BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Tuesday, 17 September 2013

वार्ड आठ उपचुनाव

सेतिया समर्थक संगीता की जीत

118 मतों से इनेलो की जिंदाबाई को दी पटखनी

कांग्रेस को मिले मात्र 217 वोट

सिरसा। वार्ड आठ उपचुनाव में आज सेतिया समर्थक संगीता सचदेवा ने सभी उम्मीदवारों को पछाड़ते हुए मैदान मार लिया। संगीता को कुल 954 मत प्राप्त हुए। संगीता ने इनेलो की जिंदाबाई को 118 मतों से पराजित किया।  जिंदाबाई को कुल 836 मत प्राप्त हुए। तीसरे नंबर पर हजकां-भाजपा की सांझी उम्मीदवार राजबीर कौर ने 622 मत प्राप्त किए। वहीं कांग्रेस समर्थित सुचेत कौर बराड़ को मात्र 217 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। आजाद उम्मीदवार मंजू बाला को 123, गुरमीत कौर को 13 व प्रीतम कौर को 11 वोट प्राप्त हुए। जीत के बाद सेतिया समर्थकों में जश्र का माहौल था। समर्थकों ने ढोल की थाप पर खूब भंगड़ा डाला और मिठाइयां बांटी। गौरतलब है कि आज सुबह से मतदान को लेकर खासा उत्साह था। सुबह से ही मतदाताओं की लाइने लगनी शुरू हो गईं। सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किए गए थे। 2 रिजर्व बटालियन तैनात की गईं थीं।

Monday, 16 September 2013

पंचकूला पेशी, पंगु हुआ प्रशासन

 ऊपरी अदालत की शरण लेंगे पीडि़त परिवार

 सिरसा। साध्वी यौन शोषण प्रकरण में डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह की सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष कल होने वाली व्यक्तिगत पेशी टाल दी गई है। सूत्रों के अनुसार पंचकूला प्रशासन की ओर से सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अदालत के समक्ष याचिका लगाई गई थी जिसमें डेरा प्रमुख की पेशी के दौरान कानून व्यवस्था को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंधों की आवश्यकता के चलते प्रशासन ने न्यायालय से पेशी को टालने की गुहार लगाई थी। अदालत ने प्रशासन की याचिका पर सुनवाई करते हुए डेरा प्रमुख की कल वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सिरसा से पेश होने के आदेश दिए हैं। ज्ञातव्य हो कि कल साध्वियों से बलात्कार के मामले में आरोपी डेरा प्रमुख के अदालत में बयान दर्ज किए जाने थे। इसी के चलते अदालत ने डेरा प्रमुख को व्यक्तिगत तौर पर पंचकूला पेश होने के आदेश दिए थे। कानून के जानकारों के अनुसार 313 के बयानों के लिए मुलजिम का अदालत में पेश होना जरूरी होता है। डेरा प्रमुख को व्यक्तिगत पेशी से छूट मिलने का सवाल ही पैदा नहीं होता क्योंकि 313 के बयानों पर मुलजिम के हस्ताक्षर भी करवाए जाते हैं। आज नहीं तो कल डेरा प्रमुख को पंचकूला अदालत में हाजिर होना ही पड़ेगा।
           वहीं दूसरी ओर पीडि़त परिवारों ने डेरा प्रमुख की पेशी को लेकर पंचकूला प्रशासन द्वारा लगाई गई याचिका पर सवालिया निशान खड़े किए हैं। पीडि़तों का कहना है कि डेरा प्रमुख को पेशी से इतर सत्संग या सफाई अभियान के लिए देश में कहीं भी जाने पर कोई खतरा नहीं होता और न ही इस दौरान कानून व्यवस्था ही बिगड़ती है। फिर पेशी के दौरान ही प्रशासन इस तरह के अड़ंगे क्यों डालता है? पीडि़तों ने प्रशासनिक गतिविधियों को संदिग्ध बताते हुए कहा कि प्रशासन और सरकार डेरा सच्चा सौदा से मिलीभगत कर न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। पीडि़तों ने कहा कि वे इसके खिलाफ उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

Sunday, 15 September 2013

भाजपा और मोदी का कोई वजूद नहीं:तंवर

सिरसा, 15 सितंबर। सांसद डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा सहित विपक्ष का काम दूसरों पर छींटाकशी करना है। प्रदेश में भाजपा और नरेंद्र मोदी का कोई वजूद नहीं है। देश में तीसरी बार यूपीए की सरकार बनेगी।
    वे आज पूर्व विधायक भरतसिंह बैनीवाल के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने शनिवार को नरेंद्र मोदी के भाजपा की ओर से पीएम उम्मीदवार चुने जाने पर दिए गए विवादित बयान के बारे में कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया। उन्होंने कहा था कि हरियाणा में भाजपा और मोदी को कोई वजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम दूसरों पर छींटाकशी करना है, कांगे्रस ऐसा नहीं करती। रेवाड़ी रैली में भीड़ को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भीड़ एकत्रित करने के अनेक तरीके हो सकते है लोकतंत्र में भीड़ नहीं वोट की ताकत चाहिए। प्रदेश में भाजपा का कोई जनाधार नही है। उन्होंने कहा कि 19 अक्तूबर को नाथूसरी चोपटा में मुख्यमंत्री की रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें करोडों रुपये की परियोजनाओं की घोषणा की जाएगी साथ ही अनेक परियोजनाओं को उदघाटन और शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान, दिल्ली, मिजोरम सहित पंाच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांगे्रस की सरकार बनेगी। कांगे्रस की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम पर उन्होंने कहा कि कांगे्रस लोकतांत्रिक तरीके से प्रधानमंत्री का चयन करती है वह किसी को थोपती नहीं है।

समस्या सीमा पर नहीं, दिल्ली में : मोदी

पीएम पद का उम्मीदवार बनने के बाद मोदी ने किया पहली रैली को संबोधित

रेवाड़ी। प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनने के बाद नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा के रेवाड़ी में पहली रैली की। पूर्व सैनिकों की रैली में मोदी ने अपने भाषण की शुरूआत हरियाणा के वीर सपूतों को नमन कर की लेकिन धीरे धीरे वे अपने असली रंग में आ गए।
    मोदी ने केन्द्र सरकार पर राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। मोदी ने पड़ोसी देशों की ओर से खड़ी की जा रही समस्याओं को लिए भी केन्द्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। मोदी ने कहा कि पड़ोसी देश हमें इसलिए परेशान नहीं कर रहे हैं क्योंकि हमारी सेना कमजोर है। मोदी ने कहा समस्या सीमा पर नहीं,समस्या दिल्ली में है। समस्या का समाधान दिल्ली से खोजना होगा। जब तक दिल्ली में सक्षम,देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत सरकार नहीं बनेगी तब तक हमें सुरक्षा की गारंटी नहीं मिल सकती। हमें सशक्त सरकार और सशक्त नेता के सपने को पूरा करना होगा।
सरकार की सेना में नहीं टेंडर में रूचि
    मोदी ने कहा कि केन्द्र सरकार की हमारी सुरक्षा में कोई रूचि नहीं है। उसे हमारे सैनिकों की भी कोई चिंता नहीं है। उनके लिए तो घटनाएं होती रहती है। सुरक्षा और सुरक्षा बल सरकार की प्राथमिकता नहीं है। दिल्ली की सरकार की रूचि सेना के कल्याण में नहीं बल्कि टेंडरों में हैं। मोदी ने कहा कि हमें हथियारों का खरीदार नहीं बल्कि दुनिया को हथियार बेचने का सपना देखना चाहिए। गुजरात के मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना की उपेक्षा के कारण युवा सेना में नहीं जाना चाहते। उन्होंने युवाओं से सेना में जाने की अपील की। मोदी ने वन रैंक वन पेंशन की मांग पर सरकार से श्वेत पत्र लाने की मांग की। मोदी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में दोबारा सरकार बन गई होती तो यह समस्या हल हो गई होती।
सेना को बांटने का पाप किया
    मोदी ने सेना को धर्मनिरपेक्षता की सबसे बड़ी मिसाल बताते हुए कहा कि चप्पे चप्पे पर वोट बैंक की राजनीति का खेल खेला जा रहा है। वोट बैंक की राजनीति करने वालों ने समाज को टुकड़ों-टुकड़ों में बांट कर तहस नहस कर दिया है। वोट बैंक की राजनीति में डूबे दिल्ली के राजनेताओं ने देश की सेना को भी सम्प्रदाय के आधार पर बांटने का पाप किया है। उन्होंने दूध में दरार डालने का काम किया है।
    पहली बार इस देश में सच्चर कमेटी के माध्यम से कौन हिंदू है,कौन मुस्लिम है,इसकी गिनती करने का पाप किया है लेकिन हम सम्प्रदाय के आधार पर सेना को बांटने की कोशिश सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने सैनिकों से भी अपील की कि आपको बांटने की कोशिश करने वालों को कभी माफ मत करना। मोदी ने कहा कि अगर हमारे नेताओं को सही में धर्मनिरपेक्षता सीखनी है तो सेना से सीखें। 1857 का संग्राम भी धर्मनिरपेक्षता की मिसाल था। यह परंपरा आज भी कायम है।
आतंकवाद से नहीं होगा पाक का भला
    मोदी ने कहा कि सीमापार से फैलाए जा रहे आतंकवाद से न तो पाकिस्तान का भला होगा और न ही भारत का। उन्होंने कहा कि भारत,पाकिस्तान और बांग्लादेश को आपस में लडऩे की बजाय गरीबी और अशिक्षा से लडऩा चाहिए। मोदी ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि हमने जितने जवान जंग में नहीं गवाएं उससे ज्यादा आतंकवाद और नक्सली हिंसा में गंवाएं हैं। मोदी ने कहा कि कुछ देश आतंकवाद के खिलाफ चुनिंदा कार्रवाई करते हैं जो उनकी घरेलू राजनीति के मुताबिक होती है लेकिन इससे समस्या दूर नहीं होती।
पटेल की मूर्ति के लिए मांगा लोहा
    मोदी ने कहा कि मैं गुजरात में सरदार पटेल की सबसे ऊंची मूर्ति बनवाने जा रहा हूं। उन्होंने इस मूर्ति के लिए प्रत्येक गांव से लोहा देने की अपील की।

