। घोषणा कर दी चुनाव की। बस अब चौटाला साहब के बुलावे पर दिल्ली जा रहे। वहां फैसला हो जाएगा कि इनेलो से या आजाद चुनाव लड़ेंगे। लड़ेंगे जरूर।'
कांडा के खिलाफ लडऩा चाहता हूं चुनाव
सिरसा। लीलाधर सैनी शायद बगावत न करते। लेकिन उनके इरादों से यह जान पड़ता है कि वे सिर्फ और सिर्फ कांडा से अपनी दुश्मनी भुनाना चाहते हैं। कार्यकर्ताओं को दिए अपने संबोधन में उन्होंने अपना वक्तव्य पूर्ण रूप से कांडा पर केंद्रित रखा। उन्होंने कहा कि वे गोपाल कांडा के खिलाफ लडऩे की इच्छा रखते हैं और यदि इनेलो उन्हें टिकट नहीं देती तो वे आजाद लड़कर अपनी इच्छा पूर्ण करेंगे और क्षेत्र की जनता उन्हें जरूर विजयी बनाएगी। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कांडा पर कड़े कटाक्ष किए और कहा कि वे क्षेत्र की जनता को दिखाना चाहते हैं कि धनबल और जनबल की लड़ाई में कौन विजयश्री प्राप्त करता है।

Friday, 1 August 2014

सिरसा से ही लड़ृंगा चुनाव : गोपाल कांडा

सिरसा। हलोपा अध्यक्ष गोपाल कांडा ने कहा कि वे सिरसा से ही चुनाव लड़ेंगे। दो जगह से वो लोग चुनाव लड़ते हैं जिन्हें खुद का भरोसा नहीं होता। कांडा ने घोषणा की कि हलोपा की सरकार आने पर गरीब कन्याओं में विवाह में 1.51 रुपये का कन्यादान दिया जाएगा। यह राशि विवाह से 10 दिन पहले ही दे दी जाएगी। हलोपा अध्यक्ष गोपाल कांडा पार्टी कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। गोपाल कांडा ने कहा कि सिरसा के विकास कार्यों में जो भी कमियां रही हैं, उसका प्रमुख कारण नगर परिषद पर इनेलो के लुटेरों और कमीशन खोरों का कब्जा होना है। यह मुद्दा उन्होंने विधानसभा में भी उठाया था। कांडा ने अपने चिरपरिचित अंदाज में इनेलो, कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। पूर्व सांसद अशोक तंवर को उन्होंने सिरसा के विकास में बाधक करार दिया। गोपाल कांडा ने बताया कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान हरियाणा में गौशालाओं को सर्वाधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई। 28 वर्षों से विकास की बाट जोह रही ऑटो मार्किट में मालिकाना हक तबदील करवाने के लिए प्लॉटों की ट्रांसफर खुलवाइर्। ऑटो व्यवसायियों के लिए 240 दुकानों का निर्माण कार्य आरंभ करवाया।

किसान सभा ने किया प्रदर्शन

स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग
सिरसा। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने व किसानों से संबंधित अन्य मांगों को लेकर आज किसान सभा ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना दिया। धरने पर बैठे किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र उपायुक्त को सौंपा।
आज सुबह किसान सभा के बैनर तले अनेक किसान कामरेड सुरजीत सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष पहुंचे और धरने पर बैठ गए। धरनारत किसानों को संबोधित करते हुए कामरेड सुरजीत सिंह ने कहा कि केंद्र में सत्तासीन हुई राजग सरकार ने तेल के दामों में वृद्धि कर किसानों के लिए अच्छे की बजाय बुरे दिन ला दिए हैं। मोदी सरकार ने पहले बजट में ही अपना मजदूर-किसान विरोधी चेहरा सामने ला दिया है। सभा के जिला सचिव राजकुमार शेखूपुरिया ने कहा कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते खेती में उत्पादन लागत बढ़ गई है। फसलों का भाव भी उचित नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि डा. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करके ही किसानों को इस गर्त से बाहर निकाला जा सकता है। इसलिए सरकार को फसलों को उचित समर्थन मूल्य लागू करना चाहिए और सरकारी खरीद सुनिश्चित की जानी चाहिए। किसानों ने प्रदर्शन कर उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम एक मांगपत्र भी सौंपा। इस अवसर पर ओपी सुथार, राजेन्द्र बालासर, मा. गुरटेक सिंह, जंटा सिंह, सतनाम चंद सहित अनेक किसान मौजूद थे।

दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे कम्प्यूटर आप्रेटर

सिरसा। स्थाई नौकरी की मांग को लेकर सरकारी कार्यालयों के कम्प्यूटर ऑप्रेटर आज दूसरे दिन हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण जिलाभर में फर्द, रिहायशी प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाईसेंस तथा रजिस्ट्री से संबंधित कार्य ठप्प पड़े हैं। लघु सचिवालय स्थित ई-दिशा केंद्र में सन्नाटा पसरा है और यहां विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचे लोग मायूस लौट रहे हैं। खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि जिलाभर के सरकारी कार्यालयों में कार्यरत करीब 100 अस्थाई कम्प्यूटर ऑप्रेटर विगत लंबे समय से नियमित किए जाने की मांग कर रहे हैं। सिरसा में करीब 30, डबवाली में 15, ऐलनाबाद व रानियां तथा कालांवाली में करीब 10 तथा कई अन्य क्षेत्रों में बाकी कम्प्यूटर ऑप्रेटरों की नियुक्ति अस्थाई तौर पर की गई थी। कल से उक्त कम्प्यूटर ऑप्रेटरों ने कार्य बंद कर आंदोलन शुरू कर दिया। कम्प्यूटर ऑप्रेटरों के न होने के कारण सभी तहसीलों व उपतहसीलों में विभागों  के कार्य ठप्प हो गए। स्थानीय लघु सचिवालय स्थित ई-दिशा केंद्र में भी इसी कारण कोई कार्य नहीं हो पाया। आज दूसरे दिन भी कम्प्यूटर ऑप्रेटर हड़ताल पर रहे। ई-दिशा केंद्र में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। सूत्रों के अनुसार कम्प्यूटर ऑप्रेटर सोमवार तक कार्य पर लौट सकते हैं। ऑप्रेटरों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर विगत लंबे समय से सरकार से मांग कर रहे हैं। सरकार द्वारा समय-समय पर उन्हें नियमित किए जाने का आश्वासन दिया जाता है लेकिन इस बारे में सरकार गंभीर नहीं है। इसलिए मजबूरन उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है। सरकार और कम्प्यूटर ऑप्रेटरों की इस खींचतान का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। अपने कार्य करवाने के लिए दूर-दराज से आए अनेक लोग मायूस होकर लौटते दिखे। कई लोगों के जरूरी कार्य हड़ताल के कारण अटक गए हैं और वे भी सरकार को कोसने के अलावा कुछ नहीं कर पा रहे हैं।

Thursday, 31 July 2014

रेलगाड़ी के आगे कूदकर की आत्महत्या

सिरसा। कालांवाली के निकट से गुजर रही रेलवे लाईन पर आज सुबह एक युवक ने गाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी मिलने के बाद राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम हेतु सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब साढ़े 5 बजे गंगानगर से आ रही रेलगाड़ी के आगे कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राहुल उर्फ निक्का पुत्र राम सिंह निवासी कालांवाली के रूप में हुई। परिजनों को मामले की सूचना दी गई। परिजनों के अनुसार राहुल आटा चक्की चलाता था। उसे किसी प्रकार की परेशानी नहीं थी। सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मोटरसाइकिल भिड़े, एक की मौत

सिरसा। बड़ागुढ़ा के निकट गत दिवस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। आज सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा वारिसों को सौंप दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार बड़ागुढ़ा निवासी 55 वर्षीय मनीराम पुत्र खेताराम मोटरसाइकिल पर सवार होकर कालांवाली के लिए रवाना हुआ था। बड़ागुढ़ा के निकट एक अन्य मोटरसाइकिल से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दूसरा मोटरसाइकिल चालक फरार हो गया। बुरी तरह घायल मनीराम को ईलाज के लिए बठिंडा ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसका दम टूट गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीवर ओवरफ्लो से परेशान कालोनीवासियों ने किया प्रदर्शन

सिरसा। हिसार रोड स्थित फैंडस कालोनी वासियों ने दूषित पेयजल आपूर्ति व सीवर ओवरफ्लो की परेशानी के चलते बृहस्पतिवार को कालोनी में जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे विभाग के एसडीओ ने शाम तक समस्या के समाधान का आश्वान देकर लोगों को शांत किया।
फैंडस कालोनी निवासी सूरज स्वामी के नेतृत्व में राम कुमार, देस राज, हरीश कुमार, राज रानी, कौश£या देवी, सरस्वती देवी, मोनिका रानी, सरोज रानी, अमर सिंह, पवन कुमार, राधा देवी, रजनी, ज्योति रानी कालोनी में जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनकी कालोनी में पिछले 15 दिनों से सीवर ओवरफ्लो के चलते सीवर का गंदा पानी गलियों में फैल रहा है। जिसके कारण उनका गलियों से गुजरना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि साथ ही कालोनी पेयजल आपूर्ति में भी दूषित पानी मिलकर आ रहा है, जोकि पीने लायक नहीं है। उन्होंने बताया कि विभाग में बार बार शिकायत करने के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नही हो रही है। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर आधा घंटा बाद विभाग के एसडीओ प्यारे लाल व जेई भानी राम मौके पर पहुंचे। एसडीओ ने कालोनीवासियों को आश्वासन दिया कि शाम तक कालोनी में सीवरों की सफाई करवा दी जाएगी, जिन सीवर के मैनहॉल पर ढक्कन नहीं है उन पर ढक्कन लगवा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गली में कहीं से यदि पेयजल की कोई पाइप में लीकेज है तो उसे ठीक करवा दिया जाएगा। एसडीओ से मिले आश्वासन के बाद कालोनीवासी शांत हुए।

Wednesday, 30 July 2014

हत्या कर बॉयलर में जलाया शव!

ग्रामीणों ने बोला बायो वेस्ट निपटान फैक्ट्री पर धावा
कर्मचारी हुआ फरार, पुलिस जुटी जांच में

सिरसा। क्षेत्र के गांव फूलकां के नजदीक स्थित इनविजन इनवायरो सर्विसिज में आज सुबह एक व्यक्ति की हत्या के बाद शव को बायो मेडिकल वेस्ट के बॉयलर में जलाकर खुर्दबुर्द करने की सूचना से हड़कंप मच गया। गांव के लोग बड़ी संख्या में फैक्ट्री में आ जुटे। ग्रामीणों को देखकर फैक्ट्री का कर्मचारी फरार हो गया। फैक्ट्री के सीसीटीवी कैमरा सिस्टम भी क्षतिग्रस्त पड़ा था। सूचना मिलने के बाद डिंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच शुरू की। फैक्ट्री के भीतर काफी मात्रा में खून बिखरा पड़ा था और बॉयलर में लाश को जलाए जाने की आशंका ग्रामीणों की ओर से जताई जा रही थी। फिलहाल फैक्ट्री को पुलिस ने सील कर दिया और सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क कब्जे में ले ली। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम द्वारा की जाने वाली जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि आखिरफैक्ट्री में किसे जलाया गया?
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह गांव फूलकां स्थित बॉयोमेडिकल वेस्ट नष्ट करने वाली इस फैक्ट्री से दुर्गंधित धुआं उठ रहा था। ग्रामीणों को संदेह हुआ तो वे मौके पर आ जुटे। गांव के लोगों को देखकर फैक्ट्री का कर्मचारी चन्द्रभान मौके से फरार हो गया। फैक्ट्री सिरसा स्थित विकास मेडिकल के संचालक सुरेश कुमार की बताई गई है। फैक्ट्री के भीतर गए ग्रामीणों को वहां का माहौल संदेहजनक लगा। बॉयलर के नजदीक भारी मात्रा में खून बिखरा हुआ था। बॉयलर के भीतर कुछ जलाया जा रहा था जिससे काफी दुर्गंध उठ रही थी। ग्रामीणों को आशंका थी कि फैक्ट्री में सभवत: किसी की हत्या की गई है और लाश को बॉयलर में जला दिया गया है। घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया गया। डिंग थाना से एसएचओ जगीर सिंह, उपनिरीक्षक रामकुमार अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे की हार्डडिस्क को भी तोड़कर फेंका गया था जिसे पुलिस कर्मियों ने जब्त कर लिया। पुलिस ने फैक्ट्री के संचालक को तलब किया लेकिन समाचार लिखे जाने तक वह हाजिर नहीं हुआ था। फैक्ट्री का कर्मचारी भी फरार था। फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को मौके पर बुलाया गया है। खून और बॉयलर में जल रही सामग्री की जांच के बाद ही सारा मामला स्पष्ट हो पाएगा।