एक और बाबा ने की महिला से छेड़छाड़

झुंझुनूं। आसाराम के काले कारनामें उजागर होने के बाद कल एक और बाबा पर महिला के यौन शोषण का आरोप लगा है। राजस्थान में झुंझुनूं जिले के बगड थाना इलाके में अशोक नगर स्थित पाबूधाम आश्रम के संचालक के खिलाफ एक महिला श्रद्धालू ने छेड़छाड़ करने और जबरन कपडे फाडऩे का मामला दर्ज कराया है।
    पुलिस के अनुसार डूलाना महेन्द्रगढ निवासी महिला ने दर्ज मामले में कहा है कि वह सात आठ साल से आश्रम पर आती रही है। पिछले हफ्ते भी वह आश्रम में गई थी। वहां आश्रम के संचालक मलसिंह पुत्र लादू सिंह राजपूत ने उसे अलग कमरे में बुलाया तथा छेड़छाड़ करने लगा और छीना झपटी कर कपडे फाड़ दिए। वह बचकर भागने लगी। आरोपी ने उसे धमकी दी कि वह तंत्र विद्या से उसे मिट्टी में मिला देगा। कहा जाता है कि कथित बाबा मलसिंह के बगड़ स्थित आश्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता तथा प्रशासन एवं पुलिस के कई अधिकारी आते रहते हैं। इससे बाबा का आम लोगों पर बड़ा प्रभाव रहता है। लोगों का कहना है कि कथित बाबा मलसिंह भगवा वस्त्र धारण करने से पहले शराब का धंधा करता था कि अचानक वह बाबा बनकर पाबूजी की सेवा करने लगा। उसके आश्रम में राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा तथा उत्तरप्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालू आने लगे और वह बड़ा साधू बन गया। नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में आसाराम प्रकरण के बाद पुलिस भी इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लेने लगी हैं। झुंझुनूं के पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप का कहना है कि महिला की शिकायत पर मलसिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 एवं 508 के तहत प्रकरण दर्ज कर महिला थाना प्रभारी ने जांच शुरू कर दी हैं।

प्यार और सेक्स के कारण होती हैं सबसे ज्यादा हत्याएं

नई दिल्ली। प्यार जिंदगी संवारता है, लेकिन अगर भारत में ताजा क्रइम आंकड़ों पर नजर डालें तो ज्यादातर मर्डर प्यार या शारीरिक संबधों की वजह से हो रहे हैं। 2012 के आंकड़ों के मुताबिक पुश्तैनी विवादों और संपत्ति के झगड़ों के बाद सबसे ज्यादा हत्याएं लव अफेयर्स या सेक्शुअल रिलेशंस के कारण होती हैं।
    वहीं सबसे ज्यादा मर्डर आंध्र प्रदेश, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब में होती हैं। नेशनल क्राइम रिकॉड्र्स ब्यूरो (एनसीआरबी) की ओर से जारी किए गए 2012 के क्राइम डेटा के मुताबिक देश भर में जहां संपत्ति के झगड़े में 3169 लोगों का कत्ल हुआ वहीं 2549 लोगों की हत्या लव अफेयर्स या सेक्शुअल रिलेशंस के चलते कर दी गई। देश की कई राज्यों में प्यार और सेक्स के कारण की गई हत्याएं पुश्तैनी झगड़ों और संपत्ति के लिए की गई हत्याओं के लगभग बराबर हैं। आंध्र प्रदेश में 445 मर्डर, यूपी में 325, महाराष्ट्र में 254, पंजाब में 83, जम्मू कश्मीर में 11, हिमाचल प्रदेश में 10, नागालैंड में 2, तमिल नाडु में 291, गुजरात में 116 और दिल्ली में प्यार और सेक्स के कारण 54 हत्याएं हुई।
    ऑनर किलिंग के लिए मश्हूर हरियाण हालांकि उन राज्यों में शुमार नहीं है जहां प्यार के कारण सबसे ज्यादा हत्याएं होती हैं। यहां प्यार के लिए 50 और आपसी झगड़े के कारण 218 मर्डर दर्ज किए गए हैं। वहीं केरल में प्यार के दुश्मन सबसे कम हैं। यहां केवल तीन मर्डर हुए। इसके अलावा राजस्थान और पश्चिम बंगाल में भी प्यार के लिए केवल 39 मर्डर दर्ज किए गए हैं। एनसीआरबी के डाटा में हत्या के कारणों पर भी बड़ा खुलासा किया गया है। बिहार में वर्ष 2012 में सबसे ज्यादा हत्याएं संपत्ति के झगड़े को लेकर हुई हैं देश भर की 36.6 प्रतिशत हत्याएं बिहार में हुई हैं। बिहार में आपसी झगड़े में 570 हत्याएं हुई हैं जबकि यूपी में पिछले साल आपसी झगड़े में 4966 हत्याएं हुई हैं।
    असम में सबसे ज्यादा हत्याएं जाति की वजह से हुई, जबकि दहेज के लिए ओडिश और पश्चिम बंगाल में क्रमश: 415 और 252 हत्याएं हुई। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में 167, महाराष्ट्र में 130 और बिहार में 102 दहेज हत्याएं हुई। वर्ष 2001 में दहेज के लिए 968 हत्याएं हुई थीं जबकि वर्ष 2012 में 1458 दहेज हत्याएं हुई।

ठाणे में चार साल की बच्ची से बस में बलात्कार

मुंबई। दिल्ली गैंगरेप के दोषियों को फांसी की सजा सुनाए जाने के बावजदू बलात्कार की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही। ठाणे में एक दरिंदे ने चार साल की बच्ची से स्कूल बस में बलात्कार किया। आरोपी बस का क्लीनर है,जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
    बादलपुर पुलिस ने बताया कि बच्ची से उस वक्त बलात्कार हुआ जब वह बस में अपनी सहेली के साथ थी। आठ दिन पहले बस को इंग्लिश मीडियम स्कूल के कंपाउंड में पार्क किया गया था। आरोपी ने बच्ची को धमकाया था इसलिए वह इतने दिनों तक चुप रही लेकिन जब उसका दर्द बढऩे लगा और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तब बलात्कार की वारदात का खुलासा हुआ। इसके बाद पीडित परिवार ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी संदीप कर्वे को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। 6 सितंबर को बच्ची अपनी सहेली के साथ शाम 4.30 बजे स्कूल से निकली। दोनों स्कूल के कंपाउंड में खड़ी बस में बैठ गई। आरोपी कर्वे बहला फुसलाकर पीडिता को पीछे की सीट पर ले गया और वहां उससे बलात्कार किया। जब बच्ची चिल्लाई तो उसकी सहेली पीछे की सीट पर गई। आरोपी ने पीडिता और उसकी सहेली को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जब स्कूल के अन्य बच्चे बस में बैठने के लिए आए तब भी कर्वे ने दोनों बच्चियों को धमकाया। इसके बाद आरोपी सभी बच्चों को उनके घर छोड़कर आ गया।
    पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना के दिन पीडिता के परिजन पूजा के लिए रिश्तेदारों के यहां जा रहे थे इसलिए बच्ची ने अपने माता-पिता को कुछ नहीं बताया। कुछ दिन बाद जब बच्ची का दर्द बढ़ा तो उसने परिजनों से कहा कि वह अच्छा महसूस नहीं कर रही है। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए लेकिन दर्द की वजह का पता नहीं चला। गत शनिवार को जब बच्ची ने फिर दर्द की शिकायत की तो परिजन फिर उसे अस्पताल ले गए। जांच के दौरान पता चला कि बच्ची का यौन शोषण हुआ है। बादलपुर के सीनियर इंस्पेक्टर दिलीप पाटिल ने बताया कि जब डॉक्टरों ने बच्ची के यौन शोषण की बात कही तो परिजन परेशान हो गए। उन्होंने बच्ची से पूछा कि तुम्हारे साथ क्या हुआ था,इस पर पीडिता ने सारी घटना बताई। इसके बाद पीडित परिवार ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर स्कूल से आरोपी कार्वे का पता लिया। पुलिस आरोपी के घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

अग्रि 5 का सफल परीक्षण, चीन तक करेगी मार

नई दिल्ली। भारत ने रविवार सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर अग्नि 5 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। परीक्षण ओडिशा के व्हीलर द्वीप से किया गया। यह दूसरा परीक्षण था। पिछले साल 19 अप्रेल को पहला परीक्षण हुआ था। पांच हजार पांच सौ किलोमीटर तक की मारक क्षमता वाली यह मिसाइल चीन के किसी भी शहर को निशाना बनाने में सक्षम है।
    रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के सूत्रों ने बताया कि दूसरा परीक्षण मिसाइल की तकनीक और क्षमता साबित करने के लिए किया गया है। अग्नि 5 तीन चरणों वाली मिसाइल है,जिसमें ठोस ईंधन का इस्तेमाल किया जाता है। सूत्रों के मुताबिक कार्यक्रम पर काम कर रहे वैज्ञानिकों ने प्रथम परीक्षण के बाद करीब 16 महीनों तक टेलीमेट्री और परर्फोमेंस डाटा का अध्ययन किया। उन्होंने नेवीगेशन और ऑन बोर्ड सिस्टम का भी अध्ययन किया था।

सादगी से मनाया सीएम का जन्मदिन

सिरसा। प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा का 67वां जन्मदिन स्थानीय भादरा तालाब स्थित बंसीवट मंदिर में सादगी पूर्ण मनाया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने इस अवसर पर 67 किलो का मोदक लड्डू काटा व कार्यकर्ताओं में बांटा। कार्यक्रम की शुरूआत हवन यज्ञ से हुई जिसे बंसीवट मंदिर के पुजारी प. सीताराम ने पूर्ण करवाया। इस दौरान शर्मा व पार्टी कार्यकर्ताओं ने आहुति डालकर मुख्यमंत्री हुड्डा की दीर्घायु की कामना की। जन्मदिन की बधाई देते हुए होशियारी लाल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश ने अन्य राज्यों की तुलना में बेहद तरक्की की है। आज हरियाणा विकास एवं प्रगति का दूसरा नाम है और यह सब कांग्रेस पार्टी की देन है। होशियारी लाल शर्मा ने कहा कि जबसे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की सत्ता संभाली है तब से प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए काफी लाभकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया है।
    कांगे्रस भवन में मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के 67वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से ब्लॉक अध्यक्ष भूपेश मेहता की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी मनाई तथा सभी प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री के जन्मदिवस की हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने 'हुड्डा तुम जीओ हजारों साल, साल के दिन हों एक हजारÓ के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भूपेश मेहता ने कहा कि हरियाणा के राजनैतिक इतिहास में हुड्डा एकमात्र ऐसी शख्सियत हैं जिन्हें अपनी सरकार का एक कार्यकाल पूरा करने के बाद प्रदेश की जनता ने शासन की बागडोर सौंपी।
    हिसारिया बाजार स्थित कांडा कैंप कार्यालय में कांडा समर्थकों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया और उनकी दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर फल वितरित किए गए। कांडा समर्थकों ने अस्पतालों, बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन व अन्य जगहों पर मरीजों व गरीबों में फल बांटें।