लूट की योजना बनाते तीन गिरफ्तार

सिरसा। सीआईए पुलिस ने मंगलवार रात को गश्त व चैकिंग के दौरान सूचना के आधार पर लूट की योजना बनाते तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छूरा, गंडासी, कट्टर, सरिया  तथा चोरीशुदा बाइक बरामद किया है। 
सीआईए सिरसा प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक जगराज सिंह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मंगलवार रात को गश्त पर सलारपुर क्षेत्र थे। इसी दौरान पुलिस पार्टी को सूचना मिली कि कुछ युवक सलारपुर बस स्टेंड के समीप गैर आबाद मकान में लूट की योजना बना रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी ने बताए गई जगह पर दबिश दी और मौके से तीनों युवकों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान बलविंद्र सिंह पुत्र अर्जुन सिंह, सुक्खा सिंह पुत्र बलबीर सिंह व बिंटू सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी सहसन थाना जुरेरा जिला भरतपुर राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने इन युवकों के कब्जे से छूरा, गंडासी, कट्टर, सरिया तथा रानियां रोड सिरसा स्थित लक्ष्मी गैराज से चोरी किया बाइक भी बरामद किया। पूछताछ के दौरान इन युवकों ने रानियां रोड, शिव चौक, रोड़ी बाजार क्षेत्र से चार बाइक चोरी करना भी स्वीकार किया है। आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 398, 401 के तहत मामला दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेशकर रिमांड पर हासिल किया जाएगा ताकि चोरीशुदा बाइक बरामद किए जा सके।

सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन

सिरसा। कालांवाली क्षेत्र के गांव केवल में सड़क बनवाने की मांग को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने आज सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे बाबा गोविंद राम युवा स्पोट्र्स कल्ब के प्रधान मखन सिंह ने बताया कि गांव केवल की सड़क जो कि  बठिंडा को जाती है उनके गांव के पास से बिल्कुल टूट चुकी है। सड़क टूटने के कारण वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशनी कासामना करना पड़ता है। सड़क से उडऩे वाली धूल से दुकानदारों का काम ठप हो गया है वहीं सांस की बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। उन्होंने बताया कि बरसात के दिनों में तो यहां पर कई फुट तक पानी भर जाता है। जिसके चलते आने जाने वाले वाहन फंस जाते हैं। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में प्रशासन को कई बार अवगत करवा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने प्रशासन से सड़क को शीघ्र बनवाने की मांग की है। इस मौके पर सुखदेव सिंह, सेवक सिंह, गुरदीप सिंह, गोशा सिंह, मन्नू सिंह, गुरचरण सिंह मौजूद थे। 

तीज पर मेहंदी प्रतियोगिता
मुस्कान, तमन्ना व पूजा ने पाया प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान

सिरसा। एस.एस. जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में तीज पर्व के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सुमन धींगड़ा की देखरेख में छात्राओं ने मेहंदी के विभिन्न प्रकार के आकर्षण डिजाइन बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका सविता, सुमन सोनी व नीरज ने निभाई। मुस्कान सोनी, तमन्ना सिडाना, पूजा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या सुमन गौतम ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय में विभिन्न पर्वों और उत्सवों पर इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाती है, ताकि छात्राओं की कला का विकास हो सके। विद्याॢथयों को शिक्षा के साथ-साथ प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया जा सके।

Tuesday, 29 July 2014

उल्लास के साथ मनाई ईद

सिरसा। ईद-उल-फितर पर आज ईदगाह में नमाज अता की गई और वतन में एकता, अखंडता, भाईचारे और दुनिया में अमन चैन के लिए दुआ की गई। बाद में नमाजियों ने एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी इस मौके पर पहुंचकर मुबारकबाद दी। ईद को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया, बच्चों ने जमकर खरीददारी की।
रानियां रोड पर स्थित ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज अता की गई। सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना सुलेमान ने नमाजियों को नमाज अता करवार्ई। इस मौके  पर शाही इमाम ने कहा कि ईद भाइचारे का पर्व है और सभी को मिल-जुलकर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो एक दूसरे की मदद करता है उन पर खुदा की रहमत बरसती है। नमाज के बाद में सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों में ईद को लेकर विशेष उत्साह देखा गया, बच्चों को ईदी दी गई और उन्होंने जमकर खरीददारी की। उधर एलनाबाद, रानियां, डबवाली व कालांवाली में भी ईद पर्व धूमधाम से मनाया गया।

हुड्डा को नहीं लोकतंत्र की परवाह : अभय

सिरसा। एलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने संवैधानिक अधिकारों का हनन करते हुए अपने चहेतों को लाभ के पद देने पर तुले हुए हैं और संवैधानिक मर्यादाओं को कुचलने में लगे हुए हैं जिन्हें लोकतंत्र की जरा भी परवाह नहीं। वे बुधवार को डबवाली रोड स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है और पुराने कांग्रेस नेता भी कांग्रेस को छोड़कर जा रहे हैं जबकि मुख्यमंत्री प्रदेश में तीसरी बार कांग्रेस  की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। उनके दावों की पोल उन्हीं की पार्टी के लोग खोल रहे हैं। चौटाला ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि अपने दस साल के शासन में हुड्डा ने प्रदेश के विकास की बजाए अपने घर का विकास किया तथा अरबों रुपए की जमीन घोटाले करके प्रदेश के राजस्व को नुकसान पहुंचाया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इनेलो शीघ्र ही विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज बताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोटालों के कारण प्रदेश की जनता को घोर निराशा हुई है तथा जिस प्रकार हुड्डा सरकार ने नौकरियों में योग्यता को दरकिनार करते हुए भाई भतीजावाद को बढ़ावा दिया है जिसे लेकर माननीय उच्च न्यायालय ने सरकार के प्रति कई बार प्रतिकूल टिप्पणियां की हैं। ऐलनाबाद के विधायक ने कहा कि इनेलो के सत्ता में आने के बाद इन नियुक्तियों की व्यापक जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वाले लोगों को सजा अवश्य मिलेगी। उन्होंने चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में प्राध्यापकों की नियुक्तियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अभी आवेदन आए ही नहीं कि उन लोगों को नौकरियां देने की  तैयारियां कर ली गई हैं जिन पर न्यायालय की ओर से गंभीर आरोप लगे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इनेलो का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही महामहिम राज्यपाल से मिलकर मुख्यमंत्री द्वारा संवैधानिक मर्यादा को मिटाने को लेकर मिलेगा तथा कांग्रेस सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करेगा। इनेलो नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री सिरसा में 3600 करोड़ रुपए लगाने की बात करते हैं मगर थोड़ी सी बरसात होते ही सिरसा जलमग्र हो गया, सीवर जाम हो गए तथा जनता को पिछले तीन दिनों से पीने का पानी भी नहीं मिल रहा। ऐसे में मुख्यमंत्री की विकास के दावों की पोल खुलती है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस दस का आंकड़ा भी छू नहीं पाएगी और कांग्रेस उम्मीदवारों की जमानतें जब्त हो जाएंगी क्योंकि लोगों में कांग्रेस के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा पाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के रिश्तेदार पैसे लेकर नौकरियां दे रहे हैं जबकि मुख्यमंत्री हुड्डा टीवी व समाचार पत्रों में विज्ञापन देकर जनता की गाढ़े खून पसीने की कमाई पानी में बहा रहे हैं। विधायक ने कहा कि इनेलो का गठजोड़ जनता के साथ है और वह अपने दम पर सभी विधानसभा हलकों में उम्मीदवार खड़े करेगी। उन्होंने कहा कि इनेलो ने अपना सदस्यता लक्ष्य पूरा कर लिया है।

एसपी ने किया पुलिस चौकियों का औचक निरीक्षण

सिरसा। पुलिस के पास फरियाद लेकर आने वाले की शिकायत पर तत्काल सुनवाई हो और उस पर कार्रवाई भी की जाए ताकि उसे संतुष्टि प्राप्त हो। इस आशय के निर्देश पुलिस अधीक्षक मितेश जैन ने सोमवार देर सायं शहर थाना की कीर्तीनगर व खैरपुर चौकी का औचक निरीक्षण करने के दौरान पुलिस कर्मियों को दिए। उन्होंने इस अवसर पर कीर्तीनगर चौकी व खैरपुर चौकी प्रभारियों व स्टाफ की मीटिंग ली और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि लंबित मामलों का तुरंत निपटारा करे तथा जिन मामलों में गिरफ्तारी बकाया है, उनमें गिरफ्तारियां करें। 
पुलिस अधीक्षक ने रात्रि गश्त को  अधिक बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही रात्रि में औचक नाकेबंदी कर संदिग्ध लोगों पर नजर रखने की हिदायत दी। उन्होंने  कहा कि पुलिस चौकी अथवा थाना में शिकायत लेकर आने वाले हर व्यक्ति की शिकायत पर तत्काल सुनवाई हो ताकि लोगों का पुलिस पर विश्वास बढ़े। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों से उनकी रहन-सहन संबंधी समस्याओं बारे भी जानकारी ली। उन्होंने पुलिस कर्मियों को ईमानदारी व कत्र्तव्य निष्ठा से अपनी ड्यूटी करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा और काम में लापरवाही बरतने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हरियाणा में हुड्डा के खिलाफ बगावत

ऊर्जा मंत्री अजय यादव ने दिया इस्तीफा

चंडीगढ़। हरियाणा में कांग्रेस को मंगलवार को तगड़ा झटका लगा। राज्य के ऊर्जा मंत्री कैप्टन अजय यादव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा को सौंप दिया। हालांकि यादव ने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है।
इस्तीफे के बाद यादव ने कहा,मैंने सिर्फ अपने पद से इस्तीफा दिया है पार्टी से नहीं। मैंने कांग्रेस को कमजोर करने के लिए इस्तीफे का फैसला नहीं लिया। मेरे फैसले से कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में और मजबूत होगी। यादव ने मुख्यमंत्री पर खुद को किनारे किए जाने का आरोप लगाया। इस कारण उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा। यादव छह बार से विधायक हैं। उन्हें हुड्डा के आलोचकों में से एक माना जाता है। यादव कई बार हुड्डा की नीतियों और उनके काम करने के तरीके की आलोचना कर चुके हैं। हालिया लोकसभा चुनाव में जब कांग्रेस ने उन्हें गुडग़ांव से पार्टी उम्मीदवार नहीं बनाया तो उनका दिल टूट गया था। यादव ने अपने बेटे को गुडग़ांव से उम्मीदवार बनाने की मांग की थी,लेकिन पार्टी आलाकमान ने उनकी मांग ठुकरा दी थी। यादव ने कहा कि कई ?से कारण है जिनकी वजह से मुझे यह कदम उठाना पड़ा। मैं दो साल पहले भी इस्तीफा देना चाहता था लेकिन इस उम्मीद में इस्तीफा नहीं दिया कि राज्य समावेशी विकास पर चलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पूरे राज्य में सिर्फ एक क्षेत्र के विकास पर ध्यान देना सही नहीं है। मैं पिछले 27 सालों से कांग्रेस से जुड़ा हूं,इसलिए ऐसा नहीं कहा जा सकता कि मेरे मुख्यमंत्री से अब मतभेद हुए और मैंने इस्तीफा दे दिया।
हुड्डा कांग्रेस नहीं है। कांग्रेस पार्टी एक सागर है। मैंने हुड्डा से कहा था कि आपने मुझे सिर्फ रबर स्टैम्प बना रखा है। मेरे पास फोरेस्ट विभाग भी था,लेकिन हरियाणा में शायद ही फोरेस्ट एरिया है। एक वक्त था जब मैं हरियाणा का वित्त मंत्री हुआ करता था। उस वक्त मैंने आराम से अपना काम किया। विपक्ष ने भी मेरे काम की तारीफ की थी लेकिन पिछले तीन सालों में ऊर्जा मंत्री के रूप में काम करते हुए मुझे घुटन महसूस हो रही थी। जब मुझसे वित्त मंत्रालय छीना गया तो अहमद पटेल ने कहा था कि यह अस्थायी व्यवस्था है लेकिन यह सच साबित नहीं हुआ। यादव ने अन्य मंत्रियों को भी अपने पदों से इस्तीफा देने की सलाह दी है। यादव ने कहा कि राज्य को जिस तरीके से चलाया जा रहा है उसमें उनकी कोई भूमिका नहीं बची है। बकौल यादव,मैं पार्टी नहीं छोड़ूंगा। अगर पार्टी आलाकमान मुझे आगामी विधानसभा चुनाव लड़वाना चाहेगा तो मुझे खुशी होगी। मुझे पार्टी आलाकमान से कोई शिकायत नहीं है।