सभी वायदे होंगे पूरे : गोबिंद

सिरसा। विधानसभा चुनावों के दौरान किए गए सभी वायदे पूरे किए जाएंगे। यह बात हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा ने गांव चौबुर्जा में 1 करोड़ 23 लाख की लागत से बनने वाले जलघर का नींव पत्थर रखते हुए कही। कांडा ने कहा की भाई गोपाल कांडा ने विधानसभा चुनावों के समय गांव वासियों को पीने के खारे पानी से मुक्ति दिलवाकर स्वच्छ नहरी पानी उपलब्ध करवानेे का वायदा किया था। तीन महीने में इस जलघर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा और गांव वासियों को स्वच्छ नहरी पानी उपलब्ध होगा। इस अवसर पर ग्रामीणों ने गोबिंद कांडा के समक्ष ढाणियों में बिजली की मांग रखी। कांडा ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि सिरसा विधानसभा क्षेत्र की तमाम ढाणियों में आगामी छह माह में बिजली उपलब्ध करवा दी जाएगी। गोबिंद कांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कुशल नेतृत्व में हरियाणा देश का अग्रणी प्रदेश बना है। हर ओर विकास की बयार बह रही है।

Saturday, 14 September 2013

वार्ड 8 में 455 वोट हैं बोगस

सिरसा। वार्ड 8 से हजकां-भाजपा समर्थित प्रत्याशी राजबीर कौर बराड़ ने रिवाइजिंग अथॉरटी नगर परिषद व चुनाव अधिकारियों को एक शिकायत पत्र देकर वार्ड में करीब 455 वोटों के बोगस होने की बात कही है। उन्होंने अपने शिकायत पत्र में कहा है कि नगर परिषद द्वारा दी गई संशोधित मतदाता सूची में कुल 455 मतदाताओं की रिहाइश वर्ष 2009 की विधानसभा सूचि से मेल नहीं खा रही है। उन्होंने इन सभी मतों को रद्द करने की मांग  की।

हादसे में चिकित्सक की मौत

सिरसा। गांव बप्पां के निकट सड़क हादसे में आरएमपी चिकित्सक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा वारिसों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार गांव रोहण का रहने वाला आरएमपी चिकित्सक गत दिवस गांव बप्पां में मरीज देखने आया था। रात्रि के समय स्कूटर पर सवार होकर वह घर लौट रहा था। सामने से आ रहे मोटरसाइकिल से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में चिकित्सक इकबाल पुत्र गुरदास गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई।

कॉमन फेसिलिटी सेंटर की रखी आधारशिला

सिरसा। संसदीय क्षेेत्र के युवाओं को स्वरोजगार से जोडऩे और कृषि अधारित छोटे उद्योग धंधे लगाने के उद्देश्य से माइक्रो स्मॉल इंटरप्राईजिज के कलस्टर विकास कार्यक्रम के तहत हब स्थापित किए जाएंगे। यह बात सांसद डा. अशोक तंवर ने आज गांव दड़बी में माइक्रो स्मॉल इंटरप्राईजिज कलस्टर विकास कार्यक्रम के तहत पांच करोड़ 60 लाख  रुपये की लागत से बनने वाले कॉमन फेसिलिटी सैंटर की आधारशिला रखने के बाद कलस्टर से जुड़े युवाओं एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर उपायुक्त डा. जे. गणेसन, उद्योग विभाग हरियाणा के संयुक्त निदेशक एन.के. गोयल, एक्सीस कंस्लटेंसी के दीपक शर्मा, गांव के सरपंच बागचंद व जगदम्बे हौजरी वेल्फेयर एसोसिएशन के प्रधान मोहित सेठी तथा एसोसिएशन के अन्य दो दर्जन सदस्यों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

शीघ्र बनेगा सेफ्टी नॉलेज सेंटर

सिरसा। जिला पुलिस द्वारा मारुति सुजूकी उद्योग के सहयोग से जिला की पुलिस लाइन में रोड सेफ्टी नॉलेज सेंटर स्थापित किया जा रहा है जिसका उद्घाटन हिसार मंडल के पुलिस महानिरीक्षक शत्रुजीत कपूर आगामी 18 सितंबर को करेंगे। इस अवसर पर उपायुक्त जे. गणेशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा, मारुति सुजूकी उद्योग के सीनियर मैनेजर एवं आईडीटीआर के ज्वाइंट डायरेक्टर, आईडीटीआर के एडमिन मैनेजर, आईटी मैनेजर  तथा जिला पुलिस व प्रशासन के अनेक अधिकारी उपस्थित रहेंगे। मारुति सुजूकी के सहयोग से स्थापित सड़क सुरक्षा ज्ञान केंद्र में दो प्रकार की कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जिसमें उम्मीदवारों को टेस्ट से पहले यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी जाएगी। किसी कारणवश प्रथम बार टेस्ट पास न कर पाने वाले उम्मीदवारों से एक सप्ताह बाद पुन: टेस्ट लिया जाएगा।

कांग्रेस के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

सांसद तंवर व गोबिंद कांडा ने किया जनसमूह को संबोधित

सिरसा। वार्ड नम्बर 8 से सुचेत कौर कांग्रेस समॢथत उम्मीदवार है और कार्यकत्र्ताओं को एकजुट होकर उनको भारी बहुमत से जीताकर नगरपरिषद में भेजना है। यहां के लोगों को असली व नकली कांग्रेस में भी फर्क देखकर सुचेत कौर को भारी से जीत दर्ज करवानी है।
    यह बात सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डा. अशोक तंवर ने कही। डा. तंवर आज यहां खैरपुर में वार्ड नम्बर 8 से कांग्रेस समॢथत पार्षद सुचेत कौर के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
    प्रदेश प्रतिनिधि गोङ्क्षबद कांडा ने कहा कि विपक्ष के लोग विकास कार्यों पर राजनीति करते आ रहे हैं, जब ये लोग वार्ड में वोट मांगने आए तो इनसे किए गए विकास कार्यों का हिसाब किताब मांगना। उन्होंने कहा कि गोपाल कांडा के प्रयासों से सिरसा के 31 वार्डों में 35 करोड़ से अधिक की राशि विकास कार्यों के लिए दी गई थी। जिनका इन लोगों के पास कोई हिसाब किताब नहीं है। उन्होंने कहा कि वार्ड से सुचेत कौर जीतने के बाद यहां विकास कार्यों की झड़ी लगेगी।

भारत का पहला SLUM FREE शहर होगा चंडीगढ़: प्रधानमंत्री

चंडीगढ़। तेजी से बढते शहरीकरण से शहरों में झुग्गी बस्तियों की बढ़ती समस्या का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज कहा कि शहरी गरीबों के लिए 15 लाख से अधिक मकान बनाए जाएंगे। सिंह ने झुग्गी बस्तियों में रहने वालों के लिए शहर के बाहरी इलाके में 2400 करोड़़ रुपये की लागत वाली आवासीय परियोजना का उद्घाटन करते हुए कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि चंडीगढ़ देश में सबसे पहला झुग्गी मुक्त शहर होगा।
           उन्होंने कहा 'मेरा मानना है कि इस तरह की महत्वपूर्ण परियोजनाएं देश को विकसित राष्ट्र बनने की यात्रा में एक नया आयाम प्रदान करेंगी।Ó सिंह ने कहा कि आने वाले कुछ सालों में शहरी आबादी में तेजी से वृद्धि से शहरी आधारभूत ढांचे पर जबरदस्त दबाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि देश में अगले 20 सालों में शहरी आबादी में 22 करोड़़ तक की वृद्धि होने जा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा 'भारत में शहरीकरण की गति बहुत तेज है। 1971 में शहरी आबादी 11 करोड़़ थी। वर्ष 2011 तक पिछले 40 सालों में इसमें 27 करोड़़ तक की वृद्धि हो गई है। अनुमान है कि आने वाले 20 सालों में इस संख्या 22 करोड़़ तक का इजाफा और हो जाएगा।Ó
               उन्होंने कहा कि शहरी आबादी में वृद्धि देश के शहरी आधारभूत ढांचे पर जबर्दस्त प्रभाव डालेगी। 'शहरों में बढ़ती हमारी झुग्गियां शहरीकरण की वजह से उत्पन्न होने वाली समस्याओं की एक तस्वीर पेश करती हैं।Ó उन्होंने कहा कि अनुमान है कि झुग्गियों में रह रहे लोगों की संख्या 2017 तक 10 करोड़़ से लेकर 10 करोड़़ 40 लाख तक बढ़ जाएगी।

फिजूल खर्च से कंगाल हुई पंजाब सरकार!

चंडीगढ़। पंजाब सरकार की फिजूल खर्च ने सरकार की माली हालत इस कदर खराब कर दी है कि उनके आर्थिक हालात बुरी तरह से बिगड़ गए हैं। अर्थिक संकट झेल रही पंजाब सरकार के पास हजारों कर्मचारियों की सैलेरी चुकाने तक के पैसे नहीं हैं। यह हाल तो तब है जब बादल मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पांचवां कार्यकाल निभा रहे हैं। इसके पीछे बड़ा कारण यह माना जा रहा है कि सरकार ने सबसे ज्यादा खर्चा अपने सलाहकारों पर किया है।
बी-स्कूल स्नातक सुधारेंगे आर्थिक स्थिति 
           पंजाब सरकार पर हर माह कर्मचारियों की सेलेरी के रूप में 1260 करोड़ रूपए का भार पड़ता है। खस्ता हालात को सुधारने और राज्य के व्यवसायिक रूझान को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कुछ दिनों पहले आईआईएम-बेंगलूरू और आईआईएम कोझिकोडे जैसे बी(बिजनेस)-स्कूलों से ग्रेजुएट्स को नियुक्त किया था। इन ग्रेजुएट्स को सरकार 1.25 लाख रूपए की मासिक सैलेरी दे रही है। सरकार पर "डिसमल इनवेस्टमेंट क्लाइमेट" का आरोप लगाने वाले विपक्ष ने शिरोमणी अकाली दल सरकार से श्वेत पत्र भी मांग चुका है।
7 सलाहकार, 20 संसदीय सचिव
         मुख्यमंत्री प्रकाशसिंह बादल और उपमुख्यमंत्री सुखबीरसिंह बादल के पास 7 सलाहकार और 20 मुख्य संसदीय सचिव हैं। सलाहकारों को कैबिनेट मंत्री का रैंक मिला हुआ है तो संसदीय सचिव सहायक सलाहकार हैं। इन सबको रहने के लिए घर, गाड़ी के अलावा सलाहकारों को 65000 प्रति माह और सहायक सलाहकारों को 56000 प्रति माह सैलेरी दी जाती है। सीनियर बादल के सलाहकारों में कमल ओसवाल (औद्योगिक मामलात), तिक्षन सूद (राजनीतिक मामलात), एच एच बैंस (राष्ट्रीय मुद्दों पर मीडिया सलाहकार), बी एस धलीवाल (तकनीकी मामलात) और विनीत जोशी(सहायक मीडिया सलाहकार) शामिल हैं।
सलाहकारों के पास काम नहीं
            रोचक बात यह है कि जहां शिरोमणी अकाली दल की इस सरकार के पास सलाहकारों की भरमार है, वहीं इन अधिकारियों के पास करने के लिए कोई खास काम नहीं है। पिछले दिनों मुख्य संसदीय सचिव(स्वास्थ) डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने यह शिकायत की थी कि उन्हें डिपार्टमेंट की किसी भी मीटिंग में नहीं बुलाया जाता और कोई भी अहम निर्णय उनकी जानकारी के बिना ही ले लिया जाता है।
1000 लोग और भी
             सलाहकारों और संसदीय सचिवों के अलावा भी कम से कम 1000 लोग ऎसे हैं जिन्हें अलग-अलग बोर्ड, कॉर्पोरेशन और अन्य सरकारी दफ्तरों में लगाया गया है और उनके पास काम की कमी है। सलाहकारों और अन्य नियुक्तियों को कोर्ट में चुनौती देने वाले पांजाब के वकील दिनेश चड्ढा ने कहा, "सरकार ने 1000 लोगों को बिना कोई पब्लिक एडवर्टीजमेंट जारी किए संविधान के आर्टिकल 14 और 16 का उल्लंघन करते हुए नियुक्त किया है।"

Friday, 13 September 2013

दामिनी के दोषियों को दंड

न्यायालय ने सुनाई फांसी की सजा

नई दिल्ली। पिछले साल 16 दिसंबर को गैंगरेप की शिकार दामिनी को इंसाफ मिल गया है। साकेत कोर्ट ने गैंगरेप और हत्या के चारों दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 16 दिसंबर की घटना को जघन्यतम व बर्बर अपराध मानते हुए दोषी मुकेश,अक्षय ठाकुर,विनय शर्मा और पवन गुप्ता को फांसी की सजा सुनाई।
सजा सुनते ही फूट फूट कर रोने लगे
    सजा सुनते ही चारों दरिंदे फूट फूट कर रोने लगे। वहीं कोर्ट के बाहर खड़े बलात्कार विरोधी प्रदर्शनकारी फैसला सुनते ही खुशी से झूम पड़े। कोर्ट का यह फैसला अपने आप में एतिहासिक है क्योंकि घटना के नौ महीने के भीतर ही दोषियों को सजा सुना दी गई।
जज ने कहा,हम आंखें मूंदे नहीं रह सकते
    कमरा नंबर 304 में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश योगेश खन्ना ने सजा सुनाते हुए कहा कि यह रेयरेस्ट ऑफ रेयर क्राइम है। पीडि़ता को अमानवीय तरीके से इतना टॉर्चर किया गया कि उसकी मौत हो गई। दोषियों ने उस असहाय लड़की की हत्या की जिसके पास बचने का कोई उपाय नहीं था। न्यायाधीश ने कहा कि जब महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हो तब कोर्ट ऐसे घृणित, जघन्य और बर्बर अपराधों के प्रति आंखें मूंदे नहीं रख सकता। समाज को कड़ा संदेश देने की जरूरत है। दोषी फांसी की सजा के हकदार हैं।
पीडि़ता के पिता ने कहा,हमें न्याय मिला
    दामिनी के पिता ने कोर्ट के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमें न्याय मिला है। दामिनी के माता-पिता कोर्ट में मौजूद थे और करीब से कोर्ट की कार्यवाही देख रहे थे। दामिनी की मां ने कहा कि दोषी किसी तरह की दया के हकदार नहीं थे। वह चाहती है कि उन्हें जिंदा जला देना चाहिए। पीडि़ता के माता-पिता ने मीडिया, दिल्ली पुलिस और लोगों से मिले समर्थन के लिए उनका धन्यवाद किया।
दोषियों के पास ये हैं विकल्प
    वे हाईकोर्ट में फैसले को चुनौती दे सकते हैं। हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने पर सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिलने पर राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका दाखिल कर सकते हैं।

गुपचुप रद्द किया दुर्गा शक्ति का निलंबन

लखनऊ। मीडिया और देश का ध्यान जब मुजफ्फरनगर के दंगे पर था तब यूपी सरकार ने गुपचुप तरीके से आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन को रद्द कर दिया। एक समाचार पत्र ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि यूपी सरकार ने चार दिन पहले ही दुर्गा शक्ति का निलंबन रद्द कर दिया गया था। हालांकि उन्हें नई पोस्टिंग नहीं दी गई है।
               जब तक उन्हें नई पोस्टिंग नहीं मिल जाती तब तक वे राजस्व बोर्ड से अटैच रहेगी। हालांकि इस बारे में अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि दुर्गा शक्ति का निलंबन चार दिन पहले ही रद्द कर दिया गया था। उन्हें चुप रहने को कहा गया है,ताकि कोई नया विवाद खड़ा न हो। अधिकारी के मुताबिक कुछ वक्त के लिए दुर्गा शक्ति राजस्व बोर्ड के साथ अटैच रहेगी। एक या दो महीने बाद उन्हें नई पोस्टिंग दे दी जाएगी। उन्हें विवादित और संवेदनशील मुद्दों पर सीनियर अधिकारियों से निर्देश लेने के लिए कहा गया है। गौतम बुद्ध नगर में एसडीएम पद पर कार्यरत दुर्गा शक्ति को जुलाई में निलंबित कर दिया गया था। यूपी सरकार का कहना था कि दुर्गा शक्ति ने एक निर्माणाधीन मस्जिद की दीवार गिरवा दी थी,इससे साम्प्रदायिक तनाव उत्तपन्न हो सकता था इसलिए उन्हें निलंबित किया गया है लेकिन विपक्ष का आरोप था कि रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई के कारण उन्हें निलंबित किया गया है।

एड्स के नए टीके से खत्म होगा एचआईवी!

वाशिंगटन। वैज्ञानिकों ने एक ऎसा टीका विकसित किया है जो शरीर से एचआईवी को पूरी तरह से खत्म करने में सक्षम हो सकता है। यह दावा टीके की खोज करने वाले ओरेगोन हेल्थ एंड साइंस यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने किया है।
            टीके का प्रयोग एचआईवी पीडित बंदरों पर किया गया था। जर्नल नेचर मैग्जीन मे छपे शोध कहा गया है कि बंदरों को ये दवा देने पर उनके शरीर से एचआईवी वायरस का प्रभाव खत्म होता चला गया। शोध में कहा गया है कि जिन 16 बंदरो को ये टीका दिया गया था, उनमें से नौ बंदरों में दवा कारगर साबित हुई। अमरीकी वैज्ञानिकों का कहना है कि वे इंसानों पर दवा के प्रयोग पर विचार कर रहे हैं।
इंसानों पर प्रयोग
         वैज्ञानिकों का कहना है कि जिस तरह दवा ने बंदरों पर काम किया, इस बात को लेकर विचार किया जा रहा है कि इंसानो पर इसका प्रयोग कब किया जाए। वे यह भी देखना चाहते हैं कि क्या यह तकनीक इंसानों पर काम करेगी या नहीं। यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर लुई पिकर ने कहा कि इंसानो के लिए दवा बनाने के लिए हमें इस बात के लिए पूरी तरह निश्चित होना पड़ेगा की यह पूरी तरह सुरक्षित साबित होगी या नहीं। हालांकि, इंसानों के लिए दवा बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग से मंजूरी लेनी होगी, लेकिन मंजूरी मिलने के बाद इसके प्रयोग को लेकर करीब दो साल का वक्त लगेगा।