Monday, 28 July 2014

चुनाव शांतिपूर्ण करवाने में सहयोग दें राजनीति दल : उपायुक्त

सिरसा। भारत निर्वाचन आयोग के आदेश व मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा के निर्देशानुसार सोमवार को उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अश्ंाज सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रधानों व प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई।
उपायुक्त ने बताया कि सिरसा के पांचों  विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 895 मतदान केंद्रों की संबंधित निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों द्वारा शत प्रतिशत पड़ताल करवाकर मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केंद्रो पर केंद्र का नंबर व नाम, वहां पर उपलब्ध रैंप, पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालय की सुविधा तथा मतदान केंद्रो के भवनों की शत प्रतिशत जांच व बिजली का प्रबंध आदि की व्यवस्था बारे वैरीफिकेशन करवाई जा रही है। उन्होंने विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव-2014 निकट भविष्य में होने जा रहे है। उन्होंने राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे इन चुनावों को शांतिपूर्वक व निष्पक्ष रूप से संपन्न करवाने में पूरा सहयोग दे। उन्होंने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से कहा कि वे प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करके उसकी सूची, नाम व दूरभाष नंबर सहित इस कार्यालय में जमा करवाए। कुछेक पार्टियों के प्रतिनिधियों ने जो सूची जमा करवाई है वह अधूरी है इसलिए पूरी सूची शीघ्र ही जमा करवाए ताकि बूथ लेवल अधिकारी व बूथ लेवल एजेंट दोनों सामूहिक रुप से शंाति पूर्वक व निष्पक्ष रूप से चुनाव संपन्न करवाने में सहायक सिद्ध हो सके। उन्होंने कहा कि लोक सभा आम चुनाव-2014 की तर्ज पर जिला स्तर पर एक स्टेंडिंग कमेटी का गठन किया जाएगा। इस कमेटी में राजनीतिक दलों के सदस्य भी शमिल किए जाएंगे। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी सिरसा हवा सिंह पचार, तहसीलदार चुनाव चंदू लाल सैनी सहित सभी राजनीतिक पार्टी के  प्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

पांच किलो पोस्त सहित दो काबू

सिरसा। चौपटा पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार चौपटा पुलिस ने गश्त के दौरान संदेह होने पर दो लोगों की तलाशी ली। तलाशी में उनके कब्जे से पांच किलो पोस्त बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान जगराज पुत्र विचित्र सिंह निवासी सुखचैन व रणजीत पुत्र कृष्ण निवासी दादू के रूप में की गई। दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आग से घर का सामान जला

सिरसा। सिरसा के निकटवर्ती ग्राम बाजेकां में शार्टसर्कट की वजह से एक ग्रामीण का मकान व लाखों का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीण मुुंशीराम पुत्र अर्जुन राम ने बताया कि उनके मकान में लगी आग को ग्रामीणों ने पानी लेकर बुझाया, वरना ओर ज्यादा भी नुकसान हो सकता था। प्रभावित परिवार ने सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की गुहार लगाई है। वहीं ग्रामीण दौरे के दौरान सिरसा के विधायक गोपाल कांडा बाजेकां गांव में पहुंचे। मुंशीराम ने घर में आग लगने से नुकसान की जानकारी कांडा को दी। विधायक ने निजी कोष से पीडि़त परिवार की आर्थिक मदद करते हुए 51 हजार रुपये की नकद राशि सौंपी।

Sunday, 27 July 2014

कागजों तक सीमित पंचायती राज एक्ट : गोपाल

सिरसा। पंचायती राज एक्ट आज केवल मात्र कागजों में ही दर्ज होकर रह गया है। पंचायतों को अधिकार देने की मात्र घोषणाएं ही होती रही। परंतु आज चुने हुए प्रतिनिधि अफसरशाही के भरोसे हैं तथा उन्हें गांव के हर छोटे-बड़े विकास कार्य को करवाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते हैं। यह बात हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष व विधायक गोपाल कांडा ने गांव केलनियां में आयोजित जनसभा में हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। कांडा ने कहा कि प्रदेश की सभी सरकारों ने वंचित वर्ग के उत्थान की बातें तो की, लेकिन किसी भी सरकार ने वंचित वर्ग के लिए कोई साकारात्मक कदम नहीं उठाए। यही कारण है कि आज भी वंचित वर्ग सत्ता में बराबर की भागीदारी व सम्मान से महरुम है। उन्होंने कहा कि हलोपा की सरकार आने पर ताऊ-ताई को 2500-2500 रुपए प्रति माह सम्मान भत्ता व वृद्धावस्था पेंशन के रूप में दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में गेंहू उत्पादन में अव्वल स्थान रखने वाले जिला सिरसा के मेहनतकश किसान क्षेत्रवाद व भेदभाव की राजनीति के कारण बिजली और पानी को तरस रहे हंै। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की एस.वाई.एल. नहर के प्रति, हरियाणा के लिए अलग उच्च न्यायालय बनाने व प्रदेश की राजधानी के विषय में कोई ठोस नीति नहीं रही। यही कारण है कि जनता के हित व प्रदेश के विकास से जुड़े ये जरुरी मुद्दे केवल मात्र चुनावों के समय ही याद करने की रस्म अदायगी की जाती है। कांडा ने दावा किया कि साढ़े चार वर्षों में केलनियां गांव में विकास के लिए सर्वाधिक बजट उपलब्ध करवाया गया। उन्होंने कहा कि केलनियां में करोड़ों रुपए की लागत से डिस्पोजल का निर्माण करवाया जा रहा है। जिससे सिरसा शहरवासियों को सीवरेज जाम व जलभराव की समस्या से छुटकारा मिलने के साथ-साथ केलनियां व आस-पास के सभी गांवों के लोगों को भी सड़कों व खेतों साथ-साथ फैलने वाले गंदे पानी से मुक्ति मिलेगी। इस मौके पर गोबिंद कांडा ने कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद से लोकहित का यह संदेश हरियाणा के कोने-कोने में पहुंच रहा है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने गोपाल कांडा द्वारा कुम्हार बिरादरी की धर्मशाला के लिए 11 लाख रुपए, गांव एक अन्य धर्मशाला के निर्माण के लिए 1 लाख रुपए तथा भगवान शनिदेव मंदिर के लिए डेढ़ लाख रुपए अपने नीजि कोष से प्रदान करने के लिए उनका आभार जताया।

Saturday, 26 July 2014

किशोर से कुकर्म

सिरसा। थाना नाथुसरी चोपटा क्षेत्र के गांव कागदाना में एक 14 वर्षीय किशोर के साथ कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मेडिकल जांच में कुकर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार आठवीं कक्षा में पढऩे वाला 14 वर्षीय किशोर गांव में ही स्थित मंदिर में शिवरात्रि के कार्यक्रम में गया हुआ था। रात्रि लगभग 10 बजे गांव का ही रामनिवास उसे अपने मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया। सुनसान जगह पर उसके साथ कुकर्म किया। किशोर ने इसकी जानकारी परिवार को दी। परिजनों ने घटना के बारे पुलिस को अवगत करवाया। पुलिस ने किशोर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसकी चिकित्सीय जांच करवाई। चिकित्सीय जांच में कुकर्म की पुष्टि होने पर आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया।