Thursday, 12 September 2013

सिरसा को स्मोकिंग फ्री बनाने को प्रशासन ने बढ़ाए कदम

शहर में निकाली जागरूकता रैली

सिरसा। जिला को स्मोङ्क्षकग फ्री बनाने के उद्देश्य से आज शहर में  स्कूली बच्चों द्वारा धूम्र्रपान के विरोध में  रैली निकाली गई। इस रैली को उपायुक्त डा जे गणेसन ने स्थानीय टाऊन पार्क से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं भी सभी अधिकारियों के साथ बच्चों की रैली में शहर के सभी बाजारों में घूमे। उपमंडलाधिकारी  संत लाल पचार, नगराधीश  प्रेम चंद, सिविल सर्जन डा सुरेंद्र नैन, डा आर एस सांगवान, नागरिक परिषद के प्रधान जगदीश चोपड़ा,सुरेंद्र भाटिया,  डा वेद बैनीवाल, रमेश मैहता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। उन्होंने   उन्होंने कहा कि  आगामी दो अक्तुबर को गांधी जंयती के अवसर पर सिरसा जिला को स्मोङ्क्षकग फ्री जिला घोषित कर दिया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा पूरे जोर शोर के साथ अभियान की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा पांच जिलों को स्मोकिंग फ्री जिले बनाने को निर्णय लिया गया है जिसमें सिरसा जिला भी शामिल है।  सिगरेट व अन्य तम्बाकू अधिनियम 2003 की धारा 4,5,6 ए,6 बी, धारा 7, धारा 7.5 के तहत विभन्न दंडो के प्रावधान दिए गए है अधिनियम के तहत सार्वजानिक स्थलों पर धुम्रपान करना पुर्णतया निषेध है। धारा 5 के तहत तम्बाकू युक्त उत्पादों के विज्ञापन की पूरी तरह मनाही की गई है। उल्लघन करने पर पहली बार दो साल की कैद और एक हजार रूपए तक जुर्माना तथा दूसरी बार उल्लंघन करने पर पांच साल की कैद व पांच हजार रूपए का जुर्माना किया जा सकता है।  टॉऊन पार्क से शुरू होकर रैली  सुरखाब चौंक, पशुराम चौंक , शहीद भगत सिंह चौंक से रोडी बाजार होते हुए  सुभाष चौंक, जगदेव सिंह चौंक से गुरू गोंबिंद सिंह मार्ग तथा सांगवान चौंक से गुजरते हुए टॉऊन पार्क में आकर ही सम्पन्न हुई।  इसके बाद उपायुक्त डा गणेसन ने स्थानीय लघु सचिवालय परिसर में सभी सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों की धुम्रपान न करने की प्रतिज्ञा करवाई।

चिकित्सक की लापरवाही से महिला की मौत

परिजनों ने लगाया आरोप, मामला दर्ज

सिरसा। जनता अस्पताल में प्रसूति के उपरांत एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल की महिला चिकित्सक व सर्जन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने सामान्य अस्पताल में जमकर बवाल काटा और उपायुक्त को चिकित्सकों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। फिलहाल पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर दो चिकित्सकों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
    जानकारी के अनुसार थेहड़ मोहल्ला में भाखड़ा मिल के नजदीक रहने वाले राजकुमार की पत्नी गीता गर्भवती थी। उसने विगत आठ सितंबर को जनता भवन अस्पताल में उसे दाखिल करवाया। यहां अगले दिन गीता का आप्रेशन किया गया जिससे उसे एक बच्ची पैदा हुई। आप्रेशन के बाद गीता को रक्त स्राव होने लगा। तबीयत बिगडऩे पर चिकित्सकों ने आनन-फानन में उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में रैफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान गत रात्रि गीता की मौत हो गई। आज परिजनों शव लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचे। यहां परिजनों ने जनता अस्पताल के चिकित्सकों के खिलाफ प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना था कि आप्रेशन के दौरान जनता अस्पताल की महिला चिकित्सक स्निग्धा खुराना व सर्जन डा. आजाद सिंह ने लापरवाही बरती है जिसके चलते गीता की मौत हुई। प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद शहर थाना प्रभारी दलीप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत किया और शव का पोस्टमार्टम करवा वारिसों को सौंप दिया। पुलिस ने राजकुमार की शिकायत पर उक्त दोनों चिकित्सकों के विरुद्ध भादंसं की धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर आरोपी महिला चिकित्सक ने कहा कि आप्रेशन में किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरती  है। महिला में खून की कमी थी। इसी के चलते उसकी मौत हुई है।

Tuesday, 10 September 2013

17-18 को होगी गुरमीत की पेशी

सिरसा। हत्या तथा बलात्कार के मामले में डेरा प्रमुख को आगामी 17 व 18 सितंबर को सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष हाजिर होना पड़ेगा। आज छत्रपति तथा रणजीत हत्याकांड में कार्रवाई हुई। तीनों ही मामलों में मुख्य आरोपी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह न्यायालय के समक्ष हाजिर नहीं हुई। न्यायालय ने आगामी कार्रवाई हेतु 17 व 18 सितंबर की तारीख निर्धारित की है। गौरतलब है कि 17 तारीख को डेरा मुखी गुरमीत सिंह को पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष हाजिर होना पड़ेगा।

कांग्रेस घोटालों की सरकार : दुष्यंत

सिरसा। इनेलो कार्यकर्ताओं ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार में सी.एल.यू. करवाने के बदले करोड़ों रूपये की रिश्वत मांगने वाले सीपीएस व विधायकों  की सी.डी. कांड को लेकर नगर के बीचोंबीच जबर्दस्त रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सी.एल.यू. के नाम पर रिश्वत खाना बंद करो-बंद करो तथा फौजी, घोड़ेला और याना इनको पड़ेगा जेल जाना जैसे नारों की त ितयां उठा रखी थी। इनेलो कार्यकर्ता आरोपी सातों  सीपीएस व विधायकों की विधानसभा से सदस्यता रद्द करने की मांग कर रहे थे। इस मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने  सी.डी. कांड में बेनकाब हुए भ्रष्ट विधायकों सहित सीएम का पुतला फूंका तथा उपायुक्त के माध्यम से महामहीम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
            इस रोष प्रदर्शन का नेतृत्व इनेलो जिलाध्यक्ष पदम जैन व युवा इनेलो नेता दुष्यंत चौटाला ने संयुक्त रूप से किया। आज सुबह से ही इनेलो कार्यकर्ता नई अनाज मंडी शैड के नीचे एकत्रित होने शुरू हो गए थे। प्रदर्शन से पूर्व दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस सरकार पर बरसते हुए कहा कि हुड्डा सरकार को तुरंत सीडी कांड की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से करवाने चाहिए ताकि कांग्रेस की काली करतूतों की सच्चाई जनता के सामने आए। युवा नेता ने सवाल खड़ा किया कि यदि भूमि घोटालों व सी.एल.यू. मामलों में कोई गड़बड़ नहीं है तो हुड्डा सरकार जांच से क्यूं भाग रही है। इनेलो नेता ने कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा बताते हुए कहा कि  वाड्रा डीएलएफ डील सी.एल.यू. व भूमि अधिग्रहण और अशोक खेमका की रिपोर्ट से यह साफ हो गया है कि प्रदेश में 3 लाख 50 हजार करोड़ रुपए के घोटाले हुए हंै। उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवाज को विधानसभा में दबाया जा रहा है जब विपक्ष के नेता कांग्रेस विधायकों, मंत्रियों व नेताओं द्वारा किए गए घोटालों व भ्रष्टाचार के कारनामें विधानसभा में उठाते है तो उन्हें साजिश के तहत निलबिंत करके लोकतंत्र का गला घोट दिया जाता है। यह सिलसिला विधानसभा अध्यक्ष सदन की मर्यादा को ताक पर रखते हुए सरकार के ईशारे से पिछले 2 सालों से चला रखा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता हुड्डा सरकार व विधानसभा अध्यक्ष की कार्यप्रणाली को देख रही है। उन्होंने कहा कि इनेलो जनता के बीच में प्रदर्शनों के माध्यम से विपक्ष की सकारात्मक भूमिका निभाते हुए सरकार के काले कारनामों की पोल खोल रही है। इस मौके पर इनेलो जिलाध्यक्ष पदम जैन ने कहा कि सरकार बार-बार पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ाकर किसानों सहित आम आदमी की जेबों पर डाका डाल रही है तथा महंगाई पर ओर बढ़ावा दे रही है। सभा को पूर्व मंत्री भागी राम, जिला परिषद के अध्यक्ष डॉ. सीता राम, पूर्व चेयरमैन अमीर चावला, राज्यकार्यकारिणी सदस्य जसवीर जस्सा सहित अन्य ने संबोधित किया।

दुर्घटना में घायल हुए युवक की मौत

सिरसा। विगत चार सितंबर को सड़क हादसे में घायल हुए फतहपुरिया नियामत खां के युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
    गौरतलब है कि विगत चार सितंबर को फतहपुरिया नियामत खां निवासी किशोरी लाल पुत्र मनीराम सिरसा से बाईक पर सवार होकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह पंजुआना के निकट पहुंचा। बाईक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर जा गिरा। हादसे में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घावों का ताव न सहते हुए उसका दम टूट गया।

अधेड़ ने की आत्महत्या

सिरसा। गांव धिंगतानियां में एक अधेड़ ने जहरीली वस्तु का सेवन कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का अंतपरीक्षण करवा वारिसों को सौंप दिया।
    जानकारी के अनुसार गांव धिंगतानियां में साहब राम पुत्र मामराज ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। परिजन उसे सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई। नाथ्ज्ञुसरी चौपटा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा वारिसों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार साहब  राम कुछ दिनों से  मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी के चलते उसने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। पुलिस ने इस संदर्भ  में धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।

नपेंगे नप के अधिकारी

गोपाल कांडा ने विधानसभा में उठाई आवाज

सिरसा। सिरसा के विधायक गोपाल कांडा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास से संबंधित मुद्दों को विधानसभा में उठाया तथा विकास कार्य शीघ्र आरंभ करवाने की मांग की। विधायक गोपाल कांडा ने नगर परिषद के अधिकारियों पर फंड के दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। रामनगरिया में महिला कालेज बनाने, शहर से बाहर नई अनाज मंडी बनाने, फूलकां में खेल अकादमी बनाने, गांव नारायण खेड़ा व ताजिया खेड़ा के लिए वाटरवर्कस, उद्योगों के विकास के लिए हिमाचल के बद्दी की तर्ज पर नीति बनाने, सिंचाई के पानी की व्यवस्था के लिए नहरों का निर्माण करने, ढाणियों को बिजली  उपलब्ध करवाने, सड़कों के निर्माण, अधर में लटके पंजुआना में बन रहे पेयजल प्रोजैक्ट को शीघ्र पूरे  करने, केलनिया व नटार डिस्पोजल के काम को तेजी से करवाने की मांग की तथा विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के निदान के लिए अनेक मुद्दों को जोर-शोर से उठाया। गोपाल कांडा ने आज विधानसभा में सिरसा के नगर परिषद के अधिकारियों व पदाधिकारियों पर शहर की दुदर्शा करने का आरोप लगाया और कहा कि सिरसा नगर परिषद को पिछले तीन वर्षों में करोड़ो रूपये की राशि विकास कार्यांे के लिए उपलब्ध करवाई गई थी, लेकिन नगर परिषद द्वारा इसका सदुपयोग नहीं किया गया तथा एक ही गली को बार बार बना दिखा कर पैसों का गबन किया गया है। इसके मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए सरकार ने दोषियों के विरूद्ध शहरी निकाय विभाग के अतिरिक्त निदेशक से जांच करवाने की घोषणा की।

सीडी की हो सीबीआई जांच : चन्द्रमोहन

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने किया प्रैसवार्ता को संबोधित

सिरसा। हरियाणा सरकार के जिन मंत्रियों व विधायकों को सीएलयू के नाम पर रिश्वत मांगते हुए सीडी में दिखाया गया है, उस मामले की जांच सीबीआई से करवाई जाए। साथ ही यदि सीडी फर्जी तरीके से तैयार की गई है तो जारी करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। यह बात हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ हजकां नेता चंद्रमोहन बिश्नोई ने आज सिरसा के रेस्टहाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कही। चंद्रमोहन बिश्रोई ने कहा कि कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार चरम पर हैं। इसलिए  सरकार में शामिल मंत्रियों व विधायकों पर सीडी में जो आरोप लगाए गए हैं, वे प्रथमदृष्टा सच लग रहे हैं, फिर भी इस मामले की जांच सीबीआई से होनी चाहिए ताकि 'दूध का दूध और पानी का पानीÓ हो सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इसी भ्रष्टाचार व गलत नीतियों को जनता के बीच उजागर करने के लिए हजकां-भाजपा गठबंधन की ओर से 6 अक्टूबर से विजय यात्रा आदमपुर से स्व. भजन लाल की समाधि से शुरू की जाएगी। विजय यात्रा की अगुवाई हजकां सुप्रीमो चौ. कुलदीप बिश्नोई करेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा का रूट अभी तय किया जा रहा है मगर यह यात्रा प्रदेश के सभी 90 हलकों से होकर गुजरेगी तथा 2 दिसंबर को संपन्न होगी। यात्रा के दौरान कुलदीप बिश्नोई 36 बिरादरी के लोगों के घरों में ठहरेंगे और दशहरा-दीपावली भी कार्यकर्ताओं के बीच रहकर ही मनाएंगे। बिश्नोई ने कहा कि यात्रा के दौरान कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को जहां जनता के बीच उजागर किया जाएगा वहीं गठबंधन की नीतियों से लोगों को अवगत कराया जाएगा।

दोष साबित, देश को इंतजार कल सुबह का

नई दिल्ली। पिछले साल 16 दिसंबरको गैंगरेप की शिकार दामिनी के गुनहगारों को अदालत ने दोषी करार दे दिया है। अब इंतजार है तो उनको सुनाई जाने वाली सजा का। दामिनी के माता-पिता,उसका दोस्त और पूरा देेश दरिंदों को फांसी की सजा सुनाने की मांग कर रहा है। 23 वर्षीय प्रशिक्षु फीजियोथेरेपिस्ट के साथ हुई बर्बरतापूर्ण घटना के सात महीने बाद न्यायालय का फैसला आया है।
मृत्यु से पूर्व दिया बयान बना आधार
        दिल्ली की साकेत कोर्ट के न्यायाधीश योगेश खन्ना ने मंगलवार को चार आरोपियों मुकेश,पवन गुप्ता, विनय शर्मा और अक्षय ठाकुर को 13 मामलों में दोषी करार दिया। इन्हें हत्या,हत्या के प्रयास,गैंररेप,अप्राकृतिक सेक्स, डकैती,अपहरण,सबूतों को नष्ट करने और साजिश रचने के आरोप में दोषी करार दिया। इन मामलों में उन्हें उम्र कैद से लेकर फांसी तक की सजा हो सकती है। फैसले में पीडिता के मृत्यु से पूर्व दिया गया बयान और फोरेंसिक एविडेंस महत्वपूर्ण आधार बने। बुधवार सुबह 11 बजे जिरह के बाद कोर्ट दोषियों की सजा पर फैसला सुनाएगी।
दोषी करार देते ही रो पड़ा दरिंदा
         कोर्ट ने जैसे ही चारों आरोपियों को दोषी करार देने का फैसला सुनाया तो पवन गुप्ता रोने लगा। जबकि विनय शर्मा हैरान था। मुकेश को यह कहते हुए सुना गया कि हमने जो किया है उसका परिणाम तो भुगतना होगा। अक्षय के चेहरे पर कोई भाव नहीं थे। दो आरोपियों ने कोर्ट में कहा कि वे उस बस में नहीं थे जिसमें लड़की से गैंगरेप हुआ था। फैसले के बाद मुकेश के माता-पिता रोते हुए अदालत से बाहर निकले। मुकेश की मां रोते हुए एक वकील के पैरों में गिर गई।
वकील ने बताया निर्दोष,फैसले को देंगे चुनौती
             बचाव पक्ष के वकील एपी सिंह ने कहा कि फैसला राजनीतिक दबाव में दिया गया है। उनके मुवक्किल निदोेüष हैं। आरोपियों को फेयर ट्रायल नहीं मिला। यह न्याय का मजाक है। फैसला लोगों को संतुष्ट करने के लिए दिया गया है। वे फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती देंगे। दोषी मुकेश के वकील वीके आनंद ने कहा कि उनके मुवक्किल को कड़ी सजा नहीं दी जानी चाहिए। हम कोर्ट से अपील करेंगे कि मुकेश हमेशा सही तरीके से कोर्ट में पेश हुआ और सहयोग किया,इसलिए कोर्ट को इस मामले में विचार करना चाहिए।
गृह मंत्री ने कहा,दोषियों को फांसी पक्की है
         अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि हमने रेप पर कठोर कानून बनाया। इस मामले में फांसी की सजा पक्की है। भविष्य में इस तरह के सभी मामलों में दोषियों को फांसी पर लटकाया जाएगा। भाजपा नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने कहा कि दोषियों को फांसी की सजा होनी चाहिए। भविष्य के लिए यह नजीर साबित होगा। अन्ना आंदोलन से जुड़ी और पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने टि्वट किया कि सभी दोषी करार दिए गए। इसमें कोई संदेह नहीं था। सबसे बड़ी बात है सजा की गंभीरता। न्याय की मांग है कि इस मामले को रेयर ऑफ रेयरेस्ट की तरह ट्रीट किया जाए। पूर्व गृह सचिव आरके सिंह ने कहा कि यह सबसे घृणित अपराध था,जिसने देश को हिलाकर रख दिया था। हम इस मामले में दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की उम्मीद करते हैं। स्पेशल कोर्ट गठित किए जाने के बावजूद फैसला आने में महीनों लग गए। जांच तेजी से होनी चाहिए।
सस्ते में छूट गया था नाबालिग
           इस मामले में आरोपी नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड ने 31 अगस्त को तीन वर्ष किशोर सुधार गृह में बिताने की सजा सुनाई थी। इस फैसले पर पीडिता के परिवार वालों ने नाराजगी जाहिर की थी और आरोपी को और सख्त सजा दिए जाने की मांग की थी।
            16 दिसंबर को चलती बस में गैंगरेप की घटना के 13 दिन बाद पीडिता की सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस बर्बर घटना के बाद फैले व्यापक जनाक्रोश के कारण केंद्र सरकार को सख्त दुष्कर्म-रोधी कानून बनाना पड़ा। इस मामले में तीन जनवरी को आरोपपत्र दाखिल हुआ तथा पांच फरवरी को सुनवाई शुरू हुई। अभियोजन पक्ष ने 85 गवाह पेश किए जबकि बचाव पक्ष के 17 गवाहों के बयान लिए गए। पुलिस ने अपने आरोपपत्र में कहा था कि घटना में नाबालिग ने पीडिता के सबसे अधिक बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया था। मामले में कुल पांच व्यक्ति आरोपित थे,लेकिन मुख्य आरोपी राम सिंह ने सुनवाई के दौरान तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
को गैंगरेप की शिकार दामिनी के गुनहगारों को अदालत ने दोषी करार दे दिया है। अब इंतजार है तो उनको सुनाई जाने वाली सजा का। दामिनी के माता-पिता,उसका दोस्त और पूरा देेश दरिंदों को फांसी की सजा सुनाने की मांग कर रहा है। 23 वर्षीय प्रशिक्षु फीजियोथेरेपिस्ट के साथ हुई बर्बरतापूर्ण घटना के सात महीने बाद न्यायालय का फैसला आया है।

Monday, 9 September 2013

विवादों का विभाग

अधिक बिल आने से बिफरे ग्रामीण, लगाया जाम

सिरसा। विद्युत विभाग द्वारा अधिक बिल भेजे जाने के कारण बेगू गांव के लोग आज बिफर गए। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। इसके बाद विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया। लेकिन जाम के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
            जानकारी के अनुसार गांव बेगू के लोगों ने आज सिरसा-भादरा मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि विद्युत विभाग द्वारा तीन माह पूर्व उनके मीटर बदले गए हैं। मीटर बदले जाने से उनका जहां उनका बिल 300 से 400 रुपये आता था वह अब हजारों में आ रहा है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद विद्युत निगम के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। पीडि़त उपभोक्ता जोगेन्द्र व धर्मेन्द्र ने बताया कि उनके घर में एक पंखा और दो सीएफएल लगी हुई हैं। इनका दो माह का बिल भी 7000 हजार रुपये आया है जोकि काफी अधिक है। वे मजदूरी करते हैं और इतना अधिक बिल भरने में असमर्थ हैं।
              प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इसी तरह से जिन-जिन लोगों के मीटर विभाग द्वारा बदले गए हैं उन सभी का बिल भी काफी ज्यादा आ रहा है। मीटर अपने-आप जंप कर जाता है। खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी विभागीय अधिकारी कोई सुध नहीं लेते, इसी के चलते उन्होंने जाम लगाया है। सूचना मिलने के बाद विभागीय अधिकारी व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

संघ ने फूंका सीएम का पुतला

सिरसा। हरियाणा राजकीय कंप्यूटर अध्यापक व लैब सहायक संघ ने आज मांगों को लेकर लालबत्ती चौक पर प्रदर्शन किया और सीएम का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे संघ के प्रधान प्रदीप शर्मा ने कहा कि सरकार कम्प्यूटर अध्यापक व लैब सहायकों की मांगों को अनसुना कर रही है। सरकार को चाहिए कि समय रहते उनकी मांगों को पूरा करे। उन्होंने चेताया कि अगर मांगे पूरी नहीं की तो आंदोलन उग्र रूप धारण करेगा।