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

सिरसा। डबवाली सदर थाना क्षेत्र के गांव देसूजोधा के समीप एक बाइक सवार युवक की बाइक के अनियंत्रित होने से गिरकर मौत हो गई।
गांव हैबूआना के पंच गुरदेव सिंह ने बताया कि उसका चचेरा भाई गुरदीप सिंह (27) पुत्र सुरजीत सिंह बाइक पर सवार होकर गांव देसूजोधा से गांव हैबूआना आ रहा था। रास्ते में अचानक बाइक अनियंत्रित हो गया। जिससे वह गिरकर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरदीप बिजली ठेकेदार के पास कार्यरत था। पुलिस ने मृतक के पिता सुरजीत सिंह के बयान सीआरपीसी की धारा 174 के कार्रवाई करते हुए शव का अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

कर्मचारियों ने मांगों को लेकर रखी 24 घंटे की भूख हड़ताल

सिरसा। सर्वकर्मचारी संघ की ओर से कर्मचारियों ने आज जिला मुख्यालय पर 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की। 
भूख हड़ताल की अध्यक्षता कर्मचारी नेता महेंद्र शर्मा, अविनाश कंबोज व अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से की। कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कमेटी के नेता जेपी पाण्डेय व रिटायर्ड कर्मचारी संघ के राज्य सचिव राजेंद्र अहलावत ने कहा कि हरियाणा सरकार कर्मचारियों की मांगों के प्रर्ति  गंभीर नहीं है। सरकार द्वारा हर बार बातचीत के लिए यूनियन को बुलाया जाता है तथा बातचीत में मांगों को जायज ठहरा दिया जाता है लेकिन एक भी मांग को लागू करने बारे पत्र जारी नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के साथ विश्वासघात कर रही है। सरकार द्वारा हाल ही में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की नीति छलावा साबित हुई है। उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते मांगों को लागू किया जाए अन्यथा सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा जिसके सरकार को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।  प्रमुख मांगों बारे जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतनमान दिया जाए, सभी विभागों में ठेका प्रथा व निजीकरण पर रोक लगाई जाए, एक्सग्रेसिया नीति लागू की जाए, काम के अनुसार पदों का सृजन किया जाए तथा पक्की भती की जाए, श्रम कानूनों का कड़ाई से पालन किया जाए। भूख हड़ताली कर्मचारियों को हरियाणा मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के जिला प्रधान टेकचंद मेहता, हेमसा के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम गोदारा, कृपा शंकर त्रिपाठी, करणी सिंह भाटी, प्रेम शर्मा, रामप्यारा, नंदन सिंह, बाबूलाल, नानक देव, टेकचंद मेहता, रामकुमार भरोखां, अजीत शास्त्री, बलवीर सिंह आदि ने भी संबोधित किया।

छत से गिरने से व्यक्ति की मौत 

सिरसा। गांव जोड़किया में शनिवार सुबह एक व्यक्ति की छत से गिरने से मौत हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
मृतक के पिता गांव जोड़कियां निवासी राम प्रताप ने बताया कि उसका पुत्र कुलदीप उर्फ धोलू (40) शुक्रवार रात को एक बजे के करीब घर आया और छत पर जाकर सो गया। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह जब देर तक नही उठा तो उपर जाकर देखा तो धोलू छत से नीचे गिरा पड़ा था और उसके सिर से खून बह रहा था। पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतक के पिता राम प्रताप के बयान पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

Friday, 25 July 2014

बम बम भोले के गूंजे जयकारे

धूमधाम से मनाया गया महा शिवरात्रि पर्व

सिरसा। जिलाभर में शिवरात्रि पर्व आज धूमधाम से  मनाया गया। श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जलाभिषेक किया। वहीं शहर में जगह जगह लंगर भंडारे का आयोजन किया गया। शिवभक्तों ने हरिद्वार से लाई गई कांवड से शिवभोले का जलाभिषेक किया।
मुख्य आयोजन शिवपुरी स्थिति भूतेश्वरनाथ मंदिर में किया गया। मंदिर परिसर में सुबह हवन यज्ञ किया गया। बाद में भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की कतारे लगी हुई थी। वहीं कांवडिय़ों ने हरिद्वार से लाए पवित्र गंगाजल से शिव भोले का जलाभिषेक कर पूजा अर्चन की। श्रद्धालुओं ने दुध, दही, घी, शहद, चीनी, मिष्ठाण, फल आदि के साथ पूजा अर्चना की। साथ ही शिवपुरी रोड पर मेला लगा था। जहां पर बच्चों और महिलाओं ने खरीददारी की तो युवा वर्ग भांग की पकौड़ी और कचौड़ी खरीदने के लिए उमड़ा हुआ था। श्री सरसांई नाथ डेरा और सनातन धर्म मंदिर में इस मौके पर लंगर भंडारे का आयोजन किया गया। सिरसा के संस्थापक सरसांई नाथ बाबा की पूजा अर्चना की साथ ही जलाभिषेक किया। परशुराम चौक स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया और लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। 
रानियां रोड स्थित श्री बाबा तारा कुटिया परिसर में गोबिंद कांडा ने कुटिया परिसर में हवन यज्ञ कर भगवान भोलेनाथ व तारा बाबा से सर्वकल्याण की कामना की। सुबह-सवेरे से ही बाबा तारा कुटिया में स्थित शिवालय पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। काशी के विद्वान पंडितों ने विधिविधान पूर्वक पूजा-अर्चना की तथा महामत्युंज्य मंत्र का जाप किया। इसके पश्चात हजारों भक्तों ने कुटिया परिसर में आयोजित भंडारे का प्रशाद ग्रहण किया। इसके साथ ही गौशाला स्थित प्राचीन शिव मंदिर, भादरा पार्क स्थित सर्राफों वाला शिव मंदिर, खजांचियों वाला शिवालय, गली पारखांवाली स्थित शिव मंदिर, भादरा बाजार स्थित प्राचीन दूधेश्वर मंदिर, बी ब्लाक स्थित दुर्गा मंदिर, मुलतानी कालोनी स्थित शिव मंदिर, सब्जी मंडी स्थित शिव मंदिर में शिवालय पर जलाभिषेक किया गया। दिनभर मंदिरों में भगवान शिव के भजनों का गुणगान होता रहा। शहर में शिवभक्तों ने जगह जगह लंगर भंडारों का आयोजन किया गया। इसके अलावा ऐलनाबाद, डबवाली, रानियां, नाथुसरी चौपटा, कालांवाली, ओढ़ां, गौरीवाला आदि में महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। 
उधर शिवरात्रि पर्व पर हर वर्ष की भांति इस बार भी बरनाला रोड पर स्थित शिव मंदिर में लंगर का आयोजन किया गया। लंगर की शुरूआत कावडिय़ों द्वारा लाई गई कावड़ चढ़ाने के बाद किया गया। लंगर कार्यक्रम मेें पहुंचे बिजली निगम के एक्सईएन आरके सबरवाल ने लंगर की शुरूआत करवाई। उनके साथ शिव मंदिर, बिजली बोर्ड समिति के चेयरमैन व बिजली निगम के एक्सईएन रूपेश खेड़ा भी मौजूद थे।
हमारा जीवन भगवान शिव भोले के समान विश्व के कल्याण में लगाना चाहिए और जरूरतमंद लोगो की सहायता में हमें अपने आप को समर्पित कर देना चाहिए। ये शब्द स्वामी जी ने प्राचीन शिव मन्दिर में शिवरात्रि के अवसर पर भक्तों को सम्बोधित करते हुए कहें। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा अपने प्रति कठोर होना चाहिए तथा दूसरों के प्रति उद्धार होना चाहिए और हमें सभी की सुख-शांति की भगवान शिव से अराधना करनी चाहिए। भगवान शिव ही एक ऐसा देव हैं जिसने संसार के कल्याण के लिए समुन्द्र मंथन किया था और उससे उत्पन्न विष को अपने कंठ में उतारा और भोले नाथ नीलकंठ बन गए। आज शिवरात्रि के अवसर पर शिव की निरगुण, निराकार स्वरूप की पूजा शिवलिंग के माध्यम से होती हैं जिसमें सभी देवता विराजमान हैं और इस प्रकार समस्त देवी-देवताओं की पूजा अपने आप ही सम्पन्न हो जाती है।