बेलदार के शव का हुआ पोस्टमार्टम

सिरसा। रोड़ी ब्रांच पर तैनात बेलदार अमीलाल के शव का पोस्टमार्टम करवा पुलिस ने वारिसों को सौंप दिया।
    ज्ञातव्य हो कि गत रात्रि अमीलाल का शव माईनर से मिला था। बताया गया है कि अमीलाल दो दिन पूर्व रात्रि के समय गश्त पर गया था। वापिस नहीं लौटा। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। गत दिवस उसका शव माईनर से मिला। मृतक के सिर पर चोट के निशान थे। जांच अधिकारी जगदीश राय का कहना है कि संभवत: किसी ने हत्या के बाद शव नहर में फेंका है। फिलहाल जांच की जा रही है।

पीडि़तों को उपायुक्त ने दी सहायता राशि

सिरसा। उपायुक्त डा जे गणेसन ने आज अपने कार्यालय में मुख्यमंत्री हरियाणा राहत कोष के माध्यम से क्रोनिक बीमारी से पीडि़त छह व्यक्तियों को एक लाख 70 हजार रूपए राशि के चैक वितरित किए। गांव गुडियाखेडा की श्रीमती कौशल्या देवी पत्नी कृष्ण कुमार को 40 हजार रूपए की राशि कैंसर के इलाज के लिए तथा नानक पुर के  के श्री मिल्ख राज  को ईलाज के लिए 15हजार रूपए की राशि दी गई।
             इसी प्रकार लाभ सिंह पुत्र बुदना सिंह गांव फग्गु को उनकी पत्नी के ईलाज ेके लिए 50 हजार रुपये,  सिरसा की शांति देवी पत्नी हरबंस लाल को कैंसर के ईलाज के लिए 30 हजार रुपये, रोहताश पुत्र मंगत राम गांव केलनियां को 25 हजार रुपये तथा गांव भवदीन के भाना राम पुत्र भालु राम को ईलाज के लिए दस हजार रुपये की राशिके चैक वितरित किए।

बाबाओं की बदमाश कंपनी को लेकर मीडिया की बदमाशी.... Why Indian Media is not reporting against Dera Sachcha Souda's Head Gurmeet Ram Rahim Singh?

 बदमाश कंपनी के सरगना के लिए नहीं फूट रहे बोल

    देश के खबरिया चैनल दिन-रात बाबाओं को पीट रहे हैं। आसाराम उनके केंद्र में है। वो जेल में जो ठूंस दिया गया। लेकिन एक बात शायद पूरे देश के लोगों को खटक रही होगी कि भ्रष्ट बाबाओं की पोल खोल में सिरसा के कुख्यात डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत सिंह (जिसे कि भ्रष्ट मामलों में सबका सरगना माना जा सकता है) का नाम एकाध को छोड़कर कोई नहीं ले रहा। क्यों नहीं लिया जा रहा, यह भी किसी से छुपा नहीं। लेकिन 'पूरा सच' बस यह जानना चाहता था कि आखिर चैनल वालों की दलील क्या होगी?
    सबसे पहले देश के 'सबसे तेज' बिकने वाले खबरिया चैनल से ही शुरुआत की गई। 'पूरा सच' से अंशुल छत्रपति बात कर रहे थे। चैनल के कई बड़े संपादकों ने नाम सुनते ही बहानेबाजी शुरू कर दी। एकाध तो नाम सुनने के बाद 'रांग नंबर' हो गए। आखिरकार, सीनियर स्पैशल कॉरस्पॉन्डेंट बालाकृष्णन जी ने जवाबदेही की हिम्मत जुटाई। बातचीत के कुछ अहम अंश यहां पेश कर रहे हैं...
अंशुल : आपके चैनल पर 'बाबाओं की बदमाश कंपनी' स्टोरी चलाई गई। इसमें डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह का नाम क्यों नहीं आया? वो तो इस बदमाश कंपनी का सरगना है? उस पर तो हत्या और बलात्कार के आरोप हैं?
चैनल : देखिए, यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है....
अंशुल: आसाराम पर तो अभी शिकायत ही दर्ज हुई है, जबकि गुरमीत सिंह पर न्यायालय के आदेश पर ही सीबीआई जांच बैठी और आखिरकार जांच में बलात्कार और हत्या जैसे संगीन मामलों में मुख्य आरोपी बनाया गया। न्यायालय ने भी तथ्यों के आधार पर ही आरोप तय करने की सहमति जताई? सुनवाई जारी है। नित्यानंद पर भी मामला अदालत में विचाराधीन है। फिर यह मामला अलग कैसे हुआ? एक मीडियाकर्मी की हत्या के दोषियों को आपका चैनल अनदेखा कर रहा है? यदि मीडिया ही मीडियाकर्मी से हुए अन्याय की आवाज नहीं उठाएगा तो कौन?
चैनल : हम डेरा सच्चा सौदा हैड की खबरें भी दिखाते हैं, आपके पास कोई नया मामला  है तो बताइए?
अंशुल : नया तो बहुत कुछ है। हाल ही में डेरा सच्चा सौदा में साधुओं को नपुंसक बनाने का मामला उठा था। एक साधु ने हाईकोर्ट में जांच की अपील की। उसकी चिकित्सीय जांच में भी साबित हो गया और नाम सहित उसने अनेक अन्य साधुओं की लिस्ट भी मुहैया करवाई। खबर बहुत बड़ी थी लेकिन आपके न्यूज चैनल पर एक बार ही चली, अगले ही दिन से आपके खबरिया चैनल पर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के प्रवचन शुरू हो गए। क्या यह बेशर्मी की हद नहीं है? डेरा सच्चा सौदा और आपके चैनल में हुई इस डील को आम आदमी भी भली-भांति समझता है।
चैनल : देखिए साफ बात यह है कि हम उनके खिलाफ स्टोरी चलाएंगे तो उनका कोई अनुयायी हम पर केस कर देगा। हम इस मामले में कुछ नहीं कर सकते................
    फोन कट चुका था। लेकिन कई सवाल बकाया थे। आम जनता के सवाल। क्या  कथित रूप से देश का सर्वश्रेष्ठ खबरिया चैनल चलाने वाला एक मीडिया घराना इतनी बेचारगी दिखा सकता है? मठाधीश तो आसाराम भी है? भीड़ को तो उसने भी ढाल बनाया? फिर क्यों नहीं डरी उससे सरकारें? क्यों नहीं डरे खबरिया चैनल?
आपकी प्रतिक्रिया का इंतजार रहेगा....

Sunday, 8 September 2013

अंशुमन बने मिस्टर भारती मिस फे्रशर


सिरसा, 08 सितंबर। जेसीडी आईबीएम कॉलेज में शनिवार शाम को  एमबीए तथा बीबीए के नवआगंतुक विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी 'परिचय-2013Ó का आयोजन किया गया। जिसमें एमबीए प्रथम वर्ष के अंशुमन को मिस्टर फे्रशर तथा भारती को मिस फे्रशर चुना गया।
     कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. कुलदीप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। उन्होंने कहा कि नवआगंतुकों के स्वागत में आयोजित किए जाने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें एमबीए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने हिंदी फिल्मों के गीतों के मिश्रण पर नृत्य पेश किया। वहीं छात्रा जसकीरत ने 'साहां तो भी नेड़ेÓ तथा पवन ने 'काश किते तेरे बुलां ते बस मेरा नाम होवेÓ गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।  एमबीए प्रथम वर्ष के गु्रप ने 'तुम ही होÓ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में निर्णायक मंडल ने एमबीए प्रथम वर्ष के अंशुमन को मिस्टर फे्रशर, भारती भट्ट को मिस फे्रशर, बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र कंवलजीत सेतिया एवं साक्षी को मिस्टर एवं मिस फे्रशर चुना गया। विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में जेसीडी विद्यापीठ के समस्त कॉलेजों के प्राचार्य, जेसीडी आईबीएम कॉलेज का स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

गोपाल कांडा ने सुनीं जनसमस्याएं

सिरसा, 08 सितंबर। सिरसा के विधायक गोपाल कांडा ने रविवार को भी अपने आवास पर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबधित विभागों के अधिकारियों से बातचीत की।
    रविवार सुबह से ही विभिन्न गांवों व शहर के वार्डों के लोग अपने क्षेत्र की समस्याएं लेकर आना शुरू हो गए। गोपाल कांडा ने विभिन्न वाडऱ्ोंं के लोगों की समस्याएं सुनते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश में रिकार्ड विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिरसा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा करोड़ों रुपये  मंजूर किए गए हैं, जो सड़क, पेयजल आपूर्ति, सीवरेज आदि मूलभुत सुविधाओं पर खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा गरीबों व आमजन के कल्याण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत हरियाणा में आरंभ की गई दाल-रोटी योजना लागू की है, जिसका लाभ प्रदेश की आधी आबादी को शीघ्र ही मिलना आरंभ हो जाएगा।

इनेलो का प्रदर्शन कल

सीएलयू में आरोपी विधायकों व मुख्यमंत्री का फूंका जाएगा पुतला

सिरसा, 08 सितंबर। इनेलो जिलाध्यक्ष पदम जैन ने कहा कि हाल ही में हरियाणा विधानसभा में इनेलो की ओर से कांग्रेस के कुछ विधायकोंं की सीएलयू के नाम पर करोड़ों रुपए मांगने की सीडी उजागर होने के बाद  इनेलो आरोपी विधायकों की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग को लेकर 10 सितंबर को जिला स्तरीय प्रदर्शन करेगी।
    जैन ने बताया कि आरोपी विधायकों की विधानसभा से सदस्यता रद्द करने, महंगाई व पेट्रो उत्पादों में हुई बढ़ौतरी के विरोधस्वरूप इनेलो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता 10 सितंबर को अनाजमंडी मेें एकत्रित होंगे। उन्होंने बताया कि वहां से बाजारों में मार्च करते हुए अंबेडकर चौक पर आरोपी विधायकों व मुख्यमंत्री का पुतला फूंका जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी प्रदर्शन के दौरान उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। जिसमें आरोपी विधायकों को तुरंत सदन की सदस्यता से हटाना प्रमुख मांग के तौर पर शामिल होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायकों ने जिस प्रकार सीएलयू के नाम पर करोड़ों रुपए मांगकर भ्रष्ट आचरण का प्रदर्शन किया है, उससे साफ जाहिर है कि कांग्रेस नेता पूरी तरह से भ्रष्टाचार के दलदल में आकंठ डूबे हैं। इसके अलावा आमजन पर महंगाई का हथौड़ा चलाकर उन्हें पूरी तरह से उनके हालात पर मरने के लिए छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि इनेलो ने सदैव आम आदमी के हितों को तरजीह देते हुए संघर्ष किया है और भविष्य में भी संघर्ष करती रहेगी।

स्वयंसेवकों ने की विद्यालय में सफाई

सिरसा, 08 सितंबर। राजकीय मॉडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तीनों युनिटों द्वारा संयुक्त रूप से एक दिवसीय शिविर का आयोजन कर विद्यालय में साफ-सफाई की। इस शिविर में 250 स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
    शिविर में विद्यालय प्राचार्य नरेश सिंगला ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता मनुष्यता की पहली पहचान है। उन्होंने सभी स्वयं सेवकों से आह्वान किया कि वे अपने आसपास के वातावरण को हमेशा साफ सुथरा रखें। एनएसएस प्रभारी अरविंद शर्मा, देवेंद्र शर्मा, सविता दुग्गल ने सभी स्वयंसेवकों के ग्रुप बनाए। हर ग्रुप का एक लीडर बनाया गया तथा सभी ग्रुपों ने अपने-अपने लीडर के नेतृत्व में विद्यालय के सभी कमरों व विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की। स्वयंसेवकों ने पौधों की कटाई छंटाई की और क्यारियों को दुरुस्त कर पौधों को पानी दिया। इसके अतिरिक्त पानी की टंकियों की सफाई की। शिविर में स्वयंसेवक कर्ण सेठी, भरत, पूनम, मीनाक्षी, कोमल, कविता आदि का अच्छा नेतृत्व रहा। इस अवसर पर विवेक जैन, ओमप्रकाश सचदेवा आदि उपस्थित थे।

रेवाड़ी में आयोजित रैली में प्रदेशभर के सैनिक होंगे शामिल:जांगड़ा

सिरसा, 08 सितंबर। भाजपा सामाजिक न्याय मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि 15 सितंबर को रेवाड़ी में आयोजित होने वाली पूर्व सैनिकों की रैली में प्रदेशभर के सैनिक शामिल होंगे।
    वे रविवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रैली को मुख्य रूप से भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इस रैली में पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने भी मोदी के साथ मंच सांझा करने की सहमति दी है। उन्होंने कहा कि इस रैली में एक दर्जन से अधिक पूर्व सेना पूर्वक व अन्य महत्वपूर्ण पदों पर रहे पूर्व सैनिक भी मंच पर उपस्थित होंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा का सेना में बहुत बड़ा योगदान है और प्रत्येक छठा सैनिक हरियाणा का निवासी है। इसके साथ-साथ रेवाड़ी का पूरा क्षेत्र सेना को समर्पित रहा है अथवा ये कहा जा सकता है कि सैनिकों की तादाद यहां सबसे ज्यादा है, इसलिए पूर्व सैनिक रैली के लिए यह स्थान विशेष रूप से चुना गया है। उन्होंने बताया कि अब तक हरियाणा के 11 जिलों में जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं से बात की है पूर्व सैनिकों को निमंत्रण दिया है। आज सिरसा जिला में भी पार्टी कार्यकर्ताओं से रैली को लेकर विचार-विमर्श होगा और इलाके के पूर्व सैनिकों को रैली का निमंत्रण दिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री प्रो. गणेशी लाल, भाजपा के जिलाध्यक्ष अमीर चंद मेहता, सामाजिक न्याय मोर्चा के जिलाध्यक्ष दौलतराम कंबोज, प्रदेश उपाध्यक्ष रोहताश जांगड़ा, जिला महामंत्री यतिंद्र सिंह, ओमप्रकाश शीशेवाला, सतपाल मेहता, मोतीराम सोनी, अशोक शर्मा, महाबीर गोदारा, जसवंत राठौड़, राजेश बजाज आदि मौजूद थे।

बर्थ डे पर मोदी को मिलेगा पीएम पद की उम्मीदवारी का गिफ्ट!

नई दिल्ली। भाजपा की चुनाव अभियान समिति के प्रमुख नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर 17 सितंबर को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है। मोदी के नाम पर संघ ने अपनी मुहर लगा दी है। दिल्ली में चल रही संघ और भाजपा की समन्वय समिति की बैठक में अंतिम फैसला लिया जा सकता है। बैठक में विहिप नेता और मोदी हिस्सा ले रहे हैं। संघ प्रवक्ता ने बताया कि बैठक में आरएसएस के 25 और भाजपा के 12 पदाधिकारियों समेत 65 नेता भाग ले रहे हैं। बैठक से पहले नरेन्द्र मोदी और राजनाथ सिंह ने संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की।
          सूत्रों के मुताबिक लालकृष्ण आडवाणी और सुषमा स्वराज सहित अन्य नेताओं के विरोध के बावजूद भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मोदी को पीएम पद का उम्मीदवार घोषित करने का मन बना लिया है। मोदी पर फैसले के लिए राजनाथ सिंह जल्द ही पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक बुला सकते हैं। कहा जा रहा है कि 19 सितंबर से शुरू हो रहे श्राद्ध पक्ष से पहले मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है। नवरात्र महोत्सव से पहले शुरू होने वाला श्राद्ध पक्ष 15 दिन तक चलेगा। इस दौरान कोई महत्वपूर्ण कार्य नहीं होता क्योंकि उसे अशुभ माना जाता है।
               संघ का कहना है कि उसने अपना फैसला भाजपा को बता दिया है। संघ नेता मनमोहन वैद्य ने कहा कि हमने अपनी भूमिका साफ कर दी है। अब पार्टी को यह तय करना है कि किसके नाम की घोषणा करनी है और कब करनी है। हमने भाजपा को अपनी राय बता दी है।

दंगे की आग में झुलस रहा मुज्जफरनगर,सेना बुलाई

मुज्जफरनगर। उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर में सांप्रदायिक हिंसा में मरने वालों की संख्या 14 हो गई है। मारे गए लोगों में एक टीवी पत्रकार और फोटोग्राफर शामिल है। दंगे में 35 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं,जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मेरठ से बुलाए गए 1000 सैनिक 
          तीन थाना क्षेत्र में अनिश्चिकालीन कर्फ्यू लगाया गया है। हालात बिगड़ते देख सेना बुलाई गई है। मेरठ से बुलाए गए सेना के करीब 1000 जवान हिंसाग्रस्त इलाकों में फ्लैग मार्च कर रही है। शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच गृह मंत्रालय ने दंगे को लेकर यूपी सरकार से रिपोर्ट मांगी है। गृह मंत्रालय ने कहा है कि खुफिया सूचना के आधार पर यूपी सरकार को पहले से अलर्ट किया गया था बावजूद इसके दंगे कैसे हुए? सरकार ने एहतियाती कदम क्यों नहीं उठाए? 

अब रेलवे में 17000 करोड़ का घोटाला!

नई दिल्ली। पहले से ही कई घोटाले में घिरी यूपीए सरकार अब एक और स्कैम में घिरती दिख रही है। इस बार घोटाला लौह अयस्क के ट्रांसपोर्टेशन से जुड़ा है। कैग की टेस्ट ऑडिट रिपोर्ट में कहा गया है कि लौह अयस्क के ट्रांसपोर्टेशन के लिए बनाई गई दोहरी नीति के दुरूपयोग से सरकार को 17 हजार करोड़ रूपए के राजस्व का नुकसान हुआ। एक अंग्रेसी दैनिक ने कैग की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि निर्यातक बेधड़क इस पॉलिसी का दुरूपयोग कर रहे हैं। सीबीआई के नेतृत्व वाली मल्टी डिसिप्लिनरी जांच टीम पहले से इस तरह के मामलों की जांच कर रही है। 
2008 में शुरू हुई घोटाले की शुरूआत
         घोटाले की शुरूआत 22 मई 2008 को उस वक्त हुई जब रेलवे ने लौह अयस्क के ट्रांसपोर्टेशन के लिए दोहरी मूल्य नीति बनाई। इस नीति के तहत घरेलू उपयोग के लिए लौह अयस्कों का ट्रांसपोर्ट करने वाले ट्रांसपोर्टरों को इसका निर्यात करने वालों की अपेक्षा सस्ती दरों पर ट्रांसपोर्ट करने की सुविधा दी गई। निर्यात के लिए लौह अयस्क के ट्रांसपोर्टेशन का खर्चा घरेलू उपयोग के लिए किए जाने वाले ट्रांसपोर्टेशन की तुलना में औसतन तीन गुना ज्यादा था।
तीन जोन की ऑडिट पर आधारित है रिपोर्ट
        कैग ने रेल मंत्रालय को भेजे अपने ड्राफ्ट में कहा कि सरकार को बकाया राशियों से करीब 17 हजार करोड़ रूपए के राजस्व का नुकसान हुआ। यह आंकड़ा 75 लोडिंग प्वाइंट्स में से सिर्फ 26 और 41 अनलोडिंग प्वाइंट्स में से 10 की ऑडिट पर आधारित है। कैग की यह रिपोर्ट उन तीन जोन की ऑडिट पर आधारित है,जहां लौह अयस्क की सबसे ज्यादा लोडिंग होती है। इन जोन में दक्षिण पूर्वी, दक्षिण पश्चिम और पूर्व की सीमा शामिल है। इन जोन में ट्रांसपोर्टेशन मई 2008 से मार्च 2012 के बीच किया गया। कैग को कई ऎसे तथ्य मिले हैं जिससे पता चलता है कि निर्यातकों ने कैसे इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया। घरेलू दरों पर ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा के लिए शपथ पत्र और क्षतिपूर्ति नोट जैसे दस्तावेज प्रस्तुत करना जरूरी था। ऑडिर्ट में पाया गया कि 126 पार्टियां ऎसी थी जिन्होंने मई 2008 से 31 मार्च 2012 के बीच लौह अयस्क के ट्रांसपोर्टेशन के लिए 386 रैक की बुकिंग के पहले इनमें से आवश्यक दस्तावेजों में से एक भी पेश नहीं किया।