Thursday, 24 July 2014

कांवडिय़ों का लगा तांता

सिरसा। बोल बम बम-बम के जयघोष के साथ शहर में कांवडिय़ों का हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने का सिलसिला आज सारा दिन जारी रहा। वहीं शुक्रवार को सावन मास के शिवरात्रि पर्व को लेकर शिव मंदिरों में भी तैयारियां जोरों पर रही। सावण मास में शिवरात्रि पर्व के अवसर पर शिवङ्क्षलग के जलाभिषेक के लिए शहर की सड़कें व गलियां शिव भक्त कांवडिय़ों की भारी भीड़ के कारण अटने लगी है।
हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचे इन कांवडिय़ों के जयघोष से पूरा शहर बोल बम बम-बम से गुंजने लगा है। कांवडिय़ों के स्वागत के लिए नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा उनके ठहरने, खाने-पीने व नहाने आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। शहर की अनेक धाॢमक संस्थाओं द्वारा हरिद्वार से आ रहे शिवभक्त कांवडिय़ों की सेवाएं की जा रही है वहीं विभिन्न शिव मंदिरों में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में पुजारी द्वारा तैयारियां की जा रही है। शुक्रवार सुबह शिवरात्रि पर्व पर शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में कांवडिय़ों द्वारा हरिद्वार से लाए गए गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।

गुरुद्वारे की गुल्लकों पर कब्जा करने को आतुर हुड्डा सरकार : भूंदड़

सिरसा। शिरोमणि अकाली दल के नेता व पंजाब के राज्यसभा सदस्य बलबिंद्र सिंह भूंदड ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस सरकार गुरूद्वारा की गुल्लकों पर कब्जा करने का प्रयास कर रही है व अलग कमेटी के बिल का मुख्य मकसद हरियाणा के गुरूद्वारों पर कांग्रेस का कब्जा जमाना और गुरूद्वारा में आने वाली आमदन को सरकारी खजाने में डालना है।
वे गत सायं कालांवाली के गुरूद्वारा सिंह सभा साहिब में सिख संगत को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गुरूद्वारा के सेवादार सिख कौम के सम्मानित सदस्य है लेकिन अलग कमेटी बनाने से वो एक सरकारी कर्मचारी बनकर रह जाएंगे। दिल्ली के अकाली दल के विधायक मनजिंद्र सिंह ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सिखों का भला करना है तो प्रदेश में पंजाबी भाषा को दूसरी भाषा का दर्जा दे और प्रदेश में सिखों को नौकरियां दे लेकिन मुख्यमंत्री कमेटी के नाम पर सिखों को बांट रहे है और यह सब वोटों के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने यदि अलग कमेटी के गठन को मंजूरी देनी थी तो नौ वर्ष पूर्व क्यों नही दी जब केंद्र में भी कांग्रेस की सरकार थी मुख्यमंत्री हुड्डा को नौ साल बाद सिखों कैसे याद आई है। उन्होंने कहा कि प्रबंधक कमेटी ने अलग कमेटी की नोटिफिकेशन के विरोध में 27 जुलाई को गुरूद्वारा हरमंदर साहिब श्री अमृतसर साहिब में होने वाले सरबत सिख सम्मेलन में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि इस सम्मेलन में सिख संगत से सलाह लेकर अगामी रणनीति तैयार की जाएगी। इस मौके पर हरदयाल सिंह गदराना, बुध सिंह सुखचैन, प्रकाश सिंह साहुवाला सहित सिख संगत उपस्थित थी।

वडाली व सतिन्द्र के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

सिरसा। शिवरात्री पर्व के उपलक्ष्य में रानियां रोड़ स्थित तारकेश्वरम् धाम में बुधवार रात का नजारा देखते ही बनता था। श्री बाबा तारा चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित भजन संध्या में प्रख्यात सुफी गायक सतिंद्र सरजात व लखविंद्र वडाली ने अपनी मधुर आवाज में शिव भोले व बाबा तारा जी के भजन गाकर आए हुए श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया व अपनी आवाज के जादु से शिव भक्तों को रातभर झूमने पर मजबुर कर दिया। 
भजन संध्या में दीप प्रज्जवलित करते हुए सिरसा के विधायक गोपाल कांडा ने कहा कि तारा बाबा की कृपा से ही मुझे शिवरात्री पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित इस भव्य भजन संध्या में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि बाबा तारा ने हमेशा ही जरुरतमंद की सहायता करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी सिरसा पर सदैव भगवान शिव का आर्शीवाद बना रहा है। कांडा ने कहा कि यह बाबा तारा की इस तपोस्थली पर आयोजित भजन संध्या में आए हर एक श्रद्धालु की हर ईच्छा पूर्ण होने की मैं ईश्वर से कामना करता हुं। संबोधन के अंत में कांडा ने कहा कि भगवान शिव सभी भक्तों पर कृपा रखें, क्योंकि परमात्मा के हाथ में सभी की डोर है और इंसान को चलाने वाला परमात्मा ही है।  अंत में कांडा ने कहा कि 'सतगुरू मैं तेरी पतंग, हवा च उड़दी जावांगी, डोर हत्थों छड्डी नां, वरना कट्टी जावांगी'।
भजन संध्या के दौरान रात करीब 12 बजे जब प्रसिद्ध गायक लखविंदर वडाली मंच पर पहुंचे तो श्रद्धालुओं ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। लखविंदर वडाली ने सबसे पहले 'कुटिया वाले बाबा उच्ची शान वालिया, मैं तेरा बूहा नहींयों छड्डणा पेश किया' तो पंडाल में उपस्थित सभी लोगों ने तारा बाबा के उद्घोष लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद वडाली ने 'जुगनी' 'आप नचावे यार ते नचना पैंदा ए' समेत अनेक भजनों के माध्यम से समा बांधे रखा। इसके बाद बारी थी सुरों के सरताज सतिंदर सरताज की। रात दो बजे सतिंदर सरताज के साथियों ने जैसे ही मंच संभाला तो मंच समेत पूरे पंडाल का दृश्य बदल गया।
सतिंदर सरताज ने अपने चिर-परिचित शैली में मंच पर बैठकर सूफियाना अंदाज में जब 'सांई वे मेरी फरयाद तेरे तांई' गाना शुरु किया तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। सरताज के कहने पर पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं ने इस भजन पर तालियां बजाते हुए उनका साथ दिया। इसके बाद अल सुबह तक सरताज ने लोगों की फरमाइश पर भजन पेश किए और शिव भक्त पूरी रात उनकेभजनों पर झूमते रहे। कार्यक्रम में आए हुए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने कहा कि बाबा तारा की अपार कृपा से यहां वर्षभर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है।

Wednesday, 23 July 2014

राजनीति गंदी नहीं, आगे आएं युवा : बिश्रोई

सिरसा। हरियाणा जनहित कांग्रेस (बी एल) के अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई के बड़े पुत्र भव्य बिश्नोई ने कहा कि देश के महान विद्वान चाणक्य का कथ्य है कि अच्छे लोगों द्वारा अपने-आप को राजनीति से दूर रखने कामतलब है कि भ्रष्ट व निकम्मे लोगों को अपने ऊपर शासन करने की शक्ति प्रदान करना। इसलिए राजनीति को गंदा कहकर देश व प्रदेश के राजनैतिक तंत्र में सुधार की उम्मीद करना बेमानी है। राजनीति गंदी इसलिए हो गई क्योंकि इसमें अच्छे लोगों की संख्या काफी कम रह गई है। भव्य बिश्नोई जनता भवन में युवा गर्जना सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व फतहाबाद व सिरसा में पहुंचने पर हलके के युवाओं ने सैकड़ों मोटर-साइकिलों के काफिले से उनकी अगुवानी की। 
सम्मेलन में भव्य बिश्नोई ने कहा कि आपराधिक व भ्रष्ट प्रवृत्ति के लोग साम, दाम, दंड व भेद जैसे तमाम हथकंडे अपनाकर सत्ता तक पहुंच जाते हैं और सत्ता में आने के बाद भी वे अपनी प्रवृत्ति से बाज नहीं आते इसलिए युवाओं को राजनीति में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। राजनैतिक सक्रियता के बिना तो वे अपनी सरकार व प्रशासन की नीतियों व कार्यप्रणाली को भी समझ नहीं पाएंगे और मतदान के समय साफ-सुथरी छवि, ऊर्जावान, ईमानदार व जनहितों के लिए संघर्षशील जनप्रतिनिधि का चुनाव कैसे करेंगे? युवा नेता भव्य बिश्नोई ने कहा कि कांग्रेस व इनेलो की सरकारों ने प्रदेश में भय, भ्रष्टाचार और भेदभाव के अलावा के कुछ नहीं दिया। कांग्रेस की भ्रष्ट व भेदभाव की नीतियों से लोग तंग आ चुके हैं। इसी तरह से इनेलो के शीर्ष नेताओं पर जेबीटी शिक्षक भर्ती के भ्रष्टाचार करने के आरोप माननीय न्यायालय में साबित हो चुके हैं। अदालत ने उन्हें दोषी करार देकर दस व सात साल की अलग-अलग सजा सुनाई है। जबकि आय से अधिक संपत्ति व एचसीएस भर्ती घोटाले में भी उन पर तलवार लटक रही है। अब इनेलो नेता कह रहे हैं कि पार्टी ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और बहुमत आने पर वे ही मुख्यमंत्री बनेंगे। जिससे स्पष्ट हो गया है कि इनेलो भविष्य में अपनी भय, भ्रष्टाचार, भेदभाव वाली नीतियों से बाज आने वाली नहीं।

हलोपा कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा सांसद का पुतला

सिरसा। भारतीय जनता पार्टी के करनाल से सांसद अश्वनी चोपड़ा पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए हरियाणा लोकहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज सुभाष चौक पर पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व हलोपा पिछड़ा वर्ग के प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष व युवा विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पार्षद अंग्रेज बठला ने किया। 
हलोपा कार्यकर्ता सुबह सुभाष चौक पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवा नेता अंग्रेज बठला ने कहा कि भाजपा सांसद अश्वनी चोपड़ा पूरी तरह से ब्लैकमेलिंग पर उतर आए है। लोकसभा चुनावों के दौरान उन्होंने हलोपा नेताओं से करोड़ों रुपए की चंदे के रूप में मांग की थी। चंदा राशि न देने पर उन्होंने बिचौलियों के जरिए हलोपा नेताओं को धमकी भरे संदेश भिजवाए कि वे अब उनके खिलाफ अपने समाचार पत्र के जरिए बदनामी करेंगे। इस धमकी के बाद भाजपा सांसद ने अपने समाचार पत्र के माध्यम से हलोपा नेताओं के खिलाफ पिछले कई दिनों से झूठी, मनगढ़त, तथ्यहीन और मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले समाचारों का लगातार प्रकाशन किया है। उन्होंने कहा कि समाचार पत्र की आड़ में सरासर ब्लैकमेलिंग का धंधा संचालित किया जा रहा है। जिसे हलोपा कार्यकर्ता कदापि बर्दाश्त नहीं कर सकते। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से अश्वनी चोपड़ा को पार्टी से निलंबित करने की भी मांग की।  बाद में हलोपा कार्यकर्ताओं ने अश्वनी चोपड़ा का पुतला जलाया। इस अवसर पर हलोपा नेत्री शिल्पा वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।